Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
इस भाग में कक्षा आठवीं विषय सामाजिक विज्ञान की वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।
बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)
प्रश्न 1. जब किसी देश पर दूसरे देश के द्वारा दबावपूर्वक आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक परिवर्तन किये जाते हैं तो इस प्रक्रिया को कहा जाता है-
(A) पाश्चात्यीकरण
(B) समाजीकरण
(C) औपनिवेशीकरण
(D) स्वदेशीकरण
उत्तर― (C) औपनिवेशीकरण
प्रश्न 2. मजदूर वर्ग की आर्थिक सुरक्षा हेतु प्रावधान है-
(A) सामाजिक सुरक्षा कानून
(B) स्वास्थ्य कानून
(C) न्यूनतम वेतन कानून
(D) मनचाहे वेतन का कानून।
उत्तर― (C) न्यूनतम वेतन कानून
प्रश्न 3. 'फरमान' शब्द का अर्थ है-
(A) शाही आदेश
(B) शाही कोतवाल
(C) मुक्त व्यापार
(D) संधि पत्र।
उत्तर― (A) शाही आदेश
प्रश्न 4. भारतीय संविधान का प्रारूप किस अवधि के बीच में तैयार किया गया?
(A) 1946 से 1949 के बीच
(B) 1944 से 1947 के बीच
(C) 1948 से 1949 के बीच
(D) 1945 से 1947 के बीच
उत्तर― (A) 1946 से 1949 के बीच
प्रश्न 5. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?
(A) 4
(B) 3
(C) 2
(D) 1
उत्तर― (C) 2
रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)
प्रश्न 6. मराठा रियासतें मुख्य रूप से भारत के दक्षिण भाग में स्थित थीं।
प्रश्न 7. रेशम का कीट शहतूत के पेड़ पर पाला जाता है।
प्रश्न 8. भारत में कार्यशील आयु वर्ग 15-65 वर्ष के लोगों का है।
प्रश्न 9. अधिकतर इतिहासकार भारतीय इतिहास को आमतौर पर प्राचीन, मध्यकालीन तथा आधुनिक काल में बाँटते हैं।
प्रश्न 10. महात्मा गाँधी के अनुसार शिक्षा भारतीय भाषाओं में ही दी जानी चाहिए।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)
प्रश्न 11. वर्ली विद्रोह कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर- वर्ली विद्रोह सन् 1940 में महाराष्ट्र में हुआ था।
प्रश्न 12. राजा राममोहन राय महिलाओं की कौन-सी दशा सुधारने के पक्ष में थे?
उत्तर- राजा राममोहन राय विधवा महिलाओं के कष्ट भरे जीवन से बहुत दुखी थे, इसी बात को ध्यान में रखते हुये उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ आन्दोलन छेड़ दिया।
प्रश्न 13. संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर- संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना संसाधन संरक्षण कहलाता है।
प्रश्न 14. भारत की न्यायिक संरचना कैसी है?
उत्तर- भारत की न्यायिक संरचना एक पिरामिड की तरह है जिसमें सबसे ऊपर सर्वोच्च न्यायालय, फिर उच्च न्यायालय तथा सबसे नीचे जिला और अधीनस्थ न्यायालय हैं।
प्रश्न 15. प्रदूषण मुक्त हवा और पानी का अधिकार किस मौलिक अधिकार से सम्बन्धित है?
उत्तर- प्रदूषण मुक्त हवा और पानी का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है जिसमें जीवन का अधिकार के तहत सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदूषण पर अंकुश लगाने, नदियों को साफ रखने के लिए कानून और प्रक्रियाएँ तय करे।
प्रश्न 16. राज्य विधान सभा और संसद (लोक सभा) के बीच क्या फर्क है?
उत्तर- राज्य विधान सभा- हमारे (जनता) द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि विधायक कहलाते हैं और वह मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं। (संसद) लोक सभा-हम जिन प्रतिनिधियों को चुनते हैं वह सांसद कहलाते हैं और वह प्रधानमंत्री का चुनाव करते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)
प्रश्न 17. जनगणना द्वारा किस प्रकार की जानकारियाँ एकत्रित की जाती हैं?
उत्तर- किसी देश अथवा किसी भी क्षेत्र में लोगों के बारे में विधिवत् रूप से सूचना प्राप्त करना एवं उसे रिकॉर्ड करना जनगणना कहलाती है। जनगणना के द्वारा सभी प्रान्तों में रहने वाले लोगों की संख्या, उनकी जाति, इलाके और व्यवसाय के बारे में जानकारी एकत्रित की जाती है।
प्रश्न 18. सैनिक विद्रोह जन विद्रोह कैसे बन गया?
उत्तर- सभी भारतीय यह मानते थे कि उनका शत्रु अंग्रेज है इस तरह की स्थिति में हालात अपने हाथ में लेने के लिए सभी जनता संगठित हो गयी। 1857 में भारत की जनता ने कम्पनी का अस्तित्व खतरे में डाल दिया था। मेरठ से शुरू सैनिक विद्रोह कई जगह फैल गया। समाज के विभिन्न स्तरों के असंख्य लोग विद्रोह के लिए उठ खड़े हुए। 19वीं सदी में यह विद्रोह दुनिया भर में सबसे बड़ा सशस्त्र जन विद्रोह बन गया।
प्रश्न 19. जनसंख्या परिवर्तन के प्रतिरूपों को समझाइए।
उत्तर- जनसंख्या परिवर्तन के प्रतिरूप-
(i) जनसंख्या की वृद्धि दर विश्व में अलग-अलग है।
(ii) विश्व की कुल जनसंख्या तीव्रता से बढ़ रही है, परन्तु सभी देशों में यह वृद्धि नहीं हो रही है।
(iii) कुछ देशों, जैसे केन्या में जनसंख्या वृद्धि दर ऊँची है। पहले इन देशों में जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ही उच्च थी परन्तु स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के कारण अब मृत्यु दर कम हो गयी है, परन्तु जन्म दर अभी भी अधिक है जिससे जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ रही है।
प्रश्न 20. एक विशेष समुदाय के लोगों ने रत्नम के रस्म न निभाने के लिए किसे जिम्मेदार माना?
उत्तर- एक विशेष समुदाय के लोगों ने रत्नम के रस्म न निभाने के लिए रत्नम की पढ़ाई-लिखाई को जिम्मेदार माना। उन्होंने तर्क दिया कि रत्नम की पढ़ाई-लिखाई ने उसे बिगाड़ दिया है और वह खुद को उनके बराबर मानने लगा है।
प्रश्न 21. अंग्रेजों के काल में निम्न जातियों के लिए क्या नये अवसर आये?
उत्तर- उन्नीसवीं सदी में ईसाई प्रचारक आदिवासी समुदायों और निम्न जाति के लिए स्कूल खोलने लगे थे। शहरों में रोजगार के नए-नए अवसर सामने आ रहे थे, जैसे-मकान, पार्क, सड़कें, नालियाँ, बाग, मिलें, रेलवे लाइन इत्यादि के निर्माण के लिए मजदूरों की आवश्यकता थी। इन कामों के लिए शहर जाने वालों में से बहुत सारे 'निम्न' जातियों के लोग थे।
बहुत सारे लोग असम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और इंडोनेशिया आदि स्थानों पर बागानों में काम करने के लिए भी जा रहे थे।
प्रश्न 22. औपनिवेशीकरण से क्या आशय है?
उत्तर - औपनिवेशीकरण से आशय जब कोई शक्तिशाली राष्ट्र किसी दूसरे देश पर उसके संसाधनों को अपने हित में दोहन करने के लिए राजनीतिक, सामाजिक-आर्थिक एवं सांस्कृतिक नियन्त्रण स्थापित करता है। इस प्रक्रिया को औपनिवेशीकरण कहा जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)
प्रश्न 23. वर्तमान समय में लड़कियों और महिलाओं का जीवन किस प्रकार का है?
उत्तर- वर्तमान समय में लड़कियों और महिलाओं का जीवन निम्न प्रकार का है-
(1) वर्तमान में मध्यमवर्गीय परिवारों की अधिकांश लड़कियाँ स्कूल जाती हैं।
(2) कई लड़कियाँ लड़कों के साथ पढ़ती है।
(3) बड़ी होने पर उनमें से बहुत-सी लड़कियाँ कालेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेती हैं। प्रकार की नौकरियाँ करती हैं।
(4) कानून के अनुसार बालिग होने पर वे किसी भी जाति व समुदाय के व्यक्ति से शादी कर सकती हैं।
(5) वर्तमान में विधवा महिलाएँ आसानी से पुनर्विवाह कर सकती हैं।
(6) उन्हें मतदान करने, चुनाव लड़ना इत्यादि राजनीतिक अधिकार भी हैं।
(7) गरीब परिवारों में लड़कियों को शिक्षा के अवसर में मुश्किलें आती हैं तथा उन्हें अपनी इच्छानुसार जीवनसाथी चुनने के अवसर बहुत कम मिलते हैं।
प्रश्न 24. आरक्षण की नीति किस प्रकार काम करती है?
उत्तर- आरक्षण की नीति को लागू करने के लिए सभी राज्य सरकारों के पास अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों की अपनी-अपनी सूचियाँ हैं। इसी प्रकार एक सूची केन्द्र सरकार के पास भी होती है। विद्यार्थी को शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए या उम्मीदवार को सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन देने के साथ अपनी जाति और जनजाति का प्रमाण-पत्र अपनी जाति या जनजाति का प्रमाण के रूप में है। यदि कोई विशेष जाति या जनजाति का उम्मीदवार है तो वह आरक्षण का लाभ उठा सकता है।
प्रश्न 25. कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सी.एन.जी.) ईंधन के इस्तेमाल से क्या फायदा होता है?
उत्तर- कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस ईंधन के इस्तेमाल से निम्नलिखित फायदे होते हैं-
(1) कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सी एन.जी) में Narrow Flammability Range होती है।
(2) यह अन्य ईंधन की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है।
(3) इसका ज्वलन तापमान उच्च होता है।
(4) इसमें आकस्मिक और अपने आप होने वाले Ignition की सम्भावना घट जाती है।
(5) CNG की कीमत कम होती है।
(6) वाहन में इसके प्रयोग से अच्छा माइलेज मिलता है।
प्रश्न 26. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने शान्तिनिकेतन की स्थापना किस उद्देश्य से की थी?
उत्तर- 'शान्तिनिकेतन' की स्थापना रवीन्द्रनाथ टैगोर ने सन् 1901 में की थी।
(1) टैगोर बचपन में स्कूल जाने से बहुत चिढ़ते थे। उन्हें स्कूल का माहौल दमनकारी तथा जेल जैसा लगता था, क्योंकि वहाँ बच्चे मनचाहा कभी नहीं कर पाते थे।
(2) टैगोर ने बड़ा होने पर ऐसा स्कूल खोलने की सोचा जहाँ बच्चे खुश रह सकें, वे मुक्त और रचनाशील बनें, वे अपने विचारों और आकांक्षाओं को समझ सकें।
(3) उनका मानना था कि सृजनात्मक शिक्षा को केवल प्राकृतिक परिवेश में ही प्रोत्साहित किया जा सकता है इसलिए उन्होंने कलकत्ता से 100 किलोमीटर दूर शान्तिनिकेतन की स्थापना की।
(4) उन्होंने शान्तिनिकेतन में कला, संगीत और नृत्य के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी को शिक्षा पर भी जोर दिया।
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
2. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
4. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
5. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
6. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
7. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
8. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
5. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
6. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
7. Blueprint Based Model Question Paper (Solved) English Reader Class 8th Annual Exam 2024
8. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com







