An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



SMC गठन की तिथियों में परिवर्तन || School Management committee gathan Date Change

राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा 31 अगस्त 2021 को दिशा निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें 9 सितंबर को विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों/पालकों की बैठक आहूत कर एसएमसी का गठन किए जाने से संबंधित विस्तृत 24 पृष्ठों में दिशानिर्देश जारी किए गए थे। किंतु एसएमसी गठन की तिथि को परिवर्तित कर आगे बढ़ाया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा अन्य दूसरा दिशा निर्देश 7 सितंबर 2021 को जारी किया गया है, जिसकी विषय वस्तु व संदर्भ निम्नानुसार है।

विषय – शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त समस्त प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समिति का गठन किये जाने संबंधी।
संदर्भ – राशिके का पत्र क्रमांक, राशिके / मीडिया / 2021 / 4685 भोपाल, दिनांक 31/ 08 / 2021

इस 👇 बारे में भी जानें।
smc सदस्य संख्या एवं उनका अनुपात

पत्र का विवरण –

निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम 2011, बनाए गए हैं। इन नियमों के तहत पूर्व में संदर्भित पत्र अनुसार संबंधित शालाओं में सत्र 2021-22 एवं 2022-23 हेतु प्रदेश की सभी शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में दिनांक 09/09/2021 को शाला प्रबंधन समिति का गठन किया जाना निर्देशित किया गया था। उक्त तिथि में परिवर्तन करते हुए नवीन तिथि बुधवार, 22 सितम्बर 2021 निर्धारित की जाती है।

निर्वाचन प्रक्रिया –

शाला प्रबंधन समिति की संरचना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया स्थानीय निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं शिक्षक / अन्य सदस्यों का चयन, "संलग्न परिशिष्ट-1" अनुसार होगा। शाला प्रबंधन समिति के गठन से पूर्व प्राथमिक, माध्यमिक एवं कक्षा 1 से 8 की संयुक्त माध्यमिक शालाओं में प्रधानाध्यापक / प्रभारी शिक्षक द्वारा "संलग्न प्रपत्र-अ अनुसार वर्गवार नामांकन की जानकारी तैयार कर ली जाए।

इस 👇 बारे में भी जानें।
smc गठन हेतु वंचित एवं कमजोर वर्ग के परिवार

समय सारणी –

दिनांक 22 / 09 / 2021 को उपरोक्तानुसार कार्यवाही हेतु समय सारिणी निम्नानुसार रहेगी

क्र. गतिविधि एवं समय

01 शाला के प्रधानाध्यापक / प्रभारी शिक्षक द्वारा शाला प्रबंधन समिति की संरचना एवं गठन प्रक्रिया का वाचन करना – 10:00 से 10:30
02 वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन अनुपात में पालकों / अभिभावकों की सदस्य संख्या की गणना कर शाला के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना – 10:30 से 11:00
03 पुरूष एवं महिला पालक / अभिभावक सदस्यों का निर्वाचन – 11:00 से 11:30
04 शिक्षक / अन्य सदस्यों का चयन – 11:30 से 11:40
05 चयनित पुरुष एवं महिला पालक / अभिभावक सदस्यों के एवं शिक्षक / अन्य सदस्यों के नाम नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना – 11:40 से 12:00

मध्याह

06 अध्यक्ष का चुनाव – 02:00 से 02:20
07 उपाध्यक्ष का चुनाव – 02:20 02:40
08 समिति के गठन की सूचना – 03:00 बजे

नोट 1 उपरोक्तानुसार गठित शाला प्रबंधन समिति का कार्यकाल, शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं लिए मान्य होगा।

नोट 2 गठन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी परिशिष्ट 01 अनुसार होगी।

नोट 3 शाला के प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय निकाय के माननीय महापौर / अध्यक्ष / सरपंच महोदय से शाला प्रबंधन समिति में एक महिला पार्षद पंच महोदया के नामांकन हेतु संदर्भित पत्र के परिशिष्ट 06 अनुसार प्रारूप दिनांक 14/09/2021 के पूर्व तक अनुरोध पत्र भेजा जायेगा।

नोट 4 सचिव, शाला प्रबंधन समिति के गठन की जानकारी निर्धारित परिशिष्ट-11 पर भरकर दिनांक 23/09 / 2021 तक संबंधित जन शिक्षक को सौपेंगे। जन शिक्षक द्वारा इसका संकलन कर दिनांक 24/09 / 2021 तक परिशिष्ट-12 पर भरकर विकासखंड स्त्रोत केन्द्र पर जमा किया जायेगा। बीआरसीसी द्वारा, दिनांक 29 सितम्बर 2021 तक परिशिष्ट-13 अनुसार, एक्सेल शीट पर एंट्री करवा कर जिला शिक्षा केन्द्र को प्रेषित किया जायेगा। जिला शिक्षा केन्द्र के द्वारा जिले की एकजाई जानकारी परिशिष्ट 14 अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र को 05 अक्टूबर 2021 तक प्रेषित की जायेगी।

कृपया उपरोक्तानुसार शाला प्रबंधन समिति गठन की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें कक्षा 1 से 10, 1 से 12, 6 से 10 एवं 6 से 12 तक संचालित एकीकूल शालाओं में शाला प्रबंधन / शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों (SMDC) का गठन, पृथक से जारी निर्देशानुसार किया जायेगा। इस संबंध में किसी भी जिज्ञासा समाधान हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र के दूरभाष क्रमांक- 0755-2768395 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
smc गठन हेतु पालकों को आमंत्रण सह सूचना कैसे भेंजें

इस तरह से तिथि परिवर्तन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश है जारी किया गया है।
इस दिशानिर्देश को नीचे दिए गए ऑप्शन से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



Download the above referenced information
(उपरोक्त सन्दर्भित जानकारी को डाउनलोड करें।)
Click here to downlod

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




RSK के निर्देश– नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 | परीक्षा परिणाम | प्रवेशोत्सव | अप्रैल माह की गतिविधियाँ | Activities of the new academic session 2024-25

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र में नवीन सत्र 2024-25 की गतिविधियों के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी दी गई है।

Read more

परीक्षा के दरम्यान सी.डब्लू.एस.एन. (दिव्यांग) विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी | CWSN students facilities during the examination

इस लेख में cwsn (दिव्यांग) विद्यार्थियों को परीक्षा के दरमियान दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more

सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 8वीं के प्रोजेक्ट वर्क (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सा.विज्ञान) की सूची

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2023-24 हेतु कक्षा आठवीं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट वर्क के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe