An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



उत्तर अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख झीलें | Major Lakes of North America Continent

सुपीरियर झील- इस झील का विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में है। यह संसार में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह झील सुपीरियर उच्च भूमि पर स्थित है। सुपीरियर उच्चभूमि का मेसाबी रेंज लौह अयस्क के उत्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सुपीरियर झील के किनारे अमेरिका का 'डुलुथ' शहर स्थित है। यहाँ लौह-इस्पात उद्योग का विकास हुआ है। 'सू नहर' सुपीरियर और ह्यूरान झील को जोड़ती है। सू नहर के निकट 'सॉल्ट सेंट मेरी' अवस्थित है। यह कनाडा का महत्वपूर्ण बंदरगाह है।

Lake Superior- This lake extends into the United States and Canada. It is the largest freshwater lake in the world. This Lake Superior is located on high ground. The Mesabi Range of the Superior Highlands is an important area for iron ore production. The US city of 'Duluth' is located on the shores of Lake Superior. Iron and steel industry has developed here. 'Suo Canal' connects Lake Superior and Huron. 'Salt St. Mary' is located near the Soo Canal. It is an important port of Canada.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇इन प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. उत्तर अमेरिका महाद्वीप - सामान्य परिचय
2. उत्तरी अमेरिका की भौतिक विशेषताएँ
3. उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियाँ
4. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ

मिशिगन झील- इस झील का विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका में है। इसके किनारे अमेरिका के शिकागो, मिलवॉकी और गैरी शहर स्थित है। यह झील सुपीरियर लॉरेंशियन उच्चभूमि के लौह अयस्क उत्पादक क्षेत्र और पेंसिलवेनिया के कोयला उत्पादक क्षेत्र के बीच अवस्थित है। इस वजह से गैरी-शिकागो औद्योगिक प्रदेश में लौह इस्पात उद्योग का विकास हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका में शिकागो माँस प्रसंस्करण उद्योग का महत्वपूर्ण केंद्र है।

Michigan Lake- This lake extends into the United States. Its banks are located in the US cities of Chicago, Milwaukee and Gary. The lake is located between the iron ore-producing region of the Superior Laurentian highlands and the coal-producing region of Pennsylvania. This has led to the development of the iron and steel industry in the Gary-Chicago Industrial Region. Chicago is an important center of the meat processing industry in the United States.

ओंटेरियो झील- यह झील कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। इस झील के किनारे कनाडा के हैमिल्टन, टोरंटो और किंग्सटन शहर स्थित हैं। टोरंटो कनाडा के ओंटेरियो प्रांत की राजधानी है। इसके अतिरिक्त यह कनाडा का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है। हैमिल्टन झील ओंटेरियो और ईरी झील के बीच स्थित है। कनाडा के किंग्सटन में लोकोमोटिव और रेल इंजन उद्योग का सर्वाधिक विकास हुआ है। ओंटेरियो झील से 'सेंट लॉरेंस' नदी का उद्गम हुआ है।

Lake Ontario- This lake is located in Canada and the United States of America. Canada's Hamilton, Toronto and Kingston city are located on the banks of this lake. Toronto is the capital of the Canadian province of Ontario. In addition, it is the most populous city in Canada. Hamilton is located between Lake Ontario and Lake Erie. The locomotive and locomotive industry has grown the most in Kingston, Canada. The 'Saint Lawrence' river originates from Lake Ontario.

अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित इन 👇इन प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. अफ्रीका महाद्वीप की सामान्य जानकारी
2. अफ्रीका महाद्वीप की पर्वत एवं पठार
3. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख देश
4. अफ्रीका महाद्वीप के देश एवं उनकी राजधानियाँ
5. अफ्रीका महाद्वीप से संलग्न सागर, महासागर एवं खाड़ियाँ
6. अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
7. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
8. अफ्रीका महाद्वीप- नैरोबी, बाब-अल-मंदेब जलसंधि, डरबन, फ़ूटा जालौन पठार, कोको त्रिभुज, साहेल क्षेत्र

ईरी झील- इस झील का विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में है। इस झील के किनारे अमेरिका का 'डेट्रॉयट' शहर स्थित है। यहाँ पर विश्वस्तर पर ऑटोमोबाइल उद्योग का विकास हुआ है। 'वैल्लेंड नहर' ईरी झील को ओंटारियो झील से जोड़ती है। इस नहर के निकट अमेरिका-कनाडा सीमा पर 'नियाग्रा जलप्रपात' है। यह नियाग्रा नदी पर स्थित है। यह उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। ईरी झील के तट पर तथा नियाग्रा जलप्रपात के निकट 'बफ़ेलो शहर' स्थित है। यह न्यूयॉर्क राज्य के अंतर्गत आता है।

Lake Erie- This lake extends into the United States and Canada. The city of 'Detroit' of America is located on the banks of this lake. It is here that the automobile industry has developed globally. The 'Walland Canal' connects Lake Erie to Lake Ontario. Near this canal is 'Niagara Falls' on the US-Canada border. It is situated on the Niagara River. It is the highest waterfall in North America. 'City of Buffalo' is located on the shores of Lake Erie and near Niagara Falls. It belongs to the state of New York.

ग्रेट साल्ट लेक- इसका विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका में है। यह एक खारे पानी की झील है। यह मीठे पानी की झील 'बॉनेविले' का अवशिष्ट भाग है। इसके तट पर 'साल्ट लेक सिटी' स्थित है। यह उटाह (UTAH) राज्य की राजधानी है।

Great Salt Lake- It extends to the United States. It is a salt water lake. This freshwater lake is a remnant of 'Bonneville'. On its shore lies 'Salt Lake City'. It is the state capital of Utah (UTAH).

एशिया महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. एशिया महाद्वीप का विस्तार एवं संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
2. एशिया महाद्वीप की प्रमुख जल संधियां
3. एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
4. एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल एवं मैदान
5. एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें
6. एशिया महाद्वीप की जलवायु, वनस्पति, प्राकृतिक संसाधन तथा कृषि
7. एशिया महाद्वीप के प्रमुख देश

ह्यूरान झील- इस झील का विस्तार कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में है। इसके निकट 'सडबरी' शहर स्थित है। यह कनाडा का एक महत्वपूर्ण खनन शहर है। यह विश्व स्तर पर 'निकेल' के उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। सडबरी में प्लेटिनम और तांबा के भंडार उपलब्ध हैं। यह खनिज संपन्न क्षेत्र है।

Lake Huran- This lake extends into Canada and the United States. Adjacent to this is the town of 'Sudbury'. It is an important mining town in Canada. It is globally famous for the production of 'Nickel'. Platinum and copper deposits are available in Sudbury. This is a mineral rich area.

विनिपेग झील- इस झील का विस्तार कनाडा में है। इसके तट पर 'विनिपेग' शहर स्थित है। यह मनिटोबा प्रांत की राजधानी है।

Lake Winnipeg- This lake is located in Canada. On its banks lies the city of 'Winnipeg'. It is the capital of Province of Manitoba.

भारतीय धरातल से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत का आकार विस्तार एवं नामकरण- सामान्य जानकारी
2. हिमालय भारतीय भू आकृतिक संरचना
3. उत्तर भारत का विशाल मैदान
4. भारतीय मरुस्थल
5. भारतीय प्रायद्वीपीय पठार
6. भारत के तटीय मैदान
7. भारत के द्वीप समूह

रेंडियर झील- इस झील का विस्तार कनाडा में है। इस झील से चर्चिल नदी का उद्गम हुआ है। यह नदी हडसन की खाड़ी में गिरती है।

Reindeer Lake- This lake is located in Canada. Churchill River has originated from this lake. This river drains into Hudson Bay.

अथाबास्का झील- इस झील का विस्तार कनाडा में है। यह ग्रेट स्लेव झील और रेंडियर झील के बीच स्थित है।

Athabasca Lake- This lake is located in Canada. It is situated between Great Slave Lake and Reindeer Lake.

ग्रेट स्लेव झील- इसका विस्तार कनाडा में है। इसके समीप कनाडा के उत्तर-पश्चिमी राज्य की राजधानी 'यलो नाइफ़' स्थित है।

Great Slave Lake-It extends into Canada. Near it is located the capital of the northwestern state of Canada 'Yellow Knife'.

विभिन्न संसाधनों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में जल संसाधन
2. भारत में जल परियोजनाएँ

ग्रेट बियर झील- इस झील का विस्तार कनाडा में है। इस झील के ऊपर से आर्कटिक वृत्त गुजरता है।

Great Bear Lake- This lake is located in Canada. The Arctic circle passes over this lake.

टीप- सुपीरियर, ह्यूरॉन, मिशिगन, ओंटेरियो और ईरी झीलों के सम्मिलित रूप को 'ग्रेट लेक्स' कहा जाता है। क्षेत्रफल के आधार पर इनमें से सबसे बड़ी झील सुपीरियर और सबसे छोटी झील ओंटेरियो है। इनमें से मिशिगन ऐसी एक मात्र झील है, जिसका विस्तार केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में है। अन्य चारों झीलें अमेरिका और कनाडा दोनों में विस्तृत हैं।

Teip- The combined form of Lakes Superior, Huron, Michigan, Ontario and Erie is called the 'Great Lakes'. The largest of these by area is Lake Superior and the smallest is Lake Ontario. Of these, Michigan is the only lake that extends only to the United States. The other four lakes are widespread in both the US and Canada.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की स्थलाकृतियाँ
2. मृदा- एक सामान्य परिचय
3. मृदा अपरदन के कारण एवं बचाव के उपाय
4. 8 जनवरी- 'पृथ्वी घूर्णन दिवस' सामान्य ज्ञान
5. विश्व की प्रमुख जल संधियाँ

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe