Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

मॉडल आंसर शीट, माह- मार्च, विषय- हिन्दी, कक्षा– 5वीं || Model Answer Sheet, Month - March, Subject - Hindi, Class - 5th


मॉडल आंसर शीट, माह- मार्च, विषय- हिन्दी, कक्षा– 5वीं || Model Answer Sheet, Month - March, Subject - Hindi, Class - 5th

उप शीर्षक:
कौशल आधारित लिखित प्रश्न खंड- 'अ'
कौशल आधारित लिखित प्रश्न
खंड- 'अ'

निर्देश :- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

प्रश्न 1:- आपकी शाला में आयोजित किसी एक दिन की बालसभा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

टीप :- विद्यार्थियों के द्वारा अपने अनुसार लिखे जाने पर अंक प्रदान की जाने चाहिए। यहाँ पर केवल उदाहरण स्वरूप उत्तर दिया गया है।

उत्तर :- बाल सभा आयोजित दिवस– शनिवार।
विद्यालय के सभी बच्चे गोलाकार (सर्कल) में बैठे। गुरुजी ने समझाया कि आज क्या-क्या होना है। कक्षा पाँचवी से पावनी-प्रवी ने गणेश वंदना से शुरुआत की। शिवम ने ग्राम के पास लगने वाले मेले का वर्णन किया। मुस्कान ने चुटकुले सुनाए। सलोनी एवं शिमला ने ताली बजाकर नृत्य किया। इस तरह हमारे विद्यालय में शनिवार का बालसभा का आयोजन संपन्न हुआ।

प्रश्न 2:- पाठ्य पुस्तक के पाठ "मैं और मेरा देश" के आधार पर देश का गौरव बढ़ाने वाले कार्य लिखिए।

उत्तर :- "मैं और मेरा देश" पाठ में देश का गौरव बढ़ाने वाले कार्य–
(1) एक जापानी युवक द्वारा स्वामी रामतीर्थ को फल भेंटकर यह कहना कि आप यह बात किसी से मत कहिएगा कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।
(2) अपने देश को स्वच्छ रखना, समय पर सारे कार्य करना, कभी भी सार्वजनिक जगहों पर देश की कमियों को उजागर न करना ही देश का गौरव बढ़ाने वाले कार्य हैं।

प्रश्न 3 :- पाठ्यपुस्तक के पाठ "रानी अवंती बाई" में रानी अवंती बाई ने अंग्रेजों का विरोध किस प्रकार किया? कैप्टन वडिंगटन के साथ हुए युद्ध का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर :- रानी अवंतीबाई अपने पति विक्रमाजीत को गद्दी से उतारे जाने एवं उनके निधन होने के कारण अंग्रेजों से बदला लेने के लिए आतुर थी। सन् 1857 की क्रांति में राव राजाओं का साथ दिया, किंतु शंकरशाह एवं रघुनाथ शाह को अंग्रेजों द्वारा तोप से उड़ा दिए जाने के बाद रानी ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी और अंग्रेजों के पिट्ठू अधिकारियों को अपने राज्य से बाहर निकाल कर स्वयं शासन करने लगी। उन्होंने सुहागपुर, बिछिया और नारायणगंज पर अपना अधिकार जमा लिया। गढ़ मंडला पर आक्रमण कर अंग्रेज सेनापति वाडिंगटन को वहाँ से भागने पर मजबूर कर दिया। रास्ते में वाडिंगटन घेरकर रानी ने उसको जान की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया था।

प्रश्न 4 :- पाठ्यपुस्तक के पाठ "राष्ट्र प्रहरी" में अपने देश की सेना के बारे में पढ़ा। यदि आप थल सैनिक होते तो आपको किन-किन कर्तव्यों का पालन करना होता? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर :- यदि हम थल सेना में सैनिक होते तो निम्नलिखित कर्तव्यों का पालन करते।

(1) देश की रक्षा के लिए हिमालय जैसी सर्दी तो रेगिस्तान के जैसी गर्मी को सहन करते।

(2) हम हमेशा चौकस रहते, शत्रुओं से अपने देश की रक्षा करते।

(3) गहरे रंग की वर्दी पहनकर पेड़ पौधों में छिपकर दुश्मनों की गतिविधियों का पता लगाते।

(4) हम सदैव सजग और अनुशासन में रहते।

(5) प्राकृतिक आपदाओं में भारत की जनता की सहायता करते।

प्रश्न 5 :- पाठ्य-पुस्तक के पाठ "पातालकोट" के आधार पर बताइए कि पातालकोट वासियों को किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा पातालकोट वासियों द्वारा इन समस्याओं का हल किस प्रकार किया गया?

उत्तर :- पातालकोट के निवासियों को पगडंडी नुमा टेढ़े-मेढ़े रास्ते से ही अक्सर आना-जाना पड़ता है जो कि बहुत ही कष्ट कर है। यहाँ के निवासियों को सूर्य प्रकाश भी कम से कम ही मिलता है जिससे वह अपने कार्य ज्यादा समय तक नहीं कर पाते। यहाँ के निवासी बाहरी दुनिया से ज्यादा संपर्क में नहीं है इसलिए यहाँ विकास अधूरा है।
यहां से यहाँ के लोगों ने अपनी समस्याओं का हल स्वयं निकाला है। बाजार-हाट जाने के लिए एकदम कम दूरी वाले रास्ते का प्रयोग करते हैं। मनोरंजन के लिए नाच गाने का प्रयोग करते हैं और मस्त जीवन जीते हैं। दिन में सूर्य का जितना प्रकाश मिलता है उतने ही समय में अपना कार्य करके आजीविका कमाते हैं।

प्रश्न 6 :- पाठ्य पुस्तक के पाठ "उन्नत खेती - उत्तम खेती" के अनुसार किसान अपनी आय को बढ़ाने के लिए खेती के साथ साथ और कौन-कौन से कार्य कर सकते हैं? इनसे किस प्रकार किसान की आय बढ़ती है? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर :- किसान खेती करने के साथ-साथ सब्जियों की खेती कर सकते हैं। घर पर सब्जियों का प्रयोग करते हुए शेष सब्जियों को बाजार में बेचकर अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते हैं। इसके अलावा गाय भैंस पाल सकते हैं, जिनके दूध का कारोबार करके आमदनी बढ़ाई जा सकती है। पशुपालन से खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में गोबर खाद प्राप्त होगी और फसल की पैदावार में वृद्धि होगी।

परियोजना कार्य
खण्ड 'ब'

प्रश्न 7 :- आप अपने मित्रों के साथ कुछ खेल खेलते होंगे। उसी आधार पर लिखिए।

टीप :- (1) विद्यार्थियों के द्वारा अपने पसंद के खेलों के नाम लिखते हुए यदि उनकी खेल सामग्री के चित्र बनाते हैं तो उन्हें अंक प्रदान किए जाने चाहिए।

(2) यहाँ पर उदाहरण रूप में खेलों के नाम और खेल सामग्री के चित्र नीचे दिए गए हैं।

(अ) आपके द्वारा खेले जाने वाले खेलों के नाम – कबड्डी, लंगडी, साँप सीढ़ी, लूडो, खड़ा-गेंद, लुका-छिपी, क्रिकेट, बैडमिंटन।

आपके द्वारा खेले जाने वाले खेलों की खेल सामग्री के चित्र बनाइए या ढूँढकर चिपकाए और चित्र के नीचे उसका नाम भी लिखिए।

टीप :- चित्र नीचे दिए गए हैं।

(ब) आपको कौन-कौन से खेल खेलना अच्छा लगता है और क्यों? लिखिए।

उत्तर :- हमें लुकाछिपी, साँप-सीढ़ी और क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है। क्योंकि लुकाछिपी में छिपने पर जब दाम देने वाला ढूँढ नहीं पाता है तो बहुत आनंद आता है। साँप सीढ़ी में जब साँप वाले नंबर पर कोई आता है और सीधे नीचे चला जाता है तो भी बहुत ही मजा आता है। क्रिकेट में रन बनाना बहुत हमें अच्छा लगता है।

प्रश्न 8 :- निम्नलिखित संकेतों के आधार पर वर्ग पहेली हल कीजिए।

संकेत –

ऊपर से नीचे –

(2) किसी ऊँची चीज को पकड़कर झूलना– लटकना

(5) पहचाना हुआ प्रसिद्ध का पर्यायवाची– जानामाना

(7) चमकने की क्रिया– चमक

(8) चतुर शब्द का पर्यायवाची शब्द– चालाक

(9) मतवाला, मनमौजी शब्द का एक पर्यायवाची – मस्त

बाएँ से दाएँ–

(1) तालाब में खिलने वाला फूल– कमल

(3) एढ़ी के ऊपर की हड्डी का नाम– टखना

(4) तत्काल, एकदम शब्दों का पर्यायवाची शब्द– अचानक

(6) नृत्य की क्रिया– नाचना

(9) जाल बढ़ाने वाले कीड़े का नाम– मकड़ी

(10) चलना शब्द का विलोम शब्द– रूकना

RF competition
INFOSRF.COM



संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

9 + 4 = ?

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा आठवीं विषय गणित : अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26

कक्षा 8 गणित (विषय - परिमेय संख्याएँ) का मॉडल प्रश्न पत्र, बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान और विस्तृत प्रश्नों का हल

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7,                                              विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet  Social SCIENCE

मॉडल आंसर शीट, कक्षा-7, विषय-सामाजिक विज्ञान, माह-मार्च 2021 || Modal Answer Sheet Social SCIENCE

(अ) क्या कारण है कि कृषि अफ्रीका के निवासियों का मुख्य व्यवसाय होते हुए भी यह महाद्वीप कृषि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है?

Read more
मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th                                  विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

मॉडल आंसर शीट, कक्षा 7th विषय-विज्ञान, माह-मार्च || Model Answer Sheet, Science

प्रश्न 1. बूझो साइकिल चलाना सीख रहा था तभी साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण वह गिर पड़ा और उसे घुटने में चोट लग गई, चोट वाले स्थान से रक्त बहने लगा। कुछ समय बाद उसने देखा कि रक्त का बहना अपने आप रुक गया और चोट वाले स्थान पर गहरे लाल रंग का एक थक्का जम गया। बूझो यह देखकर आश्चर्य चकित है। बूझो के कुछ प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Read more

Search Option

Follow us