An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) | Answer sheet 5th Hindi Half yearly exam

पूर्णांक-60 समय -2.5 घण्टे

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1―5)

निर्देश- सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए। अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. रम्मो और कल्लो के सही नाम बताइए?
(A) रामिया राधिका
(B) रजिया रज्जो
(C) रमावती कलावती
(D) सोमवती यांनी
उत्तर― (C) रमावती कलावती

प्रश्न 2. 'साँच' शब्द का मानक रूप क्या होता है?
(A) सत्व
(B) सत्य
(C) सांचा
(D) सांची
उत्तर― (B) सत्य

प्रश्न 3. अंग्रेज मुझे छू भी नहीं सकते। मैं आजाद हूँ और आजाद ही मरूंगा। यह किसने कहा था?
(A) रामप्रसाद बिस्मिल
(B) राजेंद्र लाहिड़ी
(C) रोशन सिंह ठाकुर
(D) चंद्रशेखर आजाद
उत्तर― (D) चंद्रशेखर आजाद

प्रश्न 4. 'तीव्र' का विलोम शब्द क्या होगा?
(A) तीखा
(B) तीर
(C) मंद
(D) तेज
उत्तर― (C) मंद

प्रश्न-5. 'चषकः अत्र अस्ति। इस वाक्य में चषकः का अर्थ है-
(A) पदा
(B) लोटा
(C) बाल्टी
(D) गिलास
उत्तर― (D) गिलास

रिक्त स्थान (प्रश्न 6―10)

निर्देश- नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए। अंक निर्धारित है।
प्रश्न 6. चन्दन की माँ का नाम 'पन्ना' था।
प्रश्न 7. 'प्रशंसा' शब्द का विलोम शब्द 'निन्दा' है।
प्रश्न 8. रम्मो और कल्लो परीक्षा में 'उत्तीर्ण' हो गई।
प्रश्न 9. चंद्रशेखर आजाद चने वाले को 'इकन्नी' लौटा आये।
प्रश्न 10. नृप का समानार्थी शब्द 'राजा' है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11―16)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
प्रश्न- 11. लक्ष्मण ने रावण के किस पुत्र का वध किया था?
उत्तर― लक्ष्मण ने रावण के पुत्र मेघनाथ का वध किया था।

प्रश्न 12. "काला अक्षर भैंस बराबर" कहावत का अर्थ लिखिए।
उत्तर― "काला अक्षर भैंस बराबर" कहावत का अर्थ निरक्षर होना है।

प्रश्न 13. "मेरा नया बचपन" कविता में कवयित्री को बार-बार किसकी याद आती है?
उत्तर― "मेरा नया बचपन" कविता में कवयित्री को बार-बार अपने बचपन याद आती है।

प्रश्न 14. 'पुष्प' के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर― फूल, सुमन

प्रश्न- 15. योजक चिह्न का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर― योजक चिन्ह का प्रयोग दो शब्दों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 16. सप्ताहे कति बासरा:?
उत्तर― सप्ताहे सप्त बासराः।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17―22)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 17. ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने अंग्रेजी भाषा के अंक कैसे सीखे?
उत्तर― ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने अंग्रेजी भाषा के अंक रास्ते पर लगे मील के पत्थरों से सीखा । रास्ते पर चलते चलते पिताजी कोलकाता कितनी दूर रह गया यह बात मील के पत्थरों से बताते थे जिन्हें देखकर विद्यासागर ने अंग्रेजी अंक सीख लिए।

प्रश्न 18. श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम क्यों कहते है?
उत्तर― श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहते हैं क्योंकि उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल में मानव जीवन की मर्यादाओं का ख्याल रखते हुए उन्हें पूर्णतः निभाया एवं अपने जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जो समाज के लिए अहितकर और निंदनीय हो।

प्रश्न 19. 'परि' उपसर्ग लगाकर तीन शब्द बनाइए।
उत्तर― 'परि' ― परि+पूर्ण = परिपूर्ण
परि+क्रमण = परिक्रमण
परि+क्षेत्र = परिक्षेत्र

प्रश्न- 20. आप अपने चार दोस्तों के नाम लिखिए जो आपके साथ खेलते, स्कूल जाते हैं (उनमें आपका सबसे अच्छा दोस्त कौन है और क्यों है?
उत्तर― मेरे चार मित्र इस प्रकार हैं ― रोहित, मयूर, मुकुल और गीता। इन चारों में मेरा सबसे अच्छा मित्र मयूर है। मयूर मेरा सबसे अच्छा मित्र इसलिए है क्योंकि वह मेरा बहुत ख्याल रखना है और सदैव ही हर क्षेत्र में मेरी सहायता करता है।

प्रश्न 21. अपने जन्मदिन पर मित्र को आमंत्रण देने हेतु पत्र लिखिए।
उत्तर―
बरघाट नाका सिवनी
दिनांक - 16/12/2024

प्रिय मित्र, गगन
असीम स्नेह
आपका पत्र मिला पत्र पढ़कर बहुत प्रसन्नता हुई। मैं और मेरा परिवार यहां पर सकुशल है आशा करता हूं आप भी अपने माता-पिता के साथ खुश होंगे। आपके पिताजी ने आपके लिए साइकिल खरीदा है यह जानकर बहुत अच्छा लगा।
मित्र जैसा कि आपको ज्ञात है मेरा जन्म दिवस 2 जनवरी को पड़ता है इस वर्ष भी मेरा परिवार मेरा जन्मदिन धूमधाम से मनाने जा रहा है अतः आप मेरे जन्मदिन की विशेष शोभा होंगे अतः मैं आपको हृदय से आमंत्रित करता हूं। आप अवश्य ही मेरे जन्मदिन पर पहुंचेंगे।
आपकी माता जी को मेरा प्रणाम कहना।
आपका मित्र
अतुल

प्रश्न 22. शब्दों के भिन्न-भिन्न अर्थ दिए गए हैं इनका वाक्य प्रयोग कीजिए―
(1) तात (पिता, पुत्र)
(2) कर (हाथ, टैक्स)
(3) अंक (संख्या, गोद)
उत्तर― (1) तात (पिता, पुत्र)
1. श्री राम ने कहा ― हे तात मुझे वन जाने की आज्ञा दीजिए।
2. अंत समय पर बाली ने अंगद से कहा हे तात तुम सदैव श्री राम की सेवा में लगे रहना।
(2) कर (हाथ, टैक्स)
1. करनी कर से ऐसे करिए जिसमें जग हित होए।
2. शासन की आय का मुख्य स्रोत जनता के द्वारा दिया गया कर ही होता है।
(3) अंक (संख्या, गोद)
1. गणित में कुल अंक नौ हैं।
2. मां के अंक के समान सुख कहीं नहीं मिल सकता।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23―26)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 23. क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल ने दशहरे के महत्व के बारे में क्या कहा था?
उत्तर― क्रान्तिकारी वीर रामप्रसाद 'बिस्मिल' ने दशहरे के महत्व के बारे में कहा था कि "विजयादशमी साहस और संकल्प का महापर्व है परन्तु इस ऊर्जा का प्रयोग जातिवाद और देशद्रोहियों को नष्ट करने में होना चाहिए न कि अपनों के प्रति।"
हमारा सही रूप में विजयादशमी मनाना तभी सार्थक होगा जब हम दुष्प्रवृत्तियों और स्वार्थ के बढ़ते कुरावण को जला सकेंगे।

प्रश्न - 24. निम्नलिखित पंक्तियों का कवि का परिचय देते हुए भावार्थ लिखिए-
कोयल काको देत है, कागा कासों लेत।
तुलसी मीठे बचन ते, जग अपनों कर लेत।।
उत्तर― संदर्भ― प्रस्तुत दोहा हमारी पाठ्य पुस्तक भाषा भारती के पाठ 10 नीति के दोहे से लिया गया है इस दोहे के रचनाकार महाकवि तुलसीदास जी हैं।
प्रसंग― उक्त दोहे में कई मीठी वाणी के प्रभाव का वर्णन करते हैं।
भावार्थ― तुलसीदास जी कहते हैं कि हम सभी जानते हैं कि कोयल किसी को कुछ भी नहीं देती है और कौआ किसी से कुछ भी नहीं लेता है फिर भी कोयल की मधुर आवाज सबको मोह लेती है और सभी कोयल को पसंद करते हैं। वहीं कौवे की कर्कश बोली की वजह से उसे कोई भी पसंद नहीं करता है। इसी तरह मीठी वाणी से हम सभी को अपना बना सकते हैं अर्थात अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

प्रश्न 25. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखें प्रश्नों के उत्तर लिखिए—
हाथी सबसे भारी भरकम पशु है। जंगली हाथी जहाँ भी जाते हैं सारा परिवार झुण्ड के रूप में जाता है। असम के हाथियों का झुण्ड एक नए जंगल की ओर चला। उन्हें एक बड़ा सा तालाब दिखाई दिया।
1- हाथी कैसा पशु है?
उत्तर― हाथी सबसे भारी भरकम पशु है।
2- हाथियों का झुण्ड कहाँ चला?
उत्तर― हाथियों का झुण्ड एक नए जंगल की ओर चला।
3- हाथियों को क्या दिखाई दिया?
उत्तर― हाथियों को एक बड़ा सा तालाब दिखाई दिया।
4- हाथी कहाँ रहता है?
उत्तर― हाथी जंगल में रहता है।
5- उपरोक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
उत्तर― हाथियों का जीवन

प्रश्न 26. 'शाला स्वच्छता' विषय पर निबंध लिखिए।
उत्तर― निबंध - 'शाला स्वच्छता'
कहा जाता है- स्वच्छता में ईश्वर का वास है। स्वच्छता हर जगह होनी चाहिए चाहे घर हो या विद्यालय। विद्यालय में स्वच्छता का प्रभाव बेहतर होता है।
हमारे विद्यालय में प्रति दिवस स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाता है। शिक्षक और हम छात्र मिलाकर रोज विद्यालय के कमरों और शाला प्रांगण की सफाई करते हैं। विद्यालय की सारी सामग्री साफ सुथरी एवं सही जगह पर व्यवस्थित जमी हुई होती है।
हमारे विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। भोजन करने से पहले हम प्रति दिवस साबुन से हाथ धोते हैं। हमारे विद्यालय के मूत्रालय एवं शौचालय स्वच्छ एवं साफ सुथरे हैं समय-समय पर फिनायल एवं नाशक से उनकी साफ सफाई करते रहते हैं। स्वच्छता पढ़ाई के साथ-साथ हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है।

मॉडल आंसर शीट परीक्षा 2024 कक्षा पांचवी
1. Blueprint आधारित अर्ध्दवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) 2024-25 विषय हिन्दी कक्षा 5
2. Model Answer Sheet 5th English Annual Exam 2024

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न

वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)

वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2 पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
3. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
4. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
5. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024
8. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024
9. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) | Answer sheet 5th Hindi Half yearly exam

इस भाग में कक्षा पांचवी विषय हिंदी प्रथम भाषा अर्द्ववार्षिक परीक्षा 2024-25 की मॉडल आंसर शीट दी गई है।

Read more

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe