An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हिन्दी भाषा ज्ञान - स्वर, व्यन्जन एवं उनके उच्चारण स्थल (ब्रिज कोर्स कक्षा -9)

स्वर - अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ = 11

संस्कृत के लिए प्रयुक्त देवनागरी में 'ऋ' एवं 'लृ' तथा 'लृृृ' भी सम्मिलित हैं, किन्तु हिन्दी में इनका प्रयोग न होने के कारण इन्हें हिन्दी की मानक वर्णमाला में स्थान नहीं दिया गया है।

मूल व्यंजन

क ख ग घ ङ
च छ ज झ ञ
ट ठ ड ढ ण
त थ द ध न
प फ ब भ म
य र ल व
श ष स ह = 33

द्विगुण व्यंजन
ड़ ढ़ = 2

संयुक्त व्यंजन

क्ष त्र ज्ञ श्र = 4
अनुस्वार – अं = 1
विसर्ग - अः = 1
कुल = 41
स्वर - 11, व्यंजन - 41 कुल = 52

वर्णों के उच्चारण स्थान

नासिका (नासिक्य)
अँ, ङ, ञ, ण, न, म
दन्तमूल (वर्त्स्य)
र, ल
दन्त (दन्त्य)
त, थ, द, ध, न (तवर्ग) एवं स
दन्त + ओष्ठ

ओष्ठ (ओष्ठय)
प, फ, ब, भ, म (पवर्ग) एवं उ, ऊ
ओष्ठ + कंठ
ओ, औ, ऑ
मूर्धा (मूर्धन्य)
ट, ठ, ड, ढ, ण (टवर्ग) एवं ऋ, ष
तालु (तालव्य)
च, छ, ज, झ, ञ (चवर्ग) एवं इ, ई, य, श
कंठ + तालु
ए, ऐ
कंठ (कंट्य)
क, ख, ग, घ, ङ (कवर्ग) एवं अ, आ, अः,ह

कार्यपत्रक - 1

वर्ण का प्रकार सम्मिलित वर्ण
स्वर अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
अनुस्वार अं
विसर्ग अः
'क' वर्ग के व्यंजन क, ख, ग, घ, ङ
'च' वर्ग के व्यंजन च, छ, ज, झ, ञ
'ट' वर्ग के व्यंजन ट, ठ, ड, ढ, ण
'त' वर्ग के व्यंजन त, थ द, ध, न
'प' वर्ग के व्यंजन प, फ, ब, भ, म
अंतस्थ व्यंजन य, र, ल, व
ऊष्म व्यंजन श, ष, स, ह
संयुक्त व्यंजन क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
द्विगुण व्यंजन ड़, ढ़

कार्यपत्रक - 2

निर्देशानुसार वर्ण (स्वर, व्यंजन) लिखिए -

स्वरों की संख्या अनुस्वार की संख्या विसर्ग की संख्या मूल व्यंजनों की संख्या संयुक्त व्यंजन की संख्या हिन्दी वर्णमाला में कुल वर्णों की संख्या
11 01 01 33 04 52

कार्यपत्रक - 3

वर्णों को जोड़कर संयुक्ताक्षर बनाइए -
(1) क्ष = क् + ष
(2) त्र = त् + र
(3) ज्ञ = ज् + ञ
(4) श्र = श् + र

कार्यपत्रक - 4

(1) कण्ठ से उच्चारित होने वाले वर्ण लिखिए और बोलकर देखिए।
उत्तर - 'अ', 'आ', 'क', 'ख', 'ग', 'घ', 'ह'
(2) तालु से उच्चारित होने वाले वर्ण लिखिए और बोलकर देखिए।
उत्तर - इ, ई, च, छ, ज, झ, य, श
(3) दाँतों से उच्चारित -
उत्तर - 'लृ', 'त', 'थ', 'द', 'ध', 'ल' और 'स'
(4) ओठों से उच्चारित -
उत्तर - 'उ', 'ऊ' 'प' 'फ', 'ब' 'भ', 'म'
(5) नासिका से उच्चारित -
उत्तर - 'अँ', 'ङ', 'ञ', 'ण', 'न', 'म'।
(6) मूर्धा (मस्तिष्क) से उच्चारित
उत्तर - 'ऋ', 'ट', 'ठ', 'ड', 'ढ', 'ण'
(7) कण्ठ एवं तालु से उच्चारित
उत्तर - 'ए', 'ऐ', 'च', 'छ', 'ज', 'झ', 'ञ'
(8) दाँत और तालु से उच्चारित'
उत्तर - 'न', 'य', 'र', 'ल', 'स'

(9) आपकी शाला में स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है। उसका विस्तार से अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
उत्तर - हमारी शाला में स्वतन्त्रता दिवस पर्व के पूर्व विद्यालय परिसर की पूरी साफ सफाई की जाती है। इस दिवस को सभी विद्यार्थी प्रातः काल विद्यालय में एकत्रित होते हैं। सभी लोग मिलजुलकर ग्राम भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी निकालते हैं। विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हमारे प्राचार्य महोदय के द्वारा संपन्न किया जाता है। ग्राम के नागरिकों का सम्मान करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अंत में पुरस्कार एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होता है।

कार्यपत्रक - 5

श्रुतलेख शिक्षक द्वारा बोले गए शब्दों को लिखिए -
टीप - विद्यार्थीगण शिक्षक द्वारा बोले गए शब्दों को अच्छी तरह से सुनकर साफ-साफ लिखें।

कार्यपत्रक - 6

निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग करें -
मैं - मैं विद्यालय जा रहा हूँ।
में - टोकरी में क्या रखे हैं।
और - सीता, गीता और मोहन विद्यालय पहुँच चुके हैं।
ओर - पूर्व दिशा की ओर लालिमा छा गई।
कि - मैं पहुँचा ही हूँ कि बस निकल गई।
की - श्यामपट्ट की ओर देखो।
हैं - इस विद्यालय में 100 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं
है - आपका क्या नाम है

टीप - विद्यार्थीगण इसी तरह के वाक्य की रचना कर सकते हैं इसमें दिए गए शब्दों का प्रयोग हो।

कक्षा 9 क्षितिज (हिन्दी) के पाठ, उनके सारांश एवं अभ्यास
1. पाठ 1 'दो बैलों की कथा' पाठ, का सारांश, अभ्यास एवं व्याकरण
2. सम्पूर्ण कहानी- 'दो बैलों की कथा' - प्रेंमचन्द
3. दो बैलों की कथा (कहानी) प्रेंमचन्द
4. 'ल्हासा की ओर' - यात्रावृत्त - राहुल सांकृत्यायन

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा 9 गणित (Standard) वैकल्पिक प्रश्न (विगत वर्षों के प्रश्नों सहित) वार्षिक परीक्षा 2025 | Maths Objective questions

इस लेख में कक्षा 9 गणित (Standard) के वैकल्पिक प्रश्न (विगत वर्षों के प्रश्नों सहित) वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु दिये गए हैं।

Read more

सही जोड़ी वाले प्रश्न (उत्तर सहित) हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु | विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न | 9th Hindi

इस भाग में सही जोड़ी वाले प्रश्न (उत्तर सहित) हिन्दी कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा हेतु साथ ही विगत वर्षों में पूछे गए ही जोड़ी वाले प्रश्न भी दिये गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe