Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

माॅडल आंसरशीट पर्यावरण कक्षा 4 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4 Set B | Model Answer sheet


माॅडल आंसरशीट पर्यावरण कक्षा 4 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4 Set B | Model Answer sheet

उप शीर्षक:
इस भाग में कक्षा चौथी के विषय पर्यावरण अध्ययन के अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 के प्रश्नपत्र की मॉडल आंसर शीट प्रश्न एवं उत्तर सहित यहां दी गई है।

निर्देश : 1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. सभी प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिये।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)

निर्देश- प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिये गये हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। प्रत्येक प्रश्न के लिये 1 अंक निर्धारित है।
प्र-1. राजस्थानी इलाके में बहुत ज्यादा संख्या में पाया जाने वाला पेड़ जिसकी छाल दवा बनाने में काम आती है―
(A) एलोवेरा
(B) ताड़
(C) खेजड़ी
(D) नागफनी
उत्तर― (C) खेजड़ी

प्र-2. आपने कुछ पक्षियों को जानवर की पीठ पर बैठकर उनकी खाल पर चिपके कीड़े खाते हुए देखा होगा, तो बताइए इनमें से कौन-सी जोड़ी सही है -
(A) शेर-खरगोश
(B) भैंस-बगुला
(C) बिल्ली-चूहा
(D) कुत्ता-चिड़िया
उत्तर― (B) भैंस-बगुला

प्र-3. यदि आपकी कक्षा या स्कूल में किसी दूसरी जगह से बच्चे आएं, तो आप उनसे कैसा व्यवहार करेंगे?
(A) उनसे बात करेंगे
(B) उनका सहयोग नहीं करेंगे
(C) उनका सहयोग करेंगे
(D) विकल्प A और C
उत्तर― (D) विकल्प A और C

प्र-4. हमारे शरीर में सुनने का कार्य, कौन-सा संवेदी अंग करता है?
(A) आँखें
(B) कान
(C) नाक
(D) त्वचा
उत्तर― (B) कान

प्र-5. पक्षियों की संख्या में कमी का एक महत्वपूर्ण कारण है-
(A) ध्वनि प्रदूषण
(B) पेड़ों का कटना
(C) पेड़ों की अधिक संख्या
(D) पानी की कमी
उत्तर― (B) पेड़ों का कटना

रिक्त स्थान (प्रश्न क्र. 6-10)

निर्देश- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये एक। निर्धारित है।
प्र-6. परिवार के सबसे बड़े (बुजुर्ग) सदस्य को ...... कहते हैं।
प्र-7. कुएँ में से सरलता से पानी निकालने के लिए ........ का उपयोग किया जाता है।
प्र-8. जानवरों की खाल पर डिजाइन उनके शरीर पर ....... होने के कारण होती है।
प्र-9. यात्रा के दौरान ट्रेन में टिकट चैक करने वाले को ...... कहते हैं।
प्र-10. मधुमक्खी पालन स्वरोजगार के लिये मधुमक्खियाँ ........... में पाली जाती है।
उत्तर― प्र-6. मुखिया
प्र-7. घिरनी
प्र-8. बाल
प्र-9. टीटी
प्र-10. बक्सों

अति लघुउत्तरीय प्रश्न- (प्रश्न क्र. 11-16)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 1 या 2 वाक्य में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 2 अंक निर्धारित हैं।
प्र-11. जन्म प्रमाण पत्र से हमें किन-किन बातों की जानकारी मिलती है?
उत्तर― जन्म प्रमाण पत्र से हमें नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म स्थान एवं जन्म के बारे में जानकारी मिलती है।

प्र-12. शहद का उपयोग किस-किस काम के लिए किया जाता है?
उत्तर― शहद का उपयोग दवा के रूप में, खाद्य पदार्थों के निर्माण, सर्दी ज़ुकाम में किया जाता है।

