An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया || पाठ का सारांश पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा भारती कक्षा- 5

  • BY:
     RF Temre

पाठ का सारांश

रधिया बाबूजी के घर काम करती थी। उसकी दोनों बेटियाँ रम्मो और कल्लो कभी-कभी उसके साथ बाबूजी के घर काम पर आ जाया करती थीं। वे बाबूजी के घर मन लगाकर काम किया करती थीं। एक दिन बाबूजी के मन में रम्मो और कल्लो के प्रति अपनी पुत्रियों का भान हुआ और उन्होंने रधिया से उन्हें पढ़ाने की बात कही। समझाइश के बाद रधिया और उसका पति कन्हैयालाल मान गए। बाबूजी ने उन्हें पहले घर पर ही दोपहर में पढ़ाया। बाद में उन्हें विद्यालय में दाखिला दिला दिया। वे दोनों बहनें बड़ी होनहार थी। उन्होंने अच्छे अंकों से सारी कक्षाओं को पास कर लिया। आगे की पढ़ाई के लिए बाबूजी ने उनकी मदद करते हुए शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय में प्रवेश दिलवा दिया। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से प्रशिक्षण पूरा कर लिया और उन्हें दीदी (शिक्षिका) की नौकरी भी मिल गई।

पूरा पाठ पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, अभ्यास- बोध प्रश्न

एक दिन ऐसा भी आया जब बाबूजी को एक डाक मिली जिसमें रमावती और कलावती (रम्मो और कल्लो) के विवाह का निमंत्रण मिला। बाबूजी परिवार सहित विवाह समारोह में सम्मिलित हुए और उन्हें खूब आशीर्वाद दिया।

भाषा अध्ययन

1. निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी शब्द लिखिए–
शब्द – हिन्दी शब्द
फ़ायदा – लाभ
जरूरत – आवश्यकता
मतलब – आशय
किताब – पुस्तक
गुजारे – व्यतीत किये
आंटी – काकी, फूफी, ताई, मौसी

2. थोड़ा-बहुत, पढ़ाया-लिखाया शब्द युग्मों में योजक चिह्न लगा है। इस पाठ से योजक चिह्न वाले शब्द छाँटकर लिखिए–
योजक चिह्न वाले शब्द– कभी-कभी, पढ़ाई-लिखाई, काम-काज, पढ़-लिख, थोड़ा-बहुत, पढ़ना-लिखना, पढ़ाने-लिखाने, पढ़-लिखकर, शादी-ब्याह, पढ़ा-लिखा, साफ-सुथरे, साथ-साथ, जीवन-यापन, माता-पिता, तीज-त्यौहार, आती-जाती।
उक्त प्रकार के शब्दों को पुनरुक्त शब्द कहा जाता है।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

3. निम्नलिखित मुहावरे / लोकोक्तियों का अर्थ स्पष्ट करते हुए, उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए–
आँखें फाड़कर देखना = आश्चर्य से देखना।
वाक्य – बेटे की प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अंकसूची को पिता आँखें फाड़ कर देखें लगे।
काला अक्षर भैंस बराबर = निरक्षर होना।
वाक्य – जिसके लिए काला अक्षर भैंस बराबर है उसका जीवन का भी दूभर होता है।
बाजी मारना = सफलता हासिल करना।
वाक्य – हमारे विद्यालय की कबड्डी टीम ने बाजी मार ली।
फूले नहीं समाना = बहुत अधिक प्रसन्न होना।
वाक्य – अपने बेटे को बहुत दिनों के बाद देखने पर माँ फूली नहीं समाई।

4. स्तम्भ' अ में स्तम्भ 'ब' के अनुसार कौन सा वाक्य है। सही जोड़ी बनाइए–
(क) क्या तुम पढ़ना-लिखना चाहोगी?
प्रश्नवाचक वाक्य
(ख) यही काम करना है।
साधारण वाक्य
(ग) रविवार के दिन तुम दोनों मेरे पास आओ।
आज्ञावाचक वाक्य
(घ) हम यह नहीं कर पाएंगे।
निषेधवाचक वाक्य
(ङ) इन लड़कियों को पढ़ना चाहिए।
इच्छावाचक वाक्य

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास)

5.'किताब' का बहुवचन 'किताबें' हैं। इसी प्रकार निम्न लिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए–
एकवचन – बहुवचन
लड़की – लड़कियाँ
अध्यापिका – अध्यापिकाएँ
कापी – कापियाँ
सहेली – सहेलियाँ
पाठशाला – पाठशालाएँ
नौकरी – नौकरियाँ

पढ़िए और सीखिए

स्तम्भ' अ ––– स्तम्भ'ब'
रेखा पढ़ती है। – रेखा पुस्तक पढ़ती है।
दिनेश गाता है। – दिनेश गीत गाता है।
उसने खाया। – उसने आम खाया
वह जाता है। – वह सागर जाता है।

ऊपर स्तम्भ 'अ' में पढ़ना, गाना, खाना और जाना क्रिया आई हैं। स्तम्भ 'ब' में क्रिया के साथ क्या पढ़ता है ? क्या खाता है ? आदि का पता नहीं चलता है। स्तम्भ 'ब' में इन सारे प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं। इन सब प्रश्नों के उत्तर में आए पुस्तक, गीत, आम आदि कर्म हैं।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ कक्षा 5 भाषा भारती पाठ 8 प्रश्नोत्तर
4. भाव वाचक संज्ञा | भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार | पाठ 8 छत्रपति शिवाजी | कक्षा 5 भाषा भारती

अब जानिए

1. जब क्रिया बिना कर्म के वाक्य में आती है तब वह 'अकर्मक क्रिया' होती है।
जैसे- सीता रोती है। इस वाक्य में कर्म नहीं है। इसलिए यह अकर्मक क्रिया है।

2. जब क्रिया कर्म के साथ प्रयुक्त होती है तब वह 'सकर्मक क्रिया' होती है।
जैसे- सारिका चित्र देखती है। इसमें सारिका चित्र देखती है इसलिए यह 'सकर्मक क्रिया' है।

6. निम्नलिखित वाक्यों में से सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया वाले वाक्य छाँटकर लिखिए–
(i) वह हँसता है।
(ii) हम सोते हैं।
(iii) मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।
(iv) मोहन भागता है।
(v) वह पत्र लिखता है।
(vi) वह फल खाता है।

सकर्मक क्रिया वाले वाक्य –
(i) मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।
(ii) वह पत्र लिखता है।
(iii) वह फल खाता है।
अकर्मक क्रिया वाले वाक्य –
(i) वह हँसता है।
(ii) हम सोते हैं।
(iii) मोहन भागता है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

योग्यता विस्तार

1. हमें अपने घरों में काम करने वालों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए ? कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर– हमें अपने घर में काम करने वालों के साथ प्रेंम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। उन्हें आदर पूर्वक संबोधित करना चाहिए। तीज त्यौहार (पर्वों) पर उन्हें उपहार देकर मदद करना चाहिए।

2. बाबूजी के स्थान पर आप होते तो रम्मो और कल्लो के साथ कैसा व्यवहार करते ? सोचिए।
उत्तर– बाबूजी के स्थान पर हम होते तो हम भी बाबूजी के समान ही उन्हें प्रेंम से पढ़ाते और यथासंभव मदद करते।

3. क्या आपने किसी की सहायता की है ? कक्षा में सुनाइए।
उत्तर– यदि आपने किसी की सहायता (मदद) की हो तो अवश्य ही उस घटना को अपनी कक्षा या बाल सभा में अवश्य सुनाइए।

4. आपके आस-पास ऐसी कितनी लड़कियाँ जो स्कूल पढ़ने नहीं जाती उन्हें आप स्कूल लाने में कैसे मदद करेंगे।
उत्तर– हमारे आसपास जो लड़कियाँ स्कूल नहीं जाती उन्हें स्कूल में लाने के लिए हम उनके माता-पिता से बात करेंगे। उन लड़कियों को यथासंभव पाठ्यपुस्तकें, कॉपियाँ, पेन पेंसिल इत्यादि खरीदने में मदद करेंगे।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. मित्र को पत्र कैसे लिखें?
2. परिचय का पत्र लेखन
3. पिता को पत्र कैसे लिखें?
4. माताजी को पत्र कैसे लिखें? पत्र का प्रारूप
5. प्रधानपाठक को छुट्टी के लिए आवेदन पत्र

सुवाक्य – "दुनिया उनका सम्मान करती है जो किसी भी स्थिति में स्वाभिमान का त्याग नहीं करते।"

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ पर दिया गया है।

Read more

40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

इस भाग में 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न दिए गए हैं।

Read more

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।