कक्षा 3 हिन्दी वार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्नपत्र | Model Question Paper Hindi Class 3rd
बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)
प्रश्न 1. 'प्रार्थना' कविता में 'दयानिधे' कहा गया है―
(A) भगवान को।
(B) धरती को।
(C) शक्ति को।
(D) मर्यादा को।
उत्तर― (A) भगवान को।
प्रश्न 2. श्रवण कुमार के माता-पिता का नाम था―
(A) दशरथ-कौशल्या
(B) शान्तनु-भाग्यवती
(C) वासुदेव-देवकी
(D) अर्जुन-सुभद्रा
उत्तर― (B) शान्तनु-भाग्यवती
प्रश्न 3. रक्षाबंधन किसके प्रेम का त्यौहार है?
(A) माता-पिता के।
(B) दादा दादी के।
(C) मामा मामी के।
(D) इनमें से किसी की नहीं।
उत्तर― (D) इनमें से किसी की नहीं।
प्रश्न 4. 'सूर्य' का समानार्थी शब्द नहीं है―
(A) चन्द्र
(B) भानू
(C) रवि
(D) दिनकर
उत्तर― (A) चन्द्र
प्रश्न 5. उचित जोड़ी है―
(A) 🌹 ― आम्रम्
(B) 🦜 ― शुकः
(C) 🐎 ― धेनुः
(D) 🥭 ― सचलदूरवाणी
उत्तर― (B) 🦜 ― शुकः
रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)
प्रश्न 6. प्रहलाद हिरण्यकश्यप का पुत्र था।
प्रश्न 7. निबौरी की गुठली से तेल निकलता है।
प्रश्न 8. लोग सरदार पटेल को लौहपुरुष नाम से जानते हैं।
प्रश्न 9. श्रीराम लंका के राजा थे।
प्रश्न 10. ग्+ओ+ल्+अ+द्+ई++प्+अ+ः = गोलदीपः
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)
प्रश्न .11 गिलहरी अपना घर कहाँ बना रही है?
उत्तर― गिलहरी अपना घर पेड़ की खाली कोटर में बना रही है।
प्रश्न 12. लाल बहादुर शास्त्री जी तैरकर किस नदी को पार करते थे?
उत्तर― लाल बहादुर शास्त्री जी तैरकर गंगा नदी को पार करते थे।
प्रश्न 13. 'धूल चाटना' मुहावरे का अर्थ लिखिए।
उत्तर― 'धूल चाटना' = परास्त होना
प्रश्न 14. चारों आदमियों को बूढ़ी माँ के घर में क्या-क्या मिला?
उत्तर― चारों आदमियों को बूढ़ी माँ के घर में आटा, दाल और चावल मिले।
प्रश्न 15. "मटर हरे हैं।" इस वाक्य में कौनसा शब्द विशेषण है?
उत्तर― हरे।
प्रश्न 16. इन शब्दों के नाम संस्कृत में लिखो―
कान, घोड़ा
उत्तर― कान = कर्णः, घोड़ा = अश्वः
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)
प्रश्न 17. धरपटक ने मुँहपटक के आँगन में क्या फेंका?
उत्तर― धरपटक ने मुँहपटक के आँगन में हाथी को अपनी पोटली में से खोलकर फेंका।
प्रश्न 18. यदि आप पैदल जा रहे हैं और रास्ते में आपको काटे पड़े हुये मिले तो आप क्या करेंगे?
उत्तर― यदि हमें रास्ते में काँटे पड़े हुए मिले तो उन्हें हम वहाँ से हटाकर दूसरी ओर रख देंगे, जहाँ कोई आता जाता नहीं।
प्रश्न 19. कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए।
(क) हुआ करेगा फिर तो निश्चित।
....................….....................
(ख) राग-द्वेष कुछ नहीं रहेगा।
....................….....................
उत्तर― (क) हुआ करेगा फिर तो निश्चित।
घर घर में हर दिन त्यौहार।
(ख) राग-द्वेष कुछ नहीं रहेगा।
जाति-वंश का भेद न होगा।
प्रश्न 20. सभी बच्चों को काला धब्बा क्यों दिखाई दिया?
उत्तर― बुरी चीज जल्दी दिखाई देती है। इसलिए सभी बच्चों को काला धब्बा दिखाई दिया।
प्रश्न 21. दिये गये शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
(क) पंख (ख) मिट्टी
उत्तर― (क) पंख- चिड़िया पंख फैलाकर हवा लाती है।
(ख) मिट्टी- चिड़िया अपने पंजों में मिट्टी पकड़कर लाती है।
प्रश्न 22. बीरबल ने चोर को पकड़ने के लिए क्या सोचा?
उत्तर― बीरबल ने समान आकार की लकड़ियाँ मँगाकर नौकरों को बाँट दीं और उनसे कहा कि जो चोर होगा उसकी लकड़ी आधा इंच बढ़ जायेगी।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)
प्रश्न 23. नीम को बीमारियाँ भगाने वाला पेड़ क्यों कहते हैं?
उत्तर― नीम के पेड़ का हर एक अंग-पत्ती, डण्ठल, छाल, फल एवं जड़ आदि सभी किसी-न-किसी रोग को भगाते हैं। इसलिए नीम को बीमारियाँ भगाने वाला पेड़ कहा जाता है।
प्रश्न 24. निम्न पंक्तियों का संदर्भ प्रसंग सहित अर्थ लिखिए―
एक नार के हैं दो बालक
दोनों एकहि रंग।
एक फिरे एक ठाड़ा रहे,
फिर भी दोनों संग।।
उत्तर― सन्दर्भ एवं प्रसंग - यह पहेली हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के ' अमीर खुसरो की पहेलियाँ' नामक
पाठ से ली गई है। इस पहली में 'पसीना' के बारे में बताया गया हैं।
अर्थ― कवि कहता है कि एक स्त्री के दो बालक हैं, वे दोनों एक ही रंग के हैं। उनमें से एक तो चक्कर लगाता है और दूसरा अपनी जगह पर खड़ा रहता है लेकिन फिर भी दोनों संग रहते हैं।
प्रश्न 25. निम्न में से किसी एक विषय पर पाँच पंक्तियों में निबंध लिखिए―
दीपावली, गाय, मेरी शाला
उत्तर― दीपावली
(1) दीपावली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है।
(2) इस दिन भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे।
(3) इस दिन लोग अपनी दुकानों-मकानों की सफाई करते हैं। उन्हें सजाते हैं।
(4) इस दिन लक्ष्मी-गणेश का पूजन होता है।
(5) नए वस्त्र पहने जाते हैं, मिठाइयाँ बँटती हैं, आतिशबाजी होती है।
गाय
(1) गाय एक पालतू पशु है।
(2) इसके चार पैर, दो सींग और एक लम्बी पूँछ होती है।
(3) यह कई रंगों; जैसे सफेद, काली, भूरी आदि में पाई जाती है।
(4) यह चारा खाती है और बदले में हमें पौष्टिक आहार (दूध) देती है।
(5) यह एक सीधा-सादा पशु है। हम भारतवासी इसे प्यार से 'गोमाता' कहते हैं।
मेरी शाला
(1) मेरी शाला का नाम शासकीय प्राथमिक शाला, भोमा है।
(2) इसमें 10 हवादार कमरे व एक खेल का मैदान है।
(3) शाला में एक बगीचा भी है, जिसमें रंग-बिरंगे फूल लगे रहते हैं।
(4) मेरी शाला में योग्य अध्यापक-अध्यापिकाएँ हैं।
(5) सभी गुरुजन हमें अच्छी तरह से पढ़ाते हैं और स्नेह करते हैं।
प्रश्न 26. बुन्देल केसरी वीर छत्रसाल के घोड़े के बारे में बताइए।
उत्तर― छत्रसाल अपने घोड़े का बहुत ध्यान रखते थे। घोड़ा भी उनके इशारों की भाषा समझता था। एक बार देवगढ़ के युद्ध में वे घायल होकर गिर पड़े। उनका प्यारा घोड़ा सारी रात उनकी रक्षा करता रहा। ठीक होने पर छत्रसाल ने अपने घोड़े को 'भले भाई' की उपाधि दी। छत्रसाल ने अपने घोड़े की भाई के समान देखभाल की। एक युद्ध में 'भले भाई' मारा गया। महाराज छत्रसाल ने उसका स्मारक बनवाया, जो आज भी 'भले भाई' के प्रति उनके लगाव को प्रकट करता है।
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय हिन्दी विशिष्ट कक्षा-3 री वार्षिक परीक्षा 2022-23
3. कक्षा 3री सभी विषय हल प्रोजेक्ट वर्क
इन👇 पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 'प्रार्थना - "वह शक्ति हमें दो दयानिधे" प्रसंग संदर्भ सहित व्याख्या एवं बोध प्रश्न
2. पाठ 2 'मैं हूँ नीम' पाठ का सारांश एवं अभ्यास
3. पाठ - 3 श्रवण कुमार - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न एवं भाषा अध्ययन
4. पाठ 4 "गिलहरी का घर" सारांश, भावार्थ एवं प्रश्न उत्तर
अर्द्धवार्षिक परीक्षा से संबंधित कक्षा 3 के प्रश्नपत्रों एवं जानकारियों का अध्ययन करें
1. मॉडल Answer Sheet 3री English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
2. मॉडल Answer Sheet 3री गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments