An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 6 वीं विषय- सामाजिक विज्ञान 'मॉडल आंसर शीट' माह - फरवरी वर्ष 2021
(Social Science - Class VI 'Model Answer Sheet' Month- February evaluation – year 2021)

कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खण्डः- 'अ'

प्रश्न 1 :– चित्र देखकर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

टीप - चित्र नीचे दिया है।

(अ) - धरातल का सबसे गर्म भू -भाग किन अक्षांशों में मध्य आता है?

उत्तर – धरातल का सबसे गर्म भू -भाग 23.5° उत्तरी अक्षांश से 23.5° दक्षिणी अक्षांश के मध्य आता है।

(ब) - उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा कितने अक्षांश पर खींची गई है ?

उत्तर - उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा 23.5° अक्षांश पर खींची गई है।

(स) - दक्षिणी गोलार्ध में सबसे ठंडे क्षेत्र कितने अक्षांश से आगे स्थित है?

उत्तर - दक्षिणी गोलार्ध में सबसे ठंडे क्षेत्र 66.5° अक्षांश से आगे स्थित है।

(द) 0° अक्षांश पर खींची गई रेखा का नाम लिखिए?

उत्तर - भूमध्य रेखा।

प्रश्न -2 (अ) पुरातत्वविद किन-किन वस्तुओं का अध्ययन करते हैं?

उत्तर - पुरातत्वविद पुरानी वस्तुओं, सिक्कों, शिलालेखों, बर्तनों, औजारों, मूर्तियों, मुहरों एवं स्थलों का अध्ययन करते हैं।

(ब) ऊपर दिए गए मानचित्र के आधार पर नीचे दी गई तालिका में विभिन्न स्थलों को खोज कर लिखिए।

टीप - नीचे मानचित्र दिया है।

1. पुरापाषाणिक पुरास्थल - भीमबेटका, हुँस्गी, कुरनूल।

2. नवपाषाणिक पूरा स्थल- कोल्डीहवा, महागढा़, दाओजली हेडिंग, बुर्जहोम, मेहरगढ़, चिराँद, पैय्यमपल्ली, हल्लूर।

3. महापाषाणिक पुरास्थल - आदिचन्नलूर।

4. आरंभिक गाँव - हमामगाँव।

5. आधुनिक नगर - मुम्बई, कोलकाता।

(स) - शिलालेख व अभिलेख में क्या अंतर होता है लिखिए।

उत्तर -शिलालेख – पत्थर पर खोद कर लिखी गई बातों को शिलालेख कहते हैं।

अभिलेख – ऐसी लिपिबद्ध की गई बातें जो कुछ जानकारी दे उसे अभिलेख कहते हैं।

प्रश्न-3 :- दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

(अ) - पृथ्वी की किस गति के कारण दिन रात होते हैं?

उत्तर - पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण दिन रात होते हैं।

(ब)- पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर कितनी अवधि में पूरा कर लेती है?

उत्तर - पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा कर लेती है।

(स)- पृथ्वी अपने कक्षा तल पर एक चक्कर कितने समय में पूरा करती है? इस प्रक्रिया को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- पृथ्वी अपने कक्षा तल पर एक चक्कर 365 दिन 6घंटे (365 सही एक बटे चार दिन) समय में पूरा करती है।

(द)- पृथ्वी के उपग्रह का नाम बताइए ,यह पृथ्वी की परिक्रमा कितने दिन में पूरी कर लेता है?

उत्तर - पृथ्वी के उपग्रह का नाम चन्द्रमा है, यह पृथ्वी की परिक्रमा 28 दिन में पूरी कर लेता है।

प्रश्न 4 (अ) - दिए गए कथनों पर विचार कीजिए यह कार्य निर्णय सरकार के किस स्तर से संबंधित है।

1. भारत सरकार का अन्य देशों के साथ मैत्री संबंध बनाने का निर्णय।

स्थानीय स्तर ........... राज्य स्तर ............ राष्ट्रीय स्तर

......🔲..............................🔲...........................☑️

2. मध्य प्रदेश सरकार का सारे सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं बोर्ड की परीक्षा लेने का निर्णय।

स्थानीय स्तर ........... राज्य स्तर ............ राष्ट्रीय स्तर

.....🔲..................।.........☑️..........................🔲

3. भोपाल से दिल्ली के बीच नई रेल सेवाएँ शुरू करने का निर्णय।

स्थानीय स्तर ........... राज्य स्तर ............ राष्ट्रीय स्तर

......🔲..............................🔲..........................☑️

4. गाँव में एक सार्वजनिक कुएँ के स्थान चुनने का निर्णय।

स्थानीय स्तर ........... राज्य स्तर ............ राष्ट्रीय स्तर

.....☑️...............................🔲............................🔲

5. ₹2000 का नया नोट शुरू करने का निर्णय।

स्थानीय स्तर ........... राज्य स्तर ............ राष्ट्रीय स्तर

....🔲................................🔲............................☑️

(ब)- मतदान प्रक्रिया के बारे में संक्षिप्त विवरण लिखिए?

उत्तर - मतदान स्थानीय स्वशासन, राज्य सरकार या केंद्र सरकार के चयन के लिए मतदान किया जाता है। मतदान प्रक्रिया में 18 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चयन करने के लिए वोट देते हैं। जो मतदाता अधिक वोट पाता है वह विजयी होकर उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। मतदान से ही स्थानीय स्वशासन, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकारों का निर्माण होता है ।

(स) - सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पुस्तक के अध्याय क्रमांक 4 को पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्वों की सूची बनाइए?

उत्तर - लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व से आशय है कि लोकतंत्र के लिए मुख्य बातें को कौनसी होनी चाहिए अध्याय 4 के अनुसार लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व निम्नलिखित हैं।

(i) समान मताधिकार होना चाहिए।

(ii) लोकतांत्रिक सरकार सभी को लाभ के समान अवसर प्रदान करें।

(iii) सरकार निश्चित समय के लिए चुनी जानी चाहिए।

(iv) मजबूत लोकतांत्रिक सरकार के लिए आवश्यक है की लोग सजग हो।

(v) सभी को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार होना चाहिए।

(vi) शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात के अवसर सभी को समान रूप से मिले।

(vii) सभी लोगों की हर क्षेत्र में समान भागीदारी होनी चाहिए।

(viii) सरकार को संविधान के दायरे में रहकर ही कार्य करना चाहिए।

प्रश्न 5 - निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(अ) प्राचीन काल मे तक्षशिला और नालंदा की प्रसिद्ध के कारण थे?

उत्तर - प्राचीन काल में तक्षशिला और नालंदा शिक्षा के प्रमुख केन्द्र था। तक्षशिला का विश्वविद्यालय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में शामिल है। यह हिन्दू एवं बौद्ध दोनों के लिये महत्व का केन्द्र था। चाणक्य यहाँ पर आचार्य थे।
विश्व के सबसे पुराने नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष आज भी मौज़ूद है, जहाँ दूर दूर के देशों से विद्यार्थी अध्ययन के लिये भारत आते थे।

(ब) रेशम मार्ग की कहानी लिखिए?

उत्तर - रेशमी कपड़े अधिकांशतः समाज में बहुमूल्य माने जाते हैं और रेशमी कपड़ा तैयार करने के लिए रेशम के कीड़े से कच्चा रेशम निकालकर सूत की कटाई करना, फिर कपड़ा बुनना जो कि एक मेहनत का कार्य था। रेशम बनाने की तकनीक का आविष्कार सबसे पहले चीन में करीब 7000 साल पहले हुआ। इस तकनीक को चीनियों ने हजारो साल तक शेष दुनिया से छुपाए रखा। चीन से पैदल, घोड़ों या ऊटों पर कुछ लोग दूर-दूर की जगह पर जाते थे और अपने साथ रेशमी कपड़े भी ले जाते थे। वे लोग जिस रास्ते से यात्रा करते थे वह रेशम मार्ग (सिल्क रूट) के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

(स) कलिंग युद्ध की घटना हमें क्या संदेश देती है।

उत्तर - कलिंग युद्ध की घटना हमें संदेश देती है कि हिंसा से ज्यादा श्रेष्ठ अहिंसा है। अहिंसा ही धर्म के मार्ग को प्रशस्त करती है। कलिंग युद्ध इतना बर्बर था जिसे देखकर सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हो गया। उन्होंने आगे से कभी भी युद्ध न करने की प्रतिज्ञा ली और धर्म के मार्ग को अपना लिया।

प्रश्न -6:- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए–

(अ)- लोकतांत्रिक सरकार में हम किस प्रकार से भागीदारी कर सकते हैं भागीदारी करने के तरीके लिखिए।

उत्तर - लोकतांत्रिक सरकार में हम अपनी भागीदारी निम्न तरह से सुनिश्चित कर सकते हैं।

(1) मतदान प्रक्रिया में भाग लें।

(2) स्थानीय स्तर पर होने वाली बैठकों में भाग लें।

(3) जहाँ आवश्यक हो अपने विचारों को अवश्य प्रकट करें।

(4) जनता के हित के लिए कार्य करें।

(5) अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएँ।

(ब )- कलपट्टु गाँव के लोग क्या-क्या काम करते हैं? लिखिए।

उत्तर - कलपट्टू गाँव तमिलनाडु प्रदेश में समुद्र तट पर बसा हुआ एक गाँव है। यहाँ के लोग कई प्रकार के कार्य करते हैं। इस गाँव में कृषि कार्य तो किया ही जाता है। यहाँ भी दूसरे गाँव की तरह खेती के अलावा कई तरह के काम जैसे टोकरी बनाना, बर्तन- घड़े तैयार करना, ईंट बनाना, बैलगाड़ी इत्यादि बनाने का कार्य करते हैं। यहाँ कुछ लोग नर्स, शिक्षक, धोबी, लुहार, साइकिल सुधारने का काम भी करते हैं।

प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड- 'ब'

प्रश्न -7:- निम्नांकित सार्वजनिक सेवाओं पर जानकारी इकट्ठा कीजिए। आपकी सुविधा के लिए एक उदाहरण दिया जा रहा है।

टीप :- उक्त प्रोजेक्ट कार्य के लिए भरी हुई सारणी नीचे दी गई है।

RF competition
INFOSRF.COM

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

  • img

    Chotuaahake

    Posted on March 02, 2021 06:03AM

    Class 6th

    Reply
  • img

    Sofiya ali

    Posted on October 10, 2021 10:10AM

    Eeeee 45634

    Reply

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसके कुछ कारण है।

(1) महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल में कृषि योग्य भूमि लगभग 10% ही है।
(2) महाद्वीप का अधिकांश भाग मरुस्थलीय, पठारी और एवं वनों से ढका है।
(3) सिंचाई के साधन बहुत सीमित है।
(4) समुद्र तटीय भागों को छोड़कर अधिकांश भूभाग समतल नहीं है।

Read more

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) रक्त का बहना रुक गया, इसका क्या कारण हो सकता है?

उत्तर- रक्त का बहना रुक गया इसका कारण रक्त में एक अन्य प्रकार की कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण होता है जिन्हें पट्टिकाणु (प्लेटलेट्स) कहते हैं।

Read more

मॉडल उत्तर पत्रक - विषय - संस्कृत, कक्षा 7th मार्च 2021 || Model Answer Sheet - Subject - Sanskrit

प्रश्न 1 – (अ) "प्राचीनभारतीय-वैज्ञानिकाः" इति पाठ आधारेण प्रश्नानाम् उत्तराणि संस्कृते लिखत्-

(i) शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं कः कृतवान्?

उत्तरम् – शुल्बसूत्रे प्रमेयस्य प्रयोगं बोधायनः कृतवान्।

(ii) महर्षिः पराशरः किम् कृतवान् ?

उत्तरम् – महर्षिः पराशरः 'वृक्षायुर्वेद' ग्रन्थे वनस्पतीनां वर्गीकरणं कृतवान्।

(iii) कः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति?

उत्तरम् – आर्यभटः प्रकाशस्य गतिं सम्यक् जानन्ति।

(iv) भास्कराचार्यः किम् प्रतिपादितवान् ?

उत्तरम् – भास्कराचार्यः गुरुत्वाकर्षणसिद्धांतं π (पै) इति गणितचिन्हस्य मानं त्रैराशिक-नियमादीन् प्रतिपादितवान्।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe