विज्ञान कक्षा - 7 खण्ड- 'अ' मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन सत्र 2021 - 22
महत्वपूर्ण निर्देश–
1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न- वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगें।
खण्ड-अ
बहु विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-8)
निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–
प्रश्न 1 - निम्न में से कौन सा परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?
(A) भोजन का पाचन
(B) बर्फ का पिघलना
(C) लकड़ी का जलना
(D) जंग का लगना
उत्तर - (B) बर्फ का पिघलना
प्रश्न 2 - एकांक समय में किसी वस्तु द्वारा चली गई दूरी को क्या कहते हैं?
(A) लम्बाई
(B) क्षेत्रफल
(C) मापन
(D) चाल
उत्तर - (D) चाल
प्रश्न 3 - सही विकल्प का चयन कीजिए–
विटामिन 'ए' ---------
विटामिन 'बी' ---------
विटामिन 'सी' ---------
विटामिन 'डी' ---------
(A) (i) बेरी-बेरी (ii) स्कर्वी (iii) रिकेट्स (iv) रतौंधी
(B) (i) स्कर्वी (ii) रिकेट्स (iii) रतौंधी (iv) बेरी-बेरी
(C) (i) रतौंधी (ii) बेरी-बेरी (iii) स्कर्वी (iv) रिकेट्स
(D) (i) बेरी-बेरी (ii) रतौंधी (iii) स्कव (iv) रिकेट्स
उत्तर - (C) (i) रतौंधी (ii) बेरी-बेरी (iii) स्कर्वी (iv) रिकेट्स
प्रश्न 4 - आपके घर के बगीचे में बहुत सारे पेड़-पौधे हैं, उन पेड़-पौधों से गिरने वाली पत्तियों के निपटान के लिए सर्वोतम तरीका कौन-सा है?
(A) पत्तियों को बगीचे में बिखरे रहने देंगे।
(B) पत्तियों को एकत्र करके जला देंगें।
(C) पत्तियों को एकत्र करके नदी या तालाब में बहा देगें।
(D) पत्तियों को एकत्र करके गड्ढे में डालकर कम्पोस्ट बनाएगें।
उत्तर - (D) पत्तियों को एकत्र करके गड्ढे में डालकर कम्पोस्ट बनाएगें।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट
3. 7th class English Modal answer sheet
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट
प्रश्न 5 - छाया देखने के लिए हमें निम्न में से कौन सी वस्तु आवश्यक नहीं है?
(A) प्रकाश का एक स्त्रोत।
(B) प्रकाश के मार्ग में अपारदर्शी वस्तु।
(C) प्रकाश के मार्ग में पारदर्शी वस्तु।
(D) पर्दा।
उत्तर - (C) प्रकाश के मार्ग में पारदर्शी वस्तु।
प्रश्न 6 - जब कपड़े पर दूध को उड़ेलते हैं तो कपड़े पर मलाई रह जाती है, इस प्रक्रिया में पृथक्करण की कौन सी विधि उपयोग की जा रही हैं?
(A) निस्यंदन
(B) निष्पावन
(C) चालन
(D) अवसादन
उत्तर - (A) निस्यंदन
प्रश्न 7 - किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.25 मीटर है, व्यक्ति की लम्बाई सेन्टीमीटर में क्या होगी?
(A) 1025 सेन्टीमीटर
(B) 125 सेन्टीमीटर
(C) 1250 सेन्टीमीटर
(D) 12.5 सेन्टीमीटर
उत्तर - (B) 125 सेन्टीमीटर
प्रश्न 8 - दिए गए परिपथ में दोनों तारों के मध्य किस वस्तु को रखने पर बल्ब जल जाएगा?
(A) गंधक
(B) कोयला
(C) लोहे की छड़
(D) लकड़ी
उत्तर - (C) लोहे की छड़
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8
6. मॉडल आंसर शीट विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं
लघुउत्तरीय प्रश्न (प्र. क्र. 9 - प्र. क्र. 13)
निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–
प्रश्न 9 - मूसला जड़ व रेशेदार जड़ में दो अंतर लिखिए।
उत्तर - मूसला जड़ - (1) मूसला जड़ में एक मुख्य जड़ होती है और शाखाओं के रूप में पार्श्व जड़ें होती हैं।
(2) कुछेक मूसला जड़ों का प्रयोग भोजन के रूप में किया जाता है।
रेशेदार जड़ - (1) रेशेदार जड़ मैं कोई मुख्य जड़ नहीं होती है सभी जने एक समान दिखाई देती हैं।
(2) यह जड़ें कुछ गुच्छे के रूप में पाई जाती हैं जिन्हें झकड़ा जड़ कहते हैं।
प्रश्न 10 - विद्युत मिस्त्री द्वारा उपयोग किये जाने वाले औजार जैसे पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्रायः प्लास्टिक या रबड़ आवरण क्यों चढ़े होते हैं?
उत्तर - प्लास्टिक और रबड़ विद्युत की कुचालक होती है विद्युत मिस्त्री के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले आयोजक जैसे पेचकस और प्लायर्स धातु के बने होते हैं जो कि विद्युत को अपने अंदर से प्रभावित करने में सक्षम होते हैं जब मिस्त्री कार्य करता है तब विद्युत करें उन्हें ना लगे इस हेतु इन अवतारों के हाथों पर प्लास्टिक या रबड़ के हत्थे लगे होते हैं।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
4. कक्षा छठवीं गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा छठवीं
6. मॉडल आंसर शीट सामाजिक विज्ञान कक्षा - 6
प्रश्न 11 - सरल रेखीय गति व वर्तुल गति को उदाहरण देकर अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - सरल रेखीय गति - वह गति जिसमें कोई वस्तु एक सरल रेखा में आगे बढ़ती ही जाए तो ऐसी गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।
उदाहरण - बस का सड़क पर दौड़ना, सैनिकों का मार्च-पास्ट करना सरल रेखीय गति इस गति के उदाहरण हैं।
वर्तुल गति - किसी वस्तु के द्वारा एक निश्चित पथ पर बार-बार गति (घूर्णन) की जाये तो ऐसी गति को वर्तुल गति कहते हैं।
उदाहरण - पंखे का घूमना, कोल्हू के बैल का चलना वर्तुल गति के उदाहरण हैं।
प्रश्न 12 - आप एक पारदर्शी काँच की शीट को पारभासी शीट में कैसे बदलेंगे। इसे करने के कोई दो तरीके लिखिए।
उत्तर - एक पारदर्शी काँच की शीट को पारभासी शीट में बदलने के लिए -
(1) पारदर्शी काँच पर मुँह से श्वास या फूँक डालकर कुछ देर के लिए पारभासी बनाया जा सकता है।
(2) पारदर्शी काँच पर किसी पत्थर या कील से स्क्रैच कर पारभासी बनाया जा सकता है।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण
प्रश्न 13 - दैनिक जीवन में पृथक्करण के लिए हम निस्यंदन विधि का उपयोग कहाँ-कहाँ करते हैं, उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर - निस्यंदन का अर्थ होता है छानना। हमारे दैनिक जीवन में पृथक्करण के लिए इस विधि का प्रयोग -
(1) पानी से घास फूस के तिनके अलग करने।
(2) चाय से चाय की पत्ती अलग करने।
(3) फलों एवं सब्जियों के रसों को निकालने।
(4) पनीर के ठोस कणों को अलग करने।
इत्यादि में प्रयोग किया जाता है।
दीर्धउत्तरीय प्रश्न (प्र. क्र. 14 - प्र. क्र. 16 )
निर्देश–
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–
प्रश्न 14.
किसी पुष्प का नामांकित चित्र बनाकर उसके विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए।
उत्तर -
पुष्प का नामांकित चित्र-

पुष्प के निम्नलिखित भाग हैं-
बाह्यदल - पुष्प का सबसे बाहरी आवरण होता है जिसका रंग प्रायः हरा होता है, उसे बादल कहते हैं। बाह्यदल के अंदर ही पुष्प पुष्प स्थित होता है।
पंखुड़ियाँ - किसी पुष्प में सबसे आकर्षक और रंगीन भाग पंखुड़ियाँ होती हैं जो अपने रंगों के कारण आकर्षित करती हैं। अलग-अलग पौधों के पुष्पों की पंखुड़ियाँ अलग-अलग रंगों की होती हैं।
पुंकेसर - पंखुड़ियों के बीचों-बीच से लम्बे तंतुओं के रूप में पुंकेसर स्थित होते हैं। पुंकेसर के सबसे ऊपरी भाग में पराग कोष होते हैं। लम्बी डण्डी को तंतु कहा जाता है।
स्त्रीकेसर - पुष्प के केन्द्र में स्थित भाग को स्त्रीकेसर कहा जाता है। यह नीचे मोटे रूप में मटके के समान आकृति होती है। स्त्रीकेसर के मुख्य भाग बंडा से वर्तिका और वर्तिकाग्र होते हैं।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित
5. प्रोजेक्ट वर्क मॉडल आंसर शीट कक्षा चौथी
प्रश्न 15 - क्रियाकलाप द्वारा दर्शाइए कि प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है।
उत्तर - प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है इस बात को प्रमाणित करने के लिए हम क्रियाकलाप कर सकते हैं।
हम दो प्लास्टिक के सीधे पाइप एवं एक मोमबत्ती को लेंगे। दोनों सीधे पाइप में से एक पाइप को हल्का गर्म करके तिरछा कर लेंगे। अब मोमबत्ती को जलाएँगे और जलाने के बाद बारी-बारी से दोनों पाइपों में से मोमबत्ती की लौ (ज्वाला) को देखने का प्रयास करेंगे। देखने पर हम पाते हैं कि जो पाइप सीधा है, उस सीधे पाइप से मोमबत्ती की ज्वाला स्पष्ट दिखाई देती है। किंतु जिस पाइप को हमने गर्म करके तिरछा किया है, उस पाइप से मोमबत्ती की ज्वाला हमें दिखाई नहीं देती है। यहाँ पर स्पष्ट है की जो सीधा पाइप है उससे मोमबत्ती की ज्वाला इसलिए दिखाई देती है क्योंकि मोमबत्ती की ज्वाला से निकलने वाली प्रकाश की किरण सीधी गमन करती है और सीधे पाइप से हमारी आँखों तक पहुँच जाती है। जबकि तिरछे किए गए पाइप से मोमबत्ती की ज्वाला से निकली प्रकाश किरण तिरछेपन के कारण वह पाइप के भीतर ही अटक जाती है और हमारी आँखों तक नहीं पहुँच पाती है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है।
प्रश्न 16 - हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की गतियों के लिए कौन कौन सी संधियाँ पायी जाती है? कंदुक खल्लिका संधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर - हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की गतियों के निम्नलिखित संधियाँ पायी जाती हैं।
(1) कन्दुक खल्लिका सन्धि।
(2) धुराग्र सन्धि।
(3) हिन्ज सन्धि।
(4) अचल सन्धि।
कंदूक खालिका संधि का नामांकित चित्र-

कन्दुक खल्लिका सन्धि - हमारे हाथ शरीर से जहाँ जुड़े होते हैं जिसे कंधा कहा जाता है। कन्धे में स्थित सन्धि कन्दुक खल्लिका सन्धि होती है। इसी तरह हमारे पैर कमर के पास शरीर से जहाँ पर जुड़ते हैं उस जोड़ वाले भाग को भी कन्दुक खल्लिका सन्धि कहा जाता है। कन्दुक खल्लिका संधि में दो हिस्से होते हैं। एक हिस्सा गोल गेंद की भाँति और दूसरा हिस्सा कटोरी के रूप में गुहिका वाला भाग होता है। कन्दुक खल्लिका सन्धि में हमारे हाथ और पैर चारों ओर गति कर सकते हैं।
अन्य सन्धियों का विवरण-
(i) धुराग्र सन्धि - यह संधि हमारे सिर के गर्दन से जोड़ के मध्य पाई जाती है।
(ii) हिन्ज सन्धि - यह संधि घुटने और कोहनी में पाई जाती है।
(iii) अचल सन्धि - शरीर में कुछ ऐसी सन्धियाँ भी होती हैं जो गति नहीं करती हैं। जैसे- ऊपरी जबड़े और कपाल के मध्य स्थित सन्धियाँ अचल सन्धियों के उदाहरण हैं।
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री
5. प्रोजेक्ट कार्य खंड 'ब' मॉडल आंसर शीट कक्षा तीसरी
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com







