An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



सारांश पाठ-1 'कैसे पहिचाना चींटी ने दोस्त को' || प्रमुख अवधारणाएँ एवं जानकारियाँ || जानवरों की विशेषताएँ

  • BY:
     RF Temre

कक्षा 5 की पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक के पाठ 1 - "कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को" से प्रमुख अवधारणाएँ और जानकारियाँ यहाँ पर क्रमशः दी गई हैं। निम्न जानकारियों का अध्ययन करें।

1. सूँघने की क्षमता वाले जानवर हैं- चींटी, कुत्ता, मच्छर, रेशमकीट

2. दूर से साफ-साफ देखने की क्षमता वाले जानवर हैं- बाज, चील, गिद्ध

3. सुनने की क्षमता वाला जानवर है - कुत्ता। पुलिस अपने कई आपराधिक केश सुलझाने के लिए कुत्तों का सहारा लेते हैं।

4. नर रेशम कीट अपनी मादा की गंध कई किलोमीटर दूर से पहिचान लेता है।

5. कुत्ते अक्सर यहाँ-वहाँ सूँघते और मल-मूत्र करते हैं। वे ऐसा अपने इलाके में दूसरे कुत्ते के आने का पता लगाते है।

6. जिस गंध को हमारा मन ज्यादा गंदा मानता है वह हमें ज्यादा परेशान करती है।

7. पक्षियों में एक ही समय पर दो अलग-अलग चीजों पर नजर डालने की क्षमता होती है क्योंकि उनकी आँखें सिर के दोनों ओर होती हैं। जब पक्षी सामने देखते हैं तब उनकी नजर एक ही वस्तु पर होती है।

8. जो जानवर रात्री को जागते हैं उन्हें केवल काला व सफेद रंग ही दिखाई देता है- जैसे चूहा, उल्लू।

9. कुछ जानवर जैसे लंगूर, बंदर और कुछ पक्षी खतरे की स्थिति में अपने साथियों को सचेत करने के लिए विशेष आवाजें निकालते हैं।

10. मछलियाँ खतरे की चेतावनी एक-दूसरे को बिजली तरंगों से देती है।

11. कुछ जानवर तूफान, भूकंप आने से पहले अजीब सा व्यवहार करते हैं। जंगल में रहने वाली जन-जातियाँ उनके व्यवहार को समझ जाते हैं। वर्ष 2004 में अण्डमान की जनजाति ने जानवरों के अजीब व्यवहार से आने वाली सुनामी को भाँप लिया था और तटीय इलाके खाली कर अपनी जान बचा पाये थे।

इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी पढ़ें।
1. covid-19 महामारी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
2. भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची
3. विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय
4. संयुक्त राष्ट्र संघ UNO की जानकारी
5. पौधे और राइज़ बैक्टीरिया | Plants And Rihz Bacteria

12. डॉल्फिन मछलियों में आवाज निकालने व एक दूसरे से बात करने की क्षमता होती है।

13. छिपकलियों जैसे कई जानवर शीतकाल में गहरी नींद में चली जाती हैं।

14. स्लाथ पेड़ों पर चौबीस घण्टों में लगभग 17 से 18 घण्टे उल्टे लटककर मस्ती में सोते रहते हैं। इनका जीवन काल लगभग 40 वर्ष का होता है और ये अपने जीवन काल में 8 पेड़ों पर ही घूम पाते हैं। ये सप्ताह में एक बार पेड़ के नीचे शौच करने के लिए उतरते हैं।

15. जानवरों के सोने का समय (24 घंटे में) -
(i) स्लाथ - 18 घण्टे
(ii) गाय - 4 घण्टे
(iii) अनगर - 18 घण्टे
(iv) जिराफ - 2 घण्टे
(v) बिल्ली - 12 घण्टे

बाघ से संबंधित जानकारी-

16. बाघ अंधेरे में इंशानों से छः गुना ज्यादा बेहतर देख सकता है।

17. बाघ की मूछें हवा में हुए कम्पन को पहिचान लेती है। उसे शिकार की सही स्थिति का पता चल जाता है, इससे उसे अंधेरे में मार्ग ढूँढने में आसानी होती है।

18. बाघ अपने इलाके में मूत्र करके अपनी गंथ छोड़ते जाते हैं। यह इलाका कई किलोमीटर बड़ा हो सकता है। एक बाघ दूसरे बाघ के मूत्र की गंध को तुरंत पहिचान लेता है। मूत्र करके बाघ अपने इलाके का निर्धारण करते हैं।

19. बाघ मौके के अनुसार अपनी आवाज बदलते रहता है। क्रोध में बाघ की आवाज अलग होती है, वही बाधिन को बुलाना हो तो अलग आवाज होती है। वह कभी गुर्राता है तो कभी कराहता है। बाघ की आवाज कई किलोमीटर दूर से सुनी जा सकती है।

20. बाघ, हवा से झाड़ियों या पत्तों के हिलने एवं शिकार के द्वारा झाड़ियों के हिलने की आवाज को पहिचान सकता है। बाघ के कान बाहर की आवाज को सुनने के लिए अलग-अलग दिशाओं में धूम सकते हैं।

21. सरकार ने बाघों की सुरक्षा के लिए देश में कई पार्कों की व्यवस्था की है। उत्तराखण्ड में 'जिम कॉरबेट नेशनल पार्क' और राजस्थान के भरतपुर में 'घाना' पार्क की स्थापना किया गया है।

पर्यावरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. पर्यावरण और इसके घटक- जल, मिट्टी, खनिज हरित गृह प्रभाव
2. पर्यावरणीय तथ्य- भौतिक, जैविक एवं सामाजिक पर्यावरण


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) | Solved Qurstion Paper Environmental study

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा विषय पर्यावरण अध्ययन के आदर्श प्रश्न पत्र को हल सहित अभ्यास हेतु दिया गया है।

Read more

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Environmental study Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पाँचवी विषय पर्यावरण अध्ययन का आदर्श प्रश्न पत्र वर्ष 2024-25 की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हल सहित दिया गया है।

Read more

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास | Environmental Study blueprint based question paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु कक्षा 5 के पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्न पत्र की तैयारी के लिए अभ्यास हेतु आदर्श प्रश्न पत्र दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।