An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Science - Class VI 'Model Answer Sheet' Pratibha Parv evaluation– 2021 year 2021
(कक्षा 6 वीं विषय- विज्ञान 'मॉडल आंसर शीट' प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष 2021

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड 'अ'

प्रश्न 1 :– निम्नांकित चित्र में दी गई पृथक्करण की विधियों को पहचान कर उनके नाम लिखिए।

टीप :– चित्र सबसे ऊपर दिया गया है।

उत्तर :– चित्र 1 थ्रेशिंग (गहाई), चित्र 2 निष्पावन विधि।

प्रश्न 2 :– बूझो को हर समय तली हुई चीजें समोसा, पूरी, मलाई ,रबड़ी ,पेड़ा खाना ही पसंद है। वह अपने भोजन में इन खाद्य पदार्थों के अलावा कुछ नहीं खाता। बताइए

(i) बूझो अपने खाने में भोजन के किन घटक को अधिक मात्रा में ले रहा है।

उत्तर :- बूझो अपने खाने में भोजन के 'वसा' को अधिक मात्रा में ले रहा है।

(ii) बूझो के भोजन में घटक की अधिकता से उसे हानि हो सकती है?

उत्तर:- बूझो के भोजन में घटक की अधिकता से उसे मोटापे का शिकार होना पड़ सकता है। शरीर एकदम थुलथुला होगा एवं शरीर में ताकत नहीं रहेगी। वह कई तरह के अभावजन्य रोगों से ग्रसित हो जाएगा।

(iii) इस घटक के अलावा बूझो को अपने भोजन में कौन-कौन से घटकों को शामिल करना चाहिए।

उत्तर :- 'वसा' के अलावा बूझो को अपने भोजन में विटामिन, प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट्स, खनिज लवण जैसे पोषक तत्व प्रदान करने वाले घटकों को शामिल करना चाहिए।

प्रश्न 3 :– बूझो ने पानी से भरी बाल्टी में लकड़ी, पत्थर ,चाबी ,सूखी पत्ती ,प्लास्टिक की बाल और सिक्के डाल दिए बताइए कौन सी वस्तुएं पानी में तैरेगी कौन सी डूब जायेंगी।

1. तैरने वाली वस्तुएँ :- लकड़ी, सूखी, पत्ती, प्लास्टिक की बॉल

2. पानी में डूबने वाली वस्तुएँ :- सिक्के, पत्थर, चाबी।

प्रश्न 4:– (अ) अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों से गति करने का प्रयास कीजिए एवं प्रेक्षणों को नीचे दी तालिका में नोट कीजिए –

टीप :- नोट की गई तालिका का चित्र नीचे दिया गया है।

(ब) हम अपने शरीर के कुछ भागों को घुमाने में असमर्थ रहते हैं क्यों कारण सहित उत्तर लिखिए।

उत्तर :– हमारे शरीर के कुछ अंग जैसे नाक, कान को नहीं घुमा सकते हैं क्योंकि इनमें गति देने वाली हड्डियाँ नहीं होती हैं और घुमाने के लिए हड्डियों के जोड़ नहीं दिए गए हैं।

प्रश्न 5 :– उपरोक्त चित्र को देखिए निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(i) ये पौधे किस प्रकार के आवास में उगते हैं तथा अपने जीवन-यापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित हैं।

उत्तर :– ये पौधे रेगिस्तानी क्षेत्रों में उगते हैं। इस प्रकार के पौधे अपने जीवन यापन के लिए रेगिस्तानी जलवायु के अनुरूप अपने आप को अनुकूलित कर लेते हैं। रेगिस्तान में पानी की बहुत कमी होती है। इन पौधों की पत्तियाँ काँटों के रूप में परिवर्तित रहती हैं जिससे पत्तियों से पानी वाष्पीकृत नहीं होता। इनका तना भी मांसल रहता है जिससे पानी की कमी नहीं होती है और यह सूखी जलवायु में जीवित रह पाते हैं।

2 . इन पौधों में प्रकाश संश्लेषण पौधे के किस भाग में होता है।

उत्तर :– इन पौधों में प्रकाश संश्लेषण पौधे के तने में होता है। इन पौधों का तना मांसल और हरा होता है और हरा भाग प्रकाश संश्लेषण क्रिया में सहायक होता है।

प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड 'ब'

प्रश्न 6 :- A . वर्तमान में फैली कोविड-19 महामारी के बारे में जानकारी एकत्रित करना

प्रक्रिया –

1. यह महामारी सूक्ष्मजीव के किस वर्ग द्वारा होती है?

उत्तर :- विषाणु (virus)

2. पहला केस किस देश में पहचाना गया?

उत्तर - चीन

3. इस बीमारी के सामान्य लक्षण लिखिए।

उत्तर :- इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं–

(i) सूखी खाँसी आना।

(ii) बुखार आना।

(iii) रोगी का थकान महसूस करना।

(iv) सांस लेने में परेशानी होना (सांस फूलना)।

(v) सीने में दर्द या दबाव महसूस करना।

(vi) गले में खराश का आना।

4. इस बीमारी से बचने के लिए हमें कौन कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?

उत्तर :- (i) बार-बार हाथ धोना चाहिए। हाथ धोने के लिए, साबुन और पानी या एल्कोहल वाला हैंड रब इस्तेमाल करना चाहिए।

(ii) अगर कोई खाँस या छींक रहा है, तो उससे उचित दूरी बनाए रखना चाहिए।

(iii) शारीरिक दूरी बनाना संभव न हो, तो मास्क लगाना चाहिए।

(iv) आँखें, नाक या मुँह को बार बार नहीं छूना चाहिए।

(v) खाँसने या छींकने पर नाक और मुँह को कोहनी या टिश्यू पेपर से ढकना चाहिए।

(vi) अगर स्वस्थ महसूस न कर रहे हो तो घर पर रहकर सभी से दूरी बनाये रखना चाहिए।

(vii) अगर बुखार, खाँसी है और सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

5. स्वच्छता तथा बीमारी में क्या संबंध है? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर :- स्वच्छता ही स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है। दिन भर हम इधर-उधर घूमते हैं, अपने कर्तव्य स्थल पर कार्य करते हैं और बहुत सारे लोगों के संपर्क में आते हैं। इसके अलावा परिवेश में कई स्थानों पर हम बैठते हैं और उन जगहों को छूते हैं।दिन भर में कई बार हम अपने पालतू जानवरों के संपर्क में आते हैं। इन सब कारणों से रोगजनक बैक्टीरिया, वायरस इत्यादि हमारे हाथों पर लग जाते हैं या हमारे शरीर में लग जाते हैं। यदि हम समय-समय पर हमारे हाथों और शरीर को साफ न करें, अपने मुँह को, चेहरे को साफ न करें तो ये वायरस एवं बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश करके बीमारी पैदा करते हैं। हम जितनी अधिक स्वच्छता से संबंधित सावधानियों को भर देंगे उतना ही अधिक स्वस्थ रहेंगे।

(B) एक फिरकी के निर्माण के विभिन्न बिंदु सचित्र प्रदर्शित कीजिए।

टीप :- फिरकी निर्माण के बिंदु सचित्र नीचे चित्र में प्रदर्शित हैं।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe