An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



उत्तर अमेरिका महाद्वीप की जलवायु | Climate of the Continent of North America

ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप के उत्तरी भाग को छोड़कर समस्त उत्तर अमेरिका महाद्वीप गर्म रहता है। महाद्वीप में प्रायः वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है। महाद्वीप के उत्तरी भाग के पश्चिमी तट पर पछुआ पवनों का प्रभाव रहता है। इस कारण शीत ऋतु में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में वर्षा होती है। इस कारण यहाँ भूमध्य सागरीय जलवायु उत्पन्न होती है। इसके अतिरिक्त व्यापारिक (सन्मार्गी) पवनों के कारण अमेरिकी उच्च भूमि और कैरेबियन द्वीप समूह पर भारी वर्षा होती है। महाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर उष्ण कटिबंधीय चक्रवात का प्रभाव रहता है। इसे 'टोरनेडो' और 'हरिकेन' कहा जाता है। महाद्वीप में न्यूफाउंडलैंड के निकट गल्फ स्ट्रीम गर्म जलधारा और लैब्राडोर ठंडी जलधारा प्राप्त होती है। इससे न्यूफाउंडलैंड में कोहरा (धुंध) की स्थिति बनी रहती है। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त यहाँ प्लवकों की अधिकता है, जिससे मछलियों के लिए अनुकूल स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अतः यहाँ मत्स्य प्रसंस्करण उद्योग का विकास हुआ है। उत्तर अमेरिका के शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को 'प्रेयरी' कहा जाता है। यह कपास, गेहूँ, मक्का, धान, गन्ना की कृषि के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है। कनाडा के प्रेयरी के प्रदेश को 'गेहूँ की पट्टी' और संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रेयरी प्रदेश को 'मक्का की बेटी' कहा जाता है। यहाँ पर मक्के के उत्पादन के अतिरिक्त पशुपालन भी किया जाता है। महाद्वीप में क्यूबा चीनी के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। अतः से 'चीनी का कटोरा' कहते हैं। इसके अतिरिक्त जमैका केले के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। मेक्सिको का तटीय क्षेत्र कहवा की खेती हेतु प्रसिद्ध है। हवाई द्वीप गन्ने के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। महाद्वीप में मूल निवासियों में रेड इंडियन, इनयूट और इस्किमो शामिल हैं। एस्किमो महाद्वीप के टुंड्रा जलवायु में रहते हैं। यहाँ पर ये बर्फ के घर बनाते हैं। इसे 'इग्लू' कहा जाता है। इनका जीवन-यापन शिकार पर निर्भर रहता है। ये शील मछलियों की हड्डियों की नाव बनाते हैं। इस नाव को 'कयाक' कहा जाता है। अधिकांशतः एस्किमो लोग शील मछली का शिकार करते हैं। इसके अतिरिक्त ये लोग, रेंडियर कुत्ते का प्रयोग 'स्लेज गाड़ी' को खींचने हेतु करते हैं। इनका हथियार 'हारपून' कहलाता है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇इन प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. उत्तर अमेरिका महाद्वीप - सामान्य परिचय
2. उत्तरी अमेरिका की भौतिक विशेषताएँ
3. उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियाँ
4. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ
5. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख झीलें

The entire North America continent is warm in summer except the northern part of the continent. Most of the rainfall in the continent occurs in the summer season. The west coast of the northern part of the continent is dominated by westerly winds. For this reason, it rains in California, United States of America in winter. Due to this, the Mediterranean climate arises here. In addition, trade winds cause heavy rainfall over the American highlands and Caribbean islands. The effect of tropical cyclone remains on the southeast coast of the continent. It is called 'Tornado' and 'Hurricane'. The continent receives the Gulf Stream warm current and Labrador cold current near Newfoundland. Due to this, fog conditions persist in Newfoundland. This area is important from the point of view of tourism. Apart from this, there is an abundance of plankton, which creates favorable conditions for the fish. Therefore, fish processing industry has developed here. The temperate grasslands of North America are called 'prairie'. It is an important area for the cultivation of cotton, wheat, maize, paddy, sugarcane. Canada's Prairie Territory is called 'Wheat Belt' and the United States' Prairie Territory is called 'Maize's Daughter'. Apart from the production of maize, animal husbandry is also done here. Cuba is world famous for the production of sugar in the continent. Hence it is called 'sugar bowl'. In addition, Jamaica is famous for the production of bananas. The coastal region of Mexico is famous for the cultivation of coffee. The Hawaiian Islands are famous for the production of sugarcane. Native inhabitants of the continent include Redhead, Inuit and Iskimo. The Eskimos live in the continent's tundra climate. Here they build ice houses. It is called 'igloo'. Their livelihood depends on hunting. These modesty make boats of fish bones. This boat is called 'Kayak'. Mostly Eskimo people hunt Shy fish. In addition, these people use reindeer dogs to pull 'sled cart'. Their weapon is called 'Harpoon'.

अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित इन 👇इन प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. अफ्रीका महाद्वीप की सामान्य जानकारी
2. अफ्रीका महाद्वीप की पर्वत एवं पठार
3. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख देश
4. अफ्रीका महाद्वीप के देश एवं उनकी राजधानियाँ
5. अफ्रीका महाद्वीप से संलग्न सागर, महासागर एवं खाड़ियाँ
6. अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
7. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
8. अफ्रीका महाद्वीप- नैरोबी, बाब-अल-मंदेब जलसंधि, डरबन, फ़ूटा जालौन पठार, कोको त्रिभुज, साहेल क्षेत्र

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe