An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ - 2 'मैं हूँ नीम' हिन्दी कक्षा - 3 (ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका) सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर || Path 2 "Mai Hu Neem" Hindi 3rd At-grade

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1 - 'निबौरी' किसे कहते हैं?
(पृष्ठ क्र. 6. अनुच्छेद- 3)
उत्तर - नीम के फल को 'निबौरी' कहते हैं।

प्रश्न 2 - तीन औषधीय पौधों के नाम बताइए?
(पाठ के आधार पर स्वतन्त्र अभिव्यक्ति)
उत्तर - तीन औषधीय पौधे -
(1) तुलसी
(2) पुदिना
(3) अदरक

प्रश्न 3 - 'मजबूत' शब्द का विलोम शब्द लिखिए?
(पृष्ठ क्र.-9. पढ़िए समझिए और लिखिए)
उत्तर - 'मजबूत' शब्द का विलोम - 'कमजोर'

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4 - नीम की पत्तियों का उपयोग आप किन कामों में करते हैं?
(पृष्ठ 6. अनुच्छेद-3)
उत्तर - नीम की पत्तियों का उपयोग हम निम्न कामों में करते हैं -
(1) कीटनाशक हेतु पाउडर बनाने के लिए।
(2) मच्छरों को भगाने के लिए धुँआ करने के लिए।
(3) नहाने हेतु पानी में उबालने के लिए।
(4) अनाज में सूखी पत्तियाँ रखने के लिए।

प्रश्न 5 - नीम के पेड़ का कौन-कौन सा भाग उपयोगी होता है?
(सम्पूर्ण पाठ की समझ पर आधारित)
उत्तर - नीम के पेड़ का प्रत्येक भाग उपयोगी होता है।
(1) पत्तियाँ खाज खुजली हेतु औषधि के रूप में।
(2) नीम की टहनियाँ दातुन के रूप में।
(3) नीम की छाल चर्म रोग दूर करने के लिए।
(4) नीम के बीज साबुन बनाने के लिए।
(5) जड़े बुखार भगाने के लिए।

प्रश्न 6 - मच्छर भगाने के घरेलू उपाय लिखिए? (कोई तीन)
(पाठ के आधार पर स्वतन्त्र अभिव्यक्ति)
उत्तर - मच्छर भगाने के घरेलू उपाय -
(1) आग जलाकर धुँआ करना।
(2) पानी से भरे गड्ढों में मिट्टी तेल डालना।
(3) मच्छरदानी लगा कर सोना।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7 - नीम के पेड़ को बीमारियाँ भगाने वाला पेड़ क्यों कहा जाता है?
(सम्पूर्ण पाठ की समझ पर आधारित)
उत्तर - नीम के पेड़ को बीमारियाँ भगाने वाला पेड़ इसलिए कहा जाता है क्योंकि नीम ही एक ऐसा पेड़ है जिसका प्रत्येक अंग फल, फूल, पत्ती, छाल, जड़ सभी किसी न किसी बीमारी को दूर करने के काम में ही आते हैं। नीम की पत्तियों को कीड़े मारने के लिए, छाल को चर्म रोग दूर करने के लिए, निबौरी को औषधीय साबुन बनाने के लिए, जाने बुखार दूर करने के लिए उपयोग की जाती हैं।

मूल्यांकन 02
अति लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1 - आपके विद्यालय के आस-पास लगे पेड़ों के नाम लिखिए।
(स्वतन्त्र अभिव्यक्ति)
उत्तर - हमारे विद्यालय की आस पास आम, जामुन, पलाश, सीताफल, बरगद, इमली, अमरूद, बेर और नीम के पेड़ लगे हैं।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2 - नीचे दिए गए चित्र को देखकर चार वाक्य लिखिए।
(पृष्ठ क्र. 6. चित्र)
उत्तर - (1) नीम की पत्तियां दवाई के काम आती हैं।
(2) नीम की निबौरियों से नीम का तेल निकाला जाता है जिससे साबुन एवं टूथपेस्ट बनते हैं।
(3) नीम के साबुन से नहाने से चर्म रोग दूर होते हैं।
(4) नीम की टहनियाँ दातौन के काम में आती हैं।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3 - अगर पेड़-पौधे नहीं होते तो क्या होता? लिखिए।
(पाठ के आधार पर स्वतंत्र अभिव्यक्ति)
उत्तर - यदि नीम के पेड़ नहीं होते तो बहुत सारी बीमारियों को दूर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता, क्योंकि नीम का पेड़ बहुत सारी बीमारियों को दूर करने के काम में आता है। यह पेड़ हमें छाया भी प्रदान करता है। यदि यह पेड़ न हो तो हमें गर्मी के समय पर शीतल छाया प्राप्त नहीं होगी। यह पेड़ हमें शुद्ध एवं शीतल प्राणवायु ऑक्सीजन भी प्रदान करता है इस पेड़ के न होने से हमें पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। हमारे आसपास का वातावरण भी शुद्ध नहीं हो पाएगा और बरसात भी कम होगी। इस तरह हमारा जीवन बहुत कष्टकर हो जाएगा।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 3 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
पाठ 1 प्रार्थना महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

इन👇 पाठों को भी पढ़े।
1. पाठ 1 'प्रार्थना - "वह शक्ति हमें दो दयानिधे" प्रसंग संदर्भ सहित व्याख्या एवं बोध प्रश्न
2. पाठ 2 'मैं हूँ नीम' पाठ का सारांश एवं अभ्यास
3. पाठ - 3 श्रवण कुमार - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न एवं भाषा अध्ययन
4. पाठ 4 "गिलहरी का घर" सारांश, भावार्थ एवं प्रश्न उत्तर

कक्षा 4 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण की एटग्रेड पाठ्यपुस्तकों के पाठों के प्रश्नोत्तर।
1. विषय - पर्यावरण पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
2. विषय - गणित पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा (एटग्रेड अभ्यास)
2. पाठ- 3 ईश्वरचन्द्र विद्यासागर || एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
3. पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड प्रश्न
4. पाठ 1 कैसे पहचाना किटी ने दोस्त को (एटग्रेड अभ्यास)
5. Lesson 1 Prayer प्रश्नोत्तर
6. Lesson 2 Face the Problem At grade Questions class 5th
7. पाठ 1 मछली उछली महत्वपूर्ण प्रश्न
8. ऐकिक नियम क्या है?
9. पाठ 5 ईदगाह ऐटग्रेड अभ्यासिका के प्रश्न उत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा 3 हिन्दी वार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्नपत्र | Model Question Paper Hindi Class 3rd

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा तीसरी विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more



कक्षा 3rd हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के सभी हल प्रोजेक्ट वर्क || Solved Project Work Hindi, English, Maths and EVS

कक्षा तीसरी की वार्षिक परीक्षा में प्रोजेक्ट वर्क हेतु यहाँ सभी विषय- हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के दो-दो हल प्रोजेक्ट वर्क सुझाव के रूप में दिए गए हैं।

Read more

कक्षा 3री मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23 || 3rd Class Hindi Vishisht Model question paper

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए कक्षा तीसरी के विषय हिंदी विशिष्ट का मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe