Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

विषय- पर्यावरण (Environmental Study) कक्षा- 5 मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021- 2022


विषय- पर्यावरण (Environmental Study) कक्षा- 5 मॉडल आंसर शीट || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021- 2022

उप शीर्षक:
प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्कशीट 2021- 2022 के विषय- पर्यावरण (Environmental Study) के कक्षा- 5 की मॉडल आंसर शीट देखें।

महत्वपूर्ण निर्देश-

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न- वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगें।

खण्ड-अ
बहुविकल्पीय प्रश्न - (प्र. 1-8 )

प्रश्न 1 - निम्नांकित में से कौन सा उपकरण फूँककर बजाया जाता है?

vadya_yantra

उत्तर - (C) शहनाई।

प्रश्न 2 - तापमान ............ से मापा जाता है।
(A) थर्मामीटर।
(B) स्टेथोस्कोप।
(C) लैन्स।
(D) स्टॉप वॉच।
उत्तर - (A) थर्मामीटर।

प्रश्न 3 - दिया गया चित्र कहाँ का है?

animals_in_zoo

(A) जंगल
(B) चिड़ियाघर
(C) राष्ट्रीय उद्यान
(D) वन्य जीव अभ्यारण्य
उत्तर - (B) चिड़ियाघर।

प्रश्न 4 - वाहनों के प्रदूषण से हमारा वातावरण अत्यधिक प्रभावित हो रहा है, इसे कम करने के लिए आप क्या कदम उठा सकते हो?
(A) अपने वाहन का प्रयोग जारी रखना।
(B) अपने पड़ोसी के वाहन का प्रयोग करना।
(C) सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करना।
(D) पैदल चलना अथवा साइकिल का प्रयोग करना।
उत्तर - (D) पैदल चलना अथवा साइकिल का प्रयोग करना।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th

प्रश्न 5 - खाने से पहले भोजन फूंक कर ठंडा किया जाता है ताकि जीभ न ...... ।
(A) कटे।
(B) जले।
(C) खून बहे।
(D) संक्रमित हो।
उत्तर - (B) जले।

प्रश्न 6 - ठण्ड के दिनों में तापमान गर्मी के दिनों में .......... होता है।

mousam

(A) ज्यादा।
(B) कम।
(C) बराबर।
(D) कभी कम कभी ज्यादा।
उत्तर - (B) कम।

प्रश्न 7 - निम्नांकित में से ऊर्जा का कौन सा स्त्रोत सीमित है?

urja_ke_srot

उत्तर - (A) कोयला।

प्रश्न 8 - मकान बनाने में प्रयुक्त औजार है-
(A) खुरपी
(B) चाकू
(C) बंदूक
(D) भाला
उत्तर - (A) खुरपी

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 4 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
2. कक्षा4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट

लघु उत्तरीय प्रश्न (9-13)

निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न 9 - चित्र में दिखाए गए कीट की कुछ विशेषताएँ लिखिए-

silk_warm

उत्तर - चित्र में दिखाया गया कीट रेशम कीट है। इस कीट के द्वारा रेशम का निर्माण हेतु कोकून तैयार किया जाता है। यह रेशम कीट अपनी मादा को कई किलोमीटर दूर से उसकी गन्ध द्वारा पहचान लेता है।

प्रश्न 10 - धान और आलू की फसल में अंतर बताइए-
धान - (i) धान की फसल बरसात में बोई जाती है।
(ii) यह एक अनाज की फसल है।
(iii) धान की फसल लगाने से पहले पौध तैयार की जाती है फिर उसे एक-एक कर परहा के रूप में लगाया जाता है।
(iv) धान को कीचड़ बनाकर लगाया जाता है।
(v) धान की फसल लगभग 3 माह के आसपास तैयार हो जाती है।
(vi) धान के बीज ऊपर लगते हैं।
(vii) धान को अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

आलू - (i) आलू की फसल ठण्ड में बोई जाती है।
(ii) यह एक सब्जी की फसल है।
(iii) आलू की पौध तैयार नहीं की जाती बल्कि सीधे एक-एक आलू के बीज को लगाया जाता है।
(iv) आलू को नालियाँ बनाकर लगाया जाता है।
(v) आलू की फसल लगभग 2 माह के आसपास तैयार हो जाती है।
(vi) आलू जमीन के अंदर पैदा होते हैं।
(vii) आलू को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 3 की मॉडल आंसर शीट।
1. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv
2. Modal Answer Sheet General English Class 3rd
3.मॉडल आंसर शीट कक्षा 3 गणित
4. मॉडल आंसर शीट पर्यावरण कक्षा-3री

प्रश्न 11 - जब हम कपड़े धोकर सूखने डालते हैं तो वे क्यों सूख जाते हैं? कारण सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर - जब हम कपड़े धोकर सूखने डालते हैं तब धूप (गर्मी) के कारण कपड़ों के अंदर का पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है और वे धीरे-धीरे सूखने लगते हैं। इसके अलावा हवा भी अपने साथ पानी को वाष्प के रूप में उड़ा ले जाती है ।इस तरह से कपड़े सूखने लगते हैं।

प्रश्न 12 - पीने के पानी को कहाँ पर साफ करके हमारे घरों तक पहुँचाया जाता है और यह क्यों जरूरी है?
उत्तर - पीने के पानी को टंकी में आने से पूर्व फिल्टर कर एवं दवाइयों के प्रयोग से साफ किया जाता है। इसके बाद इसे नलों के द्वारा हमारे घर तक पहुँचाया जाता है।
यह इसलिए जरूरी है क्योंकि यदि पानी साफ नहीं होगा तो पानी में पनपने वाले कीटाणु हमारे पेट में पहुँचकर कई तरह की बीमारियाँ पैदा करते हैं।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 6 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 6 मॉडल आंसर शीट
2. Modal Answer Sheet 6th English
3. मॉडल आंसर शीट संस्कृत कक्षा- 6

प्रश्न 13 - अपने सपने के घर के बारे में सोचकर बताइए वह कैसा होगा? उसमें आपके साथ कौन-कौन रहेगा?
उत्तर - हमारे सपने का घर सर्व सुविधा युक्त होगा। जिसमें सभी के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। एक बड़ा सा हा, एक रसोईघर होगा। इसके अलावा पूजा घर और हमारा पढ़ाई का कमरा होगा। घर के सामने एक बगीचा होगा जिसमें तरह-तरह के फूल और सब्जियों के पौधे होंगे।
हमारे घर में मेरे माता-पिता, दादा-दादी और भाई बहिन होंगे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (14-16)

प्रश्न 14 - पुराने और नये नोट में अंतर पहचान कर लिखिए।

bharatiya_note

उत्तर - पुराना नोट - (i) पुराने नोट में रुपए का संकेत (₹) नहीं है।
(ii) नोट बीचों-बीच में अंको में रुपए लिखा हुआ है।
(iii) गाँधी जी की तस्वीर दाहिने साइड में है।
(iv) नोट का नंबर एक जैसे अंको में लिखा हुआ है।
(v) पुराने नोट में गाँधी जी का चश्मा (स्वच्छता का प्रतीक) नहीं दिया गया है।

नया नोट - (i) नये नोट में रुपए का संकेत (₹) दिया गया है।
(ii) नोट बाजूओं में अंकों में रुपए लिखा हुआ है।
(iii) गाँधी जी की तस्वीर बीचो-बीच दी गई है।
(iv) नोट का नंबर एक छोटे से बड़े होते अंकों में दर्शाया गया है।
(v) नये नोट में गाँधी जी का चश्मा (स्वच्छता का प्रतीक) दिया गया है।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 7 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल Answer Sheet कक्षा 7 हिन्दी विशिष्ट
2. 7th सामाजिक विज्ञान मॉडल आंसर शीट

प्रश्न 15 - दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए।
वत्सल के स्कूल में एक मजेदार घटना घटी वह उसे अपने पिताजी को सुना रहा है। सोचिये और लिखिए वह मजेदार बात क्या हो सकती है?

pita_aur_putra

उत्तर - वत्सल के विद्यालय में जो मजेदार घटना घटी होगी उसमें विद्यालय में बाल सभा का कार्यक्रम रहा होगा। जिसमें गुरु जी ने विभिन्न जानवरों का अभिनय करने के लिए अन्य विद्यार्थियों को बारी-बारी से बुलाया होगा। जिसमें कुछ विद्यार्थियों ने तो ठीक अभिनय किया होगा किंतु कुछ विद्यार्थियों ने अजीब सी हरकतें की होगी, जिससे सभी लोग हँस-हँस के लोटपोट हो गए होंगे। यही घटना वत्सल अपने पिताजी को सुना रहा है।

प्रश्न 16 - आपने हमेशा देखा होगा कि खाने की मोठी चीज जब जमीन पर गिर जाती है तो चीटियाँ यहाँ आ जाती है। अपने अवलोकन के आधार पर दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

chitiyan

(A) चींटी कितनी देर में आती है?
उत्तर - चींटी लगभग आधे घण्टे में आती है।
(B) क्या एक चींटी सबसे पहले आई या सारा झुंड आया?
उत्तर - एक चींटी सबसे पहले आई। (C) चीटियाँ खाने की चीज का क्या करती हैं?
उत्तर - चीटियाँ खाने की चीज का संग्रह करती हैं।
(D) वे उस जगह से कहाँ जाती हैं?
उत्तर - वे उस जगह से अपने बिल में जाती हैं।
(E) क्या चीटियाँ कतार में चलती हैं?
उत्तर - हाँ चीटियाँ कतार में चलती हैं।

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. मॉडल आंसर शीट कक्षा 8 वीं विषय- हिन्दी विशिष्ट
2. Modal Answer Sheet Class 8th


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

4 * 3 = ?

You may also like

कक्षा -2 विषय - हिन्दी मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

कक्षा -2 विषय - हिन्दी मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22 के लिए कक्षा -2 विषय - हिन्दी की मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक से) देखें।

Read more
कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) || प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 2021 - 22 के कक्षा -2 विषय - गणित मूल्यांकन वर्कशीट (प्रयास एवं वर्कबुक) देखें।

Read more

Search Option

Follow us