
कक्षा- 3 विषय- हिन्दी विशिष्ट खण्ड - 'अ' || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22
महत्वपूर्ण निर्देश-
1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न - वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे आ दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से सबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगे।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 1 व 2 हेतु मूल्यांकन वर्कशीट्स।
1. कक्षा 1 हिन्दी प्रयास एं वर्कबुक मूल्यांकन वर्कशीट्स
2. कक्षा 1 और 2 हेतु प्रयास अभ्यास पुस्तिका से वर्कशीट्स
3. Class 1 English वर्कशीट्स प्रयास व वर्कबुक से
खण्ड-अ
बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्र 1-8)
निर्देश - दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए-
जोर से ढम-ढमा-ढम करने वाला असली नगाड़ा तो खूब बड़ा होता है पर हम एक छोटा-सा खिलौना नगाड़ा बनाएँगे। इसके लिए नारियल का आधा खोल, एक बड़ा गुब्बारा और धागा ले लो। अब नारियल के मुँह पर गुब्बारे को खींचकर धागे से बाँध दो, लो बन गया नगाड़ा। अब एक पतली लकड़ी के सिर पर थोड़ी-सी मिट्टी लपेटकर छोटी-सी घुण्डी बनाओ और उसे सुखा लो। इस लकड़ी की घुण्डी से बँधे हुए गुब्बारे पर चोट करो।
क्या हुआ? नारियल की जगह टीन का डिब्बा मिट्टी का कुल्हड़ भी ले सकते हैं। इसी तरह गुब्बारे की जगह पन्नी का इस्तेमाल कर सकते हो। चीजों के बदलाव से आवाज भी अलग-अलग तरह की निकलेगी।
प्र-1. नगाड़े की आवाज कैसी होती है?
(A) ढम-ढम
(B) छम-छम
(C) पी-पी
(D) शीं-शीं
उत्तर- (A) ढम-ढम
प्र-2. नारियल के खोल से हम क्या बना सकते हैं?
(A) जलतरंग
(B) नगाड़ा
(C) धागे का बाजार
(D) बाँसुरी
उत्तर- (B) नगाड़ा
प्र-3. घुण्डी से नगाड़े पर चोट करने पर क्या होगा?
(A) नगाड़ा फूट जाएगा
(B) नगाड़ा आवाज करेगा
(C) नगाड़ा घूम जाएगा
(D) नगाड़ा शांत रहेगा
उत्तर- (B) नगाड़ा आवाज करेगा।
प्र-4. 'असली' का विलोम शब्द क्या है?
(A) वास्तविक
(B) फसली
(C) नकली
(D) शुद्ध
उत्तर- (C) नकली
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
2.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
3. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री
4. प्रोजेक्ट कार्य खंड 'ब' मॉडल आंसर शीट कक्षा तीसरी
निर्देश - चित्र को देखकर प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखिए-
प्र-5. किन दो वस्तुओं की कीमत स्केल से कम है?
(A) रबर, कलम
(B) पेंसिल, पेट ब्रश
(C) पेट ब्रश, पेंसिल
(D) रबर, पेंसिल
उत्तर- (D) रबर, पेंसिल
प्र-6. एक पर एक मुफ्त मिलने पर दो स्केल किस कीमत पर प्राप्त होंगे ?
(A) 40रु. में
(B) 30 रु. में
(C) 20 रु. में
(D) 10 रु. में
उत्तर - (D) 10 रु. में।
प्र-7. इस चित्र में कौन-सा शब्द 'कीमत' के समान अर्थ वाला है?
(A) दाम
(B) सस्ते
(C) मुफ्त
(D) स्टेशनरी
उत्तर - (A) दाम
प्र-8. "एक पर एक मुफ्त योजना' कितने दिनों के लिए है?
(A) दो दिन
(B) पाँच दिन
(C) छः दिन
(D) सात दिन
उत्तर- (D) सात दिन
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित
5. प्रोजेक्ट वर्क मॉडल आंसर शीट कक्षा चौथी
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 9-13)
निर्देश - कविता को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
"मैं गांधी बन जाऊँ"
माँ, खादी की चादर दे दे,
में गाँधी बन जाऊँ।
सब मित्रों के बीच बैठकर,
रघुपति राघव गाऊँ।
छोटी-सी धोती पहनूँगा,
खादी की चादर ओढ़ूँगा।
घड़ी कमर में लटकाऊँगा,
सैर-सबेरे कर आऊँगा।।
प्र-9. निम्न शब्दों में सही वर्ण पर चंद्रबिन्दु 'ँ ' लगाकर पुन: लिखिए-
जैसे- गाऊ - गाऊँ
चाद - चाँद
आगन - आँगन
पाच - पाँच
कुआ - कुँआ
प्र-10. आप चादर का प्रयोग किस काम के लिए करते हैं?
उत्तर- हम चादर का प्रयोग बिस्तर में बिछाने और ओढ़ने के लिए करते हैं।
निर्देश - दिए गए चित्र को देखिए और निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये-
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण
प्र-11. इस चित्र में कौन-कौन से काम हो रहे हैं? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर - इस चित्र में दुकानदार सामग्री बेच रहे हैं। गुब्बारे वाला गुब्बारे बेच रहा है। एक छोटा लड़का गुब्बारा खरीद रहा है। एक महिला अपनी बेटी के साथ मिठाइयाऋ खरीद रही है। लोग झूला झूल रहे हैं। कुछ महिलाएँ नाच रही हैं। लोग मेले में घूम रहे हैं।
प्र-12. यदि आप मेले में होते तो क्या-क्या करते? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर - यदि हम मेले में होते तो सबसे पहले झूला झूलते। इसके बाद सारी दुकानें घूम फिर सामानों की कीमत पूछते। फिर अपने मित्रों के साथ मिठाई की दुकान से मिठाइयाँ खरीद कर सभी मिलकर खाते और कुछ खिलौने और गुब्बारे खरीदते।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
4. कक्षा छठवीं गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा छठवीं
6. मॉडल आंसर शीट सामाजिक विज्ञान कक्षा - 6
प्र-13. दिए गए चित्र में बच्चा गुब्बारा खरीद रहा है। आपके विचार में वह गुब्बारा खरीदकर उसका क्या करेगा?
उत्तर- बच्चा गुब्बारा ख़रीद कर उस गुब्बारे के साथ खूब खेलेगा। उसे हवा में उड़ाएगा और गुब्बारे की रबर को पकड़कर उसे ऊपर-नीचे उछालेगा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 14-16)
निर्देश - दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्र-14 दिए गए चित्र को देखकर 4 वाक्य लिखिए?
उत्तर- 1. यह एक आम का पेड़ है।
2. पेड़ पर आम लदे हैं।
3. पेड़ के नीचे चार बच्चे हैं।
4. बच्चे नीचे गिरे हुए आम चुन रहे हैं।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th class English Modal answer sheet
3. मॉडल आंसर शीट कक्षा - 7 विषय संस्कृत
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा सातवीं
6. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट
प्र-15. नीम का पेड़ हमारे दाँतों, त्वचा और पेट के लिए किस प्रकार लाभकारी है? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर- नीम का पेड़ हमारे लिए बहुत लाभकारी होता है। नीम की टहनी से दाँतों को साफ किया जाता है। हमारी चमड़ी के फोड़े फुन्सी इसकी पत्तियों से उबले हुए पानी से नहाने से ठीक हो जाते हैं। नीम की जड़ एवं छाल को पानी में उबालकर उसे पीने से पेट के के रोग ठीक हो जाते हैं।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8
6. मॉडल आंसर शीट विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments