Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

6 वें वेतनमान प्राप्त शासकीय सेवकों के मँहगाई भत्ते में वृद्धि || Mahgai bhatte me vriddhi

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

6 वें वेतनमान प्राप्त शासकीय सेवकों के मँहगाई भत्ते में वृद्धि || Mahgai bhatte me vriddhi

मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग ने शासकीय सेवकों को देय मँहगाई भत्ते अक्टूबर 2021 से वृद्धि करने से संबंधी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग, वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल, दिनांक 26 अक्टूबर, 2021 के आदेश– क्रमांक एफ 4-1/2021 / नियम / चार के अनुसार–
छटवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहें शासकीय सेवकों को देय मँहगाई भत्ते अक्टूबर 2021 से वृद्धि करने से संबंधी दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है–

1. वित्त विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 4-3/2019/नियम/चार दिनांक 14 जून, 2019 द्वारा राज्य शासन के शासकीय सेवकों को माह जनवरी, 2019 से छटवें वेतनमान में 154% की दर से मँहगाई भत्ता दिया जा रहा है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
शासकीय सेवकों तथा स्थायी कर्मी को देय महंगाई भत्ते की दर में अक्टूबर, 2021 से वृद्धि के आदेश

2. राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि उपर्युक्त दरों में वृद्धि करते हुये निम्नानुसार तिथि व दर से मँहगाई भत्ता दिया जाये।
अवधि जब से देय–
छटवें वेतनमान में देय मँहगाई भत्ता की दर दिनांक 01-10-2021 से (माह अक्टूबर, 2021 का वेतन जो नवम्बर, 2021 में देय)। मंहगाई भत्ते की वृद्धि का प्रतिशत-
17% [154%+ 17% कुल 171%]

3. मँहगाई भत्ते की गणना छटवें वेतनमान में वेतन बैण्ड में वेतन एवं ग्रेड वेतन के आधार पर की जाएगी।

4. मँहगाई भत्ते में 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे को अगले उच्चतर रूपये में पूर्णांकित किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जायेगा।

5. मँहगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन हेतु वेतन के रूप में नहीं माना जायेगा।

6. यह भी सुनिश्चित किया जाये कि इन आदेशों के अन्तर्गत देय मँहगाई भत्ते के भुगतान पर किया गया व्यय संबंधित विभाग के चालू वर्ष के स्वीकृत बजट प्रावधान से अधिक न हो।

इस 👇 बारे में भी जानें।
शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 / जनवरी 2021 की स्थगित वार्षिक वेतनवृद्धि का भुगतान

इस 👇 बारे में भी जानें।
सत्र 2021-22 शालाओं में Standard Operating Procedures (SOPs) परिशिष्ट 'अ' की जानकारी

अधिक जानकारी के लिए वित्त विभाग के दिशा-निर्देश का अवलोकन करते हुए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

Related Image 3

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

नए अवकाश नियमों का परिचय, प्रारंभ तिथि, लागू होने का दायरा, अपवाद एवं सभी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ - पूर्णतः आधिकारिक गजट PDF पर आधारित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Search Option

Follow us