Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

प्रतिभा पर्व 2021-22 || कक्षा-1 व 2 के मूल्यांकन का स्वरूप - प्रयास और अभ्यास वर्कशीट्स आधारित


प्रतिभा पर्व 2021-22 || कक्षा-1 व 2 के मूल्यांकन का स्वरूप - प्रयास और अभ्यास वर्कशीट्स आधारित

कक्षा-1, 2 के बच्चों का मूल्यांकन शालाओं को उपलब्ध कराई गई 'प्रयास वर्कबुक' के द्वारा तथा 'अभ्यास पुस्तिका' में संलग्न आंकलन वर्कशीट के आधार पर किया जाएगा।

प्रतिभा पर्व - महत्वपूर्ण जानकारियाँ

अकादमिक सत्र 2021-22 हेतु प्रतिभा पर्व संबंधी राज्य शिक्षा केन्द्र के विस्तृत निर्देश निम्नानुसार हैं-

प्रतिभा पर्व आयोजन की तिथि व अवधि

1. प्रतिभा पर्व आयोजन की तिथि व अवधि परिशिष्ट-1 पर संलग्न समय-सारिणी (Time Table) अनुसार प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत सभी बच्चों का प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 17 जनवरी से 24 जनवरी 2022 की अवधि में किया जाने का निर्देश दिया गया है। एक दिवस में एक ही विषय का मूल्यांकन किये जाने को कहा गया है।

2. प्रतिभा पर्व गतिविधि कैलेण्डर प्रतिभा पर्व 2021-22 संबंधी समस्त गतिविधियों का क्रियान्वयन पत्र साथ संलग्न गतिविधि कैलेण्डर परिशिष्ट-2 अनुसार सुनिश्चित किया जाने को कहा गया है।

कक्षा-1 व 2 में मूल्यांकन का स्वरूप

राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा निर्देश में कक्षा 1 व 2 के मूल्यांकन के लिए जानकारी दी गई है। निर्देश में कहा गया है कि कक्षा 1 व 2 के लिए मूल्यांकन पृथक से नहीं लिया जाएगा। कक्षा-1, 2 के बच्चों का मूल्यांकन शालाओं को उपलब्ध कराई गई 'प्रयास वर्कबुक' के द्वारा तथा 'अभ्यास पुस्तिका' के अन्त में संलग्न आंकलन वर्कशीट (विषय-हिन्दी, अंग्रेजी, गणित) के आधार पर किया जाएगा। कक्षा-1, 2 हेतु मराठी विशिष्ट व उर्दू विशिष्ट विषय की आकलन वर्कशीट राज्य स्तर से जिलों को उपलब्ध कराई जाएगी मराठी व उर्दू (कक्षा 1, 2) हेतु एकीकृत वर्कशीट होगी अर्थात् कक्षा 1 व 2 के लिए पृथक-पृथक वर्कशीट नहीं होंगी।

मूल्यांकन वर्कशीट पर कार्य की प्रक्रिया

कक्षा 1 व 2 हेतु 'अभ्यास पुस्तिका' (वर्कबुक) तथा 'प्रयास' (वर्कबुक) में दी गई मूल्यांकन वर्कशीट पर कार्य की प्रक्रिया निम्नानुसार होगी।
वर्कबुक में दी गई वर्कशीट्स पर कार्य सर्वप्रथम वर्कबुक में दी गई विषय - हिन्दी, गणित, अंग्रेजी की अभ्यास वर्कशीट्स व इसके बाद मूल्यांकन वर्कशीट्स पर कार्य कराया जाए। कक्षा 1 व 2 के मूल्यांकन हेतु 'प्रयास' वर्कबुक की प्रारंभिक 5 वर्कशीट्स तथा 'अभ्यास पुस्तिका' की प्रारम्भिक 5 वर्कशीट का उपयोग किया जाए। दोनों वर्कबुक (प्रयास और अभ्यास पुस्तिका) की वर्कशीट्स को 25-25 अंक का अधिभार दिया जाए। कक्षा 1 व 2 में प्रत्येक विषय का पूर्णांक 50-50 अंक का होगा। वर्कशीट्स पर कार्य कक्षा शिक्षण के दौरान ही कराया जाए 'प्रयास वर्कबुक' अंतर्गत दी गई अभ्यास वर्कशीट व मूल्यांकन वर्कशीट पर कार्य संदर्भित पत्र क्र. 6 (राशिके का पत्र क्र. 4248, भोपाल दि. 11.08.2021 (प्रयास वर्कबुक की वर्कशीट प्रोजेक्ट कार्य के साप्ताहिक मूल्यांकन संबंधी) अनुसार कराया जाए।

मूल्यांकन वर्कशीट की जाँच

प्रतिभा पर्व हेतु चयनित विषयवार वर्कशीट पर कार्य दिनांक 29.01.2022 तक पूर्ण कराया जाए। प्रतिभा पर्व हेतु चयनित वर्कशीट्स पर कार्य पूर्ण होने के बाद वर्कबुक को शाला में जमा करा लिया जाएगा। उसके बाद प्रतिभा पर्व हेतु चयनित वर्कशीट की जाँच की जाए और पूर्णांक में से विषयवार प्राप्तांक मूल्यांकन अभिलेख में अंकित किए जाए। चयनित वर्कशीट्स में अंक विभाजन करके प्राप्तांक दिए जाएँ। वर्कशीट कार्य पूर्ण करने के उपरान्त इन्हें शाला में अभिलेख के रूप में रखा जाए, किसी भी दशा में वर्कबुक में से वर्कशीट को फाड़कर अलग न किया जाए।

इस तरह सत्र 2021-22 के प्रतिभा पर्व में कक्षा 1 और 2 के मूल्यांकन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा निर्देश में दी गई है। आप दिशानिर्देश नीचे की लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर अवलोकन कर सकते हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
Email और Gmail में क्या अन्तर है

इस 👇 बारे में भी जानें।
विद्यालय Udise कैसे भरें

इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एतिहासिक पर्यटन स्थल- आष्टा का महाकाली मंदिर

इस 👇 बारे में भी जानें।
टैनग्राम क्या है? इसका आविष्कार एवं विकास

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थल एवं उनकी प्रसिद्धि के कारण


उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के नीले/पर्पल बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF (doc1)
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more
नियम 16-17: पदोन्नति के बाद पदभार ग्रहण – 2 माह का नियम और स्थगन की प्रक्रिया

नियम 16-17: पदोन्नति के बाद पदभार ग्रहण – 2 माह का नियम और स्थगन की प्रक्रिया

जानें – पदोन्नति आदेश के बाद कितने दिन में ज्वाइन करना है, देर से ज्वाइन करने पर क्या सजा मिलती है, और पदभार से पहले केस बनने पर क्या होता है

Read more

Search Option

Follow us