An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



आदर्श उत्तर पत्रक, प्रतिभापर्व कक्षा- 3 (सभी विषय) हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण
Modal ​​Answer Sheet, Class- III (all subjects) Hindi, English, Mathematics, Environment

विषय - हिन्दी

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड – 'अ'

निर्देश - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न 1 :- अपनी पसंद के किन्हीं दो फलों के नाम लिखिए।

उत्तर :- (1) आम (2) केला।

टीप :- विद्यार्थी किन्ही भी दो फलों के नाम लिखें तो उन्हें अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

प्रश्न 2 :- किन्ही दो जानवरों के नाम लिखिए।

उत्तर :- (1) गाय (2) घोड़ा।

टीप:- विद्यार्थी किन्ही भी दो (चाहे पालतू या जंगली हों) पशुओं नाम लिखने पर उन्हें अंक दिए जाने चाहिए।

प्रश्न 3:- आपके परिवार में कौन-कौन है,.उनके नाम लिखिए, आपका उनसे क्या रिश्ता है? लिखिए।

उत्तर:- एक उदाहरण–

क्र. – परिवार के सदस्य – रिश्ता
(1) मोहनलाल – दादाजी
(2) सावित्री देवी – दादी जी
(3) सुनील – पिता जी
(4) रमा देवी – माता जी
(5) राहुल – भाई
(6) राधिका –स्वयं

प्रश्न 4 :- 'सैर' शब्द का वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर :- हम प्रतिदिन सवेरे सैर पर जाते हैं।

प्रश्न 5 :- घोड़ा का संस्कृत नाम लिखिए।

उत्तर :- अश्वः।

प्रायोजना कार्य
खंड -'ब'

प्रश्न 6:- हमने हमारी पाठ्यपुस्तक में मिलकर रहने में है से पाठ में सहयोग की भावना के विषय में पढ़ा था। अपने घर में होने वाले प्रतिदिन के कार्यों की सूची बनाकर बनाइए और नीचे दी की तालिका भरिए।

क्र.– प्रमुख कार्य / कौन करता है / कौन-कौन सहयोग करता है / कैसे सहयोग करते हैं

(1)भोजन बनाना/ माँ/ दीदी / सब्जी काटना,पानी भरना।

(2) खेती करना / पिताजी / दादा जी, भैया / खेत पर जाकर काम करते हैं, पशु चराते हैं।

(3) बगीचा लगाना / माँ / भैया, पिताजी/ पानी सींचते हैं, क्यारी बनाते हैं।

उपर्युक्त कार्यों में उपयोग होने वाली वस्तुओं के चित्र बनाइए।

टीप :- विद्यार्थी यदि 4 बॉक्स में चार प्रकार के चित्र बनाते हैं तो उन्हें अंक प्रदान किए जाने चाहिए।
जैसे- फावड़ा/हल/हसिया/गिलास/गुण्ड/कुल्हाड़ी/ गुंडी / चम्मच आदि।

प्रश्न 7 :- शब्द पहेली को दिए निर्देशानुसार भरिए।

दाएँ से बाएँ

1. पंकज का पर्यायवाची शब्द
2. शंका या संदेह के लिए एक शब्द
3. पेड़ों से प्राप्त एक वस्तु।
4. भोजन बनाने की क्रिया

ऊपर से नीचे

1. जाला / जाल बनाने वाला कीड़ा।
2. आज का विलोम शब्द
3. वाष्प का एक पर्यायवाची शब्द
4. गर्मी में आने वाला पीला और रसीला फल

टीप :- 1. चित्र पहेली का चित्र नीचे दिया गया है। 2. वर्ग पहेली में दाएँ से बाएँ में चौथा शब्द नहीं दिया गया है जिसे यहाँ पर अपनी तरफ से हमने बताया है।

उत्तर :- दाएँ से बाएँ

कमल
शक
लकड़ी
पकाना

ऊपर से नीचे

मकड़ी
कल
भाप
आम

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

Subject – English

Skill Based Written Questions

Section 'A'

Q.1 :- Choose the correct option and write. (any two)

1. The kite flies in the...........

(A) house
(B) water
(C) see
(D) sky

Ans :- (D) sky

2.When we meet someone in the morning we say..........

(A) Good Night
(B) Good morning
(C) Good afternoon
(D) Good evening

Ans :- (B) Good morning

3. When we meet someone in the evening we say......

(A) Good Night
(B) Good morning
(C) Good afternoon
(D) Good evening

Ans :- (D) Good evening

4. I like to eat..........

(A) milk
(B) mango
(C) tea
(D) juice

Ans :- (B) mango

Q. 2 :- Look at the picture and write its name. (any two)

टीप :- चित्र नीचे दिए गए हैं।

b..................
Ans:- book

b................
Ans :- ball

p................
Ans :- pen

c.................
Ans :- cap

Q. 3 :- Match the animals and with their pictures. (any two)

टीप :- चित्र नीचे दिए गए हैं।

lion

dog

monkey

cow

टीप:- विद्यार्थियों द्वारा शब्दों का चित्रों से सही मिलान करने पर अंक दिए जाने चाहिए।

Q. 4 :- Look at the pictures arrange the letters and write the names of these objects. (any two)

टीप :- चित्र नीचे दिए गए हैं।

(1) acr –

(2) uht –

(3) abg –

(4) oby –

Ans :- car, hut, bag, boy

Q. 5 :- Copy these lines.

1. This is my book.

..................................

2. I like mangoes.

.....................................

टीप:- उपरोक्त वाक्यों की नकल करने पर विद्यार्थियों को अंक दिए जाने चाहिए।

Q. 6:- Write the words by adding 'ing' (any two)

(1) do + ing

(2) jump + ing

(3) look + ing

(4) fly + ing

Ans :- doing, jumping, looking, flying

Project work section 'B'

Q. 7:- (a) Draw pictures of four you like and colour them.

(b) Then write their names.

टीप :- विद्यार्थियों द्वारा किन्ही भी 4 वस्तुओं के चित्र बनाकर नाम लिखने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

विषय – गणित

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड– 'अ'

प्रश्न 1 :- सही विकल्प चुनकर लिखिए।

(i) दिए गए पैटर्न में अगला चित्र है–

उत्तर :- (D) 🌸

टीप:- चित्र नीचे दिखाया गया है।

(ii) 43 संख्या प्राप्त करने के लिए सही विकल्प कौन सा है?

उत्तर :- (B)

टीप:- चित्र नीचे दिखाए गए हैं।

प्रश्न 2 :- दी गई वस्तु का मूल्य अंकों का शब्दों में लिखिए।

टीप :- चित्र नीचे दिखाया गया है।

उत्तर :- अंकों में – 215

शब्दों में – दो सौ पन्द्रह

प्रश्न 3 :- गिन कर लिखिए–

टीप :- चित्र नीचे दिखाया गया है।

उत्तर:- 36

प्रश्न 4:- 🔲 में सही अंक भरिए–

4.......6
🔲.....2
-------------
.. 7......8

उत्तर :- 3

प्र.5 :- 🔲 में सही अंक भरिए–

35 - 🔲 = 11

उत्तर :- 24

प्र. 6 :- मीता की आयु 11 वर्ष है उसकी माँ की आयु 42 वर्ष है, मीता अपनी माँ से कितने वर्ष छोटी है?

हल :- 42 - 11 = 31 उत्तर= 31वर्ष

प्रोजेक्ट कार्य खंड – 'ब'

प्रश्न 7 :- विद्यार्थी घर पर या परिवेश में चार विभिन्न आकृति की वस्तुओं को चिन्हित करें व निम्नलिखित बिंदुओं पर अपने उत्तर दें।

1. 4 वस्तुओं के नाम लिखें।

उत्तर :- (i) दरवाजा (ii) गेंद (iii) गिलास (iv) झोपड़ी

2. वस्तु की आकृति का नाम लिखें।

उत्तर :- चौकोर (आयताकार), गोल, बेलनाकार, तिकोनी (त्रिभुजाकार)

टीप :- विद्यार्थी किसी भी तरह की वस्तुओं के नाम लिखकर उनके आकार लिखता है तो अंक प्रदान की जानी चाहिए।

3. आकृति का चित्र बनाएँ-

उत्तर:- (विद्यार्थी आकृतियों के चित्र बनाएंगे।)

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

विषय – पर्यावरण

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड – 'अ'

प्रश्न 1 :- केवल एक शब्द में उत्तर लिखिए।

(अ) हरे-हरे हैं मेरे पंख, हरी मिर्च मैं खाता हूँ, बताओ मैं क्या कहलाता हूँ?

उत्तर :- तोता

(ब) इंद्रधनुष कब दिखाई देता है?

उत्तर :- बरसात में

(स) चिड़िया के घर को क्या कहते हैं?

उत्तर:- घोंसला

(द) बीमार व्यक्ति का इलाज कौन करता है?

उत्तर :- डॉक्टर

प्रश्न 2:- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(अ) बारिश में हमें आकाश में क्या-क्या दिखाई देता है?

उत्तर:- बारिश में हमें आसमान में बादल, इंद्रधनुष, बिजली दिखाई देते हैं।

(ब) चार पहिए वाले तीन वाहनों के नाम लिखिए।

उत्तर :- चार पहिए वाले तीन वाहन –1.बस 2. ट्रक 3. कार

प्रश्न 3:- कुछ बच्चे समूह में खेल रहे हैं एक बच्चे की आंखों पर पट्टी बाँधकर उसे बगीचे के पेड़ों को छूने के लिए कहते हैं, बच्चा जाकर मोटे तने वाले पेड़ को छूता है। इसी प्रकार दूसरा बच्चा पतले करने वाले पेड़ को छूता है। अब बताइए किस चित्र में दिखाए गए मोटे तने वाले पेड़ तथा पतले तने वाले पेड़ का नाम क्या हो सकता है?

टीप :- चित्र नीचे दिखाए गए हैं।

1. मोटे तने वाले पेड़ का नाम (कोई दो)

उत्तर :- (i) आम (ii) जामुन

2. पतले करने वाले पेड़ का नाम (कोई दो)

उत्तर :- (i) अमरूद (ii) सीताफल

प्रश्न 4 :- निम्न के दो दो उदाहरण लिखिए।

1. पेड़ों पर रहने वाले पक्षी के नाम

(i) बगुला (ii) कौवा

2. पानी में रहने वाले जानवरों के नाम

(i) मगर (ii) मछली

3. जमीन पर रहने वाले जानवर के नाम

(i) शेर (ii) घोड़ा

प्रश्न 5 :- वर्ग पहेली में से पानी कहाँ कहाँ से मिलता है खोज कर नाम लिखिए।

टीप :- वर्ग पहेली का चित्र नीचे दिया गया है।

चार नाम ढू्ँढने पर एक स्माइली 😊 तथा 4 से अधिक ढूँढने पर दो 😊😊 स्माइली मिलेंगे।

उत्तर :- (i) बावड़ी (ii) कुआँ (iii) नदी (iv) टाँका (v) तालाब (vi) झील (vii) नल (viii) सोता (ix) नहर

प्रोजेक्ट वर्क खंड– 'ब'

प्रश्न 6 :- आपके आस पास पाए जाने वाले पक्षियों की सूची बनाइए और पक्षी के बारे में निम्नांकित बिंदुओं के आधार पर प्रोजेक्ट तैयार कीजिए।

उत्तर :- हमारे आसपास पाए जाने वाले पक्षियों की सूची –

कौआ, कबूतर, तोता, गिद्ध, बगुला, नीलकंठ, गौरैया, बुलबुल,कोयल, बाज, उल्लू , कठफोड़वा, चील

◆ चोंच का आकार निम्न चित्रों को देखकर पक्षियों की चोंच के आधार पर पक्षी को पहचान कर उनके नाम चित्र के नीचे लिखो।

टीप :- चित्र नीचे दिखाए गए हैं

उत्तर :-

चित्र 1– तोता
चित्र 2 – कौवा
चित्र 3 – मोर

◆ पंखों की विशेषता

1. तोता के पंखे हरे होते हैं।

2. कौआ/गिद्ध/चील के पंख काले होते हैं।

3. मोर के पंख रंग-बिरंगे होते हैं।

4. बगुला के पंख सफेद होते हैं।

5. कबूतर के पंख चितकबरी होते हैं।

6. नीलकंठ के पंख नीले होते हैं।

◆ देखने की शक्ति (कितनी दूर तक देख सकता है)

(i) बाज 5 किलोमीटर
(ii) चील 3 किलोमीटर
(iii) मोर 1 किलोमीटर

◆ आकाश में उड़ने की क्षमता (क्रम में)

(i) गिद्ध
(ii) चील
(iii) बाज पक्षी

◆ पक्षी का रंगीन चित्र–

टीप:- विद्यार्थी द्वारा किसी भी पक्षी का रंगीन चित्र बनाने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe