An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हिन्दी कक्षा 9 एक वाक्य में उत्तर वाले 50 प्रश्न (उत्तर सहित) वार्षिक परीक्षा हेतु | विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न | 9th Hindi

प्रश्न (1) मानसरोवर से कवि का क्या आशय है? [वार्षिक परीक्षा- 2023]
उत्तर― मानसरोवर से कवि का आशय मनरूपी सरोवर है।
प्रश्न (2) ब्रिटिश राज का गहना क्या है?।
उत्तर― ब्रिटिश राज का गहना हथकड़ियाँ है।
प्रश्न (3) स्थायी भाव को जगाने वाले तथा उद्दीप्त करने वाले कारक क्या कहलाते हैं?।
उत्तर― स्थायी भाव को जगाने वाले तथा उद्दीप्त करने वाले कारक विभाव कहलाते हैं।
प्रश्न (4) 'प्रत्यय' शब्द में कहाँ जुड़ता है? [वार्षिक परीक्षा- 2022]
उत्तर― 'प्रत्यय' शब्द में शब्द के पीछे जुड़ता है।
प्रश्न (5) सबसे बुद्धिहीन जानवर किसे माना गया है?।
उत्तर― सबसे बुद्धिहीन जानवर गधा को माना गया है।
प्रश्न (6) गाँव में शहरी मेहमान (दामाद) की तरह सज-धज कर कौन आया? [वार्षिक परीक्षा- 2024]
उत्तर― गाँव में शहरी मेहमान (दामाद) की तरह सज-धज कर मेघ (बादल) आया था।
प्रश्न (7) कविता के शाब्दिक अनुशासन का नाम क्या है? [वार्षिक परीक्षा- 2023]
उत्तर― कविता के शाब्दिक अनुशासन का नाम छंद है।
प्रश्न (8) रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?।
उत्तर― रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं।
प्रश्न (9) लेखिका मृदुला गर्ग के नाना पढ़ाई करने कहाँ गए थे? [वार्षिक परीक्षा- 2022]
उत्तर― लेखिका मृदुला गर्ग के नाना पढ़ाई करने विलायत (विदेश) गए थे।
प्रश्न (10) 'ऊँची दुकान और फीका पकवान' का क्या अर्थ है?।
उत्तर― 'ऊँची दुकान और फीका पकवान' का अर्थ अधिक दिखावा करना है।
प्रश्न (11) उपमा अलंकार के कितने अंग होते हैं? [वार्षिक परीक्षा- 2024]
उत्तर― उपमा अलंकार के चार अंग होते हैं।
प्रश्न (12) जनरल मिथैया का चित्र किसने मँगाया था?।
उत्तर― जनरल मिथैया का चित्र बहन रेणु ने मँगाया था।
प्रश्न (13) साहित्यिक पुरखे किसे कहा गया है? [वार्षिक परीक्षा- 2023]
उत्तर― साहित्यिक पुरखे प्रेमचंद को कहा गया है।
प्रश्न (14) ऊँचे कुल में जन्म लेकर क्या करना चाहिए?।
उत्तर― ऊँचे कुल में जन्म लेकर ऊँचे (श्रेष्ठ) काम करना चाहिए।
प्रश्न (15) काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व क्या कहलाते हैं?।
उत्तर― काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व अलंकार कहलाते हैं।
प्रश्न (16) 'उपसर्ग' शब्द में कहाँ जुड़ता है? [वार्षिक परीक्षा- 2022]
उत्तर― 'उपसर्ग' शब्द में उसके पहले जुड़ता है।
प्रश्न (17) कहानी के कितने तत्व माने गए हैं?।
उत्तर― कहानी के छः तत्व माने गए हैं।
प्रश्न (18) पंचामृत में कौन-सा समास है?।
उत्तर― पंचामृत में द्विगु समास है।
प्रश्न (19) 'पराकाष्ठा' शब्द का क्या अर्थ है? [वार्षिक परीक्षा- 2022]
उत्तर― 'पराकाष्ठा' शब्द का अंतिम सीमा अर्थ है।
प्रश्न (20) 'बल' शब्द में 'वान' प्रत्यय लगाने से कौन-सा शब्द बनेगा? [वार्षिक परीक्षा- 2023]
उत्तर― 'बल' शब्द में 'वान' प्रत्यय लगाने से बलवान शब्द बनेगा।
प्रश्न (21) ज्यों ही वह आया, त्यों ही सो गया' किस प्रकार का वाक्य है?।
उत्तर― ज्यों ही वह आया, त्यों ही सो गया' मिश्रित वाक्य है।
प्रश्न (22) सालिम अली अन्य किस नाम से जाने जाते हैं? [वार्षिक परीक्षा- 2024]
उत्तर― सालिम अली अन्य नाम वर्डवाचर से जाने जाते हैं।
प्रश्न (23) परदादी ने आधा लोटा पानी किसे पिलाया?।
उत्तर― परदादी ने आधा लोटा पानी चोर को पिलाया।
प्रश्न (24) लोक में प्रचलित उक्ति क्या कहलाती है? [वार्षिक परीक्षा- 2023]
उत्तर― लोक में प्रचलित उक्ति लोकोक्ति कहलाती है।
प्रश्न (25) रसखान किसके भक्त थे?।
उत्तर― रसखान श्रीकृष्ण के भक्त थे।
प्रश्न (26) दोहा छंद में कितनी मात्राएँ होती हैं?।
उत्तर― दोहा छंद में 24 मात्राएँ होती हैं।
प्रश्न (27) श्रृंगार रस का स्थायी भाव लिखिए। [वार्षिक परीक्षा- 2022]
उत्तर― श्रृंगार रस का स्थायी भाव रति है।
प्रश्न (28) 'साँवले सपनों की याद' के लेखक का क्या नाम है?।
उत्तर― 'साँवले सपनों की याद' के लेखक का जाकिर हुसैन नाम है।
प्रश्न (29) 'तारे गिनना' का क्या अर्थ है?।
उत्तर― 'तारे गिनना' का अर्थ नींद न आना है।
प्रश्न (30) पाठ में बाढ़ के पानी को क्या कहा गया है? [वार्षिक परीक्षा- 2023]
उत्तर― पाठ में बाढ़ के पानी को मृत्यु का तरल दूत कहा गया है।
प्रश्न (31) 'अंधकार' का तद्भव शब्द क्या है?।
उत्तर― 'अंधकार' का तद्भव शब्द अंधेरा है।
प्रश्न (32) शब्द के अन्त में जुड़कर उसका अर्थ परिवर्तन करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं? [वार्षिक परीक्षा- 2024]
उत्तर― शब्द के अन्त में जुड़कर उसका अर्थ परिवर्तन करने वाले शब्द प्रत्यय कहलाते हैं।
प्रश्न (33) आपके पाठ्यक्रम में फणीश्वरनाथ रेणु की रचना कौन-सी है?।
उत्तर― हमारे पाठ्यक्रम में फणीश्वरनाथ रेणु की रचना इस जल प्रलय में है।
प्रश्न (34) ज्ञानमार्गी भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि कौन है?।
उत्तर― ज्ञानमार्गी भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि कबीरदास है।
प्रश्न (35) 'चरण सरोज पखारन लागे' में कौन-सा अलंकार है? [वार्षिक परीक्षा- 2022]
उत्तर― 'चरण सरोज पखारन लागे' में रूपक अलंकार है।
प्रश्न (36) बिना पूर्वापर संबंध के स्वयं में पूर्ण होनें वाला काव्य क्या कहलाता है?।
उत्तर― बिना पूर्वापर संबंध के स्वयं में पूर्ण होनें वाला मुक्तक काव्य कहलाता है।
प्रश्न (37) लेखिका मृदुला गर्ग की परदादी ने मन्दिर में जाकर क्या मन्नत माँगी थी? [वार्षिक परीक्षा- 2024]
उत्तर― लेखिका मृदुला गर्ग की परदादी ने मन्दिर में जाकर पतोहू की पहली सन्तान लड़की होने की मन्नत माँगी थी।
प्रश्न (38) रिपोर्ताज किस भाषा का शब्द है?।
उत्तर― रिपोर्ताज फ्रेंच भाषा का भाषा का शब्द है।
प्रश्न (39) मेघ के आगमन की सूचना देने आगे-आगे कौन प्रसन्नतापूर्वक चल रही है? [वार्षिक परीक्षा- 2022]
उत्तर― मेघ के आगमन की सूचना देने आगे-आगे हवा प्रसन्नतापूर्वक चल रही है।
प्रश्न (40) 'मनोयोग' का संधि विच्छेद क्या होगा?।
उत्तर― 'मनोयोग' का संधि विच्छेद मनः योग होगा।
प्रश्न (41) 'सदाचार' का विलोम शब्द क्या है?।
उत्तर― 'सदाचार' का विलोम शब्द दुराचार है।
प्रश्न (42) 'रीड़ की हड्डी' एकांकी किस समस्या पर आधारित है? [वार्षिक परीक्षा- 2024]
उत्तर― रीड़ की हड्डी' एकांकी विवाह समस्या पर समस्या पर आधारित है।
प्रश्न (43) बाढ़ के आने की सूचना कौन दे रहा था?।
उत्तर― बाढ़ के आने की सूचना जनसम्पर्क विभाग दे रहा था।
प्रश्न (44) तिब्बत में खतरे की जगहें कौन-सी हैं?।
उत्तर― तिब्बत में खतरे की जगह डांडे हैं।
प्रश्न (45) आज परदे पर कौन कुर्बान हो रहे हैं?।
उत्तर― आज परदे पर आज के रचनाकार कुर्बान हो रहे हैं।
प्रश्न (46) 'चरण सरोज परवाउन लागे' में कौन-सा अलंकार है?।
उत्तर― 'चरण सरोज परवाउन लागे' में रूपक अलंकार है।
प्रश्न (47) नायक के वृहद् जीवन का चित्रण किस काव्य में होता है?।
उत्तर― नायक के वृहद् जीवन का चित्रण महाकाव्य में होता है।
प्रश्न (48) मुक्तिबोध की कविताएँ किस काव्यधारा में आती हैं?।
उत्तर― मुक्तिबोध की कविताएँ प्रयोगवादी काव्यधारा में आती हैं।
प्रश्न (49) नई कविता का प्रारम्भ कब से हुआ?।
उत्तर― नई कविता का प्रारम्भ 1950 से हुआ।
प्रश्न (50) विवाह को 'बिजनेस' कौन कहता है?।
उत्तर― विवाह को 'बिजनेस' गोपाल प्रसाद कहता है।

मॉडल प्रश्न पत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी कक्षा 9 क्षितिज (हिन्दी) के गद्य खण्ड
1. हिन्दी के परीक्षापयोगी 40 वैकल्पिक प्रश्न उत्तर सहित कक्षा 9
2. हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न (उत्तर सहित)
3. हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु सत्य / असत्य कथन वाले 50 प्रश्न (उत्तर सहित)

कक्षा 9 क्षितिज (हिन्दी) के गद्य खण्ड के पाठ, उनके सारांश एवं अभ्यास
1. पाठ 1 'दो बैलों की कथा' पाठ, का सारांश, अभ्यास एवं व्याकरण
2. सम्पूर्ण कहानी- 'दो बैलों की कथा' - प्रेंमचन्द
3. दो बैलों की कथा (कहानी) प्रेंमचन्द
4. पाठ- 2 'ल्हासा की ओर' - यात्रावृत्त - राहुल सांकृत्यायन
5. पाठ- 2 'ल्हासा की ओर' (यात्रा-वृत्तान्त, लेखक- राहुल सांकृत्यायन), पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर, भाषा अध्ययन, रचना और अभिव्यक्ति (कक्षा 9 हिन्दी)
6. पाठ - 3 'उपभोक्तावाद की संस्कृति' (विषय हिन्दी गद्य-खण्ड कक्षा - 9) प्रश्नोत्तर अभ्यास
7. साँवले सपनों की याद– जाबिर हुसैन, प्रमुख गद्यांश एवं प्रश्नोत्तर।
8. नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया — चपला देवी, Class 9th Hindi क्षितिज पाठ-5 अभ्यास व प्रश्नोत्तर
9. पाठ 6 'प्रेंमचंद के फटे जूते' (विषय- हिन्दी गद्य-खण्ड कक्षा- 9) पाठ का सारांश एवं प्रश्नोत्तर
10. पाठ- 7 'मेरे बचपन के दिन' (विषय- हिन्दी कक्षा- 9 गद्य-खण्ड) सारांश एवं प्रश्नोत्तर

कक्षा 9 क्षितिज (हिन्दी विशिष्ट) के पद्य खण्ड के पाठ, उनके सार, अभ्यास व प्रश्नोत्तर को पढ़ें।
1. पाठ 9 साखियाँ और सबद (पद) भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
2. पाठ 10 'वाख' भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
3. पाठ 11 'सवैये' भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
4. पाठ 12 'कैदी और कोकिला' भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
5. पाठ 13 'ग्रामश्री' भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
6. पाठ 14 चंद्र गहना से लौटती बेर केदारनाथ अग्रवाल भावार्थ एवं अभ्यास
7. पाठ - 15 'मेघ आए' (विषय - हिन्दी काव्य-खण्ड कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
8. पाठ - 16 'यमराज की दिशा' (विषय - हिन्दी काव्य-खण्ड कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
9. बच्चे काम पर जा रहे हैं' (पाठ - 17 विषय - हिन्दी काव्य-खण्ड कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत एवं विश्व के देशों के आकार व स्थिति | Size And Position Of India And Countries Of The World
2. विश्व तथा भारत (एवं उसके पड़ोसी देश) | World And India (And Its Neighboring Countries)
3. भारत की स्थलाकृतियाँ– शैलें और प्लेटें | Topography Of India– Rocks And Plates
4. भारतीय स्थलाकृतियों का निर्माण– गोंडवाना भूमि | Formation Of Indian Topographies– Gondwana Land
5. हिमालय– हिमाद्रि (ऊँचे शिखर), हिमाचल, शिवालिक | Himalaya– Himadri (High Peak), Himachal, Shivalik

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत का उत्तरी मैदान– भाबर, तराई, भांगर, खादर | Northern Plains Of India– Bhabar, Terai, Bhangar, Khadar
2. प्रायद्वीपीय पठार– मध्य उच्चभूमि, दक्कन ट्रैप | Peninsular Plateau– Central Highlands, Deccan Trap
3. भारतीय मरूस्थल और तटीय मैदान | Indian Desert And Coastal Plain
4. लक्षद्वीप (प्रवाल), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | Lakshadweep (Coral), Andaman And Nicobar Islands
5. अपवाह तंत्र एवं अपवाह प्रतिरूप | Drainage System And Drainage Pattern

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत में अपवाह तंत्र– हिमालय की नदियाँ एवं प्रायद्वीपीय नदियाँ | Drainage System In India– Himalayan Rivers And Peninsular Rivers
2. सिन्धु नदी तंत्र एवं सहायक नदियाँ | Indus River System And Tributaries
3. गंगा नदी तंत्र एवं सहायक नदियाँ | Ganges River System And Tributaries
4. भारत में ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र | Brahmaputra River System In India
5. महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, नर्मदा, तापी | Mahanadi, Godavari, Krishna, Kaveri, Narmada, Tapi

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत में झीलें | Lakes In India
2. नदी प्रदूषण एवं नदी संरक्षण | River Pollution And River Conservation
3. जलवायु (भारत की जलवायु), मौसम, ऋतु | Climate (Climate Of India), Weather, Seasons
4. जलवायवी नियंत्रण– अक्षांश, ऊँचाई, वायु दाब, समुद्र से दूरी, महासागरीय धाराएँ, उच्चावच लक्षण | Climate Control
5. कोरिआलिस बल, जेट धाराएँ, चक्रवातीय विक्षोभ | Corialis Force, Jet Streams, Cyclonic Disturbances

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत पर मानसूनी पवनों का प्रभाव | Effect Of Monsoon Winds On India
2. भारतीय मानसून का आगमन एवं वापसी | Indian Monsoon Arrival And Withdrawal
3. भारत में शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु | Winter Season And Summer Season In India
4. भारत में वर्षा ऋतु (मानसून का आगमन) | Rainy Season In India (Arrival Of Monsoon)
5. भारत की प्राकृतिक वनस्पति | Natural Vegetation Of India

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारतीय वनस्पति के प्रकार एवं विशेषताएँ | Types And Characteristics Of Indian Plants
2. भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन) | Tropical Evergreen Forest (Rain Forest) In India
3. भारत में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन) | Tropical Deciduous Forest (Monsoon Forest) In India
4. नागफनी की पत्तियाँ छोटी और काटेदार क्यों होती हैं? | भारत में कटीले वन एवं झाड़ियाँ | Information About Thorny Forests
5. पर्वतीय क्षेत्रों के वृक्ष शंकुधारी क्यों होते हैं? | पर्वतीय वन || Mountain Forests

भूगोल के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें। (Also read these 👇 episodes of Geography.)
1. भारत में मैंग्रोव वन | Mangrove Forest In India

कक्षा 9 संस्कृत के पाठों व प्रश्नोत्तर पढ़ें।
1. पाठः प्रथमः 'भारतीवसन्तगीतिः' (विषय - संस्कृत कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
2. पाठः द्वितीयः 'स्वर्णकाकः' (विषय - संस्कृत कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
3. पाठः तृतीयः 'गोदोहनम्' विषय - संस्कृत (कक्षा- 9) सारांश, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

  • BY: ADMIN
  • 0
  • 84

सही जोड़ी वाले प्रश्न (उत्तर सहित) हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु | विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न | 9th Hindi

इस भाग में सही जोड़ी वाले प्रश्न (उत्तर सहित) हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु साथ ही विगत वर्षों में पूछे गए ही जोड़ी वाले प्रश्न भी दिये गए हैं।

Read more

हिन्दी कक्षा 9 एक वाक्य में उत्तर वाले 50 प्रश्न (उत्तर सहित) वार्षिक परीक्षा हेतु | विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न | 9th Hindi

इस अंश में वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षा 9 की हिन्दी के एक वाक्य में उत्तर वाले 50 प्रश्न (उत्तर सहित) तथा विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न दिये गए हैं।

Read more

"वैष्णव जन तो तेने कहीये" भजन का हिंदी अनुवाद || Hindi translation of the hymn "Vaishnav Jan To Tene Kahiye"

महात्मा गाँधी के द्वारा गाए जाने वाला प्रसिद्ध भजन - "वैष्णव जन तो तेने कहिये" जोकि गुजरात प्रान्त के प्रसिद्ध संत कवि नरसी मेहता (1414-1478) के द्वारा रचित है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe