An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय सामाजिक विज्ञान ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) | Social Science Model Test Paper

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. कुछ समय के लिए बिना खेती छोड़ दी जाने वाली जमीन को कहा जाता है ?
(A) ऊसर
(B) परती
(C) बंजर
(D) दोमट
उत्तर― (B) परती

प्रश्न 2. 'वन सत्याग्रह' किस क्षेत्र से सम्बन्धित था ?
(A) आन्ध्र प्रदेश
(B) गुजरात
(C) पंजाब
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर― (A) आन्ध्र प्रदेश

प्रश्न 3. कुटीर उद्योग का उदाहरण है-
(A) मिट्टी के बर्तन
(B) कपड़ा उद्योग
(C) कागज उद्योग
(D) औषधि उद्योग
उत्तर― (A) मिट्टी के बर्तन

प्रश्न 4. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के इस्तेमाल से फायदा हुआ है-
(A) मतपत्र के कागज में बचत हुई है,
(B) शिक्षा में वृद्धि हुई है,
(C) मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है
(D) मतदाता की उम्र कम कर दी गयी।
उत्तर― (A) मतपत्र के कागज में बचत हुई है,

प्रश्न 5. जनसाधारण को जनसुविधाएँ मुहैया कराने का प्रमुख दायित्व है-
(A) सरकार का
(B) जनसामान्य का
(C) उद्योगपतियों का
(D) विद्वानों का
उत्तर― (A) सरकार का

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. बाजार में उत्पादकों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए कानून बनाए गए हैं।
प्रश्न 7. भूतकाल की घटनाओं का क्रमबद्ध वर्णन इतिहास कहलाता है।
प्रश्न 8. कॉफी के पौधे की खोज एक अरबवासी कालदी ने की।
प्रश्न 9. संसद का महत्वपूर्ण काम कानून बनाना होता है।
प्रश्न 10. भारत का सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में स्थित है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 'सुलेखनवीस' किसे कहा गया है ?
उत्तर― सुलेखनवीस ऐसे लोग होते हैं जो बहुत ही सुन्दर ढंग से लिखने में निपुण होते हैं। उन्हें सुलेखनवीस कहा गया है।

प्रश्न 12. 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़े कुछ प्रमुख नेताओं के नाम बताइए।
उत्तर― 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़े कुछ प्रमुख नेताओं के नाम क्रमशः रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, तात्या टोपे, नाना साहब, अवन्ति बाई इत्यादि हैं।

प्रश्न 13. मिश्रित कृषि क्या है ? यह किन-किन देशों में प्रचलित है ?
उत्तर― मिश्रित कृषि - जब फसलों के उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन भी किया जाता है और भोजन व चारे की फसलें उगाई जाती हैं तो इसे मिश्रित खेती कहते हैं। यह यूरोप, पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड और दक्षिण अफ्रीका में प्रचलित है।

प्रश्न 14. संसद किसे कहा जाता है ?
उत्तर― जनता द्वारा चुने हुए सभी प्रतिनिधियों के समूह को संसद कहा जाता है। लोग संसद के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। यह संसद सरकार को नियंत्रित करती है और उसका मार्गदर्शन करती है।

प्रश्न 15. आपके क्षेत्र में उपलब्ध किन्हीं पाँच जन-सुविधाओं के नाम बताइए।
उत्तर― प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्ध जन-सुविधाएँ- (1) बिजली, (2) सार्वजनिक परिवहन, (3) विद्यालय, (4) अस्पताल, (5) संचार के साधन इत्यादि हैं।

प्रश्न 16. विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं ?
उत्तर― विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण हैं- (1) स्थलाकृति, (2) जलवायु, (3) मृदा, (4) जल, (5) खनिज, (6) सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक ।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. आदिवासी, महाजन और व्यापारियों को अपनी मुसीबतों का जिम्मेदार क्यों मानते थे ?
उत्तर― आदिवासियों को कुछ वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए व्यापारियों और महाजनों पर आश्रित होना पड़ता था। व्यापारी और महाजन वह वस्तुएँ ऊँची कीमत पर उपलब्ध कराते थे। सूदखोर और महाजन आदिवासियों को ऊँची ब्याज पर कर्जा भी देते थे जिससे वह कर्ज और गरीबी की खाई में गिरते जाते थे। इसलिए आदिवासी महाजन और व्यापारियों को अपनी मुसीबतों का जिम्मेदार मानते थे।

प्रश्न 18. रॉलेट कानून का भारतीयों ने क्यों विरोध किया?
उत्तर― सन् 1919 में गांधीजी ने अंग्रेजों द्वारा पारित रॉलेट कानून का विरोध किया तथा इसके खिलाफ सत्याग्रह का आह्वान किया। क्योंकि यह कानून अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता जैसी मूलभूत अधिकारों पर अंकुश लगाने और पुलिस को और ज्यादा अधिकार देने के लिए लागू किया गया था भारतीयों का मानना था कि सरकार के पास लोगों की बुनियादी स्वतन्त्रताओं पर अकुश लगाने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए भारतीयों ने रॉलेट कानून का विरोध किया।

प्रश्न 19. कृषि आधारित व खनिज आधारित उद्योग में अन्तर बताइए ।
उत्तर― कृषि आधारित व खनिज आधारित उद्योग में अंतर-
कृषि आधारित उद्योग
1. जो उद्योग अपना कच्चा माल वनस्पति और जीव-जन्तुओं से प्राप्त करते हैं, कृषि आधारित उद्योग कहलाते हैं।
2. खाद्य संसाधन, सूती वस्त्र, डेयरी उत्पाद और चर्म उद्योग कृषि आधारित उद्योग हैं।

खनिज आधारित उद्योग
1. जो उद्योग अपना कच्चा माल खनिज अयस्कों से प्राप्त करते हैं, खनिज आधारित उद्योग कहलाते हैं।
2. खनिज उद्योगों के उत्पाद अन्य उद्योगों का पोषण करते हैं; जैसे-लौह इस्पात उद्योग भारी मशीनें, भवन निर्माणं इत्यादि उद्योग का पोषण करते हैं।

प्रश्न 20. संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर― हमारे पर्यावरण में उपलब्ध प्रत्येक वस्तु जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रयुक्त की जा सकती है और जिसको बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से संभाव्य और सांस्कृतिकै रूप से मान्य है, एक संसाधन कहलाते हैं।

प्रश्न 21. धर्मनिरपेक्षता (पंथनिरपेक्षता) से क्या आशय है ?
उत्तर― भारतीय संविधान सभी को अपने धार्मिक विश्वासों और तौर-तरीकों को अपनाने की पूरी छूट देता है। सबके लिए समान धार्मिक स्वतन्त्रता के इस विचार को ध्यान में रखते हुए भारतीय राज्य ने धर्म और राज्य की शक्ति को एक-दूसरे से अलग रखने की रणनीति अपनाई है। धर्म को राज्य से अलग रखने की इसी अवधारणा को धर्मनिरपेक्षता कहां जाता है।

प्रश्न 22. न्यूनतम वेतन के लिए कानून की आवश्यकता क्यों हुई ?
उत्तर― न्यूनतम वेतन जो किसी नियोक्ता द्वारा अपने श्रमिकों को भुगतान किया जाता है जिसे सामूहिक समझौते या व्यक्तिगत अनुबन्ध से कम नहीं किया जा सकता है, न्यूनतम वेतन कहलाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. असहयोग आन्दोलन में लोगों द्वारा किन वस्तुओं/कार्यों का बहिष्कार किया गया ?
उत्तर― गांधीजी का कहना था कि अंग्रेजों का शासन भारत में भारतीयों के सहयोग से चल रहा है। यदि भारतीय अपना सहयोग देना बंद कर दें तो अंग्रेजों को 1 साल में ही देश छोड़कर जाना होगा। 'जलियाँवाला बाग हत्याकांड' के विरुद्ध गांधीजी ने असहयोग आन्दोलन की घोषणा की। असहयोग आन्दोलन में बहिष्कार की नीति का पालन किया। हजारों विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल-कॉलेज छोड़ दिए। मोतीलाल नेहरू, सी. आर. दास, सी. राजगोपालाचारी और आसफ अली जैसे बहुत-से वकीलों ने वकालत छोड़ दी। अंग्रेजों द्वारा दी गई उपाधियों को वापस लौटा दिया गया। विधान मंडलों का बहिष्कार किया गया। जगह-जगह लोगों ने विदेशी कपड़ों की होली जलाई। देश के ज्यादातर हिस्सों में एक भारी विद्रोह के मुहाने खड़े हो गये थे।

प्रश्न 24. जमशेदपुर (साकची) में लोहा इस्पात उद्योग स्थापित होने के क्या कारण हैं ? लिखिए।
उत्तर― जमशेदपुर (साकची) में लोहा इस्पात उद्योग स्थापित होने के निम्नलिखित कारण हैं-
(1) यह स्थान बंगाल-नागपुर रेलमार्ग पर कालीमाटी स्टेशन से मात्र 32 किमी की दूरी पर था।
(2) यह स्थान लौह-अयस्क, कोयला और मैंगनीज निक्षेपों के साथ-साथ कोलकाता के निकट भी था जहाँ विशाल बाजार भी उपलब्ध था।
(3) टिस्को को झरिया कोयला क्षेत्रों से कोयला और ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ से लौह-अयस्क, चूना पत्थर, डोलोमाइट और मैंगनीज प्राप्त होता है।
(4) खरकई और स्वर्ण रेखा नदियों से पर्याप्त जल की आपूर्ति होती है।
(5) यहाँ सरकारी प्रोत्साहन से पर्याप्त पूँजी उपलब्ध हुई।
अतः भौगोलिक रूप से जमशेदपुर (साकची) देश में लोहा इस्पात केन्द्र के रूप में सर्वाधिक सुविधाजनक स्थान पर था इसलिए यहाँ इस्पात संयंत्र स्थापित किया गया।

प्रश्न 25. किसी देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है ?
उत्तर― किसी भी देश के लिए संविधान की जरूरत होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
(1) आदर्शों को सूत्रबद्ध करना-संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के आधार पर रच सकते हैं।
(2) देश की राजनीतिक सत्ता तय करना - संविधान द्वारा ही किसी देश की शासन व्यवस्था निर्धारित होती है।
(3) सत्ता के दुरुपयोग को रोकना - संविधान ही ऐसे नियम तय करता है जिनके द्वारा राजनेताओं के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।
(4) अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा-संविधान अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करता है और बहुमतवाद की निरंकुशता पर अंकुश लगाता है।
(5) न्याय की स्थापना- संविधान द्वारा न्याय की स्थापना की जाती है व नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किये जाते हैं।
(6) व्यापक हितों व देशभक्ति की आशा-संविधान देश के व्यापक हितों व देशभक्ति की आस्था पले आदर्शों की रक्षा करता है।

प्रश्न 26. सी. एन. जी. (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) ईंधन के इस्तेमाल से क्या फायदा होता है ?
उत्तर― कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस ईंधन के इस्तेमाल से निम्नलिखित फायदे होते हैं-
(1) कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सी.एन.जी.) में Narrow Flammability Range होती है।
(2) यह अन्य ईंधन की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है।
(3) इसका ज्वलन तापमान उच्च होता है।
(4) इसमें आकस्मिक और अपने आप होने वाले Ignition की सम्भावन्ना घट जाती है।
(5) CNG की कीमत कम होती है।
(6) वाहन में इसके प्रयोग से अच्छा माइलेज मिलता है।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Model Question Paper annual exam 8वीं विषय विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. विज्ञान कक्षा 8th Blueprint Based Question Paper 2025
3. Blueprint Based Question Paper वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
5. विषय - विज्ञान कक्षा - 8 वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
6. Class - 8th Science Model Question Paper वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित)
7. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित विज्ञान कक्षा 8 प्रश्नपत्र (हल सहित)
8. वार्षिक परीक्षा 2025 Blueprint Based अभ्यास प्रश्न पत्र Imp Questions विषय विज्ञान कक्षा - 8
9. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
10. 11. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
12. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
13. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
14. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
15. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
16. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
17. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
18. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
19. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 परीक्षा तैयारियों हेतु की उत्तरशीट।
1. विषय - गणित कक्षा 8 वीं परीक्षापयोगी रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
2. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा-8
3. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा- 8
4. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
5. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)
6. वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय - गणित महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) अध्ययन कीजिए।
1. हिन्दी कक्षा 8th वार्षिक परीक्षा 2025 ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
2.उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 का हल प्रश्न पत्र (राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल)
4. वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
5. हिन्दी कक्षा 8 ब्लू प्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2025
6. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
1. 8th English (Special Series) Modl question paper

2. Board Exam class 8th English 2023 Solved Question paper

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान | अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025

इस भाग में लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान की अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु दी गई है।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B'

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B' दिये गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल | Social science solved question paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल का हल प्रश्न पत्र दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe