An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

खण्ड -'अ'

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

(ब) अफ्रीका महाद्वीप में यातायात के मार्गों का कम विकास होने के क्या कारण है? इसका वहाँ के जनजीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप में पहाड़ी एवं पठारी भूमि, घने जंगल, मरुस्थल तथा दलदली भूमि की अधिकता होने के कारण यहाँ यातायात का विकास बहुत कम हुआ है। इसका यहाँ के जन जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यहाँ व्यापार के सीमित साधन है जिससे यहाँ पर गरीबी की अधिकता है एवं यहाँ के लोगों का जीवन स्तर निम्न है।

(द) अफ्रीका महाद्वीप में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज व उनके उत्पाद देशों की सूची बनाइए-

खनिज का नाम – प्रमुख उत्पादक देश

1. लोहा .................. मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया
2. ताँबा .................. कांगो, जांबिया, दक्षिण अफ्रीका
3. सोना ...................... दक्षिण अफ्रीका, सेंट्रल अफ्रीकन
................................... रिपब्लिक, दक्षिण रोडेशिया, घाना
4. हीरा ......................... जायरे, बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका
5. मैंगनीज ................. घाना, दक्षिण अफ्रीका
6. कोयला ............... दक्षिण अफ्रीका, लागोस
7. टिन ......................... नाइजीरिया,जायरे, जाम्बिया

प्रश्न 2- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(अ) भक्ति आन्दोलन का तत्कालीन समाज पर क्या प्रभाव पड़ा, लिखिए?

उत्तर- भक्ति आंदोलन का तत्कालीन समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा। इस आंदोलन से धर्म के साथ-साथ समाज में व्याप्त आडम्बर एवं कुरीतियों को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन आंदोलनों ने समाज में हिंदू मुसलमानों के भेद एवं अलगाव को दूर कर निकट लाने का प्रयास किया।

(ब) कलकत्ता से पेशावर तक निर्मित राजमार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य किसके द्वारा कराया गया। वर्तमान में यह मार्ग किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- कोलकाता से पेशावर तक निर्मित राजमार्ग का पुनर्निर्माण शेरशाह सूरी द्वारा कराया गया। वर्तमान में इस मार्ग को ग्रैंड ट्रंक रोड (जीडी रोड) के नाम से जाना जाता है।

(स) नीचे दी गई तालिका को पूरा कीजिए-

इमारत ........... निर्माणकर्ता ... कहाँ ...... निर्माण में
का नाम ......................................स्थित है .... प्रयुक्त विशिष्ट
1. लाल किला .... शाहजहां .......दिल्ली ...... लाल पत्थर
2. ताजमहल ....... शाहजहां ...... आगरा ....सफेद संगमरमर
3. पंचमहल .......... अकबर ..... फतेहपुर ...लाल बलुआ
..........................................................सिकरी....पत्थर
4. एतमादुद्दौला...... नूरजहाँ ...... आगरा........... लाल बलुआ
....का मकबरा............................................................. पत्थर
5. बुलंद .................. अकबर ...... फतेहपुर ..... लाल बलुआ
.दरवाजा............................................सिकरी ... पत्थर व संगमरमर

प्रश्न 3- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(अ) भारत के उपराष्ट्रपति किसी विधेयक के पारित किए जाते समय मतदान में भाग नहीं ले सकते, क्यों?

उत्तर- भारत के उपराष्ट्रपति किसी विधेयक के पारित किए जाते समय मतदान में भाग नहीं ले सकते, क्योंकि राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य नहीं होते।

(ब) नीचे दी गई तालिका को पूरा कीजिए-

राष्ट्रपति का कार्यकाल होता है— 5 वर्ष
राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने हेतु न्यूनतम आयु है– 35 वर्ष
क्षमाधान का अधिकार किसे प्राप्त है –राष्ट्रपति को
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है –राष्ष्ट्रपति
किसी विधेयक को अंतिम रूप से कौन मान्यता देते हैं– राष्ष्ट्रपति
(स) राज्यपाल द्वारा अध्यादेश कब व क्यों जारी किया जाता है?

उत्तर- जब विधान सभा की बैठक के नहीं चल रही हो और किसी कानून की तुरंत आवश्यकता हो तो राज्यपाल आदेश जारी कर सकता है, इसे अध्यादेश कहा जाता है। यह कानून के समान ही होते हैं।

प्रश्न 4. (अ) मानचित्र देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

टीप– मानचित्र नीचे दिया गया है।

(1) कोयला उत्पादक देश है-

उत्तर- जर्मनी, पोलैंड, रूस, यूक्रेन, ब्रिटेन, चेक गणराज्य कोयला उत्पादक देश है।

(2) लोहा उत्पादक देश है-

उत्तर- रूस, स्वीडन, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, चेक गणराज्य लोहा उत्पादक देश है।

(3) महाद्वीप के किस भाग में मत्स्य उद्योग विकसित है?

उत्तर- महाद्वीप के पश्चिमी भाग में मत्स्य उद्योग विकसित है।

(4) महाद्वीप के किन देशों में मोटर उद्योग स्थापित है?

उत्तर- महाद्वीप के इटली रूस फ्रांस बेल्जियम जर्मनी एवं ब्रिटेन देशों में मोटर उद्योग स्थापित है।

(5) शक्कर उद्योग कहाँ-कहाँ स्थित है?

उत्तर- यूक्रेन, पोलैंड में शक्कर उद्योग है।

(ब) सही जोड़ियाँ बनाइए-

क...............................................ख

वोल्गा नदी ........................... एलब्रुस चोटी
नुकीली पत्ती वाले वन .............. कैस्पियन सागर
काकेशस पर्वत ....................... रेण्डियर
टुण्ड्रा ..................................... माउंट ब्लैक
आल्पस .................................. टैगा

उत्तर - क......................................ख

वोल्गा नदी ....................…. कैस्पियन सागर
नुकीली पत्ती वाले वन ............ टैगा
काकेशस पर्वत ..................... माउंट ब्लैक
टुण्ड्रा .................................. रेण्डियर
आल्पस .............................. एलब्रुस चोटी
प्रश्न 5. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(अ) छत्रपति शिवाजी के अष्ट प्रधान के नाम क्या थे?

उत्तर- छत्रपति शिवाजी के अष्ट प्रधान के नाम निम्नलिखित थे।

(१) पेशवा (प्रधानमंत्री)
(२) अमात्य (वित्त मंत्री)
(३) सुमंत (विदेश मंत्री)
(४) मंत्री
(५) सचिव
(६) पंडितराव (पुरोहित)
(७) सेनापति
(८) न्यायाधीश।

(ब) मुगलकालीन चित्रकला की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर- (1) मुगलकालीन चित्रकला में भारतीय तथा फारसी दोनों शैलियों की छाप स्पष्ट दिखाई देती है। दोनों कलाओं के मिश्रण से एक नई शैली का जन्म हुआ जो मुगल शैली कहलाती है।

(2) जहाँगीर चित्रकला का प्रेमी था उसके काल में लघु चित्र लोकप्रिय थे।

(3)मुगल काल में राजस्थानी, पहाड़ी दक्खनी चित्रकला का विकास हुई।

(स) मुगलकाल में आयात–निर्यात की जाने वाली वस्तुओं की सूची बनाइए?

उत्तर- मुगल काल में आयात की जाने वाली वस्तुएँ–

सोना, चाँदी, ताँबा, शीशा, इस्पात, काँच, दर्पण, शराब, घोड़े, मूंगा, पारा आदि।

मुगल काल में निर्यात की जाने वाली वस्तुएँ–

सूती वस्त्र, मलमल, गरम मसाले, हल्दी, नमक, शोरा, नील अफीम, चीनी, मिश्री, गोंद, हीरे, मोती, औषधियाँ आदि।

प्रश्न 6. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(अ) हमारे देश में एकीकृत न्यायालयीन व्यवस्था से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- हमारे देश में एकीकृत न्यायालयीन व्यवस्था से तात्पर्य – सबसे ऊपर सर्वोच्च अर्थात उच्चतम न्यायालय जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य 30 न्यायाधीश होते हैं। प्रत्येक राज्य के लिए उच्च न्यायालय होता है और उच्च न्यायालय के अधीनस्थ खंडपीठ है होती हैं। उच्च न्यायालय के नीचे जिला एवं सत्र न्यायालय होते हैं। यह सारी व्यवस्था एकीकृत न्यायालयीन व्यवस्था कहलाती है।

(ब) मध्यप्रदेश में उच्च न्यायालय कहाँ है?

उत्तर- मध्यप्रदेश का उच्च न्यायालय जबलपुर में स्थित है।

(स) कौन व्यक्ति उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बन सकता है?

उत्तर- ऐसा व्यक्ति जो भारत का नागरिक हो और वह राज्य के किसी भी न्यायालय में कम से कम 10 वर्ष तक न्यायिक पद पर कार्य किया हो। अथवा 10 वर्ष तक अधिवक्ता रहा हो। उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बन सकता है।

प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड-ब

प्रश्न 7. पाठ्यपुस्तक अथवा एटलस की सहायता से दिए गए मानचित्र में संकेत चिन्ह के द्वारा निम्नांकित स्थानों को दर्शाइए-

1. एटलस पर्वत
2. अबीसीनिया का पठार
3. सहारा मरुस्थल
4. भूमध्य सागर
5. नील नदी
6. न्यासा व चाड झील
7. जंजीबार द्वीप समूह
8. गिनी की खाड़ी
9. भूमध्य रेखा
10. काँगो बेसिन

टीप- भरा हुआ मानचित्र नीचे दिया गया है।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe