Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

विज्ञान कक्षा - 6 खण्ड- 'अ' मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन सत्र 2021 - 22


विज्ञान कक्षा - 6 खण्ड- 'अ' मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन सत्र 2021 - 22

उप शीर्षक:
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन सत्र 2021 - 22 के विज्ञान कक्षा - 6 खण्ड- 'अ' की मॉडल आंसर शीट देखें।

महत्वपूर्ण निर्देश–

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न- वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगें।

खण्ड-अ
बहु विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-8)

निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–
प्रश्न 1 - पहेली जानना चाहती है कि चींटियाँ सीधे क्रम में किस संवेदी इन्द्रिय के कारण चल पाती है?
(A) सूँघकर
(B) सुनकर
(C) देखकर
(D) महसूस कर
उत्तर– (A) सूँघकर

प्रश्न 2 - जल ही हमारा जीवन है, अतः जल की बचत करने के लिए नहाते समय आप क्या उपयोग करेंगे?
(A) बाथ-टब
(B) पाइप
(C) फव्वारा
(D) बाल्टी एवं मग
उत्तर– (D) बाल्टी एवं मग

प्रश्न 3 - केंचुए को किसान का परम मित्र कहा जाता है, क्योंकि–
(A) वह पक्षियों का भोजन होते है।
(B) वह मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाते है।
(C) वह दूसरे कीड़ों को मिट्टी के अन्दर दबा देते हैं।
(D) वह चुपचाप सोते रहते हैं।
उत्तर - (B) वह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं।

प्रश्न 4 - कौन से समूह का खाद्य पदार्थ अधिक समय तक संरक्षित रहेगा?
(A) रोटी-ब्रेड-टोस्ट
(B) आम-अचार-पना
(C) उड़द-मूंग-पापड़-बड़ी
(D) पना-छाछ-शरबत
उत्तर - (C) उड़द-मूंग-पापड़-बड़ी

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6
4. कक्षा छठवीं गणित मॉडल आंसर शीट
5. मॉडल आंसर शीट सामाजिक विज्ञान कक्षा - 6

प्रश्न 5 - दिये गये चित्र में गेहूँ की खेत से रसोई तक की यात्रा दिखा रहे हैं। इनकी यात्रा का सही क्रम कौन सा होगा-

Gehu ki khet se ghar tak ki kahani

(A) ब-अ-स-द-इ
(B) द-ब-अ-इ-स
(C) अ-स-इ-द-ब
(D) स-इ-ब-अ-द
उत्तर - (B) द-ब-अ-इ-स

प्रश्न 6 - नीचे दिए गए खाली गिलास में O.R.S. का घोल बनाना हैं, आप किस समूह का उपयोग करेंगे?
(A) पानी-नमक
(B) पानी-शहद
(C) पानी-नमक-शक्कर
(D) पानी-नमक-धनियाँ
उत्तर - (C) पानी-नमक-शक्कर

प्रश्न 7 - ऐसा वाद्य यंत्र जिसमें "श्वांस/साँस" का उपयोग होता है।
(A) बांसुरी
(B) तबला
(C) ढोलक
(D) सितार
उत्तर - (A) बांसुरी

प्रश्न 8 - 'आज चंद्रमा 🌙 ऐसा दिखाई दे रहा है' आज से 15 दिन बाद पूर्णमासी के दिन चंद्रमा कैसा दिखाई देगा?
(A) 🌓
(B) 🌙
(C) 🌖
(D) 🌕
उत्तर– (D) 🌕

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट
3. 7th class English Modal answer sheet
4. कक्षा 7 गणित मॉडल आंसर शीट

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्र. क्र. 9 - प्र. क्र. 13)

निर्देश– नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–
प्रश्न 9 - गिरगिट में पायी जाने वाली दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर - गिरगिट में पायी जाने वाली दो विशेषताएँ-
(1) परिस्थिति के अनुसार रंग बदलना।
(2) झाड़ियों में रहना व कीट भक्षण करना।

प्रश्न 10 - खाद्य तेल किन-किन बीजों से प्राप्त होता है, बीजों के नाम लिखिए।
उत्तर– खाद्य तेल निम्न बीजों से प्राप्त होता है।
(i) सोयाबीन
(ii) अलसी
(iii) सरसों
(iv) मूंगफली
(v) तिल आदि।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th English
3. गणित मॉडल आंसर शीट कक्षा - 8
4. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा -8
5. मॉडल आंसर शीट विषय विज्ञान कक्षा 8
6. मॉडल आंसर शीट विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं

प्रश्न 11 - चाल किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर– किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित समय में तय की गई दूरी उस वस्तु को चाल कहलाती है।
उदाहरण - यदि एक बस 1 घंटे में 40
किलोमीटर दूर जाती है तो बस की चाल = 40 किलोमीटर प्रति घण्टा होगी। प्रश्न 12 - अनवीकरणीय व नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर - नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन स्रोत - सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा।
अनवीकरणीय ऊर्जा संसाधन स्रोत - डीजल, पेट्रोल, कोयला। प्रश्न 13 - वनों से होने वाले 4 लाभों को लिखिए।
उत्तर– वनों से होने वाले 4 लाभ निम्न लिखित हैं-
1. वनों से इमारती एवं जलाऊ लकड़ी प्राप्त होती है।
2. वनों से कन्दमूल फल और जड़ी बूटियाँ प्राप्त होती है।
3. वनों से जंगल की उपज महुआ, लाख, गोंद आदि प्राप्त होते हैं।
4. वनों के द्वारा ही वर्षा होती है और प्राणवायु ऑक्सीजन हमें प्राप्त होती है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (प्र. क्र. 14 - प्र. क्र. 16)

निर्देश– नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–
प्रश्न 14 - पानी के बचत (संरक्षण) सम्बन्धित 4 उपाय लिखिए, एवं जल चक्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर– (1) आवश्यकता के अनुसार ही पानी को खर्च करें, उसे व्यर्थ नहीं पाया जाना चाहिए।
(2) नहाने के लिए बाल्टी एवं मग से ही पानी का उपयोग करना चाहिए।
(3) बाथरूम एवं रसोई घर से निकलने वाले पानी का उपयोग घर की बगिया में सिंचाई के लिए करना चाहिए।
(4) घर के नलों में चालू-बन्द करने वाली टोंटी लगवाना चाहिए ताकि पानी व्यर्थ न बहे।

जल चक्र का नामांकित चित्र

Water_rotation

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण

प्रश्न 15 - प्लास्टिक तथा पॉलिथीन का भूमि की उर्वराशक्ति (उपजाऊपन) पर क्या प्रभाव पड़ता है? वाहन कौन-कौन से ईंधनों से चलते हैं, उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर - प्लास्टिक तथा पॉलिथीन निश्चित ही जमीन की उर्वरा शक्ति अर्थात उपजाऊपन को कम करते हैं। ये प्लास्टिक या पॉलीथीन सैकड़ों वर्षो तक क्योंकि त्यों बने रहते हैं और जमीन में तरह-तरह के हानिकारक केमिकल छोड़ते हैं जिससे जमीन का उपजाऊपन कम होता है।
वाहन पेट्रोल, डीजल, कोयला, विद्युत सौर ऊर्जा आदि से चलते हैं।
(1) मोटरसाइकिल और कार पेट्रोल से चलती हैं।
(2) बस ट्रक रेलगाड़ी डीजल से चलती हैं।
(3) रेलगाड़ियाँ डीजल के अलावा कोयला और विद्युत से भी चलती हैं।
(4) वर्तमान में कुछ ऐसी गाड़ियाँ निकल गई हैं जो विद्युत एवं सौर ऊर्जा के माध्यम से भी चलती हैं।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा 4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
3. Modal Anzwer Sheet Class 4th English
4. मॉडल आंसर शीट कक्षा-4 गणित

प्रश्न 16 - 'संवेदी ग्रंथियाँ' किसे कहते हैं? गिद्ध, बाज, चील, रेशमकीट के किस संवेदी अंग के कारण अपने भोजन को देख पाते हैं? बताइए।
उत्तर– जीव-जंतुओं में विभिन्न प्रकार के अनुभव जैसे ठंडा-गरम, खट्टा-मीठा, सुगंधित-दुर्गंधयुक्त, रंगों की जानकारी, वस्तुओं की यथास्थिति, ध्वनि ग्राह्यता आदि का ज्ञान कराने के लिए जीवों के शरीर में जो व्यवस्था होती है उन्हें संवेदी ग्रंथियाँ कहते हैं।
कुछ जीव जैसे गिद्ध, बाज, चील, रेशम कीट के द्वारा अपने संवेदी अंगों का प्रयोग करते हुए अपने भोजन को देख पाते हैं, जो इस प्रकार हैं-
(1) गिद्ध - आँख
(2) बाज - आँख
(3) चील - आँख
(4) रेशमकीट - नाक

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

8 * 7 = ?

You may also like

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय  || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय || खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 हेतु प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 8 विषय - सभी विषय (खण्ड-ब) की मॉडल आंसर शीट।

Read more
प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय मॉडल आंसर शीट || खण्ड- 'ब' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 के प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 6 विषय - सभी विषय खण्ड- 'ब' मॉडल आंसर शीट देखें।

Read more

Search Option

Follow us