An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



सामाजिक विज्ञान कक्षा 06 खण्ड- 'अ' मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन सत्र 2021 - 22

महत्वपूर्ण निर्देश–

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न- वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगें।

खण्ड-अ
बहु विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-8)

निर्देश - प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1 - चित्र देखकर बताइए कि सोनपुर गांव में रहने वाले लोग सबसे अधिक कौनसा कार्य करते हैं–

Aalekh

(A) पशुपालन
(B) खेती करना
(C) मजदूरी
(D) मछली पकड़ना
उत्तर - (B) खेती करना

प्रश्न 2 - आपने अपनी गुल्लक में कुछ पैसे जमा किए हैं, आपके पिताजी उन्हें खाता खुलवाकर जमा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहाँ जाना होगा–
(A) ग्राम पंचायत
(B) पुलिस चौकी
(C) बैंक
(D) साहूकार के पास
उत्तर - (C) बैंक

प्रश्न 3 - "सार्वजनिक संपत्ति हमारी अपनी संपत्ति होती है" अतः इनकी सुरक्षा करना किसकी जिम्मेदारी है–
(A) सरकार
(B) ग्राम पंचायत
(C) प्रत्येक नागरिक
(D) चौकीदार
उत्तर - (C) प्रत्येक नागरिक

प्रश्न 4 - मानचित्र में ऊपर की ओर तीर के द्वारा किस दिशा को दर्शाया जाता है–
(A) उत्तर
(B) दक्षिण
(C) पूर्व
(D) पश्चिम
उत्तर - (A) उत्तर

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
4. कक्षा छठवीं गणित मॉडल आंसर शीट

प्रश्न 5 - आप किसी शहर का मानचित्र बना रहे हैं, तो उसमें रेलवे लाइन को दिखाने के लिए किस संकेत का उपयोग करेंगे–

symbols

उत्तर - (C)

प्रश्न 6 - यदि समग्र आईडी बनाना हो तो, आपको कहाँ जाना होगा–
(A) ग्राम पंचायत
(B) पुलिस थाना
(C) अस्पताल
(D) पोस्ट आफिस
उत्तर - (A) ग्राम पंचायत

प्रश्न 7 - इनमें से प्रदूषण रहित वाहनों का समूह है–
(A) जहाज, कार, बैलगाड़ी
(B) बस, कार, साइकिल
(C) साईकिल, बैलगाड़ी, विद्युत चलित वाहन
(D) बस, ट्रक, ताँगा
उत्तर - (C) साईकिल, बैलगाड़ी, विद्युत चलित वाहन

प्रश्न 8 - यदि हमारे जंगल नष्ट हो जाए तो, पर्यावरण पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा–
(A) पर्यावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
(B) पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा
(C) पर्यावरण में सुधार होगा
(D) वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी
उत्तर - (B) पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट
3. 7th class English Modal answer sheet
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 9-13)

निर्देश– नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 9 - सड़कों व पटरियों पर चलने वाले वाहन कौन-कौन से ईंधन से चलते हैं?
उत्तर - सड़कों व पटरियों पर चलने वाले वाहन पेट्रोल, डीजल, कोयला, विद्युत से चलते हैं।

प्रश्न- 10 जंगलों की सुरक्षा के लिए कोई दो उपाय बताइए।
उत्तर - 1. जंगलों की सुरक्षा के लिए जनजागृति पैदा करना चाहिए।
2. जो पेड़ काटे जाएँ उनके स्थान पर दूसरे नए पौधे रोपना चाहिए।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8
6. मॉडल आंसर शीट विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं

प्रश्न 11 - आपके क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा क्या-क्या कार्य किए जाते हैं?
उत्तर– ग्राम पंचायत के कार्य-
1. ग्राम में सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्था करना।
2. ग्राम के मजदूर वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराना।
3. ग्रामीण जनों के लिए समग्र आईडी, राशन कार्ड इत्यादि बनाना।
4. आपसी बैठक करके ग्राम के छोटे-मोटे झगड़ों का निपटारा करना।
5. ग्राम सभा में तय करना कि कौन से कार्य अनिवार्य हैं उन्हें पहले किया जाए।
6. ग्राम की स्वच्छता, स्वास्थ्य का ध्यान रखना। समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगवाना।

प्रश्न 12 - मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों की वास्तविक दूरी को दिखाना सम्भव नहीं होता है। इसे दर्शाने के लिए क्या तरीका अपनाया जाता है?
उत्तर - मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों की वास्तविक दूरी को दिखाना संभव नहीं होता है। इससे दर्शाने के लिए मापनी का प्रयोग किया जाता है। इसमें एक निश्चित दूरी के लिए स्केल की सहायता से कुछ सेंटीमीटर या इंच दूरी लेकर मानचित्र में स्थानों को दर्शाया जाता है।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री

प्रश्न- 13 हमें वनों से कौन-कौनसी वस्तुएँ प्राप्त होती है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर - हमें वनों से निम्नलिखित वस्तुएँ प्राप्त होती हैं।
1. इमारती लकड़ी
2. जलाऊ लकड़ी
3. फल-फूल
4. जड़ी बूटियाँ
5. लाख
6. गोंद
7. कत्था
8. महुआ

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 14-16)

निर्देश– नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 14 - आजकल बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही कोई चार सुविधाओं के बारे में लिखिए।
उत्तर - बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएँ-
1. आवश्यकता अनुसार ऋण प्रदान करना।
2. लोगों के धन को जमा कर उसकी सुरक्षा करना।
3. जमा धन का व्यवसाय करना।
4. धन का दैनिक लेन-देन करना।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित

प्रश्न- 15 मानचित्र के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं, उनका वर्णन कीजिए।
उत्तर - मानचित्र के प्रमुख घटक निम्न हैं-
1. मापनी - किसी मानचित्र को तैयार करने से पहले मापनी तैयार की जाती है, जिसमें बड़ी जगह की लम्बाई को छोटा करके इंच या सेंटीमीटर में दर्शा दिया जाता है। इसके पश्चात रेखाचित्र तैयार करते हैं।
2. रेखा चित्र - मापनी तैयार करने के पश्चात है दिए गए स्थान का नक्शा रेखाएँ खींचकर तैयार किया जाता है।
3. प्रतीक चिह्न - जिस स्थान का नक्शा तैयार किया जाता है उस स्थान में स्थित विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ जैसे कुआँ, पुल, सड़क, रेल मार्ग, खनिज, पेड़, हैंडपंप, घर इत्यादि के प्रतीक चिन्ह बनाकर दर्शा दिए जाते हैं।
4. दिशाएँ (उत्तर दिशा दर्शाना) - नक्शा तैयार करने में उत्तर दिशा को दर्शाते हुए एक तीर का चिन्ह बनाया जाता है, जिसका आशय दिशाओं को इंगित करना है। इससे यह पता चलता है कि किस दिशा में कौनसी वस्तु है।
5. सूची - नक्शा तैयार हो जाने के पश्चात विभिन्न प्रतिकों या सीमा रेखा दर्शाने के लिए सूची बनाई जाती है। इससे यह पता चलता है कि कौनसा प्रतीक किस के लिए है। इससे नक्शे को आसानी से पढ़ा जा सकता है।

प्रश्न-16 प्रियंका द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों के दण्ड आलेख का चित्र देखकर प्रश्नों के उत्तर तालिका में लिखिए–

danda aalekh

प्रश्न उत्तर

(अ) प्रियंका ने कुल कितने विषयों की परीक्षा दी?
उत्तर– प्रियंका ने कुल 6 विषयों की परीक्षा दी।
(ब) प्रियंका को सबसे ज्यादा अंक किस विषय में मिले?
उत्तर– प्रियंका को सबसे ज्यादा अंक हिंदी विषय में मिले।
(स) किस विषय में प्रियंका को कम अंक मिले?
उत्तर– प्रियंका को संस्कृत विषय में सबसे कम अंक मिले।
(द) प्रियंका को समान अंक कौन-कौन से विषय में मिले?
उत्तर– प्रियंका को गणित और अंग्रेजी विषय में समान अंक मिले।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 हेतु प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय (खण्ड-ब) की मॉडल आंसर शीट।

Read more

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 के प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट देखें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe