An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा- 8 विषय - हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

महत्वपूर्ण निर्देश

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न - वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशॉट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिख जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगे।

बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न क्र. 1-8 )

निर्देश - दी गई सूचना के आधार पर प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प पर गोल घेरा बनाइए और लिखिए।
यात्रा कार्यक्रम की सूचना
दिनांक 05/12/2019
स्थान - गुना
यात्रा हेतु सभी बच्चे 06/12/2019 को दिन के ग्यारह बजे तक गुना रेलवे स्टेशन पर पहुँचें। गुना से बड़ोदरा जाने वाली रेलगाड़ी साबरमती एक्सप्रेस गुना स्टेशन पर दिन के ठीक बारह बजे पहुँचेगी। सभी बच्चे रेलगाड़ी में शिक्षकों के साथ एस-4 कोच में बैठेंगे। रेलगाड़ी में खिड़की से अपने शरीर का कोई भी अंग बाहर न निकालें। सभी को शिक्षकों के निर्देशों का पालन करना जरूरी है। दिनांक 08/12/2019 को यात्रा की वापसी शिवपुरी होगी। सभी बच्चे अपने साथ एक दिन का भोजन. एक चादर, पानी की बोतल, दो जोड़ी पहनने के कपड़े साथ लेकर आएँ।
प्रधानाध्यापक
शा.पू.मा.शा. गुना (म.प्र.)

प्रश्न 1 - खिड़की से शरीर का कोई अंग बाहर क्यों नहीं निकालना चाहिए?
(A) खिड़की टूट जाएगी।
(B) खिड़की खराब हो जाएगी।
(C) शरीर काला पड़ सकता है।
(D) अंगों को चोट लग सकती है।
उत्तर - (D) अंगों को चोट लग सकती है।

प्रश्न 2- किस वाक्य में 'चादर' का शुद्ध बहुवचन शब्द प्रयोग किया गया है?
(A) मोहन बाजार से चादरें खरीद कर लाया।
(B) मोहन बाजार से चादर खरीद कर लाया।
(C) मोहन बाजार से चादरा खरीद कर लाया।
(D) मोहन बाजार से चादरी खरीद कर लाया।
उत्तर - (A) मोहन बाजार से चादरें खरीद कर लाया।

प्रश्न 3 - छात्र किसके साथ यात्रा पर जा रहे हैं?
(A) अपने माता-पिता के साथ।
(B) अपने शिक्षकों के साथ।
(C) अपने रिश्तेदारों के साथ।
(D) अपने प्रधानाध्यापक के साथ।
उत्तर - (B) अपने शिक्षकों के साथ।

प्रश्न 4 - यात्रा में ले जाने वाले सामान की कौन-सी सूची सही है?
(A) चादर, कपड़े, टार्च।
(B) टार्च, पानी की बोतल, कपड़े।
(C) चादर, कपड़े, पानी की बोतल।
(D) टार्च, चादर, पानी की बोतल।
उत्तर - (C) चादर, कपड़े, पानी की बोतल।

निर्देश - पोस्टर देखकर प्रश्नों के उत्तर में सही विकल्प पर गोला लगाइए-

environment_day

प्र-5 - प्रकृति से जितना हम लेंगे उसका दुगना हम वापस भी करेंगे, क्योंकि -
(A) प्रकृति हमसे दुगुना करके वापस माँगती है।
(B) दुगुना वापस देने पर प्राकृतिक संतुलन बनता है।
(C) इससे प्रकृति समर्थ और दुनिया जीने योग्य बनेगी।
(D) इससे प्रकृति हमारा उपकार मानेगी।
उत्तर - (C) इससे प्रकृति समर्थ और दुनिया जीने योग्य बनेगी।

प्र. 6 - विश्व पर्याय दिवस मनाने का क्या कारण है?
(A) प्रकृति के प्रति असंवेदनशीलता।
(B) प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरुकता।
(C) प्रकृति को नष्ट करना।
(D) प्रकृति से लेने का भाव जाग्रत करना।
उत्तर - (B) प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरुकता।

प्रश्न 7 - पोस्टर में दिया गया चित्र किस बात का प्रतीक है?
(A) प्रकृति मिटाने का।
(B) प्रकृति बचाने का।
(C) प्रकृति से लेने का।
(D) प्रकृति को देने का।
उत्तर - (B) प्रकृति बचाने का।

प्रश्न 8- विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं-
(A) केवल राज्य में।
(B) केवल जिले में।
(C) केवल देश में।
(D) पूरे विश्व में।
उत्तर - (D) पूरे विश्व में।

लघु उत्तरीय प्रश्न ( प्रश्न क्र. 9 - 13)

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्र. 9- रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै, मोती मानुस चून॥
उपर्युक्त पंक्तियों में 'पानी' शब्द मोती और मानुस के लिए किस अर्थ में प्रयुक्त किया गया है?
उत्तर- 1. मोती के लिए - चमक
2. मानुस के लिए - इज्ज़त/आत्म-सम्मान

प्र. 10- उपर्युक्त (प्र. क्र. -9 की) पंक्तियों किस छंद की हैं? छंद का नाम और उसकी विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- दोहा छंद
दोहा छंद में कुल 4 चरण होते हैं जिसके पहले और तीसरे चरण में तेह-तेरह मात्राएँ तथा दूसरे एवं चौथे चरण में ग्यारह-ग्यारह मात्राएँ होती हैं।

प्र.11 - पत्र कितने प्रकार के होते हैं? संबंधियों को लिखे पत्र किस प्रकार में आते हैं?
उत्तर- पत्र दो प्रकार के होते हैं।
1. अनौपचारिक पत्र (पारिवारिक पत्र)
2. औपचारिक पत्र। (शासकीय/कार्यालयीन पत्र) संबंधियों को लिखे जाने वाले पत्र पारिवारिक (अनौपचारिक पत्र) के अंतर्गत आते हैं।

प्र. 12 - वह मन ही मन बड़े देव को मनाने लगी बड़े देव मेरे बाबा को बचा लेना उनका प्यास के मारे बुरा हाल है पानी नहीं मिला तो वे मर जाएँगे
उपर्युक्त अनुच्छेद में उचित स्थान पर उचित विराम-चिह्न लगाकर पुनः नीचे लिखिए-
उत्तर - वह मन ही मन बड़े देव को मनाने लगी। बड़े देव! मेरे बाबा को बचा लेना, उनका प्यास के मारे बुरा हाल है। पानी नहीं मिला तो वे मर जाएँगे।

प्र. 13 - डॉ. अब्दुल कलाम को 'मिसाइल मैन' क्यों कहा जाता है?
उत्तर - डॉक्टर अब्दुल कलाम ने हमारे देश के सुरक्षा तंत्र अर्थात सेना के लिए लड़ाकू मिसाइलें बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहे, इसलिए इन्हें 'मिसाइल मैन' कहा जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 14-16)

प्र. 14 - निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
बहुत से मनुष्य यह सोच-सोचकर कि हमें कभी सफलता नहीं मिलेगी, दैव हमारे विपरीत हैं, अपनी सफलता को अपने ही हाथों पीछे धकेल देते हैं। उनका मानसिक भाव सफलता और विजय के अनुकूल बनता ही नहीं तो सफलता और विजय कहाँ? यदि हमारा मन शंका और निराशा से भरा है तो हमारे कामों का परिचय भी निराशाजनक ही होगा, क्योंकि सफलता की, विजय की, उन्नति की कुंजी तो अविचल श्रद्धा ही है।
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
उत्तर- अविचल श्रद्धा / सकारात्मक दृष्टिकोण
(ii) इस गद्यांश का अर्थ अपने शब्दों में लिखिए-
उत्तर- मनुष्य को यदि अपने काम में सफल होना है तो उसे सदैव सकारात्मक सोच रखनी होगी। यदि व्यक्ति ऐसा सोचता है कि उसे सफलता नहीं मिलेगी तो निश्चित ही उसके कामों में कई तरह की अड़चनें आएँगी। अतः हमारे मन में सदैव सफलता और विजय की कामना होनी चाहिए न कि मन में असफल होने का भय रखें।

प्र. 15 - 'अपराजिता' पाठ के अनुसार डॉ. चन्द्रा को अपराजिता क्यों कहा गया है?
उत्तर - अपराजिता पाठ के अनुसार हम देखते हैं कि डॉक्टर चंद्रा को कभी भी अपने जीवन से कोई भी शिकायत नहीं रही तथा वे विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानती थी। प्रत्येक कार्य को बड़ी निष्ठा, धैर्य एवं साहस के साथ करती थी। अन्य लोगों के लिए जो कार्य असंभव होते थे, उन कार्यों को वे पूर्ण कर लेती थी। इन सब विशेषताओं को देखते हुए उन्हें अपराजिता कहा गया है।

प्र. 16 - छोटा नागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के विरोध में हुए आन्दोलन में 'शहीद विरसा मुण्डा' की भूमिका को लिखिए-
उत्तर - छोटा नागपुर क्षेत्र जो कि वर्तमान में झारखण्ड राज्य है। इस क्षेत्र में बिरसा मुण्डा ने विद्यार्थी-जीवन से ही अंग्रेजों के विरुद्ध आवाज उठाना प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने समाज को जागरूक करने का भरपूर प्रयास किया। लोगों की भरपूर सेवा की और उनकी चिकित्सा भी। अंग्रेजों के जुल्मों से छुटकारा के लिए उन्होंने समाज में जनजागृति फैलाई। जगह-जगह बैठकें करते और तीर कमान जैसे हथियारों से भ्रष्ट अंग्रेजों को सबक सिखाने का कार्य भी करते थे। बिरसा की बढ़ती हुई गतिविधियों को देखकर अंग्रेज सरकार ने उन पर एक बड़ा इनाम घोषित किया था। कुछ लालची लोगों ने सोते हुए बिरसा को पकड़वा दिया। जेल में उनकी हालत बिगड़ गई। अन्ततः चिकित्सा के अभाव में भारत माँ कि इस लाल ने अपना दम तोड़ दिया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका नाम अमर रहेगा।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 से 8 की मॉडल आंसर शीट।
मॉडलAnswer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 1 से 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
3. कक्षा4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
4. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा -2 विषय - हिन्दी मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22 के लिए कक्षा -2 विषय - हिन्दी की मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक से) देखें।

Read more

कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22 के कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) देखें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe