An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास | Environmental Study blueprint based question paper

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. मछलियाँ खतरे की चेतावनी एक-दूसरे को देती हैं―
(A) ध्वनि तरंगों से
(B) बिजली तरंगों से
(C) आपस में बोलकर
(D) इशारों से
उत्तर― (B) बिजली तरंगों से

प्रश्न 2. मामिडी तान्ड्रा किससे बनता है?
(A) सेब
(B) केला
(C) अंगूर
(D) आम
उत्तर― (D) आम

प्रश्न 3. आजकल स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कौन-सा कार्ड बनवाया जाता है?
(A) हैल्थ कार्ड
(B) जन्म प्रमाण-पत्र
(C) राशन कार्ड
(D) समग्र आई डी
उत्तर― (A) हैल्थ कार्ड

प्रश्न 4. चांगपा लोग पश्मीना ऊन के लिए किस जानवर को पालते हैं?
(A) ऊँट
(B) बकरियाँ
(C) याक
(D) घोड़ा
उत्तर― (B) बकरियाँ

प्रश्न 5.किस जीव से मिट्टी उपजाऊ बनती है?
(A) केंचुआ
(B) सौंप
(C) चूहा
(D) मेंढक
उत्तर― (A) केंचुआ

रिक्त स्थानों की पूर्ति प्रश्न

प्रश्न 6. समाज को चलाने के लिए नियम बनाये जाते हैं।
प्रश्न 7. ग्लूकोज शुगर के रूप में हमारे शरीर को ताकत देता है।
प्रश्न 8. स्टील की प्लेट पानी में तैरती है, क्योंकि प्लेट की तली चौड़ी है।
प्रश्न 9. नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है।
प्रश्न 10. ध्वनि प्रदूषण का एक कारण बढ़ता ट्रैफिक है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. कौन-कौन सी चीजें खाना बनाने से पहले भिगोई जाती हैं और क्यों?
उत्तर― समस्त दालें, चना, मूँग, राजमा, छोले, मटर, सोयाबीन इत्यादि बनाने से पहले भिगोई जाती हैं। भिगोने से पकाने में कम समय लगता है।

प्रश्न 12. जात्र्या सिन्दूरी गाँव छोड़कर कहाँ रहने गया?
उत्तर― जात्र्या के माता-पिता की मृत्यु अपने गांव को छोड़ने के दुख के कारण हुई।

प्रश्न 13. ऐसे पक्षियों के नाम लिखिए जो हमसे चार गुना दूर से देख सकते हैं।
उत्तर― बाज और गिद्ध जैसे पक्षी हमसे चार गुना दूर से देख सकते हैं।

प्रश्न 14. किले में बुर्ज क्यों बनाये जाते हैं?
उत्तर― किले की सुरक्षा एवं चारों तरफ नजर रखने के लिए बुर्ज बनाए जाते हैं।

प्रश्न 15. भूकम्प किसे कहते हैं?
उत्तर― भूकंप पृथ्वी की सतह के हिलने को कहते हैं।

प्रश्न 16. आपको किस तरह के एडवेंचर पसन्द हैं और क्यों?
उत्तर― हमें स्केटिंग करना बहुत पसंद है क्योंकि स्केटिंग में कम ताकत लगाने पर बहुत दूर तक गति कर सकते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17. बावड़ी को सीढ़ीदार कुआँ क्यों कहते हैं?
उत्तर― बावड़ी में से पानी निकालने के लिए सीढ़ियाँ बनाई जाती थी इसलिए बावड़ी को सीढ़ीदार कुआँ कहा जाता है।

प्रश्न 18. जो व्यक्ति ऊँचा सुनता है उसे किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर― जो व्यक्ति ऊंचा सुनता है उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे―
1. किसी की बात सुनने में परेशानी आना।
2. फोन पर आवाज सुनाई न देना।
3. कुछ लोग ऐसे लोगों का मजाक भी बनाते हैं।

प्रश्न 19. ठण्ड के दिनों में जब आप शीशे पर फूँक मारते हैं, तो वह धुँधला हो जाता है, क्यों?
उत्तर― ठंड के दिनों में सांस गर्म होती है और शीशा ठंडा होता है। जब शीशे पर हम फूँक मारते हैं तो हमारी सांस के साथ आई वाष्प से ठंडे शीशे पर पानी की बूंदे जैसी बन जाती हैं। यह नमी शीशे को धुंधला कर देती है।

प्रश्न 20. साँप के बाहरी कान नहीं होते फिर बीन बजाने पर वह क्यों नाचता है?
उत्तर― सांप के बाहरी कान नहीं होते। वह तो केवल बीन के हिलने से अपने सिर को हिलाता है जिससे ऐसा लगता है कि वह नाच रहा है।

प्रश्न 21. ग्लोब को देखकर आप क्या-क्या जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर― ग्लोब को देखकर हम विभिन्न देशों, पहाड़ों, द्वीपों, समुद्रों आदि की जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 22. जंगल से प्राप्त सामग्री और उससे बनाई जाने वाली वस्तुओं को तालिका में लिखिए।

क्रमांक | सामग्री का नाम | बनाई जाने वाली वस्तुएँ
उत्तर―
क्रमांक सामग्री का नाम बनाई जाने वाली वस्तुएँ
1. बांस टोकरी, घर, पुल
2. जड़ी-बूटियाँ दवाइयाँ
3. शहद दवाइयाँ, मिठाईयाँ

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 23. खनिज से आप क्या समझते हैं? तीन खनिजों के नाम तथा किस जिले में पाए जाते हैं? लिखिए।
उत्तर― ऐसे पदार्थ जो जमीन के भीतर से गहराई में से खोदकर निकाले जाते हैं, खनिज कहलाते हैं। प्रमुख खनिजों के नाम तथा निकलने के स्थान इस प्रकार हैं―

क्रमांक खनिज का नाम जिले का नाम
1. हीरा पन्ना
2. तांबा बालाघाट
3. चूना पत्थर मंदसौर

प्रश्न 24. जमीन के अन्दर से तेल किस प्रकार निकाला जाता है और इससे केरोसिन, डीजल, पेट्रोल आदि कैसे प्राप्त करते हैं?
उत्तर― जमीन के अंदर से तेल बहुत गहराई तक पाइप डालकर और मशीनों के माध्यम से ऊपर खींचा जाता है। इसके पश्चात प्राप्त तेल को साफ करने के लिए रिफाइनरी में भेजा जाता है जिसमें से केरोसिन, डीजल, पेट्रोल इत्यादि प्राप्त किए जाते हैं।

प्रश्न 25. पुराने समय में फसलों के दाने कैसे निकाले जाते थे और अब कैसे निकाले जाते हैं? लिखिए।
उत्तर― पुराने समय में फसलों के दाने ओखली में मूसल से कूटकर या फिर बैलों के द्वारा दाँय (दावन) चलकर निकल जाते थे। अब वर्तमान में बड़ी मशीनें जैसे थ्रेसर, हार्वेस्टर आदि से दाने निकल जाते हैं।

प्रश्न 26. "भरपेट भोजन- सभी बच्चों का हक है।" इसके लिए शासन द्वारा क्या-क्या प्रयास किये जा रहे हैं?
उत्तर― "भरपेट भोजन- सभी बच्चों का हक है" इसके लिए शासन के द्वारा निम्नलिखित प्रयास किए जा रहे हैं।
1. आंगनवाड़ी में बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है।
2. विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

मॉडल आंसर शीट परीक्षा 2024 कक्षा पांचवी
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न
2. Blueprint आधारित अर्ध्दवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) 2024-25 विषय हिन्दी कक्षा 5
3. Model Answer Sheet 5th English Annual Exam 2024
4. उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा)

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)

वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2 पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
3. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
4. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
5. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024
8. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024
9. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास | Environmental Study blueprint based question paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु कक्षा 5 के पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्न पत्र की तैयारी के लिए अभ्यास हेतु आदर्श प्रश्न पत्र दिया गया है।

Read more

हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th | Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा पांचवी के पर्यावरण अध्ययन विषय का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe