An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वर्कशीट माह- फरवरी, विषय- हिन्दी प्रश्नपत्र, कक्षा– 4थी ~ हल करने हेतु महत्वपूर्ण संकेत।

टीप :- यहाँ पर विद्यार्थियों की सहायता के लिए केवल संकेत मात्र दिए गए हैं कि उन्हें किस तरह से प्रश्नों के उत्तर लिखना चाहिए। विद्यार्थी अपने अनुसार उदाहरण को देखते हुए उत्तर लिखें।

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड 'अ'

निर्देश :– सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न :- 'चैन की नींद सोना' मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग कीजिए –

अर्थ :-

वाक्य प्रयोग :-

संकेत :- 'चैन की नींद सोना' मुहावरे का अर्थ है बेफिक्र या बिना चिन्ता के रहना। अगर हम वाक्य का प्रयोग करना चाहे तो कई तरह के वाक्य बन सकते हैं जैसे- परीक्षा समाप्त होने के पश्चात राहुल चैन की नींद सो रहा है। या फसल की बुवाई समाप्त करने के पश्चात किसान चैन की नींद सो रहे हैं

प्रश्न 2:- निम्नलिखित शब्दों में से एक वचन और बहुवचन शब्द अलग-अलग कर दिए गए स्थान में लिखिए–

लड़का, गाय, आँखें, बंदरों, गायें,आँख ग्वाला, बंदर, ग्वाले, लड़के, बकरी, पुस्तकें

एकवचन ................................... बहुवचन

1.

2.

3.

4.

5.

6.

संकेत :– एकवचन -लड़का, गाय, ग्वाला, बंदर बकरी। बहुवचन :- आँखें, बंदरों, गायें, ग्वाले, लड़के, पुस्तकें

प्रश्न 3:- 'मिठ्ठू' कहानी के अनुसार गोपाल प्रसन्न क्यों था?

उत्तर :–

संकेत:- विद्यार्थीगण भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 85 से 87 तक पढ़े। उपरोक्त प्रश्न का उत्तर इस प्रकार हो सकता है– मिट्ठू कहानी के अनुसार गोपाल इसलिए प्रसन्न क्योंकि उसने उसका दोस्त मिट्ठू जो कि एक बंदर था मिल गया था।

प्रश्न 4 :- रानी दुर्गावती का नाम इतिहास में क्यों अमर हो गया?

उत्तर :-

संकेत :-

भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 99 का अंतिम पैराग्राफ देखें, जिसमें उत्तर निहित है जैसे– रानी दुर्गावती ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक वीरता पूर्वक संघर्ष किया और अपने अदम्य साहस और असाधारण कौशल का परिचय दिया। इस तरह रानी दुर्गावती ने अपनी मातृभूमि की आन बान शान के लिए अपने आप को न्यौछावर कर दिया और उनका नाम इतिहास में अमर हो गया।

प्रश्न 5:- चित्रं निर्माणं कुरूत्– (कोई दो)

नेत्रम्, कदलीफलम् काकः, चषकः, मार्जारी

संकेत:- विद्यार्थी का आँख, केला, कौआ या गिलास में से किसी दो के चित्र बनाए।

प्रोजेक्ट कार्य
खंड 'ब'

प्रश्न 6:- आप अपने घर के आस-पास कौन-कौन से पशु पक्षी देखते हैं? दी गई तालिका अनुसार उनके नाम एवं बोली (आवाज) लिखिए।

एवं

अपनी पसंद के किसी एक पशु/पक्षी का चित्र बनाकर रंग भरिए–

पशु का ... बोली/ ...... पक्षी का ........ बोली/
नाम ...... आवाज ....... नाम .............आवाज

1

2

3

4

5

पसंद के पशु/ पक्षी का चित्र

.

.

.

.

.

.

.

संकेत:- (1) विद्यार्थी गाना अपने आस पास पाए जाने वाले पशु एवं पक्षियों के नाम लिख सकते हैं जैसे– पशु के नाम एवं आवाज– गाय- रंभाना, बकरी- मिमियाना, कुत्ता- भोकना, बिल्ली - म्याऊं, भैंस- डकारना, घोड़ा- हिनहिनाना। पक्षियों के नाम एवं आवाज- तोता टें-टें करना, कबूतर- गुटरगू , कौवा -काँव-काँव, चिड़िया चहचहाना, मुर्गा - कुकड़ूकू, कोयल- कूकना।

(2) विद्यार्थी अपनी पसंद के किसी एक पशु या पक्षी जैसे – गाय, तोता, मुर्गा, बकरी जिसे भी पसंद करते हो उसका चित्र बनाएँ।

प्रश्न 7:- निर्देशानुसार शब्द पहेली भरिए–

टीप :– शब्द पहेली का चित्र नीचे दिया गया है।

बाएँ से दाएँ–

1.चित्र बनाने वाले को कहेंगे।

2. गीतों की माला के लिए एक शब्द होगा।

3. नौकर शब्द का विलोम शब्द होगा।

4. पिता शब्द का स्त्रीलिंग शब्द होगा।

ऊपर से नीचे –

1.रखने का भाव के लिए शब्द होगा।

2. संगीत को जानने वाला।

3. माँ के भाई को कहेंगे।

4. लाल रंग से युक्त के लिए एक शब्द।

संकेत :-

बाएँ से दाएँ– चित्रकार, गीतमाला, मालिक, माता

ऊपर से नीचे – रखा, संगीतज्ञ, मामा, लालिमा

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe