An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



RSK के प्रोजेक्ट वर्क संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश | सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 5वीं के प्रोजेक्ट वर्क (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण) की सूची

RSK के महत्वपूर्ण निर्देश
(27.12.2023 के पत्रानुसार)

1. प्रोजेक्ट के पूर्णांक 20 — कक्षा 5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 हेतु सभी मुख्य विषयों के प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) का पूर्णांक 20 अंकों का रहेगा।

2. दिव्यांगों हेतु प्रोजेक्ट के पूर्णांक 40 — दृष्टिबाधित, वाक् एवं श्रवणबाधित परीक्षार्थियों हेतु वैकल्पिक विषयों संगीत एवं चित्रकला हेतु प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) का पूर्णांक 40 अंकों का रहेगा।

3. न्यूनतम उत्तीर्णांक 33% — प्रत्येक विद्यार्थी को वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वार्षिक परीक्षाफल निर्धारण में प्रोजेक्ट कार्य के अंकों को सम्मिलित किया जाएगा।

4. सुझावात्मक सूची परिशिष्ट- 'अ' पर — सभी मुख्य विषयों के प्रोजेक्ट कार्यो की कक्षावार एवं विषयवार सुझावात्मक सूची परिशिष्ट- 'अ' अनुसार संलग्न है।

5. 2 प्रोजेक्ट जमा करना — विद्यार्थी द्वारा संलग्न सूची में से विषयवार कोई दो प्रोजेक्ट कार्य पालक / शिक्षक के सहयोग से पूर्ण कर दिनांक 31 जनवरी 2024 तक शाला में जमा कराए जाएंगे जिसका मूल्यांकन विषय शिक्षक द्वारा किया जाएगा।

6. दिव्यांगों हेतु 2 प्रोजेक्ट — संगीत, चित्रकला एवं अल्प भाषा अंतर्गत पंजाबी, गुजराती उड़िया, संस्कृत (कक्षा 5) हेतु प्रोजेक्ट कार्यों का निर्धारण संबंधित शाला शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। इन विषयों के भी 2-2 प्रोजेक्ट कार्य प्रत्येक विद्यार्थी से दिनाक 31 जनवरी 2024 तक पूर्ण कराए जायेंगे।

7. परिवेशीय संसाधनों का उपयोग — प्रोजेक्ट कार्य हेतु विद्यार्थियों को परिवेशीय संसाधनों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रोजेक्ट कार्य के लिए छात्रों/पालकों पर अनावश्यक वित्तीय भार न आए।

8. जन शिक्षा केन्द्र में जमा की तिथि — परीक्षार्थियों के सभी विषयों के प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) के प्राप्तांकों का पत्रक शाला प्रभारी द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2024 तक संबंधित जन शिक्षा केन्द्र में जमा कराया जाए। जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी द्वारा अपने जन शिक्षा केन्द्र की समस्त शालाओं के परीक्षार्थियों के प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) के प्राप्तांक पोर्टल पर दर्ज कराए जाएंगे।

कक्षा 5 विषय — हिन्दी
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्यों की सूची

1. खेती में कौन-कौन से औजारों का उपयोग किया जाता है। पता करिए और उनका उपयोग कैसे करते हैं? लिखिए।

2. आपके गाँव में दशहरा कैसे मनाया जाता है ? लिखिए। आप अन्य कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं उसकी सूची बनाइए।

3. आपके आस-पास खेत होंगे। आप वहाँ गए होगे। यदि हाँ तो आप खेत पर एक दिवस रहने के अपने अनुभव को लिखिए। यदि आप कभी खेत पर नहीं गए हैं, तो कल्पना के आधार पर लिखिए।

4. आपको अपने गाँव/शहर में सबसे सुन्दर स्थान कौन-सा लगता है और क्यों? लिखिए।

5. आप अपनी परीक्षाओं के पहले परीक्षा की तैयारी कैसे करते हैं? लिखिए।

Class 5th Subject — English
List of Suggested Project Works

1. Describe your house in ten sentences. Begin like this - I live in a small house.
(i) It is situated ..........
(ii) ................................

2. Whenever you happen to visit a railway station or a but stop observe the activities carefully and note down your observations in the given space....
No of bus/ train— ------ ------ ----- -----
Name of bus/train— ------ ------ ----- -----
Runs between .... to .... — ------ ------ ----- -----
Arrival time — ------ ------ ----- -----
Departure time — ------ ------ ----- -----

3. (A) Write a paragraph on 'The Cow'/Any Pet Animal'.
(B) Write five sentences on 'How you keep your pet'.

4. Make a list of ten items that you see in your house. Write their uses.
For example:
Book shelves — used for keeping books
Items ———————— Uses
------------ ———— -----------

5. Collect and paste the pictures of any five freedom fighter/social reformers of India paste their in your project book and write the information related to their-
Name —
Born on —
Famous for —
Award received —
Any other —

कक्षा 5 विषय — गणित
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्यों की सूची

1. एक बड़े, क्षेत्र को छोटे कागज पर दिखाएं, हर हिस्से को एक निश्चित अनुपात में कम करें जैसे - अपने आसपास या गांव का नक्शा बनाएं, जिसमें सभी तरफ के रास्तों को दिखाएं, इनमें देखें कौन सी सड़कें आपस में सबसे बड़ा कोण बनाती हैं, इसमें यह भी देखें कौन सी सड़कें आपस में समकोण बनाती हैं।

2. अपने शाला प्रांगण या घर के प्रांगण में बैठकर यह देखें कि सामने की सड़क पर कौन-कौन सी गाड़ियाँ निकल रही हैं। किन्हीं एक घण्टे की अवधि में निकलने वाली गाडियों की एक तालिका बनाएं और उसे टैली चिन्ह से प्रदर्शित करें। देखें कि सड़क पर सबसे अधिक कौन सी गाड़ी निकली है और इन गाड़ियों के निकलने का कारण क्या है, उसे अपनी रिपोर्ट में अंकित करें।

3. किसी गिलास में कुछ पानी लेकर उसके ऊपरी स्तर पर शून्य का निशान लगाएं। अब इस गिलास में पांच छोटे-छोटे कन्चे डालें, देखें पानी का स्तर कितना बढ़ा है, उसे स्केल से सेंटीमीटर में नोट करें। अब देखें कि पांच कन्चों का आयतन कितना होता है। उसको अपने प्रोजेक्ट रिपोर्ट में लिखें।

4. बच्चे परिवेश में, गणित कक्षा 5 कि पाठ्यपुस्तकों में या घरों में लगे चित्रों को देखे और यह पता लगाएँ कि उनमें सममिति है, जरूरत पड़े तो 6 रेखाएं खींचकर 1/6 घुमाव का पता लगा सकते हैं, जो आकृति 1/6 घुमाव पर पहले जैसी दिखती है, उसको अपने प्रोजेक्ट रिपोर्ट में लिखें।

5. शिक्षक बच्चों को बोलें कि बच्चे किन्ही दो भारतीय गणितज्ञों के नाम, जन्मतिथि का संग्रह करें और उनके द्वारा गणित में योगदान का संक्षिप्त विवरण लिखें।

कक्षा 5 विषय — पर्यावरण
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्यों की सूची

1. अपने स्कूल पर घर के आस-पास ऐसे लोगों से बात करो जिन्होंने अपनी रोजी-रोटी के लिए कोई पशु पाला हो, जैसे टाॅंगे के लिए घोड़ा, दूध के लिए गाय, भैंस, बकरी आदि।
बातचीत के बिंदु -
(i) कौन सा पशु है?
(ii) कितने पशु पाले हैं?
(iii) क्या पशुओं को रखने के लिए अलग जगह है?
(iv) उनकी देख-भाल कौन करता है?
(v) वे क्या खाते हैं?
(vi) क्या कभी पशु बीमार भी पड़ते हैं ? तब पालने वाला क्या करता है?
अपने इस सर्वे की रिपोर्ट तैयार करिए।

2. आप अपने गाँव के किन्ही तीन ऐसे लोगों से बात करिए जो मौसमी पलायन/स्थानांतरण करते हैं, उनके अनुभवों को जानकर लिखिए।
पता करिए - वे किस मौसम में जाते हैं? साथ में कौन-कौन जाता है? कहाँ जाते हैं?
उन्हें क्यों जाना पड़ता है? जाकर वो क्या काम करते हैं? उन्हें कितने पैसे मिलते हैं? जाकर वो अपने रहने का क्या इंतजाम करते हैं? उनके बच्चों की स्कूल की पढ़ाई का क्या होता है? वहाँ कौन-सी भाषा बोली जाती है?

3. बच्चे अपने किसी दोस्त / रिश्तेदार से बात करें जो हाल ही में किसी जगह गए हों। दोस्त / रिश्तेदार से उसके यात्रा के शुरूआत से वापसी तक के अनुभव को जानें।
पता करें - वे किस मौसम में गए थे? साथ में कौन-कौन था? कैसे गए थे (वाहन)? वहाँ पर कौन-कौन से पेड़-पौधे है? वहाँ पानी के साधन क्या हैं? आसपास कौन से जीव-जंतु रहते हैं? वहाँ पर कौन लोग रहते हैं और वे आजीविका के लिए क्या काम करते हैं?
खाने-पीने की क्या-क्या चीजे वहाँ पर मिलती है? वहाँ कौनसी भाषा बोली जाती है?

4. अपने आस-पास किसी खेत पर जाइए। वहाँ किसानों से बात-चीत कर गेंहूँ बोने से लेकर फसल कटने तक की जानकारी एकत्रित करिए। गेंहूँ की खेती से संबंधित चित्र पत्र-पत्रिकाओं से एकत्र कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करें।

5. ऊँचाई पर तापक्रम अत्यधिक कम होने और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिये पर्वतारोहियों को ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने के पिक्चर्स / पोस्टर्स एकत्रित करिये और उनके बारे में लिखिए।
(1) ऊँचाई पर जीवनयापन में क्या-क्या मुश्किलें आती हैं? लिखिए।
(2) कठिनाईयों के समाधान खोजने के लिए वहाँ पर लोग क्या करते हैं? पता करिए और लिखिए।
(3) आपको यदि किसी बर्फीले स्थान पर जाना हो तो अपने साथ ले जाने योग्य जरूरी वस्तुओं की सूची बनाइए।

कक्षा 5 विषय — मराठी
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्यों की सूची

1. 'मातृभूमीच्या रक्षणासाठी आपल्या प्राणांची पर्वा न करणान्या 5 वीरांची नावे लिहून चित्र लावा।
2. दिवाळी हा सण कसा साजरा केला जातो 10 ओळित लिहा।
3. अंतराळ्यान चे चित्र बनवून त्याचे उपयोग आपल्या शब्दात लिहा।
4. कल्पना चावला आणि सुनीता विलियन्स ची चित्र चिपकाऊन त्यांच्या कामगिरी बद्दल लिहा।
5. कोणत्याही 5 संताची नावे लिहून त्यांचे चित्र चिपकवा।

कक्षा 5 विषय — उर्दू
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्यों की सूची

1. मुख्तलिफ किस्मों के मौसमी फलों एवं सब्जियों के नाम उनके जायके।
2. घरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली के आलात और बिजली बचाने के तरीके।
3. हिन्दुस्तान की अजीम शख्सीयात के नाम नज्म "यह है मेरा हिन्दुस्तान" में आए मुकामात की तसावीर।
4. रोजमर्रा के काम इसमें लगने वाला वक्त (स्कूल एवं घर के काम)।
5. मुख्तलिफ विटामिनों के नाम और विटामिन की कमी से होने वाले मर्ज ओर विटामिन वाले खाने और फल।
(इन प्रोजेक्टस में आवश्यकता अनुसार चित्र बनाने को भी दिए जाए।)

उक्त जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्र./रा.शि.के/मूल्यांकन/5-8 परीक्षा/2023-24/8575 भोपाल, दिनांक: 27.12.2023 के अनुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 हेतु प्रोजेक्ट वर्क तैयार करने के निर्देश अनुसार दी गई है।

प्रायोजना कार्य कक्षा 5वीं व 8वी वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24
कक्षा 8वीं विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
1. 8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट
2. 8th प्रोजेक्ट कार्य संस्कृत
3. 8th प्रोजेक्ट कार्य सामाजिक विज्ञान
4. 8th प्रोजेक्ट कार्य गणित
5. 8th प्रोजेक्ट कार्य अंग्रेजी

कक्षा 8 के प्रोजेक्ट वर्क को पढ़ें।
1.प्रोजेक्ट वर्क विषय हिन्दी कक्षा 8, 2022
2. हिन्दी एवं संस्कृत वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022

मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण।
1. मॉडल आंसर शीट 5th विषय हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
2. मॉडल आंसर शीट 5th विषय English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
3. मॉडल आंसर शीट 5th विषय गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
4. मॉडल आंसर शीट 5th विषय पर्यावरण अध्ययन अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण को पढ़ें।
1. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 5
4. ब्लूप्रिंट आधारित हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
5. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा 5
6. पर्यावरण ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
7. 25 रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न विषय हिंदी कक्षा पांचवी
8. हिन्दी 12 प्रश्न वैकल्पिक एवं 12 प्रश्न एक शब्द में उत्तर वाले प्रश्न

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
2. हिन्दी- पाठ- 3 'ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
3. हिन्दी- पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
4. हिन्दी- पाठ 5 'ईदगाह' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
5. हिन्दी- पाठ 6 'पन्ना का त्याग' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
6. English- Lesson 1 'Prayer' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
7. English- Lesson 2 'Face the Problem' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
8. गणित एटग्रेड के सभी पाठों के एकसाथ हल सहित अभ्यास प्रश्न
9. गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
10. पर्यावरण- पाठ 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
11. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी' ऐटग्रेड पाठ पुस्तिका के प्रश्न उत्तर
12. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)

Class 5th English Lessons हिन्दी अनुवाद एवं अभ्यास
Lesson 1 For Grass and Flowers.... हिन्दी अनुवाद and Exercise

Class 5th पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठों की अवधारणाएँ
1. सारांश पाठ-1 'कैसे पहिचाना चींटी ने दोस्त को'
2. पाठ-2 'कहानी सपेरों की' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ
3. पाठ-3 'चखने से पचने तक' मुख्य जानकारियाँ एवं अवधारणाएँ

गणित के इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. पाठ - 1 'मछली उछली' प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास के प्रश्न
2. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा हेतु पाठ 1 'मछली उछली' के Important प्रश्न हल सहित।
3. पाठ 2 'आकृतियों और कोण' प्रमुख अवधारणाएँ एवं जानकारियाँ अभ्यास हेतु प्रश्न
4. पाठ-3 'कितने वर्ग' प्रमुख जानकारियाँ व अवधारणाएँ अभ्यास के प्रश्न (हल सहित)
5. ऐकिक नियम क्या है? अवधारणा व अभ्यास के प्रश्न

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' सम्पूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
3. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' के अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन (5th) हेतु imp/महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर
4. पाठ 2 'बुद्धि का फल' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 3 'पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या व सम्पूर्ण अभ्यास

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 'ईदगाह' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
2. पाठ - 6 पन्ना का त्याग कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
4. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ-7 'दशहरा' भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. पाठ-7 'दशहरा' योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
4. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी भाव वाचक संज्ञा, भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या व सम्पूर्ण अभ्यास

कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न।
1. हिन्दी एटग्रेड पुस्तिका से 5वीं हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न
2. कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022
3. विषय English 5th वार्षिक परीक्षा महत्वपूर्ण प्रश्न
4. गणित एटग्रेड के सभी पाठों के एकसाथ हल सहित अभ्यास प्रश्न
5. विषय पर्यावरण एट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका से महत्वपूर्ण प्रश्न

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




RSK के निर्देश– नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 | परीक्षा परिणाम | प्रवेशोत्सव | अप्रैल माह की गतिविधियाँ | Activities of the new academic session 2024-25

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में नवीन सत्र 2024-25 की गतिविधियों के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी दी गई है।

Read more

परीक्षा के दरम्यान सी.डब्लू.एस.एन. (दिव्यांग) विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी | CWSN students facilities during the examination

इस लेख में cwsn (दिव्यांग) विद्यार्थियों को परीक्षा के दरमियान दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more

सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 8वीं के प्रोजेक्ट वर्क (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सा.विज्ञान) की सूची

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2023-24 हेतु कक्षा आठवीं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट वर्क के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe