An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मूल्यांकन माह– फरवरी, मॉडल आंसर शीट विषय–सामाजिक विज्ञान, कक्षा– 7 वीं
Assessment month - February, model answer sheet subject - social science, class - 7th

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्ड- 'अ'

प्रश्न 1:– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

टीप: चित्र नीचे दिया गया है।

(अ) ऊपर दिए गए चित्र के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :-

(i) ओजोन परत का फैलाव किस ऊँचाई तक है?

उत्तर:- ओजोन परत का फैलाव 32 कि.मी. से 80 कि.मी. ऊँचाई तक है।

(ii) हवाई जहाज किस परत तक जा सकते हैं?

उत्तर:- हवाई जहाज समतापमंडल की परत तक जा सकते हैं।

(iii) बादल वर्षा और तूफान आदि की घटनाएँ किस परत में घटित होती है?

उत्तर:- बादल वर्षा और तूफान आदि की घटनाएँ क्षोभमंडल की परत में घटित होती है।

(ब) वायुदाब को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन-कौनसे हैं?

उत्तर:- वायुदाब को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं।

(1) समुद्र सतह से ऊँचाई– सागरीय तल पर वायुमंडल का भार सर्वाधिक होता है लेकिन सागरीय सतह से ऊँचाई बढ़ने पर हवा का भार कम होता जाता है।

(2) तापमान – तापमान के बढ़ने पर हवा के फैलने के कारण हवा हल्की होकर ऊपर उठ जाती है जिससे कि वायु का भार कम हो जाता है।

(स) जल समीर एवं थल समीर में अंतर लिखिए?

उत्तर:- दिन के समय स्थल भाग जल की अपेक्षा जल्दी गर्म हो जाता है जिससे वहाँ पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है और सागरीय भाग पर उच्च वायुदाब निर्मित हो जाता है जिससे जल से स्थल की ओर हवाएँ चलने लगती हैं जिसे जलसमीर कहा जाता है जबकि रात्रि के समय स्थल भाग ठंडा और जल भाग अधिक गर्म रहता है क्योंकि थल की अपेक्षा जल देर से गर्म होता है और देर से ही ठंडा होता है। थल भाग पर उच्च वायुदाब तथा जल भाग पर निम्न वायुदाब के कारण हवाएँ थल भाग से जल भाग की ओर चलती है जिसे थल समीर कहते हैं।

प्रश्न 2 :- (अ) विधानसभा से संबंधित जानकारी दी गई तालिका में भरीए-

विवरण बिंदु .....जानकारी इस कॉलम में लिखिए

(अ) विधानसभा का कार्यकाल होता है – 5 वर्ष

(ब) विधानसभा के सदस्य को क्या कहा जाता है – विधायक (Member of legislative assembly)

(स) विधानसभा सदस्य बनने के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु है – 25 वर्ष

(द) मध्यप्रदेश विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या है – 230

(य) मध्यप्रदेश विधानसभा भवन किस शहर में है – भोपाल

(ब) विधानसभा सदस्य बनने हेतु क्या-क्या अर्हताएँ होना आवश्यक है?

उत्तर:- विधानसभा सदस्य बनने हेतु निम्नलिखित अर्हताएँ होना आवश्यक है।

(1) वह भारत का नागरिक हो।

(2) वह 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।

(3) वह भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन लाभ के पद पर न हो।

(4) दिवालिया अथवा पागल न हो।

प्रश्न 3 :- दिए गए चित्र को पहचानकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

टीप: चीत्र नीचे दिया गया है।

(अ) यह ऐतिहासिक इमारत किस शहर में स्थित है?

उत्तर:- यह ऐतिहासिक इमारत दिल्ली शहर में स्थित है।

(ब) इस ऐतिहासिक मीनार का निर्माण किसने कराया था? वह किस वंश का सुल्तान था।

उत्तर:- इस ऐतिहासिक मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने कराया था। वह गुलाम वंश का सुल्तान था।

(स) इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री को उत्तराधिकारी क्यों बनाया?

उत्तर:- इल्तुतमिश के पुत्र अयोग्य थे इस कारण उसने अपनी योग्य पुत्री रजिया को अपना उत्तराधिकारी बनाया।

प्रश्न 4 :- (अ) दिए गए चित्रों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

टीप: चित्र नीचे दिया गया है।

(i) दीर्घ ज्वार किस स्थिति में आता है?

उत्तर:- जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं तब दीर्घ ज्वार आता है।

(ii) दीर्घ ज्वार किन-किन तिथियों को आता है?

उत्तर:- दीर्घ ज्वार अमावस्या एवं पूर्णिमा की तिथियों को आता है।

(iii) लघु ज्वार किन-किन तिथियों को आता है?

उत्तर:- लघु ज्वार शुक्ल पक्ष एवं कृष्ण पक्ष की सप्तमी या अष्टमी तिथियों को आता है।

(iv) ज्वार भाटा के कोई दो लाभ बताइए।

उत्तर:- (1) ज्वार के समय उथले बंदरगाहों की गहराई बढ़ जाती है जिससे बड़े बड़े जहाज बंदरगाह तक पहुँच जाते हैं और भाटे के साथ में लौट आते हैं। (2) ज्वारीय शक्ति से जल विद्युत उत्पन्न की जा सकती है।

(ब) दिए गए चित्र के आधार पर जलचक्र का वर्णन कीजिए।

टीप: चित्र नीचे दिया गया है।

उत्तर:- जल के विभिन्न स्रोतों से गर्मी में जल का वाष्पीकरण होता है। जल वाष्प बनकर ऊपर उठकर ठंडी हो जाती है जिससे कि बादल बनते हैं और इन बादलों से जल बूंदों के रूप में वर्षा होने लगती है। वर्षा का जल कुछ अंश भूमि के अन्दर समा जाता है और शेष जल नदी- नाले आदि के माध्यम से महासागरों में पहुँच जाता है। इस प्रकार जल तीनों मंडलों अर्थात जलमंडल से वायुमंडल, वायुमंडल से थल मंडल और थल मंडल से जल मंडल में लगातार आता जाता रहता है। इस तरह पृथ्वी के तीनों मंडलों में जल के आवागमन को जल चक्र कहते हैं।

प्रश्न 5 :- संसद (व्यवस्थापिका) के संबंधित जानकारी दी गई तालिका में भरिए-

विवरण बिंदु ... जानकारी इस कॉलम में लिखिए

उच्च सदन – राज्य सभा

निम्न सदन – लोकसभा

लोकसभा का कार्यकाल – 5 वर्ष

राज्यसभा का कार्यकाल – 6 वर्ष

लोक सभा हेतु निर्धारित सदस्यों की कुलसंख्या – 545

राज्यसभा हेतु निर्धारित सदस्यों की कुल संख्या – 250

लोकसभा सदस्य बनने हेतु न्यूनतम आयु – 25 वर्ष

राज्यसभा सदस्य बनने हेतु न्यूनतम आयु – 30 वर्ष

लोक सभा की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं – स्पीकर

राज्य सभा की बैठकों की अध्यक्षता करते रखते हैं – उपराष्ट्रपति

प्रश्न 6 :- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(अ) खोजी बनो-

(i) इनके शासनकाल में इब्नबतूता नामक यात्री भारत आया था?

उत्तर:- मोहम्मद तुगलक के

(ii) इन्हें 'लौह रक्त' की नीति का सुल्तान कहते हैं?

उत्तर:- बलबन को

(iii) इन्होंने गुलाम वंश की स्थापना की थी?

उत्तर:- कुतुबुद्दीन ऐबक ने

(iv) यह अपने को 'सिकंदर-ए-सानी' कहता था?

उत्तर:- अलाउद्दीन खिलजी

(v) इस शासक को पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर ने पराजित किया था?

उत्तर:- इब्राहिम लोदी को

(ब) मुगल साम्राज्य का वंश वृक्ष(शासनकाल की तिथियों सहित)तैयार कीजिए?

टीप :- मुगल साम्राज्य का वंश वृक्ष (शासनकाल की तिथियों सहित) नीचे चित्र में दिया गया है।

प्रोजेक्ट कार्य
खंड- 'ब'

प्रश्न 7 :- पाठ्यपुस्तक अथवा एटलस की सहायता से दिए गए मानचित्र में संकेत चिन्हों के द्वारा निम्नांकित स्थानों को दर्शाइए-

1. हिमालय व यूराल पर्वत

2. पामीर का पठार

3. गोबी मरुस्थल

4. लाल सागर

5. स्वेज नहर

6. यांग्टिसीक्यांग नदी

7. फिलीपींस द्वीप समूह

8. बाल्कश झील

9. फारस की खाड़ी

10. साइबेरिया का मैदान

टीप: भरा हुआ मानचित्र नीचे दिया गया है।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe