Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

पाठ 2 'कान कान में' कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) || प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर || Chapter 2 'Kan Kan me' exercise


पाठ 2 'कान कान में' कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) || प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर || Chapter 2 'Kan Kan me' exercise

उप शीर्षक:
कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) के पाठ 2 'कान कान में' की प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर का अध्ययन करें।

इस पाठ में जानवरों की विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई है। इस जानकारी को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया गया है।
नीचे प्रश्नों को तैयार कर सभी अवधारणाओं को समझाने का प्रयास किया गया है।

प्रश्न 1 - इन जानवरों के कान कैसे हैं बताओ।
हाथी, चूहा, गाय, जिराफ, खरगोश, हिरण, गधा।

क्र. जानवर का नाम कान कैसे हैं- छोटे/बड़े/लम्बे
1. हाथी बड़े
2. चूहा छोटे
3. गाय लम्बे
4. जिराफ छोटे
5. खरगोश लम्बे
6. हिरण छोटे
7. कुत्ता छोटे

प्रश्न 2 - नीचे दिए गए जानवरों में से किन जानवरों के कान बाहर दिखाई और किन जानवरों के कान बाहर दिखाई नहीं देते? अलग-अलग छाँटकर लिखो। हिरन, मेंढक, मछली, चीता, सूअर, चिड़िया, बत्तख, भैंस, जिराफ़, चींटी, साँप, छिपकली, हाथी, कौआ, बिल्ली, बकरी

जानवर जिनके कान बाहर दिखाई देते हैं। जानवर जिनके कान बाहर दिखाई नहीं देते।
हिरण मेंढक
चीता मछली
भैंस चींटी
जिराफ कौआ
हाथी चिड़िया
बिल्ली बतख
बकरी सांप

प्रश्न 3 - जिन जानवरों के कान बाहर नहीं दिखाई देते, उनके कान किस तरह के होते हैं? बताइए।
उत्तर - जिन जानवरों के कान बाहर दिखाई नहीं देते उनके कान उनके सिर के दोनों तरफ छोटे-छोटे छिद्रों (छेद) के रूप में होते हैं। उदाहरण के लिए पक्षियों के कान सिर के दोनों तरफ होते हैं और पंखों से ढके रहते हैं।

प्रश्न 4 - उन जानवरों की सूची बनाइए जिनके कान बाहर की ओर दिखाई नहीं देते।
उत्तर - मुर्गी
गौरैया
तोता
कौआ
बतख
सारस
बगुला
नीलकंठ
कोयल
कबूतर
मोर
कठफोड़वा
छिपकली
गिरगिट
मगरमच्छ
सांप आदि के कान बाहर दिखाई नहीं देते।

प्रश्न 5 - उन जानवरों के नाम लिखो जिनके कान निम्न सूची के अनुसार होते हैं।
(1) पंखे जैसे हैं - हाथी।
(2) पत्ते की तरह हैं - गाय, हिरण, बकरी
(3) सिर के उपर हैं - खरगोश, घोड़ा, गधा, , जिराफ आदि।
(4) सिर के दोनों तरफ हैं - गाय, हिरण, बकरी, मुर्गी, कौआ, तोता आदि।

प्रश्न 6 - दिए गए जानवरों की निम्न आधार पर जानवरों की विशेषताएं बताओ।
लोमड़ी, मेंढक, चूहा, मुर्गी, हाथी, कौआ, बिल्ली, ऊँट, चिड़िया, कबूतर, मोर, सूअर, भैंस, बत्तख, छिपकली, गाय
1. कान बाहर दिखाई देते हैं - लोमड़ी, चूहा, हाथी, बिल्ली, सूअर, भैंस, गाय।
2. खाल पर बाल हैं - लोमड़ी, चूहा, हाथी, बिल्ली, सूअर, भैंस, गाय।
3. कान बाहर दिखाई नहीं देते हैं - मेंढक, मुर्गी, कौआ, कबूतर, मोर, बत्तख, छिपकली।
4. खाल पर पंख हैं - मुर्गी, कौआ, कबूतर, मोर, बत्तख।

प्रश्न 7 - जानवरों की उदाहरण सहित मुख्य विशेषताएँ बताओ जिनके कान बाहर दिखाई देते हैं और जिनके कान बाहर नहीं दिखाई देते हैं।
उत्तर - ऐसे जानवर जिनके कान बाहर दिखाई देते हैं, बच्चों को जन्म देते हैं। जैसे - गाय, बकरी, घोड़ा, हाथी, चूहा, हिरण, शेर, भैंस आदि।
ऐसे जानवर जिनके कान बाहर दिखाई नहीं देते हैं, अण्डे देते हैं। जैसे मुर्गी, तोता, कबूतर, मोर, गिरगिट, मगरमच्छ, छिपकली, सांप आदि।

प्रश्न 8 - अपने आसपास के किसी एक जानवर का निरीक्षण कर उसके बारे में निम्न बिंदुओं पर जानकारी लिखो-
1. वह कौन-सा जानवर है?
उत्तर - गाय।
2. क्या उसका कोई नाम है? उसका नाम लिखो।
उत्तर - नीलम।
3. उस जानवर का नाम किसने रखा?
उत्तर - पिताजी ने।
4. उसे क्या-क्या खाना पसंद है?
उत्तर - हरी घास।
5. उसे दिन में कितनी बार खाना देते हैं?
उत्तर - चार बार।
6. उसके सोने का समय क्या है? वह कितनी देर सोता है?
उत्तर - 4 घण्टा।
7. क्या उसका खास तरह से ध्यान रखा जाता है? कैसे?
उत्तर - हाँ, उसका खास तरह से ध्यान रखा जाता है। उसे रोज नहलाया जाता है। साफ सुथरी जगह पर बाँधा जाता है। समय-समय पर चारा-भूसा, हरी घास देते हैं एवं पानी पिलाते हैं।
8. क्या उसे गुस्सा आता है? कब? तुम्हें कैसे पता चलता है कि वह गुस्सा है?
उत्तर - हाँ, कभी-कभी उसे गुस्सा आता है जब उसे भूख लगी होती है।
9. उसके शरीर पर बाल हैं या पंख?
उत्तर - बाल।
10. उसके कान दिखाई देते हैं या नहीं?
उत्तर - हाँ, कान बाहर दिखाई देते हैं।
11. क्या वह बच्चा है या बड़ा?
उत्तर - बड़ी है।
12. वह जानवर बच्चे देता है या अंडे?
उत्तर - बच्चे।
13. क्या उसके बच्चे हैं?
उत्तर - हाँ, एक बछड़ा है।

प्रश्न 9 - क्या आपने कभी डायनासोर देखा है? यदि हाँ तो कहाँ? क्या यह जानवर साक्षात् में दिखाई देते हैं? ये वर्तमान में किस जानवर से मिलते जुलते दिखाई देते हैं?
उत्तर - हाँ हमने डायनासोर फिल्मों में देखा है। ये जानवर साक्षात में दिखाई नहीं देते क्योंकि ये हजारों साल पहले विलुप्त हो चुके हैं। वर्तमान में एक जानवर हिप्पोपोटामस (दरियाई घोड़ा) से मिलते जुलते हैं।

प्रश्न 10 - हमारा राष्ट्रीय पशु क्या है और इसकी संख्या कम क्यों होते जा रही है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ है। इसकी संख्या शिकार करने एवं इनके रहने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के कारण कम होते जा रही है।

कक्षा 4 आस-पास (पर्यावरण) के पाठों की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
1. पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' अवधारणा एवं अभ्यास
2. पाठ 1 चलो चलें स्कूल एटग्रेड अभ्यासिका के प्रश्न

कक्षा 4 English Reader के Lessons की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
Lesson-2 The Moon (Oh! look at the Moon!)

कक्षा 4 गणित का जादू के पाठों की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
1. चैप्टर - 1 ईटों से बनी इमारत 'गणित का जादू' कक्षा 4
2. पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' विषय - गणित एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा 4 हिन्दी के पाठ एवं सारांश व अभ्यास।
1. पाठ 1 प्रार्थना का सारांश, संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं सम्पूर्ण अभ्यास
2. पाठ 1 'प्रार्थना' 'आँख खोलकर सुबह-सुबह' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

4 - 3 = ?

You may also like

माॅडल आंसरशीट पर्यावरण कक्षा 4 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4 Set B | Model Answer sheet

माॅडल आंसरशीट पर्यावरण कक्षा 4 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4 Set B | Model Answer sheet

इस भाग में कक्षा चौथी के विषय पर्यावरण अध्ययन के अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 के प्रश्नपत्र की मॉडल आंसर शीट प्रश्न एवं उत्तर सहित यहां दी गई है।

Read more
पर्यावरण कक्षा 4 अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2023 || Practice Paper Environmental Study 4th Annusl Exam

पर्यावरण कक्षा 4 अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2023 || Practice Paper Environmental Study 4th Annusl Exam

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी हेतु कक्षा चौथी विषय पर्यावरण अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र।

Read more
चैप्टर 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास || Chapter 1 'Chalo Chale School' - Exercise

चैप्टर 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास || Chapter 1 'Chalo Chale School' - Exercise

Class 4th की पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास हेतु प्रश्न।

Read more

Follow us

Recent post