An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



प्रयोजना कार्य विषय- संस्कृत कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा || Project work Subjet Sanskrit Class 8 Annual Examination 2022-23

सभी प्रयोजना कार्यों का वर्णन केवल एक उदाहरण है विद्यार्थी इसी तरह की जानकारियों का वर्णन कर लिख सकते हैं।

प्रायोजना क्रमांक - 1

विद्यालय में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की रिपोर्ट बनाना।
प्रायोजना विवरण– हमारे विद्यालय में गणतंत्र दिवस का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने देशभक्ति पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बैंड बाजे की धुन पर परेड भी निकाली गई। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भेदभाव को मिटाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। हम बहुत उत्सुकता से इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं। सभी छात्र सफेद पोशाक में आते हैं। मुख्य अतिथि ने भी इस दिवस के बारे में बताया। एन.सी.सी. के छात्रों ने सुंदर परेड प्रस्तुत की। अंत में मिठाई वितरित की गई।

प्रायोजना क्रमांक - 2

एकता आधारित कोई प्रसंग घर के बुजुगों से सुनकर लिखिए।
प्रायोजना विवरण– एक गाँव में एक किसान रहता था, उसके चार पुत्र थे। किसान मेहनती था इसलिए उसके सभी पुत्र भी अपने कार्य को मेहनत व ईमानदारी से करते, परंतु भाईयों की आपस में नहीं बनती थी। उनके झगड़ों से किसान बहुत परेशान रहता था। अनेक बार समझाने का प्रयास किया परंतु बात न बनी। धीरे-धीरे किसान बूढ़ा होता जा रहा था, परंतु भाईयों के बीच झगड़ा खत्म नहीं हो रहा था। एक दिन किसान ने एक तरकीब निकाली और चारों पुत्रों को अपने पास बुलाया। पुत्रों को समझ नहीं आ रहा था कि हमें एक साथ क्यों बुलाया। किसान ने कहा आज मैं तुम सभी को एक काम देने जा रहा हूँ, देखना चाहता हूँ कि तुम में से कौन ऐसा है जो इस काम को अच्छे से करेगा। किसान ने बाहर से लकड़ियाँ उठाकर लाने को कहा तथा रस्सी लाने को कहा और कहा कि इस रस्सी से लकड़ियों को बाँधकर उनका गट्टर बना दें। पुत्रों ने गट्ठर बना दिया। पिता ने कहा अब अपने बल से इस गहर को तोड़ना है। सभी ने प्रयास किए पर सफल न हुए और कहा यह काम संभव नहीं है। किसान बोला अब इस गद्दर को खोलकर इसकी लकड़ियों को अलग करके तोड़ने का प्रयास करो। चारों भाइयों ने एक-एक लकड़ी ली और उसे आसानी से तोड़ दी। किसान बोला तुम चारों भी इन लकड़ियों के समान हो । यदि साथ में रहोगे तो कोई नुकसान नहीं पहुँचा सकेगा। पुत्रों को समझ में आ गया। उन्होंने अपनी गलती के लिए पिता से क्षमा मांगी। यह कहानी हमें बताती है कि एकता में बहुत ताकत होती है।

प्रायोजना क्रमांक - 3

बसन्त पंचमी पर आयोजित होने वाले सरस्वती पूजन पर आधारित चित्र बनाकर वर्णन करना।
प्रायोजना विवरण– बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती की पूजा का विधान है। इस दिन माँ सरस्वती की पूजा करने से एकाग्रता बढ़ती है। इस दिन सरसों के खेत लहलहा उठते हैं। इस दिन पीले कपड़े पहनते हैं। पीला भोजन खाया जाता है। माँ सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को पीले, सफेद या केसरिया आसन पर बिठाया जाता है। पीले व सफेद फूलों का प्रयोग किया जाता है। प्रसाद के तौर पर अर्पित करने के लिए बूँदी, मालपुआ और ऋतु फल पूजन स्थल पर रखे जाते हैं। बच्चों का विद्यारंभ भी माँ सरस्वती के आशीर्वाद बना रहता है।

प्रायोजना क्रमांक - 4

आपके गुरूजी द्वारा दिए गए उपदेश को लिखना एवं घर पर सुनाना।
प्रायोजना विवरण– (1) हमारे वेद एवं पुराणों में लिखा है कि "गुरु ही ज्ञान का द्वार है।"
(2) हमें गुरुजी के वचनों का पालन करना चाहिए।
(3) शिष्यों को पूर्ण श्रद्धा से गुरु के उत्तम ज्ञान को ग्रहण कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाये।
(4) हमें अपने माता-पिता, गुरु एवं बड़ों का आदर सम्मान करना चाहिए।
(5) गुरुजी द्वारा दिए गए संस्कारों पर चलना चाहिए एवं उनका अपने जीवन में पालन करना चाहिए।
(6) हमेशा ईमानदार रहें, अपने अंदर की प्रतिभा को पहचाने।
(7) समय को बर्बाद न करें। शिक्षक केवल रास्ता बता सकता है, उस पर चलना आपको है।
(8) मित्रों का चुनाव संभाल कर करें। हमेशा अहंकार से दूर रहें।
(9) हमेशा दूसरों का सम्मान करना चाहिए।
(10) जीवन में असंभव कुछ नहीं। अपना कार्य स्वयं करो।
(11) धन चोरी हो सकता है, ज्ञान नहीं।
(12) अनुशासन का पालन करें। सफलता एक-एक सीढ़ी चढ़कर ही प्राप्त की जा सकती है।

प्रायोजना क्रमांक - 5

श्रेष्ठ कार्य करने वाले महापुरुषों के कार्यों का उल्लेख करते हुए सूची बनाना।
प्रायोजना विवरण–
(1) राजा राममोहन राय– महिलाओं को उनकी दयनीय दशा से बाहर निकालना।
(2) डॉ. भीमराव अम्बेडकर– इन्होंने सभी को शिक्षित, बनने संगठित रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनका कहना था कि आदि से अंत तक हम सिर्फ एक भारतीय हैं।
(3) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम– भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अहम पारदर्शिता के कारण इन्हें मिसाइल मैन भी कहा जाता है। इन्होंने "इसरो" परियोजना को निर्देशित करने का काम किया।
(4) दयानन्द सरस्वती– समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों तथा अंधविश्वासों और रूढ़ियों बुराइयों व पाखंडों का खंडन व विरोध किया। वे योगी थे और प्राणायाम पर उनका विशेष बल था।
(5) मदर टेरेसा– उन्होंने गरीबों व दीन दुखियों की जिंदगी में प्यार की खुशबू भरी। "निर्मल हृदय" व "निर्मला शिशु भवन" नामक दो आश्रम खोले। वे पीड़ित रोगियों की सेवा करती थी।
(6) सरोजिनी नायडू– महिलाओं को जागृत करने के लिए 1915 में 'अवैक' कविता की रचना की। इन्होंने भारतीय महिला संगठन की स्थापना की।
(7) अटल बिहारी वाजपेयी– वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक पत्रिकाओं का संपादन किया। उन्होंने अपि दो और परमाणु परीक्षण कर देश की सुरक्षा के लिए साहसी कदम उठाए। संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर भारत को गौरवान्वित किया।

कक्षा 8 प्रायोजना कार्य
8th प्रोजेक्ट कार्य हिन्दी विशिष्ट

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8 | Blueprint Based Sanskrit Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षा 8 वीं विषय संस्कृत का हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र यहाँ प्रस्तुत किया गया है।

Read more

संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 | महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न | Objective Qurstions for Annual Exam 2024

इस लेख में संस्कृत कक्षा- 8th की वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु 26 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न यहां दिए गए हैं।

Read more

षोडशः पाठ: - कवित्वं कालिदासस्य | हिन्दी अनुवाद, प्रश्नोत्तर व व्याकरण | कक्षा 8 विषय संस्कृत | Kavitvam Kalidasasya

इस पाठ में कक्षा 8 विषय संस्कृत के षोडशः पाठ: - कवित्वं कालिदासस्य (Kavitvam Kalidasasya) का हिन्दी अनुवाद, प्रश्नोत्तर व व्याकरण के बारे में जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe