An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



सभी विषय वर्कशीट्स कक्षा- 5वीं माह- फरवरी मूल्यांकन~ हल करने हेतु महत्वपूर्ण संकेत।
All Subjects Worksheets Class - 5th month - February evaluation ~ Important hints to solve.

टीप :- यहाँ पर विद्यार्थियों की सहायता के लिए केवल संकेत मात्र दिए गए हैं कि उन्हें किस तरह से प्रश्नों के उत्तर लिखना चाहिए। विद्यार्थी अपने अनुसार उदाहरण को देखते हुए उत्तर लिखें।

विषय- हिन्दी

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड 'अ'

निर्देश :– सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न 1 :– 'मेरा नया बचपन' कविता में कवियित्री ने बचपन की कौन-कौन सी विशेषताओं का वर्णन किया है? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर :–

संकेत :- इस प्रश्न का उत्तर भाषा भारती के पृष्ठ क्र.78 एवं 79 पर पाठ 12 'मेरा नया बचपन' कविता के पद क्रमांक 2 से लेकर 5 तक बचपन की विशेषताओं के बारे में कवियित्री ने वर्णन किया है। जैसे–(1) चिंता रहित खेलना। (2) बिना भय के स्वच्छंदद घूमना फिरना। (3) ऊँच-नीच का ज्ञान नहीं होना। (4) छुआछूत की भावना से दूर रहना।(5) कभी रोना कभी मचल ( मस्ती में झूमना) जाना। (6) व्यवहार का भोला भाला पन एवं मधुरता। (7) पाप से मुक्त जीवन। (8) खिलौनों से खेलना।

प्रश्न 2 :– (i) पाठ 'मर कर भी जो अमर हैं' के अनुसार चंद्रशेखर आजाद किस प्रकार शहीद हुए? घटना का विवरण अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर :–

संकेत :– इस प्रश्न के उत्तर के लिए भाषा भारती की पृष्ठ क्रमांक 73 पर अंतिम पैराग्राफ से लेकर पृष्ठ क्रमांक 74 के पहले पैराग्राफ में उत्तर निहित है। जैसे:- चंद्रशेखर आजाद के शहीद होने की घटना बड़ी मार्मिक है। वह दिन था 27 फरवरी वर्ष 1931 का। जब चंद्र शेखर आजाद और उनके साथी सुखदेव इलाहाबाद के अल्फ्रेड नमक पार्क में बैठे थे। वही विश्वंभरनाथ सिंह नामक एक पुलिस अधिकारी ने उनको पहचान लिया। उसने गुप्तचर पुलिस अधीक्षक नॉटबावर को इस बात की सूचना दे दी। फिर क्या था नॉटबावर ने बड़े पुलिस दल के साथ आजाद को उस पार्क में घेर लिया। दोनों ओर से खूब गोलीबारी हुई। एक गोली चंद्रशेखर आजाद के पांव पर आकर लगी। उधर उनकी गोली ने विश्वंभर नाथ जिसने कि चुगली की थी का जबड़ा तोड़ दिया। दूसरी गोली नाटबावर की कलाई पर लगी। अपने आपको जब चंद्रशेखर आजाद ने घिरा हुआ पाया तो उन्होंने अपने साथी सुखदेव को वहाँ से जाने की आज्ञा दी और स्वयं अंग्रेजों का सामना करने लगे। धीरे-धीरे करके सारी गोलियाँ समाप्त हो गई। आजाद के पास में केवल अंतिम गोली बची। उन्होंने सोचा कि अब मेरा बच पाना संभव नहीं है। ऐसा सोचकर उन्होंने अपने आप की कनपटी पर गोली मार ली। इस तरह से भारत माँ का लाल चंद्रशेखर आजाद हमेशा के लिए भारत माँ की गोद में सो गया।

(ii) किसी एक अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बारे में जानकारी एकत्र कर लिखिए।

उत्तर :–

संकेत :- विद्यार्थी स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित किसी भी एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बारे में जानकारी यहाँ पर लिख सकते हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में रानी लक्ष्मीबाई से लेकर शहीद भगत सिंह तक बहुत सारे सेनानी हुए जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर कर दिया। उदाहरण के लिए राजाभाऊ महाकाल जो कि मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने 'गोवा मुक्ति आंदोलन' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वे उन सत्याग्रहियों में शामिल थे जो कि गोवा की मुक्ति के लिए आगे बढ़े। राजाभाऊ महाकाल अपनी टोली में तिरंगा लेकर आगे बढ़े थे उन पर गोलियाँ दागी जा रही थी फिर भी वह आगे ही बढ़ते जा रहे थे किंतु गोली लगने के कारण उनके शरीर से अधिक खून बह गया था और अंत में बेहोश होकर गिर पड़े और फिर 20 घंटे तक मृत्यु से संघर्ष करते हुए अंत में वीरगति को प्राप्त हो गए। ऐसे थे राजाभाऊ महाकाल।

प्रश्न 3:– पाठ 'नीति के दोहे' के अनुसार निम्न अर्थ को प्रकट करने वाले वाली पंक्तियों को लिखिए।

(i) जिन पंक्तियों में विद्या की तुलना सोने से की गई है।

उत्तर :–

संकेत :- भाषा भारती के प्रश्न क्रमांक 68 पर तुलसीदास रचित अंतिम दोहा इस प्रश्न के उत्तर उत्तर के लिए सटीक है।

(ii) जिन पंक्तियों में सत्य और असत्य के बारे में बताया गया है।

उत्तर :–

संकेत :- भाषा भारती के प्रश्न क्रमांक 67 पर कबीर द्वारा लिखित पहला दोहा इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित होगा।

(iii) जिनमें ज्ञान को पाने के लिए काम को करने की बात कही गई है।

उत्तर :–

संकेत :- भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 67 पर अंतिम दोहा जोकि वृंद कवि के द्वारा लिखा गया है।

प्रश्न 4 :– पाठ 'रम्मो और कल्लो' में पढ़ाई के लाभ को बताया गया है। आप बताइए कि रम्मो और कल्लो की पढ़ाई से आप कैसे प्रभावित हुए?

उत्तर :–

संकेत :- इस प्रश्न का उत्तर पाठ 9 रम्मो और कल्लो पृष्ठ क्र. 61 से 64 को अच्छी तरह पढ़ने के पश्चात लिखना चाहिए। आप कैसे रम्मो और कल्लो की पढ़ाई से कैसे प्रभावित हुए। जैसे - रम्मो और कल्लो एक गरीब माँ की बिटिया थी जो कि उनको पढ़ाने में असमर्थ थी, किंतु वे पढ़ना चाहते थी। जब बाबूजी ने उनकी सहायता की तो रम्मो और कल्लो ने मन लगाकर पढ़ाई किया और अंत में अपनी मंजिल को प्राप्त किया। इस तरह उनका मन लगाकर पढ़ना हमें सबसे अधिक प्रभावित करता है।

प्रश्न 5 :– 'मध्य प्रदेश का गीत' कविता के आधार पर मध्यप्रदेश के किन्हीं पाँच प्रसिद्ध स्थलों के नाम खोजकर लिखिए एवं उनकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर :–

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर में भाषा भारती की पृष्ठ क्रमांक 94 एवं 95 पर दिए गए गीत को ध्यान पूर्वक पढ़ें तो आपको प्रसिद्ध स्थल की जानकारी प्राप्त होगी। जैसे – साँची, उज्जयिनी, पचमढ़ी, खजुराहो, गाँधी सागर बाँध।
विशेषताएँ :– साँची - बौद्ध धर्म के लोगों का तीर्थ स्थल एवं बौद्ध स्तूप के लिए प्रसिद्ध है।
उज्जयिनी - हिंदुओं का तीर्थ स्थल, प्रसिद्ध महाकाल मंदिर है।
पचमढ़ी- विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन एवं प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
खजुराहो- मंदिरों के लिए प्रसिद्ध एवं कला सौंदर्य का आदर्श नमूना।
गांधी सागर बाँध- बिजली उत्पादन एवं मछली पालन के लिए महत्वपूर्ण।

प्रश्न 6 :– पाठ भारत रत्न : भीमराव अंबेडकर' के अनुसार- डॉ भीमराव अंबेडकर की जी के संघर्ष और उनके भावनात्मक पहलू को प्रदर्शित करने वाली घटनाओं का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर :–

संकेत :- विद्यार्थीगण भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 83 एवं 84 तक अध्ययन करें और महत्व बिंदुओं को लिखें जैसे - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए। उन्हें बचपन से छुआछूत की बुराई का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने दलितों की स्थिति सुधारने के लिए काफी संघर्ष किया साथ ही महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए। वे बड़े ही भावुक प्रवृत्ति के थे। उनके पालतू पशु जैसे कुत्ता, हिरण आदि के मरने पर अपने स्वजन की भांति उन्हें दुख हुआ। डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपने माता पिता से लगाव था। वे अक्सर उस स्थान पर जाया करते थे जहाँ उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उस स्थान पर वे अपने मन की बातें अक्सर उजागर कर देते थे। उन्होंने अपने मित्र से बताया कि उनकी माता ने उनके भाई बहनों के लिए काफी कष्ट सहे हैं। इस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर जीवन भर संघर्षशील रहे और सदैव दूसरों के दुख को देखकर उनके मन में पीड़ा होती थी।

प्रश्न 7 :– पाठ 'छत्रपति शिवाजी' के आधार पर आप उन कार्यों का वर्णन करें, जिनके द्वारा उन्होंने छत्रपति की उपाधि धारण की।

उत्तर:–

संकेत :- भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 45 से लेकर 56 तक चित्र कथा को पढ़ें और अपने उत्तर लिखे जैसे- शिवाजी स्वाभिमानी महापुरुष थे। उन्होंने मावली योद्धाओं को संगठित कर अपने स्वराज्य की स्थापना के सपने को साकार करना प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने तोरण दुर्ग पर आक्रमण करके उसे जीत लिया। इसी तरह वीर शिवाजी ने प्रारंभ में छापामार युद्ध प्रणाली का उपयोग कर चाकण, इंद्रपुर, बारामती, कोड़ावत और पुरंदर के किले जीत लिए। उन्होंने प्रतापगढ़ और राजगढ़ दुर्ग बनवाए। उन्हें कोड़ना दुर्ग पर भी विजय मिली। उन्होने अफजल खाँ और मुगल सेनापति शाइस्ता खां सेनापति को उन्होंने परास्त किया। उन्हें धोखे से औरंगजेब द्वारा बंदी बना लिए जाने पर उस बंदी गृह से चालाकी से बाहर निकल गए और मुक्त होकर पुनः उन्होंने मुगलों के द्वारा छीने गए किले वापस ले लिए। 1674 में उनकी माता जीजा बाई की इच्छानुसार उनका विधि पूर्वक राज्य के राज्याभिषेक हुआ और उन्होंने छत्रपति की उपाधि धारण की। इस तरह छत्रपति शिवाजी ने एक सुदृढ़ राज्य की स्धापना कर उसका विस्तार किया।

प्रश्न 8 :– पाठ 'मित्र को पत्र' में अपने डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की सफलता को पढ़ा, आप अपनी किसी एक सफलता की सूचना देने के लिए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

उत्तर :–

संकेत :- विद्यार्थीगण भाषा भारती के पृष्ठ क्रमांक 88 से 90 का अध्ययन कर उदाहरणरुप में पत्र लिख सकते हैं।

जैसे :-

प्रिय मित्र रमेश,
............ हार्दिक नमन,
......................... मैं यहाँ पर कुशल पूर्वक हूँ। आशा करता हूँ आप भी परिवार सहित कुशल पूर्वक होगे। मुझे यह पत्र लिखते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि मैंने इस वर्ष कक्षा 5वीं की परीक्षा A+ ग्रेड में पास की है। मुझे अपने विद्यालय की ओर से एवं पंचायत की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किए गए हैं। आप जब यहाँ आएंगे तब विस्तार से इसकी जानकारी आपको दूंगा। शेष शुभ। आंटी जी को मेरा प्रणाम एवं चिंटू को प्यार।
......................................... आपका मित्र
............................................. आशीष

प्रोजेक्ट कार्य
खंड 'ब'

प्रश्न 9 :– आपके गाँव/शहर के दो प्रमुख स्थलों के नाम व उनके संबंध में एक विशेषता बताते हुए गाँव/शहर के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए।

◆आपका नाम –

◆कक्षा –

◆ गाँव/ शहर का नाम –

◆ जिले का नाम –

◆ पिन कोड –

◆ प्रदेश का नाम –

क्र./.... प्रमुख स्थलों के नाम/.... विशेषता

संकेत :- यहाँ पर केवल एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इसी के अनुसार विद्यार्थी अपने गाँव या शहर के स्थलों का विवरण लिखें।

◆आपका नाम – पावनी-प्रवी

◆कक्षा – पाँचवी

◆ गाँव/ शहर का नाम – सिवनी

◆ जिले का नाम – सिवनी

◆ पिन कोड – 480661

◆ प्रदेश का नाम – मध्यप्रदेश

क्र./.... प्रमुख स्थलों के नाम/.... विशेषता

1. ......... दौड़ी पहाड ........शिवजी का मंदिर
.................................... एवं शिवरात्रि पर्व
...................................... परमेला लगता है।
2. ..... दलसागर..............बीचों बीच में टापू
.......................................... नौका विहार

(i) आपके गाँव शहर के आसपास खेतों में कौन-कौन सी फसल उगाई जाती है? सूची बनाइए।

उत्तर :–

संकेत:- विद्यार्थी गढ़ अपने गांव के आसपास भूल जाने वाली फसलों के बारे में लिखें। उदाहरण- हमारे गाँव के आसपास खेतों में निम्नलिखित फसलें उगाई जाती हैं।

धान

गेहूँ

चना

ज्वार

बाजरा

मक्का

अरहर

मसूर

मूंग

गन्ना

अलसी

सरसों

कोदो

कुटकी

(ii) गाँव/ शहर में कौन-कौन सी शासकीय इमारतें हैं, उनकी जानकारी एकत्र कीजिए।

उत्तर :–

संकेत :- विद्यार्थी जिस गाँव या शहर में रहते हैं तो वहाँ के शासकीय भवनों के नाम लिखें। यहाँ पर उदाहरण दिए गए हैं।

ग्राम पंचायत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विद्यालय

पोस्ट ऑफिस

यात्री प्रतीक्षालय

प्रश्न 10 :– निम्नलिखित वर्ग पहेली को संकेतों के आधार पर हल कीजिए।

बाएँ से दाएँ

1. उपकार का विलोम शब्द 4. अस्तित्व का विलोम शब्द
6. इच्छा का समानार्थी शब्द
8. पहचान के लिए प्रयोग होने वाला शब्द
9. पानी में पत्थर फेंकने पर होने वाली हलचल

ऊपर से नीचे

1. चढ़ना का विलोम शब्द।
2. समय का समानार्थी शब्द।
3. निवास करना का समानार्थी शब्द।
5. अधिक का विलोम शब्द।
7. किसी चीज में मगन होना।

संकेत -
बाएँ से दाएँ- उपकार, नास्तिक, मन, नाम, लहर
ऊपर से नीचे- उतरना, काल, रहना, कम, रमना

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

Subject - English

Skill Based Written Questions
Section 'A'

Question 1 :– Choose the correct option and write. (any five)

संकेत :– सभी विकल्पों के लिए नीचे हिन्दी में उत्तर दिए गए हैं।

(a) The ........... sail in the sea.

(i) bicycle

(ii) ships

(iii) cars

(iv) bikes

Answer :–

(b) The opposite of 'open' is ..............

(i) fast

(ii) go

(iii) sleep

(iv) close

Answer :–

(c) Rose, lotus and sunflower are the name the of................

(i) cities

(ii) flowers

(iii) month

(iv) rivers

Answer :–

(d) The rhyming word of 'sun' is ..........

(i) man

(ii) gum

(iii) gun

(iv) pen

Answer:–

(e) The river ........................ comes from Gangotri.

(i) Ganga

(ii) Yamuna

(iii) Narmada

(iv) Kaveri

Answer :–

(f) The odd word among the following is .................

(i) singer

(ii) father

(iii) sister

(iv) mother

Answer :–

(g) We celebrate on Karthik Amavasya.

(i) Holi

(ii) Diwali

(iii) Eid

(iv) Christmas

Answer :–

उत्तर :- शिप्स, क्लोज, फ्लावर्ज, गन, गंगा, सिंगर, दीवाली

Question 2 :– Fill in the blanks using suitable words from brackets. (any five)

संकेत :- नीचे सभी उत्तर रिक्त स्थान हिन्दी में हैं।

(i) There are six ................in my garden. (tree/ trees)

(ii) A............... is a pet animal. (lion/ cat)

(iii) One who flies an aeroplane is called a ............. (pilot /driver)

(iv) January is the .................month of the year. (last/ first)

(v) The opposite of ................is white. (black /blue)

(vi) Rani goes to school .............. the morning. (in /on)

(vii) The ......... guards our houses. (dog / tiger)

Answer :–

उत्तर :– ट्रीज, कैट, पायलट, फस्ट, ब्लैक, इन, डाग

Question 3 :– Give one word. (any five)

संकेत :- नीचे सभी वाक्यों के लिए हिंदी में उत्तर हेतु एक शब्द क्रमशः दिए गए हैं।

(animals, months, family, colour, rivers, cities, buildings)

(i) father, mother, brother and sisters are called a ............

(ii) Cat, dog, hen and goat are called ..............

(iii) Red, green, white and orange are called the .................

(iv) Taj Mahal, the Red Fort and the Qutub Minar are the names of ...................

(v) Bhopal, Indore, Jabalpur and Ujjain are the names of ............

(vi) January, February, March and April are the names of ..................

(vii) The Ganga, Yamuna, Saraswati and the Krishna are the names of...............

उत्तर :- फैमिली, एनिमल्स, कलर्स, बिल्डिंग्स, सिटीज, मन्थ्ज, रिवर्ज

Question 4 :– Match the opposites.

(i) light – fast

(ii) in – low

(iii) high – dark

(iv) good – out

(v) slow – bad

Answer :–

संकेत :–

डार्क

आउट

लो

बैड

फास्ट

Question 5 :– Rearrange the letters and make meaningful words. (any five)

(i) ofod

(ii) ycti

(iii) ehlp

(iv) rgwo

(v) doog

(vi) tebs

(vii) olgn

संकेत :- सभी मीनिंगफुल शब्द हिंदी में नीचे दिये गए हैं।

फुड

सिटी

हेल्प

ग्रो

गुड

बेस्ट

लांग

Question 6: – Read the poem 'Prayer' from your textbook and answer the questions.

(A) Write two lines that you like the most.

(B) Give rhyming words for

trees –

mother–

there –

संकेत :- (A) इंग्लिश रीडर बुक के पृष्ठ नं. 1 से (A) के लिए अपनी पसंद की दो पंक्तियाँ लिखें।

(B) बीज, ब्रदर्स, वेयर

Project work
Section "'B'

Question 7 :– Read the names of the months given below.

1.January

2. February

3. March

4. April

5. May

6. June

7. July

8. August

9. September

10. October

11. November

12. December

[I] (A) Now write the names of months which have eight letters in the given table.

संकेत :– फेब्रुअरी, नोवम्बर, डेसेम्बर

(B) Write the names of months which have 5 letters.

संकेत :– मार्च, एप्रिल

(C) In which month do we celebrate our Independence Day?

संकेत :– आगस्ट

[II] Draw, colour and label any four vegetables that grow in your area.

(i)

(ii)

(iii)

(iv)

संकेत :- टमाटर, गोभी, भटा, मूली के चित्र बनाकर नाम लिख सकते हैं।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

विषय - गणित

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड 'अ'

प्रश्न 1:- सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(i) संख्या 585, 855, 558, 888 में सबसे बड़ी संख्या है?

(A) 585

(B) 855

(C) 558

(D) 888

उत्तर:-

(ii) संख्या 999 की ठीक अगली संख्या है?

(A) 1000

(B) 998

(C) 999

(D) 1999

उत्तर:-

(iii) अपने कंपास बॉक्स में रखी जाने वाली स्कूल (पट्टी) कितने सेंटीमीटर लंबाई की होती है?

(A) 30 सेंटीमीटर

(B) 15 सेंटीमीटर

(C) 6 सेंटीमीटर

(D) 24 सेंटीमीटर

उत्तर:-

(iv) संख्या 89 में क्या जोड़े की संख्या 100 प्राप्त हो सके ?

(A) 89

(B) 100

(C) 11

(D) 189

उत्तर:-

(v) ऊपर दर्शित घड़ी में कितना समय दर्शाया जा रहा है -

टीप :– चित्र नीचे दिया गया है।

(A) 8:45 बजे

(B) 9:00 बजे

(C) 3:00 बजे

(D) 9:15 बजे

उत्तर:-

संकेत :- यहां पर सभी विकल्पों के उत्तर शब्दों में लिखे गए हैं-

(i) आठ सौ अठ्यासी

(ii) एक हजार

(iii) पन्द्रह सेन्टीमीटर

(iv) ग्यारह

(v) नौ बजे

प्रश्न 2 :– (i) नीचे आकृति बनी है। उसकी सतह की न कर लिखिए।

उत्तर:-

टीप:– चित्र नीचे दिया गया है।

(ii) 5–5 कंचे के समूह को 8 बार मिलाने पर कुल कितने कंचे होंगे?

उत्तर:-

(iii) नीचे कुछ संख्याओं का समूह दिया गया है। कौन से समूह का जोड़ 500 से ज्यादा है?

(A) 152 और 241

(B) 99 और 299

(C) 321 और 192

(D) 401 और 91

उत्तर:-

(iv) सारिका ₹100 लेकर बाजार गई। उसमें ₹79 का सामान खरीदा कितने रुपए बचे?

उत्तर:-

(v) 950, 900, 850, के पैटर्न के आधार पर अगली आने वाली संख्या लिखिए।

उत्तर:-

संकेत :– सभी प्रश्नों के उत्तर शब्दों में लिखे गए हैं।

(i) छः

(ii) चालीस

(iii) तीन सौ इक्कीस एवं एक सौ बानबे

(iv) इक्कीस

(v) आठ सौ

प्रश्न 3 :– नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए-

(i) एक किलोग्राम अखबार की कीमत ₹30 है तो 35 किलोग्राम अखबार की कीमत कितने रूपए होगी?

उत्तर:-

(ii) वह संख्या बताइए जो 100 और 150 के बिल्कुल बीच में आती हो?

उत्तर:-

संकेत :- (i) एक हजार पचास

बच्चों को 30 और 35 दोनों का गुणा करना होगा।

(ii) एक सौ पच्चीस

प्रश्न 4 :– नीचे लिखे प्रश्नों को हल कीजिए-

(i) नीचे एक बोतल का चित्र बना है। बताइए इसे ठीक आधा भरने पर कितना दूध भरेगा?

टीप:– चित्र नीचे दिया गया है।

उत्तर:-

(ii) मुनिया का जन्म 05 फरवरी को हुआ। उसी वर्ष वह 05 दिसंबर में चलना सीख गई। बताइये वह कितने महीने में चलना सीखी?

उत्तर:-

संकेत :- (i) आधा लीटर

(ii) विद्यार्थियों को 05 –12 – 2020 से 05 – 02 – 2020 को घटा देना चाहिए।

प्रश्न 5 :– नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए-

नीचे माह अगस्त 2020 का कैलेंडर दिया गया है। कैलेंडर पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

माह-अगस्त 2020

रवि सोम मंगल बुध बृहस्पति शुक्र शनि

30....31

2....... 3...... 4......5......... 6....... 7.......8

9.......10.....11....12.......13......14.....15

16.....17....18....19.......20.......21.....22

23.....24....25 ... 26 .... 27...... 28 .....29

(i) कौन-कौन सी तारीख को शनिवार है?

उत्तर:-

(ii) 15 अगस्त कौनसे वार को पड़ा था?

उत्तर:-

(iii) माह में कितने रविवार हैं?

उत्तर:-

(iv) माह की अंतिम तारीख को कौन सा दिन है?

उत्तर:-

(v) 18 तारीख को कौन सा दिन है?

उत्तर:-

संकेत :- (i) एक, आठ, पन्द्रह, बाईस, उन्तीस

(ii) saturday

(iii) पाँच

(iv) Sunday

(v) Tuesday

प्रश्न 6 :– सुधा के पास ₹4700 हैं। संध्या के पास ₹2220 है। सुधा के पास संध्या से कितने रुपये अधिक हैं?

उत्तर:-

संकेत :- उपरोक्त प्रश्न में सुधा के पास जो रुपए हैं उनमें से संध्या के पास के रुपयों को घटा देंगे, जिससे सुधा के पास कितने अधिक हैं? निकल आएगा इसका उत्तर होगा– दो हजार चार सौ अस्सी

प्रोजेक्ट वर्क खंड-ब

प्रश्न 7:– आप अपने घर के सभी सदस्यों के नाम लिखकर उनकी ऊँचाई सेंटीमीटर में मापकर लिखिए।

क्र/ परिवार / आपसे/....आयु ऊंचाई....ऊंचाई

....के सदस्यों/....संबंध/....मापकर/.....बदलकर

......का नाम/ ...............(सेंटीमीटर)/....(फीट)

............... ............ ............ ............

............... ............ ............ ............

............... ............ ............ ............

............... ............ ............ ............

............... ............ ............ ............

............... ............ ............ ............

उक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(i) परिवार में सबसे अधिक लम्बाई वाले पुरुष का नाम लिखिए।

उत्तर :–

(ii) परिवार में सबसे कम लंबाई वाले पुरुष का नाम लिखिए।

उत्तर :–

(iii) परिवार में सबसे अधिक लंबाई वाली महिला का नाम लिखिए।

उत्तर :–

(iv) परिवार में सबसे कम लंबाई वाली महिला का नाम लिखिए।

उत्तर :–

(v) परिवार में सबसे अधिक एवं सबसे कम आयु वाले व्यक्ति का नाम लिखकर उनके आयु का अंतर ज्ञात कीजिए।

उत्तर :–

संकेत :- आपके परिवार में जितने भी सदस्य हैं सभी सदस्यों के नाम क्रमशः आयु के अनुसार लिख लें। इसके पश्चात नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें नीचे एक उदाहरण दिया गया है।

1. राममोहन/दादा/65/168सेमी/5 फुट 6 इंच

2. सावित्री/ दादी/63/153 सेमी/5फुट 1इंच

3. राहुल /पिता/ 45/ 169 सेमी/ 5 फुट 7 इंच

4. कल्याणी/माता/40/ 155 सेमी/ 5फुट 2 इंच

5. सुनील/भाई/ 18/ 170 सेमी/ 5 फुट 8इंच

6. नीलम/स्वयं/10/125सेमी/4फुट1इंच

उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर अब इस प्रकार दिए जा सकते हैं–

(i) सुनील

(ii) राममोहन

(iii) कल्याणी

(iv) नीलम

(v) राममोहन 65 वर्ष एवं नीलम 10 वर्ष। दोनों की आयु का अंतर = 55 वर्ष।

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆●◆◆

विषय– पर्यावरण

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड 'अ'

प्रश्न 1:– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

(अ) - आप अपने घर के आस-पास दो ऐसे पक्षियों का पता लगा जो अपनी गर्दन घुमा कर आसपास देख लेते हैं।

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 6 एवं 7 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर - हमारे घर के आस-पास दो पक्षियों के नाम- (1) उल्लू (2) बत्तख हैं जो अपनी गर्दन घुमा कर आसपास देख लेते हैं।

(ब) - चोर को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 3 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर - कुत्ते की सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है इसलिए पुलिस द्वारा चोर को पकड़ने के लिए कुत्ते का इस्तेमाल किया जाता है।

(स) - अगर आपको पहाड़ पर चढ़ना है तो किन किन सामग्री को आप ले जाना चाहेंगे?

संकेत :- उक्त प्रश्नों के उत्तर हेतु पर्यावरण अध्ययन पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 80 रॉक क्लाइंबिंग चैप्टर देखें। जैसे-

उत्तर - अगर हमको पहाड़ पर चढ़ना है तो निम्न सामग्री को हम ले जाना चाहेंगे।
1. खाने का डिब्बा
2. पानी की बोतल
3. रस्सी
4. हुक
5. प्लास्टिक शीट
6. डायरी
7. टॉर्च
8. तौलिया
9. साबुन
10. विंडचीटर (जैकेट)
11. सीटी
12. ग्लूकोस
13. गुड़
14. चना
15. खाने पीने का सामान
16. पिट्ठू बैग

(द) - आप आपको अपने घर में एक संग्रहालय (म्यूजियम) तैयार करना है उसमें क्या-क्या रखा जा जाना चाहिए?

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए उदाहरण अनुसार जो बहुत पुराने जमाने की चीजें हैं और जिनका उपयोग घर में अब नहीं होता है उनका नाम आप लिख सकते हैं। नीचे उदाहरण दिया गया है।

उत्तर :- जैसे- दादा जी का चश्मा, पुरानी अलार्म घड़ी, पुराने जमाने के ताले, पुरानी स्टाइल्स (खपरैल), पुरानी पीतल की प्लेट, चाबी वाली हाथ घड़ी, लकड़ी की पुरानी कुर्सी, तराजू-बाँट, पुरानी कांसे की चम्मच आदि सामान अपने घर के संग्रहालय में रखना चाहिए।

प्रश्न 2 :- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 2 - 3 वाक्य में लिखिए।

(अ) - चित्र देखिए एक सर्कस में शेर को बंद करके रखा है यदि उसकी जगह आप होते तो क्या सोचते वाक्यों को पूर्ण करिए?

टीप:– (1) चित्र नीचे दिया गया है।

(2) पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 19 को पढ़ें। उदाहरण.....

1 . मेरी इच्छा है कि मैं.........

उत्तर- आजाद हो जाऊँ और जंगल में स्वतंत्र घूमूँ

2 . मैं उदास होता हूं जब.......

उत्तर- अपने साथियों से मिल नहीं सकता और न तो उनके साथ स्वतंत्र घूम सकता।

3 . मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं ......

उत्तर- जबरदस्ती पीट-पीटकर काम करतब करवाये जायें।

(ब) नमक और चाक के पाउडर के घोल को थोड़ी देर पानी में रखने पर दोनों में क्या अंतर दिखेगा । का कपड़े को छानकर आप किस चीज को पानी से अलग कर पाओगे?

टीप :- (1)इस प्रश्न में "नमक और चाक के पाउडर के घोल को", वाक्य में 'घोल' शब्द अनावश्यक प्रिंट है यहाँ पर 'घोल' न पढ़ा जावे।

(2) पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 63 एवं 64 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर - जब नमक और चॉक के पाउडर को थोड़ी देर पानी में रखा जाता है तो हमें अंतर या दिखाई देता है कि नमक पानी में घुल जाता है किंतु चॉक पाउडर पानी में नहीं घुलता।

जब कपड़े से हम छानते हैं तो हमें चॉक पाउडर अलग कर पाएंगे।

प्रश्न 3 :- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

चित्र का अवलोकन करिए?

टीप - नीचे चित्र दिया है।

(अ) चित्र देखकर स्वच्छता अथवा कामगारों के कार्य पर कहानी लिखिए?

संकेत :- पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 149 का अध्ययन करें। उदाहरण.....

उत्तर - उक्त चित्र को देखने पर हम स्वच्छता अथवा कामगारों पर कहानी इस तरह से लिख सकते हैं। कामगार जोकि दिनभर पूर्ण मेहनत और लगन से कार्य करते हैं जिससे कि हमारे सभी कार्य पूरे होते हैं। यदि कामगार न हो तो देश के लोगों का जीवन चलना संभव नहीं हो पाएगा। चित्र में आप देखिए एक व्यक्ति हाथ ठेला पर सामान रखकर एक स्थान से दूसरे से पहुँचा रहा है, जिससे कि दुकानों में सामान की पूर्ति होती है। सब्जी वाला ठिलिया पर सब्जी रख कर बेच रहा है। गृहणिया उससे सब्जी खरीद कर शाम और सुबह की सब्जी हमें परोसती हैं। स्कूल में पहरेदार अपना पहरा दे रहा है ताकि किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना न हो। यहाँ पर ट्रैफिक पुलिस भी पूर्ण ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं जिससे कि यातायात में सुविधा हो रही है। कामगार अपने अपने कामों में व्यस्त हैं कई तरह की दुकानें सामानों का क्रय विक्रय करती हैं जिससे कि हमारी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती हैं।
चित्र में स्वच्छता को हम देखें तो कचरा यहाँ वहाँ नहीं फैला है बल्कि सड़कों पर सफाई का कार्य हो रहा है। यह कार्य नियमित रूप से होता है कचरे को यथा स्थान डालने से हमारे आसपास की सफाई बनी रहती है।

(ब) - आप शीशा देखकर कंघी कर रहे हैं और शीशे में आपका बिंब धुंधला दिखने लगे तो बताओ ऐसा क्यों हुआ?

संकेत :– (1) इस प्रश्न में- आप शीशा देखकर कंघी कर रहे हैं और आपके मुँह की सांस शीशे पर पड़ने से बिंब धुंधला दिखाई देने लगे तो बताओ ऐसा क्यों हुआ ? होना चाहिए।

(2) पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 144 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर - जब कभी हम शीशा देखकर कंघी कर रहे होते हैं और हमारे मुँह की सांस जब शीशे पर पड़ जाती है तो शीशा धुँधला दिखाई देने लगता है क्योंकि हमारे मुँह से निकली हुई सांस के साथ वाष्प के कण रहते हैं जो कि शीशे पर पड़ने पर उसमें चिपक जाते हैं और शीशा धुँधला दिखाई देने लगता है।

(स) - चित्र का अवलोकन करिये निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

टीप - चित्र नीचे दिया है।

(1) - यह कौन सा खेल है?

उत्तर - यह बास्केटबॉल का खेल है।

( 2 ) - खेल को खेलने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए ?

उत्तर - इस खेल को खेलने के लिए एक वॉलीबॉल चौड़ा सा मैदान, बास्केट जो कि ऊपर स्टैंड में लगा हो की आवश्यकता होगी।

(द) - यदि आप 'कबड्डी खेल' के समूह के लीडर है तो उसके लिए आपका तैयारी करेंगे?

उत्तर - यदि हम एक कबड्डी खेल के समूह लीडर हैं तो खेल की तैयारी के लिए हमें पर्याप्त खिलाड़ियों की आवश्यकता होगी। खिलाड़ियों में एक या दो खिलाड़ी एक्स्ट्रा रखना होगा क्योंकि कभी चोट की वजह से खिलाड़ी खेल से बाहर भी हो सकते हैं तो उनके स्थान पर नए खिलाड़ी भरे जा सके। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों के लिए उचित पोशाक तय करेंगे ताकि सभी खिलाड़ी एक समान दिख सकें। खेल हेतु मुख्य रूप से रेडर्स और केचर्स का चुनाव करेंगे। टीम में कौन सा खिलाड़ी किस स्थान पर होगा इस बात का भी हम चयन करेंगे। इन सबके अलावा खेल शुरू होने से पहले पर्याप्त अभ्यास करेंगे।

प्रश्न 4:- निम्नलिखित के बारे में आप क्या जानते हैं?

(अ) - जल का संरक्षण

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 53 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर :– जल संरक्षण से आशय है बरसात के जल को धरती पर अधिक से अधिक मात्रा में रोकना ताकि जल जमीन के भीतर जा सके और जल स्तर ऊपर उठ सके जिससे कि पानी की समस्या से निजात पाया जा सके। जल संरक्षण के लिए बरसात के समय वाटर हार्वेस्टिंग की पर्याप्त व्यवस्था करना, छोटे-छोटे ताल-तलैया का निर्माण करना, मेढ़ बधान करना ऐसे बहुत सारे उपाय हैं जिनसे की जल संरक्षण किया जा सकता है।

(ब)- पर्वतारोही बछेंद्री पाल के बारे में लिखिए -

संकेत :- उक्त प्रश्न का उत्तर पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 85 पर देखें। जैसे –

उत्तर - बछेंद्री पाल अपने बचपन में खेल खेल में ही अपनी सहेलियों के साथ 4000 मीटर ऊँची पहाड़ की चोटी पर चढ़ गई थी। बड़े होकर "नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग" से उन्होंने पहाड़ चढ़ने की ट्रेनिंग ली और उन्हें गाइड करने वाले थे ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह। सन् 1984 में बछेंद्री को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए चुना गया। 18 लोगों की टीम थी जिसमें 7 महिलाएँ थी चढ़ाई के दौरान 15 मई की रात को टीम जब लगभग 7300 मीटर की ऊंचाई पर पहुलचे तो बेहद थक चुके थे। सब लोग तंबू गाड़ कर सो गए। करीब रात के 12:30 बजे धड़-धड़ गड़-गड़ की आवाज के साथ एक जोरदार धमाका हुआ और उनका टेंट उड़ गया उनसे कोई भारी चीज आकर टकराई। बचेंद्री पाल बर्फ से ढक गई किंतु पूरी टीम के लोगों ने उनको बर्फ खोद-खोद कर बाहर निकाला। उनके सिर पर चोट थी। यह एक भयंकर तूफान था। टीम के और लोग नीचे बेस कैंप लौट गए लेकिन बछेंद्री से ऊपर की तरफ बढ़ी। 23 मई 1984 के दिन 1:07 पर 8900 मीटर ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की।

(स) - चित्र का अवलोकन कर दिए गए बिंदुओं के आधार पर कोई (3)अंतर बताइए?

टीप - नीचे चित्र दिया है।

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 89 को पढ़ें। उदाहरण.....

बिन्दु ...ऐतिहासिक इमारत .. वर्तमान की इमारत

दीवारें - .......बहुत मोटी........... पतली
दरवाजे - .....बहुत बड़े बड़े......... छोटे
बुर्ज - ........आसपास रक्षा .........कोई बुर्ज नहीं
.................. के लिए बुर्ज

प्रश्न 5:- सोचिए और उत्तर दीजिए।

(अ) - आप घर में चने के कुछ दाने और तीन कटोरियाँ लीजिए। पहली कटोरी में चने के चार पाँच दाने लेकर उसे पानी से पूरा भर दे। दूसरी में उतने ही चने भीगी हुई रुई या कपड़े में लपेटकर रख दें। रुई या कपड़ा सूखने ना पाए। तीसरी कटोरी में केवल चने ही रखें। तीनों कटोरिया को ढक दें। 2 दिन बाद तीनों कटोरिया का अवलोकन करें और परिणाम को तालिका में भरे।

टीप :- इस प्रश्न का प्रत्यक्ष अवलोकन नीचे दिए गए वीडियो मैं अवश्य देखें।

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 43 को पढ़ें। उदाहरण.....

बिंदु :–

1. क्या बीजों को हवा मिल रही है?

कटोरी 1............. कटोरी 2 ............. कटोरी 3
नहीं.................... हाँ.....................हाँ

2. क्या बीजों को पानी मिल रहा है?

. कटोरी 1............. कटोरी 2 ............. कटोरी 3
हाँ.........................हाँ.....................नहीं

3 . बीजों में क्या बदलाव आया ?

कटोरी 1............. कटोरी 2 ............. कटोरी 3
फूल गये........ फूलकर अंकुरित.......ज्यों के त्यों

4. क्या बीजों में अंकुरण हुआ ?

कटोरी 1............. कटोरी 2 ............. कटोरी 3
नहीं...................... हाँ.................नहीं

(ब) - किस कटोरी के बीजों में अंकुरण हुआ ?

इस कटोरी और बाकी कटोरिया के बीजों में अंतर क्या है?

उत्तर :- कटोरी 2 के बीजों में अंकुरण हुआ। बाकी कटोरियों की तुलना में इस कटोरी के बीज फूलकर बड़े हो गए साथ ही उनमें अंकुर भी आ गया। कटोरी 1 में केवल दाने फूलकर बड़े हुए जबकि कटोरी 3 में किसी प्रकार का भी परिवर्तन नहीं हुआ।

(स) - निम्न दिए गए जानवरों की सोने और जागने के समय को 24 घंटे की घड़ी में अलग-अलग रंग भर कर बताइए?

टीप:– (1) नीचे रंग भरे चित्र दिये गये हैं।

(2) इस प्रश्न के उत्तर हेतु पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 11 पर देखें।

उत्तर :– जानवरों के सोने का समय– (1) गाय – 4घंटे (2) अजगर – 18 घंटे (3) जिराफ – 2 घंटे (4) बिल्ली –12 घंटे

(द) - वाहनों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कोई दो दुष्परिणाम लिखे ?

टीप:- यह प्रश्न – वाहनों से निकलने वाले धुएँ से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कोई दो दुष्परिणाम लिखें। ऐसा होना चाहिए।

संकेत :- इस प्रश्न के उत्तर के लिए पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 110 व 111 को पढ़ें। उदाहरण.....

उत्तर:- वाहनों से निकलने वाले धुएँ से काफी नकारात्मक प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।

(1) सांस लेने में तकलीफ होती है।

(2) फेफड़ों की बीमारियाँ हो जाती है।

(3) व्यक्ति दमा का शिकार हो जाते हैं।

(4) सांस लेने में अक्सर तकलीफ होती है।

प्रश्न6 :- (अ) चित्र देखकर बताइए निम्न दी गयी वस्तुओं में कौन-कौन से ईंधनों का उपयोग होता है?

टीप :- (1)पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 116 को पढ़ें। उदाहरण.....

(2) चित्र नीचे दिया है।

(3) इस प्रश्न में दिए गए शब्द ईंधन के स्थान पर तेल (ऑयल) का उपयोग होना चाहिए।

उत्तर - चित्र 1– कैरोसीन (मिट्टीतेल)
चित्र 2 – पेट्रोल
चित्र 3 – डीजल
चित्र 4 – तारपीन

ब. किसी मुसीबत के समय आपको अपने इलाके में इनकी जरूरत पड़ सकती है तालिका का अवलोकन कर पूरा करें।

क्र........ पता फोन नंबर

1. ..... दमकल केंद्र –................1018
3. ...नजदीकी अस्पताल – 07692-220358
4. ....एंबुलेंस –............ 108
5. .....पुलिस थाना – ...... 100

टीप :- विद्यार्थी गण अपने-अपने जिले से संबंधित प्रतिष्ठानों के फोन नंबर लिख सकते हैं।

स . कोविड-19 के संरक्षण में बचने के लिए हम क्या क्या उपाय कर सकते हैं?

उत्तर - कोविड-19 के संरक्षण में बचने के लिए हम निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं।

1. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना।

2. हमेशा मुँह पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलना।

3. दूसरों से 1 से 2 मीटर की दूरी बनाए रखना।

4. सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचना।

5. बुखार या जुकाम होने पर तत्काल चिकित्सक से जाँच कराना।

6. सदैव गरम पानी पीना।

7. ठंडी चीजों जैसे- आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करना।

8. कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना।

प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड -'ब'

1. सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष वैज्ञानिक के जीवन के प्रयास उपलब्धियों के बारे में खोजिए और 10 वाक्य लिखिए।

टीप :- अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स के बारे में जानकारी हेतु पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 109 पर देखें।

उत्तर :- 1. सुनीता विलियम्स जब 5 साल की थी उन्होंने टीवी पर नील आर्मस्ट्रांग को चाँद पर उतरते देखा था।

2. सुनीता नील आर्मस्ट्रांग से बहुत प्रभावित थी, नील आर्मस्ट्रांग 1969 में चाँद पर उतरने वाले पहले व्यक्ति थे।

3. बचपन में सुनीता की खेलकूद में बहुत रुचि थी।

4. वे तैराकी पसंद करती थी।

5. सुनीता पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थी किंतु वह गोताखोर (डाइवर) बनना चाहती थी।

6. वे हेलीकॉप्टर की पायलट बनी।

7. उन्हें किसी अंतरिक्ष यात्री से पता चला कि यदि वह आगे पढ़ाई करें तो अंतरिक्ष में जा सकती हैं।

8. सुनीता ने आगे जमकर पढ़ाई की।

9. वे अपने जीवन में कभी भी निराश नहीं हुई।

10. उन्होंने ट्रेनिंग लिया और फिर अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने वाली पहली महिला बन गई।

2. वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष के अनुभवों की भी अनोखी बातें जानते हैं, ऐसा क्यों हुआ होगा?

(i) अंतरिक्ष में बालों का खड़ा रहना ....

उत्तर :- ऐसा इसलिए हुआ होगा क्योंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं है, धरती पर गुरुत्वाकर्षण होने के कारण बाल सदैव नीचे झुके रहते हैं।

(ii) पानी पीना ....

उत्तर :– अंतरिक्ष में पानी बुलबुलों के रूप में उड़ते रहता है। उड़ते हुए बुलबुलों को ही मुँह में लेकर पीना होता है। कारण गुरुत्वाकर्षण का ना होना।

3. पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में इन क्रियाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को बताने के लिए पोस्टर बनाइए या ढूँढकर चिपकाए।

टीप :– विद्यार्थीगण पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 101 एवं 102 से चित्र देखकर पोस्टर निर्माण कर सकते हैं या कहीं अन्य स्थान से काटकर पोस्टर बना सकते हैं।

4. क्या आप वैज्ञानिक सुनीता विलियम की तरह बनना चाहेंगे?

उत्तर :– हाँ। यदि हमें अवसर मिला तो हम अवश्य ही सुनीता विलियम की तरह बनना चाहेंगे।

5. अंतरिक्ष जीवन पृथ्वी से अलग है यदि आपको अंतरिक्ष में रहने जाना हो तो क्या तैयारियाँ आप करेंगे? क्यों कर रहे होगे? सोचे और इसकी कल्पना करते हुए लेख लिखिए।

टीप :– पर्यावरण अध्ययन पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 101, 102 एवं 109 का अध्ययन करें। इसके पश्चात अपना उत्तर लिख सकते हैं।

उत्तर :– हम जानते हैं अंतरिक्ष का जीवन पृथ्वी से अलग है यदि हमें अंतरिक्ष में रहने जाना है तो इसके लिए हमें ट्रेनिंग लेनी होगी। प्रशिक्षण के बाद ही हम अंतरिक्ष में जा पाएंगे। अंतरिक्ष में जाने के लिए पर्याप्त अभ्यास करना होगा- किस तरह भोजन करना है? किस तरह कार्य करना है? कहाँ, कैसे सोना है? इन सब की जानकारी लेनी होगी। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं है इसलिए हर चीज उड़ते रहती हैं उनको पकड़ने के लिए, यथा स्थान रखने के लिए हमें समस्त जानकारी लेना अनिवार्य होगा। इस तरह पूरा प्रशिक्षण लेने के पश्चात ही हम अंतरिक्ष में रहने जा पाएंगे।

यह सारी जानकारी और प्रशिक्षण इसलिए लेना होगा ताकि हम सुविधाजनक एवं सावधानीपूर्वक अंतरिक्ष में रह सके। अंतरिक्ष में छोटी सी चूक भी हमारे लिए कष्टकर और घातक हो सकती है इसलिए हर बात में सावधानी रखना आवश्यक होगा।

प्रश्नों में त्रुटि के संबंध में जानकारी हेतु Other Sources पर क्लिक करके वीडियो देखें।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe