Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

विषय- गणित कक्षा- 7 मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021- 2022


विषय- गणित कक्षा- 7 मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021- 2022

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021- 2022 की विषय- गणित कक्षा- 7 मॉडल आंसर शीट देखें।

महत्वपूर्ण निर्देश–

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न– वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेगें।

खण्ड-अ
बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न 1-8)

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे लिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1 - चिन्मय का रोल नम्बर 369 है। इस नम्बर का प्रसारित रूप होगा-
(A) 60+9
(B) 300+30+9
(C) 300+60+9
(D) 300+69
उत्तर - (C) 300+60+9

प्रश्न 2 - 4 और 6 का सार्व गुणज है-
(A) 32
(B) 20
(C) 16
(D) 24
उत्तर - (D) 24

प्रश्न 3 - 0.35 और 0.42 का जोड़ है-
(A) 0.77
(B) 0.87
(C) 0.67
(D) 0.75
उत्तर - (A) 0.77

प्रश्न 4 - निम्न में से किसका मान अचर है-
(A) 2x+1
(B) 3n
(C) 2+x
(D) 3
उत्तर - (D) 3

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट
3. 7th class English Modal answer sheet

प्रश्न 5 - किस प्रकार का त्रिभुज है-

vishambahu tribhuj

(A) समबाहु त्रिभुज
(B) विषमबाहु त्रिभुज
(C) समद्विबाहु त्रिभुज
(D) समकोण त्रिभुज
उत्तर - (B) विषमबाहु त्रिभुज

प्रश्न. 6 -

ghanabh

में किनारों की संख्या होती है-
(A) 12
(B) 15
(C) 8
(D) 6
उत्तर - (A) 12

प्रश्न 7 - दिए गये चित्र में कितना भाग छायांकित है-

fraction bhinna

(A) 3/6
(B) 1/6
(C) 1/3
(D) 4/6
उत्तर - (C) 1/3

प्रश्न 8 : 5+(-3)
(A) -2
(B) 2
(C) -3
(D) 5
उत्तर - (B) 2

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र.9-13)

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के हल लिखिए-
प्रश्न 9 - एक फैक्ट्री पहले दिन 23.469 बल्ब बनाती है, दूसरे दिन 40,240 बनाती है व तीसरे दिन 20,176 बल्ब है। तीन दिनों में कुल कितने बल्ब बनाएगी?
हल -
पहले दिन 23.469
दूसरे दिन 40,240
तीसरे दिन 20,176
तीनों का योग - 23.469+40,240+20,176
= 83885
उत्तर - 83885 बल्ब

प्रश्न 10 - अभाज्य गुणनखण्ड द्वारा 18 और 24 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए।
हल -
18 = 1, 2, 3, 6, 9,18
24 = 1, 2, 3, 6, 8, 12, 24
महत्तम समापवर्तक = 6
उत्तर - 6

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6

प्रश्न 11 - संख्या रेखा का प्रयोग करते हुए -2 एवं 6 का योग ज्ञात कीजिए।
-2, -1, 0, 01, 02, 3, 04, 5, 06, 07, 08
|––|––|––|––|––|––|––|––|––|––|
-2+6 = 4
उत्तर - 4

प्रश्न 12 - आकृति ABCD को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

tribhuj

(अ) छ: रेखा खण्डों के नाम
हल - AB, AC, AD, BC, BD, CD
(ब) किन त्रिभुजों में कोण B उभयनिष्ठ है?
उत्तर - 🔺ABC एवं 🔺ABD

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री

प्रश्न 13 - किसी घड़ी की घंटे वाली सुई यदि 12 से चलना प्रारंभ करे तो निम्न लिखित स्थितियों में कौन सा कोण बनाएगी यदि वह-
(अ) आधा घूर्णन करे-
उत्तर - ऋजु कोण
(ब) 1/4 घूर्णन करें-
उत्तर - समकोण

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र.14-16)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 14 - एक कमरे की लम्बाई 4 मीटर तथा चौड़ाई 3 मीटर 50 सेंटीमीटर है। कमरे के फर्श को ढकने के लिए कितने वर्गमीटर गलीचे की आवश्यकता होगी?
हल - लम्बाई = 4 मीटर
चौड़ाई = 3 मीटर 50 सेंटीमीटर = 3.5 मीटर अतः कमरा आयताकार है।
सूत्र - आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई×चौड़ाई
= 4×3.5 = 14
उत्तर = 14 वर्गमीटर गलीचे की आवश्यकता होगी।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित

प्रश्न 15 - यदि 50 ग्राम शक्कर में एक गिलास शर्बत बनती है तो 1 किलोग्राम शक्कर में कितने गिलास शर्बत बनेगी?
हल - 1 किग्रा = 1000 ग्राम
इतनी शक्कर से शर्बत बनेगी
1000÷50
= 100÷5
= 20
उत्तर - 20 गिलास शर्बत बनेगी

प्रश्न 16 - किसी शाला के कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा पसंद किए जाने वाले फलों को सारणी में प्रदर्शित किया गया है।
उत्तर -

danda aalekh

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय  || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 हेतु प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय (खण्ड-ब) की मॉडल आंसर शीट।

Read more
प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 के प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट देखें।

Read more

Search Option

Follow us

Recent post