An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



प्रयोजना कार्य विषय- हिन्दी कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा || Project work Subject Hindi Class 8 Annual Examination 2022-23

सभी प्रयोजना कार्यों का वर्णन केवल एक उदाहरण है विद्यार्थी इसी तरह की घटनाओं का वर्णन कर लिख सकते हैं।

प्रायोजना क्रमांक - 1

मुफ्तानन्द जी के समान आपके आस-पास क्या ऐसे कोई मनोरंजन पात्र हैं? यदि हाँ तो उन पर एक आलेख आप भी तैयार कीजिए।
प्रायोजना वर्णन– हमारे आस-पास एक महिला रहती है। जो मुफ्तानंद जी के पात्र से लगभग समान मेल खाती है। वह महिला घर में अकेली रहती है और खाना बनाने में किसी भी प्रकार की रूचि नहीं रखती है। सुबह हो या शाम चाय और खाने के समय पर अपने आस-पास के घरों में किसी ना किसी बहाने से चली जाती है। चाय पीता व्यक्ति तो सामने वाले को बोलेगा ही कि चाय पी लो। वो कभी इंकार भी नहीं करती।
खाने के समय पर भी पहुँचती है तो खाने का बोलो तो कहती है थोड़ा सा चख लेती हूँ, फिर कहती है अच्छा बना है। थोड़ा और दे दो। उनकी इस आदत से कॉलोनी वाले परेशान भी है और हँसते भी हैं। उन्हें किसी भी बात का कोई संकोच नहीं है, ना वो किसी की परवाह करती है कि कोई क्या बोल रहा है। उनकी इस आदत के कारण लोगों ने अपनी चाय व भोजन का समय ही बदल लिया फिर भी यदि वो सुबह-शाम किसी के घर चली जाए तो खाए बिना नहीं उठती, खाना बनाने की कोई हलचल ना दिखे तो कह देती है- भूख लगी है, सुबह क्या बनाया था? थोड़ा सा चखाना जरा! अपना अनाज बचाकर दूसरों का खर्च करवाना उनका स्वभाव बन गया है।

प्रायोजना क्रमांक - 2

आपके आस-पास कोई जल प्रपात हो तो उसका विवरण लिखिए।
प्रायोजना वर्णन– हमारे आस-पास पातालपानी जल प्रपात है, यह म.प्र. के इन्दौर जिले में स्थित है। प्रकृति के सौंदर्य से ओतप्रोत यह झरना डॉ. अंबेडकर नगर (महू) तहसील के निकट स्थित है। चोरल नदी पर यह जलप्रपात बहुत ही सुंदर है। वर्षा ऋतु में इन्दौर की ओर से जाने वाले पर्यटकों के लिए अत्यंत मनोरम है। चारों ओर फैली हरियाली और घुमावदार पहाड़ियाँ आपका मन मोहने में शायद ही कोई कसर छोड़े। महू से आगे की ओर ट्रेन यात्रा के लिए आज भी मीटर गेज ट्रेन का इस्तेमाल किया जाता है। यह इन्दौर से 36 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह अपने भव्य 150 फीट ऊंचे झरने के लिए काफी प्रसिद्ध है। दिलचस्प बात यह है कि आज तक झरने के तल पर बनने वाले तालाब की गहराई का पता नहीं चल पाया है। यह स्थान कई साहसिक उत्साही लोगों के लिए ट्रैकिंग हब के रूप में भी उतना लोकप्रिय है।

प्रायोजना क्रमांक - 3

क्या आपने कभी किसी की सहायता की है यदि हाँ तो लिखिए।
प्रायोजना वर्णन– हाँ, हमने एक ऐसे व्यक्ति की सहायता की है जो मूलतः राजस्थान का रहने वाला था। नौकरी की तलाश में वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ इन्दौर आया था। उसे एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई थी। कुछ महीनों तक तो सब व्यवस्थित चला। परंतु एक दिन अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। डॉ. को दिखाया तो जाँच में पता चला कि उसे अपेंडिक्स था जिसे ऑपरेट करना जरूरी हो गया। उसकी पत्नी गाँव की थी, बेटी भी बहुत छोटी थी, इतने पैसे भी नहीं थे। अतः मैंने उसे पास के डॉक्टर की पहचान से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसका ऑपरेशन कराया। सुबह-शाम अस्पताल जाकर दवाईयों का इन्तजाम करता, रात में पिताजी उसके पास रूकते थे। उसकी पत्नी व बेटी की देखभाल मेरी माँ व बहन ने करी। कुछ ही दिनों में वह स्वस्थ होकर घर आ गया। उसने हमारा बहुत आभार माना। उसे स्वस्थ देखकर मेरे परिवार को बहुत प्रसन्नता हुई।

प्रायोजना क्रमांक - 4

आप यदि पिछले दिनों कहीं भ्रमण पर गए हैं तो उसका विवरण डायरी के रूप में लिखिए।
प्रायोजना वर्णन– हम पिछले दिनों साँवरिया सेठ की यात्रा पर गए थे। मेरा परिवार व मेरे मित्र का परिवार हम सभी कार द्वारा शनिवार को दोपहर 3 बजे इन्दौर से रवाना हुए। रास्ते में मंदसौर में चाय, नाश्ता करते हुए हम करीब रात 10:30 बजे सॉवरिया जी के मंदिर में पहुँच गए। दर्शन करने के पश्चात् हमने पास ही में एक होटल में रात्रि विश्राम किया। अतः स्नानादि से निवृत्त हो हमने पुनः साँवरिया जी के दर्शन किए। उनका प्रसाद लिया व नाश्ता करके हम श्रीनाथजी के लिए रवाना हुए। श्रीनाथ पहुँचने पर दर्शन खुलने में समय था तो हमने पास की दुकानों से कुछ सामान लिया। दर्शन खुलने पर हमने श्रीनाथजी के दर्शन किए। फिर हम एकलिंगी के दर्शन के लिए निकल गए। उदयपुर पहुँचकर हमने रात्रि विश्राम किया। उदयपुर के कुछ दर्शनीय स्थलों को देखकर हम इन्दौर के लिए निकल गए। इन्दौर आते समय हमने रास्ते में भादवा माता व पशुपतिनाथ के भी दर्शन किए और रात्रि में 11:00 बजे हम वापस अपने घर आ गए।

प्रायोजना क्रमांक - 5

आप अपने जीवन से जुड़ी ऐसी कौन-सी घटना है जो सभी को बतलाना चाहेंगे। उसे लिखिए।
प्रायोजना वर्णन– कुछ वर्ष पहले की बात है, मैं कभी-कभी मांस का सेवन कर लिया करता था, लेकिन इसकी आदत नहीं थी। एक दिन अचानक से मन में ख्याल आया कि मान लो धरती पर कोई दूसरे ग्रह के प्राणी आ जाए और वह हमसे ज्यादा ताकतवर हों और उन्हें भूख लगी हो और वो किसी इंसान के बच्चे को भूनकर या कच्चा चबाकर खा जाएँ तो उस बच्चे को कितना दर्द होगा, उसके माता-पिता की यदि वह इकलौती संतान हुई तो उसका क्या होगा? यह सब सोचकर मैं कांप गया और उस दिन के बाद से मैंने आज तक अंडा, मांस या इनसे बनी किसी चीज का सेवन नहीं किया।

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पाठ 15 महेश्वर कक्षा 8 विषय हिन्दी || महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण || Path 15 Maheshwar

पाठ 15 महेश्वर (Path 15 Maheshwar) जो कि कक्षा 8 विषय हिन्दी से लिया गया है। यहाँ इसके महत्वपूर्ण गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण को पढ़े।

Read more

पाठ 14 'नवसंवत्सर' कक्षा 8 विषय- हिन्दी || परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण || Path 14 Navsanvatsar

कक्षा 8 विषय- हिन्दी के पाठ 14 'नवसंवत्सर' से परीक्षापयोगी गद्यांश, शब्दार्थ, प्रश्नोत्तर व व्याकरण का अध्ययन करें।

Read more

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन 2023-24 कक्षा 8 Important प्रश्न व उनके उत्तर पाठ 1 'वर दे' भाषा-भारती (हिन्दी)

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा वर्ष 2023-24 हेतु कक्षा 8 विषय भाषा भारती से पाठ 1 'वर दे' Important प्रश्न व उनके उत्तर पढ़ें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe