कक्षा- 4 हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसर शीट || प्रतिभापर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 || Prashnottar
प्रतिभापर्व मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु कक्षा- 4 हिन्दी विशिष्ट के प्रश्न-पत्र की मॉडल आंसर शीट प्रस्तुत है।
महत्वपूर्ण निर्देश–
1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न– वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगे।
खण्ड-अ
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-8 )
निर्देश– प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–
आप शाला के पुस्तकालय में पुस्तक पढ़ने जाते हैं। पढ़ने के लिए एक पुस्तक लेते हैं। पढ़ते-पढ़ते पुस्तक में से दो सुन्दर चित्र निकाल लेते हैं। यह आपने पुस्तकालय की पुस्तक का सही उपयोग नहीं किया, दुरुपयोग किया। यह पुस्तक आपकी निजी नहीं थी, सार्वजनिक थी। इसी प्रकार पुस्तकालय की पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तकों पर कुछ लिख देना, पुस्तकालय की पुस्तक उनमें से कुछ फाड़कर अपने घर ले जाना, सार्वजनिक वस्तु का सदुपयोग नहीं कहलाता। इसी प्रकार पुस्तकालय (वाचनालय) में बैठकर पढ़ने की बजाए आपस में गप्पें मारने लगे तो भी वह वाचनालय का सही उपयोग नहीं कहलाएगा। आपस में बातचीत करने से वाचनालय में बैठे दूसरे व्यक्तियों के पढ़ने में बाधा होती है।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
2. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
3. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित
4. प्रोजेक्ट वर्क मॉडल आंसर शीट कक्षा चौथी
प्र-1. पुस्तकालय की पुस्तकों का सही उपयोग क्या है?
(A) उन पर लिखना।
(B) उन्हें फाड़ना।
(C) उन्हें पढ़ना।
(D) चित्र निकालना
उत्तर- (C) उन्हें पढ़ना।
प्र-2. पुस्तकालय की पुस्तकें होती हैं–
(A) घर की।
(B) स्वयं की।
(C) सार्वजनिक।
(D) मित्र की।
उत्तर- (C) सार्वजनिक।
प्र-3. पुस्तकालय में बैठकर बातें करने से क्या होता है?
(A) अच्छी तरह पढ़ाई होती है।
(B) पढ़ने में खूब मन लगता है।
(C) समय का सदुपयोग होता है।
(D) दूसरों को पढ़ने में बाधा होती है।
उत्तर- (D) दूसरों को पढ़ने में बाधा होती है।
प्र-4. वाचनालय का सही उपयोग है
(A) शोर मचाना।
(B) खेल खेलना।
(C) बैठकर बातें करना।
(D) किताबें पढ़ना।
उत्तर- (D) किताबें पढ़ना।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 1 व 2 हेतु मूल्यांकन वर्कशीट्स।
1. कक्षा 1 हिन्दी प्रयास एं वर्कबुक मूल्यांकन वर्कशीट्स
2. कक्षा 1 और 2 हेतु प्रयास अभ्यास पुस्तिका से वर्कशीट्स
3. Class 1 English वर्कशीट्स प्रयास व वर्कबुक से
निर्देश– चित्र को देखकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

प्र-5. चित्र का सम्बन्ध किससे है?
(A) चित्रकारी से
(B) दुकान से
(C) खिलौनों से
(D) पेंसिल से
उत्तर- (D) पेंसिल से
प्र-6. प्रमुख स्टेशनरी की दुकानों पर क्या उपलब्ध है?
(A) पेंसिल
(B) टोपी
(C) खिलौने
(D) चित्र
उत्तर- (A) पेंसिल
प्र-7. दिए गए शब्दों में से कौन-सा शब्द चित्र में भी है?
(A) पठन
(B) लेखन
(C) कलम
(D) ब्रश
उत्तर- (B) लेखन
प्र-8. दिए गए चित्र में 'स्थान वाला' शब्द है?
(A) रबर
(B) पेंसिल
(C) शहर
(D) स्टेशनरी
उत्तर- (C) शहर
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री
5. प्रोजेक्ट कार्य खंड 'ब' मॉडल आंसर शीट कक्षा तीसरी
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 9-13)
निर्देश– नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–

प्र-9. उक्त वर्ग पहेली से संज्ञा शब्द पहचान कर लिखिए–
उत्तर- संज्ञा शब्द
1. गाय
2. शेर
3. चक्र
4. मधु
प्र-10. दी गई वर्ग पहेली में सर्वनाम शब्द छाँटकर लिखिए–
उत्तर- सर्वनाम शब्द
1. मुझे
2. उसके
3. मैं
4. हम
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण
प्र-11. दी गई वर्ग पहेली में विराम चिह्न पहचान कर लिखिए–
उत्तर- विराम चिह्न
1. पूर्ण विराम
2. प्रश्नवाचक
3. अल्पविराम
4. विश्मय
निर्देश– कविता को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए–
पेड़ लगाएँ ऐसा,
झिलमिल तारों जैसा।
पत्ते जिसके बिस्किट जैसे,
फल हो टॉफी जैसा॥
पेड़ लगाएँ ऐसा,
झिलमिल तारों जैसा।
डाल पकड़कर उसे हिलाएँ,
टप-टप बरसे पैसा।
पेड़ लगाएँ ऐसा,
झिलमिल तारों जैसा।
धूप लगे तो छाँव में बैठे,
माँ के आँचल जैसा।
पेड़ लगाएँ ऐसा,
झिलमिल तारों जैसा।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
4. कक्षा छठवीं गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा छठवीं
6. मॉडल आंसर शीट सामाजिक विज्ञान कक्षा - 6
प्र-12. "पत्ते जिसके बिस्किट जैसे, फल हो टॉफी जैसा" तो पेड़ हिलाने पर पैसे कैसे टपक रहे हैं? छात्र अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दें।
उत्तर- पेड़ हिलाने पर पैसे टप-टप टपक रहे हैं।
प्र-13. कविता में आए निम्नलिखित शब्दों के स्थान पर अन्य शब्दों का प्रयोग करते हुए कविता की ( तारों, बिस्किट, टॉफी, पैसा, धूप) पंक्तियों को लिखिए।
उत्तर- 1. झिलमिल हीरे जैसा।
2. पत्ते जिसके आलू-चिप्स जैसे,
3. फल हो लड्डू जैसा॥
4. टप-टप बरसे रुपया।
5. गर्मी लगे तो छाँव में बैठे,
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th class English Modal answer sheet
3. मॉडल आंसर शीट कक्षा - 7 विषय संस्कृत
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा सातवीं
6. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 14-16)
निर्देश– नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–
प्र-14. निम्नलिखित शब्दों को उचित स्थान पर भरते हुए आवेदन पत्र को पूरा कीजिए–
(प्रार्थना, चार, महोदय, श्रीमान, अवकाश, कृपा)
सेवा में,
श्री मान कक्षाध्यापक,
शासकीय प्राथमिक शाला xyz (अपनी शाला का नाम भरें)
विषय– छुट्टी के लिए आवेदन पत्र।
सविनय निवेदन है कि मुझे कल से बुखार आ रहा है। अतः श्रीमान् से प्रार्थना है कि मुझे दिनांक 20-01-2022 से 23-01-2022 तक चार दिन का अवकाश देने की कृपा करें।
दिनांक ---------- आपका आज्ञाकारी शिष्य
20-02-22 ----------- नाम - xyz
-------------------- (यहाँ पर विद्यार्थी अपना नाम लिखे।)
---------------------- कक्षा - चौथी
प्र-15. बाल पत्रिका, पुस्तकालय, अखबार में पढ़ी हुई अथवा दादा/दादी, नाना/नानी द्वारा सुनाई गई कोई एक कहानी का सार अपने शब्दों में लिखिए–
उत्तर- कहानी - बन्दर, बन्दरिया और उसका परिवार
कहानी का सार
एक बन्दर और और बन्दरिया एक बड़े पेड़ पर अपने तीन बच्चों के साथ रहते थे। बन्दर ने अपने बच्चों को पेड़ पर चढ़ना-उतरना, उछलना-कूदना, फल तोड़ना सिखाया। बच्चे जब बड़े हुए तो वे सब कुछ सीख चुके थे। अब बन्दर बन्दरिया बूढ़े हो चुके थे। वे अब पेड़ पर एक ही जगह बैठे रहते थे। उनके बच्चे उन्हें फल तोड़कर खिलाया करते थे। बच्चे बूढ़े बन्दर-बन्दरिया की खूब सेवा कर रहे थे। यह सब देखकर दूसरे बन्दर परिवार उनकी खूब प्रसंशा करने लगे।
प्र-16. चित्र में देखिए और लिखिए–

पशु-पक्षियों/व्यक्तियों के नाम– चिड़िया
राजू
मनु
सीता
कुत्ता
मोहन
वस्तुओं के नाम– स्कूटर
जूता
हवाई जहाज
स्कूटर
ऑटो रिक्शा
बस
ट्रक
फल
पपीता
केला
गोभी
बैंगन
आम
तरबूज
अंगूर
शलजम
मूली
भिंडी
स्थान के नाम– रतनपुर
डाकघर
पाठशाला
पशु चिकित्सालय
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8
6. मॉडल आंसर शीट विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com