प्र-13. ट्रेन से लंबे सफर में जाते समय आप मनोरंजन के लिए क्या-क्या सामान ले जाना चाहोगे?
उत्तर― ट्रेन से लंबे सफर में जाते समय मनोरंजन के लिए हम अपने साथ ऑडियो सामग्री, किताबें, पत्र पत्रिकाएं, चैश बोर्ड, टेबलेट आदि ले जायेंगे।

प्र-14. रेल्वे फाटक बंद होने पर उसके आस-पास धुँआ और शोर क्यों बढ़ जाता है?
उत्तर―

प्र-15. पेड़ों की अधिक कटाई के कारण हमारे पर्यावरण में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल रहे हैं?
उत्तर― पेड़ों की अधिक कटाई के कारण हमारे पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है। जंगली पशु पक्षियों की कमी हो रही है।

प्र-16. आपकी समझ से बाल-विवाह कानून की आवश्यकता क्यों पड़ी होगी? लिखिए।
उत्तर― कम आयु में लड़के लड़कियों के विवाह को रोकने हेतु बाल विवाह कानून की आवश्यकता पड़ी।

लघुउत्तरीय प्रश्न- (प्रश्न क्र. 17-22)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 35 से 50 शब्दों में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 3 अंक निर्धारित हैं।
प्र-17. रेगिस्तान में बैलगाड़ी का उपयोग क्यों नहीं किया 1 जा सकता?
उत्तर― रेगिस्तान में रेत ही रेत होती है। यदि बैलगाड़ी का उपयोग किया जाएगा तो बैलों के पैर एवं बैलगाड़ी के पहिए रेत में धसने लगेंगे और बैलगाड़ी सरलता के साथ नहीं चल पाएगी। इसलिए रेगिस्तान में बैलगाड़ी का उपयोग नहीं किया जाता है।

प्र-18 क्या करना चाहिए? क्या नहीं करना चाहिए? कारण सहित लिखिए।
(i) बंद रेल्वे फाटक पर बार-बार हार्न बजाना।
उत्तर― बंद रेलवे फाटक पर बार-बार हार्न नहीं बजना चाहिए क्योंकि जब तक ट्रेन फाटक को पार नहीं करेगी तब तक फाटक नहीं खोला जाएगा। अतः यहाँ पर हार्न बजाना व्यर्थ ही होगा।
(ii) बंद रेल्वे फाटक पर गाड़ी को बंद रखना।
उत्तर― बंद रेलवे फाटक पर गाड़ी को बंद कर देना चाहिए क्योंकि जब तक ट्रेन फाटक पार नहीं करेगी तब तक फाटक नहीं खुलेगा। यदि गाड़ी चालू रखी जाएगी तो ईंधन जलता रहेगा जबकि ईंधन (पेट्रोल डीजल) बहुत सीमित मात्रा में हमारी धरती में उपलब्ध हैं।
(iii) चलती ट्रेन में गेट पर लटकना।
उत्तर― चलती ट्रेन में गेट पर नहीं लटकाना चाहिए क्योंकि चलते समय कभी भी हाथ छूट सकता है और कोई हादसा हो सकता है।

प्र-19. ऊपर दिये गये चित्र में आपने रेल्वे स्टेशन पर किन व्यक्तियों को देखा है और क्या कार्य करते हुए? किन्हीं तीन व्यक्तियों को पहचानकर उनके नाम व कार्य लिखिये।
उत्तर― (1) कुली ― रेलवे स्टेशन पर कुली यात्रियों के समान को ढोने का कार्य करते हैं। (2) टीटी ― टीटी यात्रियों की टिकट चेक करते हैं। (3) सफाई कर्मचारी― सफाई कर्मचारी रेलवे प्लेटफार्म पर सफाई करते हैं।

प्र-20. ऊपर दिये गये चित्र को ध्यान से देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) यह चित्र किसका है?
उत्तर― यह चित्र मधुमक्खी के छत्ते का है।
(ii) इससे हमें क्या प्राप्त होता है?
उत्तर― इससे शहद प्राप्त होता है।
(iii) इसमें कितने प्रकार की मधुमक्खियाँ पाई जाती है? नाम लिखिए।
उत्तर― इसमें तीन तरह की मधुमक्खियां पाई जाती हैं रानी मधुमक्खी, नर मधुमक्खी और मजदूर मधुमक्खियाँ।
(iv) इससे प्राप्त वस्तु का उपयोग किस कार्य में होता है?
उत्तर― इससे प्राप्त वस्तु अर्थात शहद का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है।

प्र-21. दिए गए शब्दों के बारे में लिखिए एवं इनका उपयोग भारत के किस क्षेत्र में किया जाता है?
(i) वल्लम
(ii) ट्रॉली
(iii) ऊँटगाड़ी
उत्तर― (i) वल्लम ― वल्लम एक प्रकार की छोटी नाव है, जो केरल प्रांत में प्रयोग की जाती है।
(ii) ट्रॉली ― ट्रॉली पहाड़ी इलाकों पर प्रयोग में लाई जाती है इसका प्रयोग हिमाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में किया जाता है।
(iii) ऊँटगाड़ी ― ऊँटगाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में चलती है इसका प्रयोग राजस्थान प्रांत में किया जाता है।

प्र-22. कुत्ते को चेन से बँधे होने पर कैसा महसूस होता होगा? अपने शब्दों में लिखिये।
उत्तर― हर प्राणी अपने मन मुताबिक विचरण करना चाहता है। स्वतंत्रता हर जीव को पसंद है। यदि किसी प्राणी को जंजीरों में जकड़ कर रखा जाए या जेल में डालकर रखा जाए तो उसे बहुत ही बेकार महसूस होता होगा। जब कुत्ते को चैन में बाँधकर रखा जाता है तो निश्चित ही कुत्ता बेचैन होकर चेन को खींचने लगता है। उसे बहुत ही बेकार लगता होगा।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 23-26)

निर्देश- प्रश्नों के उत्तर 75 से 100 शब्दों में लिखिये। प्रत्येक प्रश्न के लिये 5 अंक निर्धारित हैं।
प्र-23. अपने परिवार के साथ की गई किसी यात्रा का अनुभव लिखिए।
उत्तर― मैंने अपने परिवार के साथ पचमढ़ी की यात्रा की थी। पचमढ़ी एक पहाड़ी स्थल है जो बहुत ही रमणीक है। यहाँ कई दर्शनीय स्थल है। हमने जटाशंकर महादेव, पांडव गुफाएं, चौरागढ़ महादेव, सन सेट प्वाइंट जैसे कई दर्शनीय स्थलों के दर्शन किए। हमारी यात्रा बहुत आनंददायी और मनोरंजनात्मक रही। परिवार के साथ यात्रा करना मेरे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।

प्र-24. नारियल के पेड़ का चित्र बनाकर रंग भरिए एवं उसके बारे में तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर― 🌴
1. नारियल के पेड़ बहुत ऊँचे होते हैं।
2. नारियल के पेड़ समुद्र तटीय इलाकों में उगते हैं।
3. नारियल का फल स्वादिष्ट होता है जो पूजा अर्चना में प्रयोग किया जाता है।

प्र-25. जानवरों का शिकार क्यों किया जाता है? क्या शिकार करना उचित है? शिकार करने पर सजा क्यों रखी है?
उत्तर― जानवरों का शिकार उनके मांस एवं खाल के लिए किया जाता है। शिकार करना अनुचित है। शिकार करने से दिनों दिन जानवरों की संख्या जंगलों में घट रही है जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।
शिकार करने पर सजा इसलिए रखी गई है ताकि लोग सजा के डर से जानवरों का शिकार न कर सके और हमारे पर्यावरण को क्षति न पहुंचे।

प्र-26. स्कूल में यूनिफार्म होना चाहिए या नहीं? अपने विचार लिखिए।
उत्तर― स्कूल में यूनिफार्म होना चाहिए। यूनिफॉर्म होने से सभी बच्चों में एकरूपता दिखाई देती है। बच्चों के बीच का अंतर समाप्त हो जाता है। कोई बच्चा बड़े घर का या कोई बच्चा छोटा घर का नहीं लगता है। सभी बच्चे एक समान दिखाई देने से एकता की भाव झलकते हैं। इसी के साथ विद्यालय में अनुशासन दिखाई देता है। सभी बच्चे समरसता के साथ मिलजुल कर पढ़ते लिखते हैं। अतः विद्यालय में यूनिफॉर्म होना आवश्यक है।

मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 4 थी हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण।
1. मॉडल आंसर शीट 4th विषय हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
2. मॉडल आंसर शीट 4th विषय English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
3. मॉडल आंसर शीट 4th विषय गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24

कक्षा 4 के मॉडल प्रश्न पत्र से तैयारी करें। 👇
1. हिंदी मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
2. कक्षा चौथी विषय हिंदी अभ्यास हेतु 25 रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न

मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण।
1. मॉडल आंसर शीट 5th विषय हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
2. मॉडल आंसर शीट 5th विषय English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
3. मॉडल आंसर शीट 5th विषय गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
4. मॉडल आंसर शीट 5th विषय पर्यावरण अध्ययन अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण को पढ़ें।
1. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 5
4. ब्लूप्रिंट आधारित हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
5. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा 5
6. पर्यावरण ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
7. 25 रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न विषय हिंदी कक्षा पांचवी
8. हिन्दी 12 प्रश्न वैकल्पिक एवं 12 प्रश्न एक शब्द में उत्तर वाले प्रश्न

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
2. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
4. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
6. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
8. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 4थी सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – हिन्दी विशिष्ट कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – गणित कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2023-24
3. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय – पर्यावरण कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23

कक्षा 4 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण की एटग्रेड पाठ्यपुस्तकों के पाठों के प्रश्नोत्तर।
1. विषय - पर्यावरण पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
2. विषय - गणित पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा 4 English Reader के Lessons की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
1. Lesson-2 The Moon (Oh! look at the Moon!)
2. The Moon कविता का हिन्दी रूपांतरण
3. Lesson 3 Appu and Anu Hindi Translation and Exercise

कक्षा 4 आस-पास (पर्यावरण) के पाठों की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
1. पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' अवधारणा एवं अभ्यास
2. पाठ 2 कान-कान में प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास

कक्षा 4 गणित का जादू के पाठों की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
1. चैप्टर - 1 'ईटों से बनी इमारत' समस्त अवधारणाएँ एवं अभ्यास के प्रश्न
2. पाठ 2 'लम्बा और छोटा' समस्त अवधारणाएँ एवं अभ्यास प्रश्न


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

5 + 8 = ?

You may also like

पर्यावरण कक्षा 4 अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2023 || Practice Paper Environmental Study 4th Annusl Exam

पर्यावरण कक्षा 4 अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2023 || Practice Paper Environmental Study 4th Annusl Exam

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी हेतु कक्षा चौथी विषय पर्यावरण अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र।

Read more
पाठ 2 'कान कान में' कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) || प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर || Chapter 2 'Kan Kan me' exercise

पाठ 2 'कान कान में' कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) || प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर || Chapter 2 'Kan Kan me' exercise

कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) के पाठ 2 'कान कान में' की प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर का अध्ययन करें।

Read more
चैप्टर 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास || Chapter 1 'Chalo Chale School' - Exercise

चैप्टर 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास || Chapter 1 'Chalo Chale School' - Exercise

Class 4th की पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास हेतु प्रश्न।

Read more

Follow us

Recent post