An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Class– 7th विषय– हिन्दी 'Modal Answer Sheet' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021 (Hindi - Class 7th Pratibha Parv evaluation year 2021)

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड - "अ"

निर्देश :– सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न 1:– 'मेरी भावना' कविता में आये कोई चार नैतिक मूल्य कविता से खोज कर लिखिए।

उत्तर:- कविता के आधार पर नैतिक मूल्य निम्नलिखित हैं।

(i) सत्य एवं सरल व्यवहार करना।

(ii) दूसरों की भलाई करना।

(iii) सभी के प्रति समानता का भाव रखना।

(iv) सदैव न्याय के मार्ग पर चलना।

टीप :- विद्यार्थी उपरोक्त के अलावा यदि अन्य नैतिक मूल्य लिखते हैं तो अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

प्रश्न 2 :– 'अनोखी घड़ी' का राज पाकर दीपू खुश था, वह राज क्या था ? 'दादी की घड़ी' पाठ के आधार पर बताइये।

उत्तर:- 'दादी की घड़ी' पाठ में दादी ने दीपू को अनोखी घड़ी का राज बताते हुए कहा कि असली अलार्म तो हमारे दिल में (मन मस्तिष्क में) होता है। जब हमें निश्चित समय पर उठना हो तो मन-मस्तिष्क में तय किये गये समय पर नींद खुल ही जाती है।

प्रश्न 3 :- निम्नलिखित शब्दों का अर्थ स्पष्ट करते हुए उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए–

(i) परम्परा (ii) अभिनंदन (iii) दर्शनीय (iv) स्मृतियाँ

उत्तर:- शब्द ..............अर्थ

परम्परा ........... रिवाज/रीतियाँ

अभिनंदन ........ स्वागत/नमस्कार

दर्शनीय....... देखने योग्य

स्मृतियाँ.......... यादें

वाक्य:-

(i) भारत में अनेक परम्पराएँ प्रचलित है।

(ii) हमें अतिथियों का अभिनंदन करना चाहिए।

(iii) पचमढ़ी दर्शनीय स्थल है।

(iv) कुछ स्मृतियाँ भुलाये नहीं भूली जा सकती हैं।

टीप :- विद्यार्थियों के द्वारा अपने अनुसार शब्दों का वाक्य में प्रयोग किया जाता है तो उसी आधार पर अंग प्रदान किए जाने चाहिए।

प्रश्न 3 :– आपके घर से पचमढ़ी तक की संभावित दूरी तथा वहाँ जाने हेतु यातायात के साधन का नाम लिखते हुए, वहाँ के दर्शनीय स्थलों के नाम 'मध्यप्रदेश का वैभव' पाठ के आधार पर लिखिए।

उत्तर:- हमारे घर से पचमढ़ी की संभावित दूरी लगभग 200 किमी है।
वहाँ जाने हेतु हमारे पास यातायात के साधन में चार पहिया वाहन जैसे कार, बस आदि हैं।

पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल जैसे -

धूपगढ़, चौरागढ़, महादेव मंदिर, पांडव गुफाएँ आदि हैं।

प्रश्न 5:- 'परिहास' तथा 'अनुसार' शब्द में क्रमशः 'परि' तथा 'अनु' उपसर्ग है, इसी प्रकार आप 'परि' तथा 'अनु' उपसर्ग लगा कर चार- चार नए शब्द बनाइए-

उत्तर:-

'परि' (i) परिवार (ii) परिचर्चा

(iii) परिसीमा (iv) परिचित

'अनु' (i) अनुमान (ii) अनुनय

(iii) अनुपयुक्त (iv) अनुरोध

प्रश्न 6 :- 'सामाजिक समरसता' पाठ (सहायक वाचन) के आधार पर लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व की कोई चार विशेषताएँ खोजकर लिखिए।

उत्तर:-

(1) लाल बहादुर शास्त्री "सादा जीवन उच्च विचार" में विश्वास रखते थे।

(2) वे जनसामान्य का बहुत ध्यान रखते थे।

(3) उनके मन में ऊँच-नीच की भावना नहीं थी।

(4) वे सभी से समानता का व्यवहार करते थे।

प्रोजेक्ट कार्य खण्ड 'ब'

प्रश्न 7 :– (अ) अपने परिवेश (आस-पास) में पाये जाने वाले किसी एक पक्षी का पंख चिपकाते हुए अथवा बनाते हुए उसका विवरण निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए–

क्र. कार्य बिन्दु

1. पक्षी का पंख बनाएं या चिपकाएँ

टीप :- विद्यार्थी द्वारा नियत स्थान पर पक्षी का पंख बनाने चिपकाने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

2. पक्षी का नाम .............. तोता

3. पक्षी का रंग ................. हरा

4. आवास ........ वृक्ष के खोखले भाग में

5. भोजन ............... मिर्ची, फल, अनाज

टीप :- विद्यार्थी यदि किसी पक्षी के बारे में विवरण देता है तो अंक प्रदान किए जाने चाहिए। यहाँ पर उपरोक्त प्रश्न में केवल एक उदाहरण बताया गया है।

(ब) बया, कठफोड़वा और कोयल के आवास के बारे में जानकारी एकत्रित कर लिखिए-

उत्तर:- बया:- बया यह पक्षी पेड़ की टहनियों में लटकता हुआ सुंदर घोंसला बुनकर बनाती है। यह समूह में रहती है।

कठफोड़वा:- यह पक्षी पेड़ की शाखाओं में छेद कर उसके अंदर के कीड़ों को खाता है व वहां निवास करता है।

कोयल:- यह पेड़ों पर रहती है व अपना घोंसला नहीं बनाती है तथा अंडे दूसरे पक्षियों के घोसले में देती है।

प्रश्न 8 :– दी गयी शब्द पहेली को दिये गये निर्देशों के आधार पर भरिए-

टीप :–

नीचे वर्ग पहेली का चित्र दिया गया है।

बाएँ से दाएँ भरिए–

1. निंदा या बुराई करने वाला – निन्दक

2. रेतीली भूमि वाला स्थान क्या कहा जाता है? – रेगिस्तान

3. 'आज' शब्द का विलोम होगा – कल

4. इनकार करने का भाव होगा – मनाई

ऊपर से नीचे भरिए

1. 'पास' शब्द का समानार्थी (जैसे निकट) और क्या होगा? – नियरे

2.मध्यप्रदेश में हीरा कहाँ पाया जाता है? – पन्ना

3.गिनने की क्रिया को कहते हैं – गिनना

4. देखकर लिखना का अर्थ होगा – नकल

नोट :- जहाँ आधे अक्षर का उपयोग होगा वहाँ वह अगले वर्ण के साथ जोड़कर लिखा जाएगा।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe