Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

कक्षा– छठवीं, विषय– सामाजिक विज्ञान, आदर्श उत्तर पत्रक, प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष<br> 2021 Class-VI, Subject- Social Science, Adarsh ​​Answer Sheet, Pratibha Parv Assessment Year 2021


कक्षा– छठवीं, विषय– सामाजिक विज्ञान, आदर्श उत्तर पत्रक, प्रतिभा पर्व मूल्यांकन वर्ष
2021 Class-VI, Subject- Social Science, Adarsh ​​Answer Sheet, Pratibha Parv Assessment Year 2021

उप शीर्षक:
कौशल आधारित लिखित प्रश्न खण्ड - 'अ'
कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड - 'अ'

प्रश्न 1:– दिए गए चित्र को देखकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए–

टीप :– चित्र नीचे दिखाया गया है।

(अ) पृथ्वी अपने कक्षा तल पर कितने अंश का कोण बनाती है?

उत्तर :– पृथ्वी अपने कक्षा तल पर 23.5 अंश का कोण बनाती है।

(ब) पृथ्वी के मध्य से गुजरने वाली रेखा/वृत्त का नाम लिखिए।

उत्तर:– पृथ्वी के मध्य से गुजरने वाली रेखा/वृत्त का विषुवत वृत है।

(स) पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने अंश का कोण बनाती है?

उत्तर:– पृथ्वी अपने अक्ष पर 66.5 अंश का कोण बनाती है।

प्रश्न 2 :– (अ) महाजनपद काल में कृषि क्षेत्र में आए दो बड़े बदलाव लिखिए।

उत्तर :– महाजनपद काल में कृषि क्षेत्र में आए दो बड़े बदलाव निम्नलिखित हैं।

(1) कृषि कार्य में जमीन जोतने के लिए लकड़ी की फालों के स्थान पर लोहे के फालों का प्रयोग होने लगा जिससे कठोर भूमि को भी आसानी से जोता जाने लगा।

(2) उपजाऊ कृषि क्षेत्र के प्रयोग से फसल उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई।

(ब) हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाइए। आज इस समय इनमें से आप क्या क्या खाते हो? लिखिए।

उत्तर:– हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची :–

गेहूँ, जौ, सरसों, मटर, तिल, दूध, मांस आदि का प्रयोग करते थे।
आज के समय पर हम गेहूँ, सरसों, मटर, तिल, दूध मांस सभी का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 3 :– (अ) हमारे आसपास सामाजिक समानता की स्थिति के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर:– हमारे आसपास सामाजिक समानता की स्थिति के दो उदाहरण इस प्रकार देखने को मिलते हैं।

(1) मंदिरों, देवालयों में छोटे बड़े, अलग अलग जाति वर्ग के लोगों को समान रुप से पूजा आराधना का अवसर प्राप्त होता है।

(2) उत्सव या त्यौहार के अवसर पर सभी वर्ग–छोटे बड़े, अमीर गरीब एक दूसरे को बधाइयाँ देते हैं एवं एक दूसरे के गले मिलते हैं।

टीप :– उपरोक्त दोनों बिंदुओं के अलावा यदि विद्यार्थी अन्य समानताएँ लिखते हैं तो भी अंग प्रदान किए जाने चाहिए।

(ब) 'नाव प्रतियोगिता' किस त्यौहार से संबंधित है?

टीप :– नाव का चित्र नीचे दिया गया है।

उत्तर:– 'नाव प्रतियोगिता' ओणम त्यौहार से संबंधित है।

प्रश्न 4:– (अ) उपर दिए गए चित्र को देखिए और दिए गए पैमाने का उपयोग स्थानों के बीच की दूरी मापने में कीजिए। चित्र में करीम का घर (E) और पोस्ट ऑफिस (A) के बीच की दूरी 12 किलोमीटर है। करीम का घर (E) से पोस्ट ऑफिस (A)की दूरी ज्ञात कीजिए।

टीप :– नक्शा का चित्र नीचे दिया गया है।

उत्तर:– उपरोक्त नक्शे में करीम के घर (E) से पोस्ट ऑफिस (A) की दूरी की मापनी दी गई है।

दी गई मापने के आधार पर पोस्ट ऑफिस (A) से करीम के घर (E) की वास्तविक दूरी ज्ञात करना है।

मापनी– 1 सेमी = 10 मीटर।

इसलिए – 12 सेमी = 10×12 =120 मीटर

उत्तर = 120 मीटर (करीम का घर (E) से पोस्ट ऑफिस (A) की दूरी)

(ब) पैमाना प्रतीक संकेतक व दिशा को आधार बनाते हुए अपनी पाठशाला अथवा घर का मानचित्र बनाइए।

उत्तर:– टीप :- (1) यदि विद्यार्थी अपनी पाठशाला या विद्यालय का नक्शा उपरोक्त मापनी अर्थात 1 सेंटीमीटर बराबर 10 मीटर को मानकर नक्शा बनाते हैं तो उन्हें अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

(2) यहाँ पर उदाहरण स्वरूप विद्यालय का नक्शा बनाकर बताया गया है।

प्रश्न 5 :– जल संरक्षण के कोई दो तरीके बताइए और उससे होने वाले लाभ लिखिए।

उत्तर :– (1) मेढ़ बधान, तालाब निर्माण कर पानी इकठ्ठा करना।
(2)बरसात में छत के पानी हेहु वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करना।

लाभ :– उपरोक्त तरीके से जल संरक्षण करने पर भूमि का जल स्तर उपर होगा जिससे अधिक से अधिक पेड़ पौधे उगेंगे और फसल उत्पादन भी बढ़ेगा।

(ब) निम्नांकित राज्यों के विशिष्ट व्यंजनों की सूची बनाइए–

क्र. राज्य..............व्यंजन

1. पंजाब – मक्के की रोटी और सरसों का साग

2. गुजरात – फाफड़ा जलेबी

3. उत्तराखंड – मंडवे की रोटी , चटनी

4. तमिलनाडु – इडली डोसा

5. छत्तीसगढ़ – चीला (चावल के चील्हे), भजिया

टीप :– विद्यार्थी इसके अतिरिक्त खास व्यंजनों के नाम लिखते हैं तो उन्हें उन प्रदान किए जाने चाहिए।

प्रश्न 6:– (अ) अपने क्षेत्र में मनाए जाने वाले त्यौहारों की सूची बनाइए।

उत्तर :– हमारे क्षेत्र में मनाए जाने वाले त्यौहारों की सूची निम्नानुसार है–

दीपावली

होली

दशहरा

रक्षाबंधन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रामनवमी

बसंत पंचमी

दुर्गा अष्टमी

नवरात्री

गणेश उत्सव

(ब) अपने पसंद के त्यौहार के बारे में निम्न बिंदु पर विवरण लिखिए–

(1) त्यौहार का नाम -

उत्तर :– दीपावली

(2) यह त्यौहार क्यों मनाया जाता है?

उत्तर :– इस पर्व को भगवान राम के द्वारा रावण का वध करके अयोध्या वापस होने की खुशी में मनाया जाता है।

(3) यह त्यौहार किस प्रकार मनाया जाता है?

उत्तर :– इस त्यौहार को मनाने से पूर्व घरों की साफ-सफाई, लिपाई पुताई, रंगाई की जाती है। दीपावली के दिन घरों को दीपकों, रंगोलियां से खूब सजाया जाता है। बच्चे फटाके सो छुरछुरियाँ जलाकर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। घर में पकवान बनते हैं। सभी नए वस्त्र पहनते हैं और एक दूसरे को दीपावली की बधाइयाँ देते हैं।

(4) यह त्यौहार आपको क्यों पसंद है?

उत्तर :– यह त्यौहार हमें इसलिए पसंद है क्योंकि इस दिन हमें नए कपड़े पहनने को मिलते हैं साथ ही हम फटाके और बम फोड़ते हैं और छुरछुरियाँ चलाते हैं जिसमें हमें काफी आनंद आता है। साथ ही इस पर्व में मढ़ई-मेले लगते हैं जहाँ पर जाकर हम काफी मौज मस्ती करते हैं इसलिए यह त्यौहार हमें पसंद है।

टीप :– विद्यार्थियों के द्वारा अपने तरीके से उत्तर लिखने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

प्रोजेक्ट वर्क
खंड– 'अ'

प्रश्न 7 :– उत्तर दिए गए निर्देश के अनुसार लिखिए–

(अ) अपने ग्राम/शहर का इतिहास जानने के लिए स्थानीय स्तर पर चित्रों अथवा फोटोग्राफ्स का संकलन करें। जैसे – प्राचीन किला, इमारत/सार्वजनिक भवन, मंदिर/मस्जिद/गुरुद्वारा/चर्च, पाठशाला, अस्पताल, पुस्तकालय/वाचनालय, ग्राम पंचायत/नगरपालिका/नगरनिगम भवन, तालाब/कुआँ.आदि।

(ब) संकलित चित्रों को अपनी कार्यपुस्तिका में चिपकाएँ।

टीप :– विद्यार्थी द्वारा अपने क्षेत्र के किसी भी ऐतिहासिक महत्व के स्थल के बारे में जानकारी लिखने पर अंक प्रदान किए जाने चाहिए। नीचे प्रश्न (स) हेतु एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

(स) चित्रों के बारे में निम्न बिंदुओं पर संक्षेप में विवरण अपने परिवार के सदस्यों अथवा आस-पड़ौस के विद्यार्थियों तथा वरिष्ठजनों से पता कर लिखिए–

1.चित्र/स्थान का नाम–

उत्तर :– शिव मंदिर

2. निर्माण लगभग कितने वर्ष पूर्व हुआ?

उत्तर :– 55 वर्ष पूर्व

3. निर्माण किसके द्वारा कराया गया?

उत्तर :– सार्वजनिक रूप से

4. निर्माण में कौन-कौन सी सामग्री का उपयोग किया गया?

उत्तर :– निर्माण में लोहा, सीमेंट, रेट, कंक्रीट, टाइल्स का उपयोग किया गया है।

5. वर्तमान उपयोग-

उत्तर :– वर्तमान में समस्त जन समुदाय पूजा अर्चना करने मंदिर में आता है।

6. इन की वर्तमान में देखभाल किसके द्वारा की जाती है?

उत्तर :– वर्तमान में ग्राम के लोगों के द्वारा ही मंदिर की देखभाल की जाती है। समय-समय पर रंगाई पुताई और मरम्मत कार्य कराया जाता है।

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

3 * 7 = ?

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 8 गणित (विषय - परिमेय संख्याएँ) का मॉडल प्रश्न पत्र, बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान और विस्तृत प्रश्नों का हल

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7,                                              विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet  Social SCIENCE

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th                                  विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Search Option

Follow us