Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

गणित–कक्षा आठवीं 'मॉडल आंसर शीट' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021<br> (Mathematics - Class VIII 'Model Answer Sheet' Pratibha Parv evaluation year 2021)


गणित–कक्षा आठवीं 'मॉडल आंसर शीट' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021
(Mathematics - Class VIII 'Model Answer Sheet' Pratibha Parv evaluation year 2021)

उप शीर्षक:
कौशल आधारित लिखित प्रश्न खंड - "अ"
कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड - "अ"

प्रश्न 1:- निम्नलिखित में से सही विकल्प छाँटकर लिखिए–

(i)–1 प्राप्त करने के लिए –5/4 में क्या जोड़ा जाना चाहिए?

(A) –1/4

(B) 1

(C) 1/4

(D). 3/4

उत्तर :-(A) –1/4

(ii) उपरोक्त बनी आकृति के सभी अंतः कोणों का योगफल होगा–

(टीप:- आकृति सबसे नीचे दी गई है)

(A) 180°

(B) 210°

(C) 360°

(D) 720°

उत्तर :–(C) 360°

प्रश्न 2:- निम्नलिखित में A, B, C अक्षरों के मान ज्ञात कीजिए–

2 A 5
C 3 B
––––
9 8 4

उत्तर:-A = 4, B = 9, C = 7

प्रश्न 3:- एक टोकरी में 6 सेव हैं, जिन पर 1 से 6 संख्याएँ अंकित हैं। यदि एक सेव बिना देखे निकाला जाए तो संख्या 4 वाले सेब की प्रायिकता क्या होगी?

हल :- सेव पर लिखी संख्याएं s = {1,2,3,4,5,6}

n(s)=6

संख्या 4 लिखा हुआ सेब a = {4}

(अनुकूल परिणाम)

n(a) = 1

अभीष्ट प्रायिकता p = अनुकूल परिणामों की संख्या/ कुल परिणामों की संख्या

p= a/s= {4}/({1,2,3,45,6}

n(p) = n(a)/n(s) =1/6

उत्तर :- = अभीष्ट प्रायिकता = 1/6

प्रश्न 4 :- रवि, राजू तथा राय में ₹360 इस प्रकार बाँटे गए कि रवि को 2 भाग, राजू को 3 भाग तथा राय को 5 भाग मिले इस बंटवारे में प्रत्येक को कितना धन मिला?

हल :- ₹360 को रवि, राजू एवं राय में में बाँटा गया है जो कि कुल भाग = 10

रवि = 2/10 भाग

अतः 360 का 2/10 = ₹72

राजू = 3/10

अतः 360 का 3/10 = ₹108

राय = 5/10 भाग

अतः 360 का 5/10 = ₹180

उत्तर :-रवि = ₹72, राजू = ₹108, राय = ₹180

प्रश्न 5:- एक समद्विबाहु त्रिभुज में शीर्ष कोण 40° है। त्रिभुज के शेष कोणों की माप ज्ञात कीजिए।

हल :- त्रिभुज के तीनों कोणों का योग = 180°

समद्विबाहु त्रिभुज का शीर्ष कोण = 40°

इसलिए शेष 2 कोण = 140°

समद्विबाहु त्रिभुज में दोनों कोण समान हैं।

इसलिए 140/2 = 70°

उत्तर :-शीर्ष कोण =40°, शेष दो कोण = 70° एवं 70°

प्रश्न 6:- गोलू एक गाय ₹2000 में खरीद कर सोनू को 25% लाभ पर बेचता है। यदि सोनू गाय को ₹2200 में बेचे तो उसे कितने प्रतिशत लाभ अथवा हानि होगी?

हल :- गोलू के पास गाय का क्रयमूल्य = ₹2000

25% लाभ पर बेचने पर विक्रय मूल्य = 2000 का 25% =500

अतः विक्रय मूल्य = 2000 + 500 = ₹2500

सोनू ने गाय को 2500 में खरीदा अतः

क्रय मूल्य = ₹2500

विक्रय मूल्य = ₹2200

हानि = 2500 – 2200 = 300

हानि प्रतिशत = (हानि/क्रयमूल्य)×100

(300/2500)×100 =12%

उत्तर :-= 12%हानि होगी।

प्रोजेक्ट कार्य खण्ड 'ब'

निर्देश :– विद्यार्थी प्रतिदिवस अपने पढ़ने के समय को निम्नांकित सारणी में लिखें एवं सारणी के आधार पर प्रश्नों का उत्तर देवें।

टीप :- (i) उदाहरण रूप में सारणी नीचे दी गई है।
(ii) यदि विद्यार्थीगण अपने अनुसार समय दर्शाकर प्रश्नों के उत्तर देते हैं तो उस आधार पर अंक दिए जाने चाहिए।

प्रश्न– (i) विद्यार्थी द्वारा मंगलवार को सबसे अधिक पढ़ा गया?

उत्तर :-गणित

(ii) किस दिन विद्यार्थी ने सबसे अधिक समय पढ़ाई की?

उत्तर:-सोमवार

(iii) पूरे सप्ताह में विद्यार्थी किस विषय की पढ़ाई सबसे कम की?

उत्तर:-द्वितीय भाषा

(iv) पूरे सप्ताह में विद्यार्थी ने गणित व विज्ञान विषय को पढ़ने में कितना समय दिया?

उत्तर :- गणित को पढ़ने में 11 घंटे एवं विज्ञान को पढ़ने में 10 घंटे दिया।

(v)उपरोक्त आँकड़ों का प्रयोग कर एक दण्ड आलेख बनाइए–

उत्तर:- टीप :- दण्ड आलेख का चित्र नीचे दिया गया है।

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (1)

  • img

    (Teacher)

    very nice blog af62fod23441k83b

    Reply

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

2 + 9 = ?

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 8 गणित (विषय - परिमेय संख्याएँ) का मॉडल प्रश्न पत्र, बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान और विस्तृत प्रश्नों का हल

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7,                                              विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet  Social SCIENCE

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th                                  विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Search Option

Follow us