An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ 1 'प्रार्थना' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न || कक्षा- 3 विषय - हिन्दी || Path- 1 'Prarthana'

  • BY:
     RF Temre

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-1 कविता के अनुसार किन बातों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है?
उत्तर - कविता के अनुसार छल, दम्भ, द्वेष, पाखण्ड, झूठ और अन्याय से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न-2 प्रार्थना कविता के चित्र में बच्चे क्या कर रहे हैं?
उत्तर - प्रार्थना कविता के चित्र में बच्चे प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रश्न-3 कविता में 'दयानिधे' किसे कहा गया है?
उत्तर - कविता में 'दयानिधे' ईश्वर को कहा गया है।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-4 'शक्ति' शब्द से क्या आशय है?
उत्तर - 'शक्ति' शब्द से आशय वह ऊर्जा या कृपा से है जिससे हम अपने कर्तव्य को पूरा कर सकें।

प्रश्न-5 'निज आन मान मर्यादा .............. अभिमान रहे' पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए?
उत्तर - 'निज आन मान मर्यादा ........ अभिमान रहे' पंक्ति का अर्थ-
हे ईश्वर हमें स्वयं की मान-मर्यादा (इज्ज़त) और अपने स्वाभिमान (गौरव) का सदैव ध्यान रहना चाहिए।

प्रश्न- 6 कविता के अनुसार हमारा जीवन कैसे सफल होगा?
उत्तर - कविता के अनुसार हमारा जीवन दूसरों की सेवा और उनकी भलाई अर्थात उपकार करने से सफल होगा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-7 विद्यालय के प्रति आपके क्या कर्त्तव्य है?
उत्तर - विद्यालय के प्रति हमारे कर्तव्य निम्नानुसार हैं-
(1) विद्यालय प्रारम्भ होने से पहले सभी विद्यार्थी एक साथ मिलकर ईश्वर की प्रार्थना करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।
(2) विद्यालय की साफ-सफाई में हम एक दूसरे का सहयोग और सहायता करें। विद्यालय को सदैव स्वस्थ रखें।
(3) हम मन लगाकर खूब पढ़ाई करें, जो बातें गुरु जी द्वारा सिखाई जाएँ उन्हें सीखें।
(4) जो विद्यार्थी गरीब हैं उनकी सदैव सहायता करें।
(5) ऐसे विद्यार्थी जो विद्यालय नहीं आते हैं और यहाँ-वहाँ खेलते रहते हैं, उन्हें समझा कर अपने साथ विद्यालय लाएँ।
(6) हम अपने गुरुजी और मित्रों से कभी भी झूठ न बोले।
(7) विद्यालय में अपने सहपाठियों को घमण्ड न दिखाएँ और न ही उनके साथ अन्याय करें।
(8) हम अपने सहपाठियों से द्वेष, ईर्ष्या एवं घृणा न करें।
(9) हमारा व्यवहार शुद्ध और सरल हो।
(10) हम सभी मित्रों के साथ प्रेंम पूर्वक बात करें।
(11) हमें अपनी, अपने गुरुओं और मित्रों की मान मर्यादा का सदैव ध्यान रखना होगा।

मूल्यांकन - 01
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न- 1 'सुधा' शब्द का समानार्थी शब्द लिखिए?
उत्तर - सुधा' = अमृत

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-2 हमें किनकी सहायता करनी चाहिए?
उत्तर - हमें दीन-दुखी, दीन-हीन और भूले-भटके लोगों की सहायता करनी चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न- 3 अपने देश के बारे में दस वाक्य लिखिए?
उत्तर - (1) हमारे देश का नाम भारत है।
(2) उत्तर दिशा में हिमालय पर्वत है।
(3) भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर है।
(4) भारत में कुल राज्य 29 और 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
(5) भारत के बीचों-बीच में हमारा प्यारा मध्य प्रदेश है।
(6) मेरे देश में हरे-भरे जंगल, पर्वत पठार एवं मनोरम घाटियाँ हैं।
(7) गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा भारत की पवित्र नदियाँ हैं।
(8) नर्मदा और बैनगंगा मध्य प्रदेश की पवित्र नदियाँ हैं।
(9) हमारे देश की शक्तिशाली सेना भारत की सीमाओं पर रक्षा करती है।
(10) मुझे मेरे देश पर गर्व है।

इन👇 पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 'प्रार्थना - "वह शक्ति हमें दो दयानिधे" प्रसंग संदर्भ सहित व्याख्या एवं बोध प्रश्न
2. पाठ 2 'मैं हूँ नीम' पाठ का सारांश एवं अभ्यास
3. पाठ - 3 श्रवण कुमार - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न एवं भाषा अध्ययन


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://youtu.be/sc5mp34VMwQ
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

उत्तर शीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय - हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-3 | Answer sheet Half yearly exam

इस अंश में कक्षा-3 विषय - हिंदी (प्रथम भाषा) उत्तर शीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 की जानकारी उपलब्ध है।

Read more

कक्षा 3 हिन्दी वार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्नपत्र | Model Question Paper Hindi Class 3rd

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा तीसरी विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

कक्षा 3rd हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के सभी हल प्रोजेक्ट वर्क || Solved Project Work Hindi, English, Maths and EVS

कक्षा तीसरी की वार्षिक परीक्षा में प्रोजेक्ट वर्क हेतु यहाँ सभी विषय- हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के दो-दो हल प्रोजेक्ट वर्क सुझाव के रूप में दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।