An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मॉडल आंसर शीट - मूल्यांकन माह– फरवरी, विषय – विज्ञान, कक्षा – 7 वीं
Model Answer Sheet - Evaluation Month - February, Subject Science, Class - 7th

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड- 'अ'

प्रश्न 1 :– लोहे के एक टुकड़े को खुले में कुछ दिनों तक छोड़ देने पर उस पर एक हल्के भूरे रंग की परत जम जाती है जिसे जंग कहते हैं।बताइए-

(i) क्या जंग की प्रकृति लोहे की प्रकृति से भिन्न होती है?

उत्तर:- हाँ, जंग की प्रकृति लोहे की प्रकृति से भिन्न होती है।

(ii) जंग लगने के लिए किन कारकों की उपस्थिति अनिवार्य है?

उत्तर:- जंग लगने के लिए नमी एवं हवा की उपस्थिति अनिवार्य है।

(iii) जंग लगना कौन-सा परिवर्तन है?

उत्तर:- जंग लगना रासायनिक परिवर्तन है।

(iv) इस प्रकार परिवर्तन को आप अपने दैनिक जीवन में कहाँ-कहाँ देखते हैं। कोई दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर:- इस प्रकार परिवर्तन को हम अपने दैनिक जीवन में बहुत से स्थानों पर देखते हैं।

(1) बाहर गृह निर्माण हेतु कई दिनों तक पड़े लोहे में जंग का लगना।

(2) लोहे के खंभों में जंग लगता है जो बिजली के तार हेतु लगाये जाते हैं।

प्रश्न 2.:- नीचे मानव पाचन तंत्र का चित्र दिया गया है, चित्र में निम्नलिखित भागों को नामांकित कीजिए-

(i) मानव शरीर की सबसे लंबी ग्रंथि। – यकृत

(ii) वह अंग जहाँ प्रोटीन का पाचन शुरू होता है। –अग्नाशय

(iii) वह अंग जिसकी आंतरिक भित्ति में दीर्घ रोम पाए जाते हैं। – क्षुद्रांत्र (छोटी आंत)

(iv) वह अंग जहांँ पित्तरस संग्रहित होता है। – पित्ताशय

टीप: मानव पाचन तंत्र का नामांकित चित्र नीचे दिया गया है।

प्रश्न 3:- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) नींबू के रस और खाने के सोडे को मिलाने पर उनमें होने वाले परिवर्तनों की सूची बनाइए और अपने अवलोकन के आधार पर बताइए कि यह किस प्रकार का परिवर्तन है?

उत्तर:- जब नींबू के रस में जब खाने का सोडा मिलाया जाता है तो –

(1) बुलबुले बनते हैं।

(2) कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है।

– यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ii) जब हमें नींद आती है या झपकी आती है तो हम जम्हाई क्यों लेते हैं?

उत्तर:- नींद पूरी न होने पर जम्हाई आने लगती है। ऊर्जा की कमी होने पर थकान होती है। इस स्थिति में शरीर में ऊर्जा का संचार करने के लिए ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, इंसान बड़ा सा मुँह खोल कर ज्यादा से ज्यादा वायु को अंदर लेने के लिए जम्हाई लेता है जिससे अधिक आक्सीजन फेफड़ों में प्रवेश करती है, इसी कारण जम्हाई आती है।

(iii) अपने परिवार के कोई चार सदस्यों की प्रति मिनट नाड़ी स्पंदन दर ज्ञात कीजिए तथा प्राप्त आँकड़ों के आधार पर तालीका पूर्ण कीजिए।

टीप :- विद्यार्थियों के द्वारा यदि अपने परिवार के सदस्यों का नाम लिखकर तालिका पूरी की जाती है तो अंक प्रदान किए जाने चाहिए। यहाँ पर एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

क्र. सदस्यों के नाम.... नाड़ी स्पंदन प्रति मिनट

1. रामभरोस ................... 74
2. मंजू ...........................69
3. सरस्वती .......................70
4. मोहन ............................72

प्रश्न 4:- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रोटी को गीला कर छोड़ दें, 3 दिन बाद होने वाले परिवर्तन लिखिए।

उत्तर:- रोटी को गीला कर छोड़ देने पर उसमें निम्नलिखित परिवर्तन दिखाई देते हैं।

(1) सफेद संंरचना (फफूंद) दिखाई देने लगती है।

(2) दुर्गंध आने लगती है।

(3) सड़न पैदा हो जाती है।

(ii) क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है?

उत्तर:- जब ग्लूकोस सीधे लिया जाता है तो इसके पाचन की आवश्यकता नहीं होती है। ग्लूकोज रक्त में आसानी से अवशोषित हो जाता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह एक सरल शर्करा होती है। जब हम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं, तब वह ग्लूकोज के रूप मे पच जाता है और तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है।

प्रश्न 5:- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(अ) सर्दियों में आपको एक मोटा कंबल तथा एक के ऊपर एक जुड़े दो पतले कंबल दिए गए हैं आप सर्दी से बचने के लिए इनमें से किसका चयन करेंगे और क्यों?

उत्तर:- सर्दियों में यदि हमें एक मोटा कंबल तथा एक के ऊपर एक जुड़े दो पतले कंबल दिए जायें तो हम सर्दी से बचने के लिए इनमें से हम एक के ऊपर एक जुड़े दो पतले कंबलों का चयन करेंगे।
हम ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि दोनों कंबलों के बीच में वायु की एक परत विद्यमान होती है जो कि ऊष्मारोधी का कार्य करती है। दोनों चादरों के मध्य वायु की पतली परत अंदर की ऊष्मा को बाहर विकरित होने से रोकती है जिससे कि अंदर गरमाहट बनी रहती है।

(ब) टिन के दो समान डिब्बे लीजिए, एक के बाहरी पृष्ठ को काला व दूसरे के बाहरी पृष्ठ को सफेद पेंट कीजिए। दोनों डिब्बों को बराबर मात्रा में जल भर कर एक घण्टे के लिए धूप में रख दीजिए। उन में होने वाले परिवर्तन को लिखिए।

उत्तर:- टीन के दोनों डिब्बों में निम्न परिवर्तन हमें देखने को मिलता है।

जिस डिब्बे में के बाहरी पृष्ठ को काला पेंट किया गया है उस डिब्बे का जल अधिक गर्म हुआ है। जबकि जिस डिब्बे के बाहरी परत को सफेद पेंट किया गया है उसका पानी कम गर्म हुआ है। इसका कारण यह है कि गहरे रंग अधिक ऊष्मा को अवशोषित करते हैं जबकि हल्के रंग कम ऊष्मा को अवशोषित करते हैं।

प्रश्न 6:- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(अ) अपने माता-पिता की सहायता से पता कीजिए आलू और गुलाब को किस प्रकार उगाया जाता है। विधि लिखिए।

उत्तर:- आलू उगाने के लिए इसे जमीन में दबाया जाता है। जमीन में दबाने पर आलू में पाए जाने वाली कालिकाएँ जिन्हें की आँख कहा जाता है इसके द्वारा नया पौधा तैयार होता है। गुलाब को उगाने के लिए गुलाब की किसी छोटी सी टहनी से कलम को काटकर नई जगह रोप दिया जाता है। बाद में इससे नया पौधा तैयार हो जाता है।

(ब) रोगी वाहनों पर शब्द 'AMBULANCE' को किस प्रकार लिखा जाता है। कारण सहित उत्तर लिखिए।

उत्तर:- दर्पण में हर सीधा लिखा शब्द उल्टा दिखाई देता है जबकि उल्टा लिखा हुआ शब्द सीधा दिखाई देता है।

रोगी वाहनों पर AMBULANCE उल्टा लिखा जाता है क्योंकि जब एंबुलेंस किसी वाहन के पीछे होती है तो आगे चलने वाले वाहन को साइड मिरर में एंबुलेंस सीधा लिखा हुआ दिखाई देता है जिससे वे शीघ्रता के साथ एंबुलेंस को साइड दे देते हैं जिससे रोगी को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।

प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड 'ब'

प्रश्न 7:- (अ) आप एवं आपके द्वारा कुल विद्युत ऊर्जा खपत की गणना करना -

(i) आपके घर में आए प्रतिमाह बिजली बिल एकत्र कर अपने माता-पिता या अभिभावको की सहायता से निम्न तालिका को पूर्ण कीजिए-

टीप :- विद्यार्थियों के द्वारा निम्न तालिका को पूर्ण करने पर अंक प्रदान किये जाने चाहिए। यहाँ पर उदाहरण स्वरूप तालिका भरी हुई है।

क्र./वर्ष 2020/कुल खर्च यूनिट/बिल की कुल राशि

1. जनवरी ....... 35 यूनिट ....... ₹105
2. फरवरी ........ 38 यूनिट ........ ₹120
3. मार्च ........... 40 यूनिट ......... ₹114
4. अप्रैल ......... 45 यूनिट ........ ₹135
5. मई ............. 41 यूनिट ........ ₹123
6. जून............ 44 यूनिट ........ ₹132
7. जुलाई ........ 40 यूनिट ........ ₹120
8. अगस्त .......39 यूनिट ......... ₹117
9. सितंबर .......44 यूनिट ......... ₹132
10. अक्टूबर ....40 यूनिट ......... ₹120
11. नवंबर .......50 यूनिट ......... ₹150
12. दिसंबर ......48 यूनिट ........ ₹144

(ii) आपके व परिवार के द्वारा एक वर्ष में कुल कितनी यूनिट बिजली का उपयोग किया गया?

उत्तर:- हमारे परिवार के द्वारा एक वर्ष में कुल 504 यूनिट बिजली का उपयोग किया गया।

(iii) किन-किन माह में आपके घर में बिजली के बिल की राशि कम आई। राशि कम आने का क्या कारण हो सकता है?

उत्तर:- हमारे घर में बिजली के बिल की राशि जनवरी एवं फरवरी माह में कम आई।
कम आने का कारण हमारे परिवार का बाहर भ्रमण पर जाना हो सकता है जब घर पर बिजली का उपयोग सबसे कम हुआ था।

(iv) आपके घर में विद्युत उपकरणों के संचालित करने के लिए क्या आप अन्य उर्जा स्रोत का उपयोग कर सकते हैं?

उत्तर:- हाँ हम अपने घर पर विद्युत उपकरणों की संचालन करने के लिए सौर ऊर्जा प्लेट का उपयोग कर सकते हैं।

(v) विद्युत ऊर्जा की खपत को कम करने के उपयों की सूची बनाइये।

उत्तर:- (1) कम वाट के बल्ब का प्रयोग करना।

(2) उपयोग न होने की स्थिति में बल्बों को बंद कर देना।

(3) अनावश्यक रूप से चल रहे पंखों को बंद कर देना।

(4) एलईडी बल्ब का ज्यादा प्रयोग करना।

(5) इलेक्ट्रिक इस्त्री के स्थान पर कोयले वाली इस्त्री का प्रयोग करना।

(6) सौर ऊर्जा प्लेट का उपयोग करना।

(ब) एक प्लास्टिक की कंघी लीजिए उसे अपने बालों से रगड़िये तथा पास में कागज के टुकड़े रखकर कंघी को कागज के टुकड़ों के पास लाकर देखिए क्या परिवर्तन दिखाई देता है, परिवर्तन को अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर:- जब हम किसी प्लास्टिक की कंघी को लेकर उसे बालों से रगड़ते हैं और रगड़ने के तुरंत पश्चात किसी कागज के टुकड़े के पास लेकर आते हैं तो कंघी छोटे छोटे कागज के टुकड़ों को अपनी ओर आकर्षित करके चिपका लेती है। ऐसा इसलिए होता है रगड़ने से कंघी विद्युत प्रेरित हो जाती है और किसी भी कागज टुकड़े को या कचरे को अपनी ओर आकर्षित करने लगती है।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe