An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हिन्दी विशिष्ट कक्षा-5 वीं खण्ड 'अ' मॉडल आन्सर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 || प्रश्नोत्तर

महत्वपूर्ण निर्देश -

(क) कौशल आधारित लिखित प्रश्न - वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
(ख) वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएँगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगे।

खण्ड 'अ'
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-8)

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
जंगल में एक चंदन का वृक्ष था। उसकी सुगंध से सारा जंगल सुगंधित रहता था। उसे अपने आप से संतोष नहीं था। वह अपने एकाकी जीवन से दुखी था।
एक दिन उसे पलाश से मित्रता करने का विचार आया। पास ही खड़े पलाश से कहा "मुझे आपसे मित्रता करनी है।" पलाश ने कहा- मुझे मंजूर है। फिर दोनों साथ-साथ फलने-फूलने लगे।
एक दिन एक लकड़हारा पलाश की छाया में बैठ गया। पलाश ने पूछा, "क्यों भाई तुम इस तरह उदास क्यों बैठे हो? तुम्हें कौन-सा दुख है?" लकड़हारा बोला, "भाई में सूखी लकड़ियाँ बेच कर जीवन निर्वाह करता हूँ। घूमते-घूमते दोपहर हो गई लेकिन अभी तक कोई सूखा पेड़ नहीं मिला, इसी कारण चिंतित हूँ।"
पलाश ने कहा, "इसमें चिंता की क्या बात है? तुम मेरे हिस्से से कुछ टहनियाँ काट लो। "रूको! लकड़हारे भाई, पलाश को छोड़ दो तुम मेरे पेड़ की कुछ टहनियाँ काट लो।" चन्दन के पेड़ ने कहा। उनकी दोस्ती देखकर लकड़हारा चला गया।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 1 व 2 हेतु मूल्यांकन वर्कशीट्स।
1. कक्षा 1 हिन्दी प्रयास एं वर्कबुक मूल्यांकन वर्कशीट्स
2. कक्षा 1 और 2 हेतु प्रयास अभ्यास पुस्तिका से वर्कशीट्स
3. Class 1 English वर्कशीट्स प्रयास व वर्कबुक से

प्र. 1- 'सुगन्ध' शब्द का विलोम बताइए-
(A) सुवास
(B) खुशबू
(C) दुर्गन्ध
(D) महक
उत्तर - (C) दुर्गन्ध

प्र. 2- 'निर्वाह' शब्द का अर्थ बताइए-
(A) खर्च करना
(B) बाँटना
(C) खरीदना
(D) व्यतीत करना
उत्तर - (D) व्यतीत करना

प्र. 3- सच्चे दोस्तों में कौन-सी भावना होनी चाहिए?
(A) बदले की भावना
(B) धोखा देने की भावना
(C) लालच की भावना
(D) त्याग की भावना
उत्तर - (D) त्याग की भावना

प्र. 4 - चंदन, पलाश से हमने सीखा-
(A) धोखा देना
(B) आपसी प्रेंम करना
(C) गुस्सा करना
(D) हानि पहुँचाना
उत्तर - (B) आपसी प्रेंम करना

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. Modal Answer Sheet 5th English
2. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
3. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
4. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण

प्र. 5 - 'मार्ग' शब्द का सही अर्थ है-
(A) चौराहा
(B) रास्ता
(C) पगडण्डी
(D) तिराहा
उत्तर - (B) रास्ता

प्र. 6 - निम्न शब्दों में से बहुवचन वाला शब्द कौन-सा है?
(A) लड़का
(B) पेड़
(C) फूलों
(D) तना
उत्तर - (C) फूलों

प्र. 7 - पहरेदार शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(A) दार
(B) र
(C) पहरे
(D) प
उत्तर - (A) दार

प्र. 8 - मोर की सुंदरता देखते ही बनती है। वाक्य में 'सुन्दरता' शब्द है-
(A) विशेषण
(B) भाववाचक संज्ञा
(C) पुरुषवाचक सर्वनाम
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (B) भाववाचक संज्ञा

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित
5. प्रोजेक्ट वर्क मॉडल आंसर शीट कक्षा चौथी

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 9-13)

निर्देश- नीचे दिए गए चित्र को देखकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

pratibha_parv_hindi_5th_answer

प्र. 9- दिखाए गए चित्र में कुल कितने पात्र (व्यक्ति) हैं?
उत्तर - दिखाए गए चित्र में कुल चार पात्र (व्यक्ति) हैं।

प्र. 10 - चित्र देखकर इसमें हो रही घटनाओं को अनुमान लगाकर बताइए।
उत्तर - चित्र किसी साहूकार के घर का है, जिसमें कोई व्यक्ति मटके में वस्तु लेकर गिरवी रखने या बेचने के लिए आया हुआ है।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री
5. प्रोजेक्ट कार्य खंड 'ब' मॉडल आंसर शीट कक्षा तीसरी

प्र. 11 - चित्र का अवलोकन करके कोई कविता या कहानी बनाकर लिखिए।
उत्तर -
कहानी
एक साहूकार था। वह सोने चाँदी का व्यापार करता था। उसकी स्त्री बहुत सुन्दर थी। वह बहुत गहने पहनती थी। लोग साहूकार के पास पैसे की कमी के कारण अपनी वस्तुएँ बेचने या गिरवी रखने के लिए आया करते थे। साहूकार उन वस्तुओं का कम दाम देता था और लोगों को ठगता था। इस तरह साहूकार बहुत धनवान बन गया था। गरीब व्यक्ति गरीब बन गए थे। एक बार किसी भले आदमी ने साहूकार की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने आकर साहूकार से ऐसा न करने के लिए कहा और यदि साहूकार नहीं मानता है तो उसे जेल में बन्द करने को कहा। तब से साहूकार सुधर गया और फिर से वह वस्तुओं का सही दाम देने लगा।

कविता
एक था धन्ना साहूकार,
सोने चाँदी का करता था व्यापार।
उसने फैलाया ऐसा जाल,
जिससे हो गया था वह मालामाल।
चीजें लोगों से वह लेता था,
जिसका दाम बहुत कम देता था।।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
4. कक्षा छठवीं गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा छठवीं
6. मॉडल आंसर शीट सामाजिक विज्ञान कक्षा - 6

प्र. 12 - मटके में क्या रखा होगा? अनुमान लगाकर बताइए।
उत्तर - मटके में हीरे जवाहरात रखे होंगे।

प्र. 13 - हमें अपने देश के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर - हमें अपने देश के लिए सबसे पहले तो बहुत अच्छी पढ़ाई करनी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पाँच पेड़ लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा करना चाहिए। हम सभी लोगों को सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा करना चाहिए।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th class English Modal answer sheet
3. मॉडल आंसर शीट कक्षा - 7 विषय संस्कृत
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा सातवीं
6. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 14-16)

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
प्र. 14 - पेड़-पौधों का हमारे पर्यावरण में क्या महत्व है? वह हमारे जीवन में किस प्रकार उपयोगी हैं?
उत्तर - पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जन्तुओं के लिए श्वसन क्रिया (श्वास लेने) हेतु प्राणवायु ऑक्सीजन पेड़ों से ही प्राप्त होती है। पेड़ पौधे वर्षा कराने में सहायक होते हैं। सूर्य की तेज गर्मी से ये सभी लोगों तथा अन्य पशुओं को छाया देते हैं। हमारे जीवन में लकड़ी की पूर्ति इन्हीं पेड़ पौधों से होती है। इमारती लकड़ी, जलाऊ लकड़ी, फल-फूल, औषधियाँ इत्यादि इन्हीं से प्राप्त होते हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि पेड़ पौधे हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी हैं।

प्र. 15 - त्यौहार आने पर बच्चे खुश क्यों होते हैं? अपने शब्दों में लिखिए-
उत्तर - त्यौहार आने पर बच्चे सबसे अधिक खुश होते हैं क्योंकि त्यौहारों में बच्चों को आनंद उठाने, मौज करने एवं खेलकूद के काफी अवसर मिलता है। बच्चों को त्यौहारों में नए-नए कपड़े, तरह-तरह के पकवान एवं कई तरह की सामग्रियाँ मिलती हैं। विद्यालय से भी बच्चों की छुट्टियाँ रहती है और वे इन छुट्टियों का काफी आनन्द उठाते हैं इसलिए जब भी त्यौहार आते हैं तो बच्चे सबसे अधिक खुश हो जाते हैं।

प्र. 16 - आपकी शाला में आयोजित किसी एक दिन की बालसभा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए-
उत्तर - हमारे विद्यालय में दिन शनिवार को बाल-सभा आयोजित हुई। बाल-सभा होने के एक-दो दिन पहले ही गुरु जी ने कौन-कौन से कार्यक्रम किसके द्वारा किए जाएँगे यह निर्धारित किया दिया गया था। बाल-सभा के दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता में हमें बहुत मजा आया। मोहन ने कई तरह के पशु पक्षियों की आवाज निकाली, जो बहुत ही मजेदार लगी। गीता ने राष्ट्रीय देश-भक्ति पूर्ण गीत गाया, जो मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। राजू ने चुटकुले सुनाए जिसे सुनकर सभी लोटपोट हो गए। कुछ बच्चे नृत्य करना चाह रहे थे किंतु समय अभाव की वजह से अगले बाल सभा में नृत्य करने को गुरु जी के द्वारा कहा गया। इस बाल सभा में हम सभी को बहुत ही आनन्द आया।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8
6. मॉडल आंसर शीट विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं

इस 👇 बारे में भी जानें।
प्रतिभा पर्व 2022 RSK पूरक दिशा निर्देश

इस 👇 बारे में भी जानें।
शिक्षकों एवं प्रधान पाठक के दायित्व HGHV में

इस 👇 बारे में भी जानें।
प्रतिभापर्व मूल्यांकन-स्कूल बन्द की स्थिति में

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा -2 विषय - हिन्दी मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22 के लिए कक्षा -2 विषय - हिन्दी की मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक से) देखें।

Read more

कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22 के कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) देखें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe