An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



चैप्टर 1 - 'ईंटों से बनी इमारत' कक्षा 4 - गणित का जादू || पाठ की प्रमुख अवधारणाए, पैटर्न की समझ, मापन एवं ऐकिक नियम से संबंधित प्रश्न

1. मुर्शीद कुली खान का मकबरा - मुर्शीद कुली खान के मकबरे की इमारत में लगभग 2000 पैटर्न (Patterns) हैं। इन सुन्दर प्रतिरूपों (Patterns) को लगभग 300 वर्ष पूर्व मिस्त्रियों ने बनाया है।

2. जागृति स्कूल में ईंटों से बने पैटर्न - पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जागृति स्कूल में मिस्त्रियों ने ईटों से कई तरह के पैटर्न तैयार किए जिसमें -
(क) त्रिभुज युक्त क्रास पैटर्न।
(ख) वर्ग वाले पैटर्न।
(ग) Zig-zag (जिग-जैग) (वक्र रेखा वाले) पैटर्न।
(घ) शतरंज बोर्ड (वर्ग वाले) पैटर्न।
(ङ) बिन्दु एवं सूर्य किरणें (सरल रेखा) वाले पैटर्न।
(च) प्रतिच्छेदी रेखाओं (क्रास) पैटर्न।
(छ) आयताकार पैटर्न।
(ज) समानान्तर रेखाओं वाले पैटर्न।
(झ) फ्लावर (फूल) पैटर्न।
(ञ) वृत्ताकार पैटर्न।
(ट) स्वास्तिक (वर्गाकर) पैटर्न।

उक्त बनाए गए पैटर्न के आधार पर-
(a) कई तरह की ज्यामिति आकृतियाँ देखने को मिलती हैं। जैसे- रेखा, बिन्दु, वृत्त, त्रिभुज, वर्ग, आयत आदि।
(b) ऊपर की डिजाइन्स में क्र. (ञ) वाली डिजाइन वृत्त के आकार की है।
(c) दिए गए पैटर्न मैं से कुछ ऐसे हैं जिनके बीचों-बीच में आईना रखने पर एक भाग दूसरे भाग के समान दिखाई देगा। अतः हम आईना रखने के स्थान पर सममित अक्ष खींच सकते हैं।

3. ईटों की आकृति इसकी सतह एवं कोने -
(i) ईंटों में कुल 6 सतहें होती हैं।
(ii) ईंटों की सतहों का आकार आयताकार होता है।
(iii) ईटों में कुल 8 कोने एवं 8 कोर होते हैं।
(iv) ईंट को एक ओर से देखने पर अधिकतम तीन सतहें ही दिखाई देती हैं। हम ईंट में 1, 2 या अधिकतम 3 सतहों को ही देख सकते हैं।

4. ईंटों से बनी दीवार में मजबूती कब होती है? -
ईंटों से बनी दीवार में ईंटों को इस तरह से रखा जाता है की 2 सीटों की जोड़ वाले स्थान पर ऊपर रखी जाने वाली ईंट का बीचों बीच वाला हिस्सा आना चाहिए। यदि ईंटें एक के ऊपर दूसरी रखते जाएँ तो वह दीवार मजबूत नहीं बनेगी और हल्के से धक्के में ही गिर जाएगी।
दीवार की मजबूती के लिए निम्न तरह से ईंटों को रखा जाता है-
(a) एक खड़ी दो आड़ी ईंटे।
(b) पहला तह खड़ी ईंटें, दूसरा आड़ी ईंटें।
(c) उर्ध्वाधर एवं खड़ी पट ईंटें।

5. ईटों से जालीदार झरोखे - मिस्त्रियों द्वारा भवनों में ईंटों से जालीदार झरोखे एवं खिड़कियाँ तैयार की जाती हैं। इन झरोखे और खिड़कियों में निम्न ज्यामिति आकृतियाँ एवं पैटर्न दिखाई देते हैं।
(a) त्रिभुज
(b) चतुर्भुज
(c) मेहराब
(d) वक्र रेखा (curve line) आदि।

6. मेहराब वाली आकृतियाँ - ऐसी आकृतियाँ जो इन्द्रधनुष के समान झुकावदार बनाई जाती हैं उन्हें मेहराब कहते हैं। हमारे दैनिक जीवन में आसपास कई तरह के मेहराब वाली आकृतियाँ दिखाई देती हैं। जैसे - भवनों के दरवाजे, नहरों, नदियों में बनने वाले पुल आदि।

7. ईंट की औसत लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई (सेंटीमीटर एवं इंच में) -
औसत लम्बाई = 22 सेन्टीमीटर या 9 इन्च।
औसत चौड़ाई = 10 सेन्टीमीटर या 4 इन्च।
औसत ऊँचाई = 6.5 इन्च या 2.5 इन्च।

प्रश्न 1 - मुनिया 1 मीटर लम्बी दीवार बनाना चाहती है, उसे एक कतार में कितनी ईंटें लगानी पड़ेगी?
हल - दीवार की लम्बाई = 1 मीटर
ईंट की चौड़ाई = 10 सेन्टीमीटर
1 मीटर = 100 सेन्टीमीटर
ईंटों की संख्या = 100÷10 = 10
उत्तर = 10 ईंटें।

8. क्रम क्या होता है? -
जब कोई वस्तु एक के बाद दूसरी एक सीध में रखी हुई हो तो उसे क्रम कहते हैं। वस्तुओं से बनाए गए पैटर्न (प्रतिरूप) भी क्रमानुसार ही होते हैं।
ईटों को जब तैयार किया जाता है तो उन्हें क्रम से बनाते हैं और सुखाने के लिए भी क्रमानुसार एक पैटर्न बनाते हुए रखा जाता है।

9. ईंटों की संख्या - भारत में ईटों के बहुत सारे भट्टे हैं जिनमें हजारों की संख्या में सीटें पकाई जाती हैं।
(a) उदाहरण के लिए 'सौ हजार'।
'सौ हजार' को एक लाख कहते हैं।
जिसे अंको में 1,00,000 लिखा जाता है।
(b) एक ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 2000 ईटें आती हैं।
(c) एक ट्रक में उसके आकार के अनुसार 6,000 से 10,000 तक ईंटें एक बार में ढोई जा सकती हैं।

प्रश्न 2 - भजन ईंटें खरीदने गया। उसे पता चला कि ईंटों की कीमत हमेशा 1000 ईंटों के हिसाब से होती है। अलग-अलग ईंटों के हिसाब से कीमतें भी अलग-अलग होती हैं।
(a) पुरानी ईटें - ₹1200 प्रति हजार ईंटें।
(b) ईंटापुर की नयी ईंटें - ₹1800 प्रति हजार ईंटें।
(c) बिक्राबाद की नयी ईंटें - ₹2000 प्रति हजार ईंटें।

(i) भजन ने ब्रिकाबाद से नयी ईंटें खरीदना तय किया। उसने तीन हजार ईंटें खरीदी। उसने कितने पैसे दिए?
हल - बिक्राबाद की नयी ईंटों का दाम (प्रति हजार) = ₹2000
एक हजार ईंटों की कीमत = 2000
इसलिए 3 हजार ईंटों की कीमत = 2000×3 = 6000
उत्तर = ₹6000

(ii) अगर वह 500 पुरानी ईंटें खरीदे तो उसे कितने पैसे देने पड़ेंगे?
हल - पुरानी ईटों की कीमत (प्रति हजार) = ₹1200
पाँच सौ = एक हजार के 2 भाग
पाँच सौ ईंटों की कीमत = 2000÷2 = 1000
उत्तर = ₹1000

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 4 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 प्रार्थना का सारांश, संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं सम्पूर्ण अभ्यास
2. पाठ 1 'प्रार्थना' 'आँख खोलकर सुबह-सुबह' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
3. पाठ 1 चलो चलें स्कूल एटग्रेड अभ्यासिका के प्रश्न
4. Lesson-2 The Moon (Oh! look at the Moon!)
5. पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' विषय - गणित एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Class 4th Maths - Modal Answer Sheet (Half yearly exam 2022) || मॉडल आंसर शीट गणित (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) कक्षा 4थी

अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा चौथी विषय गणित मॉडल आंसर शीट यहाँ दी गई है। अपने उत्तरों की जाँच कर मिलान करें।

Read more



पाठ 2 'लम्बा और छोटा' गणित का जादू कक्षा 4 - प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास प्रश्न || Lanba aur Chhota - Exercises

किन्हीं दो बिंदुओं अर्थात स्थानों के मध्य की दूरी को लंबाई कहते हैं। दो बिंदुओं के बीच की दूरी का मापन करने के लिए मापनी (स्केल), मीटर पीता आदि का प्रयोग किया जाता है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe