An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर यूरोप महाद्वीप का वर्गीकरण | Classification of the continent of Europe on the basis of geographical conditions

यूरोप महाद्वीप को भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वर्गीकृत किया जा सकता है। ये चार भाग निम्नलिखित हैं–
1. उत्तर-पश्चिमी उच्चभूमियाँ
2. यूरोप का उत्तरी मैदान
3. मध्यवर्ती उच्चभूमियाँ
4. अल्पाइन श्रेणी

The continent of Europe can be classified into four important regions on the basis of geographical conditions. These four parts are as follows–
1. North-Western Highlands
2. Northern Plain of Europe
3. Intermediate Highlands
4. Alpine Category

उत्तर-पश्चिमी उच्चभूमियाँ– यूरोप महाद्वीप में इनका विस्तार नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड, ब्रिटिश द्वीप समूह और आइसलैंड में हुआ है। इस क्षेत्र में अवस्थित फिनलैंड को 'हजारों झीलों का देश' एवं नार्वे को 'मध्यरात्रि के सूर्य' का देश के नाम से जाना जाता है। इस उच्च भूमि के उत्तरी क्षेत्र को 'फिनोस्कैंडिनेवियन शील्ड' कहा जाता है। इसके पश्चिमी क्षेत्र पर पर्वतों का विस्तार हुआ है। इन उत्तर-पश्चिमी उच्चभूमियों के देशों फिनलैंड, स्वीडन और नार्वे से आर्कटिक वृत्त गुजरता है। इसके अलावा यूरोप का आइसलैंड आर्कटिक वृत्त के दक्षिण में अवस्थित है।

North-Western Highlands– In the continent of Europe, they have expanded to Norway, Sweden, Finland, the British Isles and Iceland. Located in this region, Finland is known as 'Land of a Thousand Lakes' and Norway as 'Land of the Midnight Sun'. The northern region of this highland is called the 'Finnoscandinavian Shield'. Mountains have expanded on its western region. The Arctic Circle passes through these north-western highlands countries Finland, Sweden and Norway. Apart from this, Iceland of Europe is located to the south of the Arctic Circle.

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. दक्षिण अमेरिका की जलवायु एवं वनस्पति
2. दक्षिण अमेरिका की प्रमुख खाड़ियाँ, प्रायद्वीप एवं जलसंधियाँ
3. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप- पश्चिमी तटीय मैदान, पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र, मध्यवर्ती मैदान, पूर्वी उच्चभूमि
4. दक्षिण अमेरिका की महत्वपूर्ण नदियाँ- अमेज़न, ओरिनोको, पराना आदि

यूरोप का उत्तरी मैदान– यूरोप के उत्तरी मैदान का विस्तार वहाँ की उत्तर-पश्चिमी उच्चभूमि के दक्षिण में यूराल पर्वत से लेकर अटलांटिक महासागर तक है। यह यूरोप महाद्वीप का उपयोगी मैदान है। इसकी चौड़ाई पश्चिमी भाग की तुलना में पूर्वी भाग में अधिक है। इस मैदान के उत्तरी क्षेत्र में श्वेत सागर एवं उत्तर-पश्चिमी उच्चभूमियाँ तथा दक्षिणी हिस्से में मध्यवर्ती उच्चभूमियाँ हैं। यूरोप का यह मैदान समतल भूमि है। इसके साथ ही यहाँ प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। यहाँ पर कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडार उपलब्ध हैं। यहाँ पर व्यापक स्तर पर कृषि की जाती है। यह प्राचीन काल से ही कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है, क्योंकि यह एक समतल क्षेत्र है। इसके साथ ही यह कहीं-कहीं उर्मिल अथवा तरंगित भी हो गया है।

Northern Plain of Europe– The Northern Plain of Europe extends from the Ural Mountains in the south to the Atlantic Ocean in the northwestern highlands. This is the useful ground of the continent of Europe. Its width is greater in the eastern part than in the western part. In the northern part of this plain are the White Sea and the north-western highlands and in the southern part are the intermediate highlands. This plain of Europe is flat land. Along with this, abundant natural resources are available here. The reserves of coal, petroleum and natural gas are available here. Agriculture is done on a large scale here. It has been an important area from the point of view of agriculture since ancient times, as it is a flat area. Along with this, it has also become turbid or wavy at some places.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की जलवायु
2. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख शहर
3. संयुक्त राज्य अमेरिका की वनस्पति, जलवायु, नगरीकरण, परिवहन एवं भौतिक व आर्थिक विशेषताएँ
4. कनाडा की भौतिक विशेषताएँ, जलवायु एवं वनस्पति
5. कैरीबियन द्वीप समूह- ग्रेटर एंटीलीज एवं लेजर एंटीलीज
6. उत्तर अमेरिका एवं कैरेबियन द्वीप समूह के प्रमुख देश एवं उनकी राजधानियाँ

मध्यवर्ती उच्चभूमियाँ– यूरोप महाद्वीप के इस क्षेत्र में विभिन्न पठार एवं पर्वत पाए जाते हैं। इसके अंतर्गत फ्रांस का मध्यवर्ती पठार या सेंट्रल मैसिफ एवं जूरा पर्वत शामिल हैं। इसके अलावा यहाँ के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र स्पेन और पुर्तगाल का मेसेटा का पठार और जर्मनी का ब्लैक फॉरेस्ट हैं। इस क्षेत्र में महाद्वीप की महत्वपूर्ण नदियाँ प्रवाहित होती हैं। यहाँ की महत्वपूर्ण नदियाँ रोन, राइन, एल्बे और विस्तुला आदि हैं।

Intermediate Highlands– Various plateaus and mountains are found in this region of the continent of Europe. It includes the Central Plateau of France or the Central Massif and the Jura Mountains. Apart from this, other important areas here are the Meseta Plateau of Spain and Portugal and the Black Forest of Germany. Important rivers of the continent flow in this region. The important rivers here are Rhone, Rhine, Elbe and Vistula etc.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. उत्तर अमेरिका महाद्वीप - सामान्य परिचय
2. उत्तरी अमेरिका की भौतिक विशेषताएँ
3. उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियाँ
4. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ
5. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख झीलें

अल्पाइन श्रेणी– यूरोप महाद्वीप के दक्षिणी हिस्से में विभिन्न पर्वतों की श्रृंखलाओं का विस्तार हुआ है, इन्हें अल्पाइन श्रेणी के नाम से जाना जाता है। ये पर्वत नवीनतम मोड़दार पर्वत हैं। इनका विस्तार अटलांटिक महासागर से लेकर कैस्पियन सागर तक हुआ है। इनके मध्यवर्ती हिस्से में अल्प्स पर्वत अवस्थित है। अल्प्स पर्वत की सर्वोच्च चोटी 'माउंट ब्लांक' है। इसकी ऊँचाई 4,807 मीटर है। यह चोटी यूरोप की दूसरी सबसे ऊँची चोटी एवं फ्रांस की सबसे ऊँची चोटी है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पर्वत कॉकेशस और पेरेनीज हैं। अल्पाइन श्रेणी के अल्प्स पर्वत का विस्तार यूरोप के कई देशों में हुआ है। इन देशों को 'अल्पाइन देश' के नाम से जाना जाता है। यूरोप के प्रमुख अल्पाइन देश फ्रांस, ऑस्ट्रिया, इटली, जर्मनी, मोनाको, स्वीजरलैंड, स्लोवेनिया तथा लिचटेन्सटीन हैं। इस पर्वत से अनेक नदियों का उद्गम हुआ है। ये महत्वपूर्ण नदियाँ रोन, राइन और पो हैं।

Alpine Range– Various mountain ranges have spread in the southern part of the continent of Europe, these are known as Alpine ranges. These mountains are the latest turning mountains. They have expanded from the Atlantic Ocean to the Caspian Sea. The Alps Mountains are located in their central part. 'Mount Blanc' is the highest peak of the Alps Mountains. Its height is 4,807 meters. This peak is the second highest peak in Europe and the highest peak in France. Apart from this, other important mountains are the Caucasus and the Pyrenees. The Alpine range of the Alps Mountains has expanded to many countries of Europe. These countries are known as 'Alpine countries'. The major alpine countries of Europe are France, Austria, Italy, Germany, Monaco, Switzerland, Slovenia and Lichtenstein. Many rivers have originated from this mountain. These important rivers are the Rhne, the Rhine and the Po.

अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. अफ्रीका महाद्वीप की सामान्य जानकारी
2. अफ्रीका महाद्वीप की पर्वत एवं पठार
3. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख देश
4. अफ्रीका महाद्वीप के देश एवं उनकी राजधानियाँ
5. अफ्रीका महाद्वीप से संलग्न सागर, महासागर एवं खाड़ियाँ
6. अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
7. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
8. अफ्रीका महाद्वीप- नैरोबी, बाब-अल-मंदेब जलसंधि, डरबन, फ़ूटा जालौन पठार, कोको त्रिभुज, साहेल क्षेत्र

कॉकेशस पर्वत– यह पर्वत यूरोप और एशिया को अलग करता है। इस की सबसे ऊँची चोटी 'माउंट एल्ब्रुस' है। इसकी ऊँचाई 5,642 मीटर है। यह यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है। कॉकेशस पर्वत का विस्तार रूस, आर्मेनिया, जॉर्जिया और अज़रबैजान में है। काकेसस पर्वत की अवस्थिति काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच में है।

Caucasus Mountains– This mountain separates Europe and Asia. Its highest peak is 'Mount Elbrus'. Its height is 5,642 meters. It is the highest peak in the continent of Europe. The Caucasus Mountains extend into Russia, Armenia, Georgia and Azerbaijan. The Caucasus Mountains are located between the Black Sea and the Caspian Sea.

एशिया महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. एशिया महाद्वीप का विस्तार एवं संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
2. एशिया महाद्वीप की प्रमुख जल संधियां
3. एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
4. एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल एवं मैदान
5. एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें
6. एशिया महाद्वीप की जलवायु, वनस्पति, प्राकृतिक संसाधन तथा कृषि
7. एशिया महाद्वीप के प्रमुख देश

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe