Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

भाषा ज्ञान एवं प्रायोजना कार्य- कक्षा 6 भाषा भारती- पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा | भाषा अध्ययन (भाषा की बात)


भाषा ज्ञान एवं प्रायोजना कार्य- कक्षा 6 भाषा भारती- पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा | भाषा अध्ययन (भाषा की बात)

उप शीर्षक:
इस अंश में कक्षा छठवीं की भाषा भारती के पाठ एक विधि विश्व तिरंगा प्यारा में दिए गए भाषा की बात (भाषा अध्ययन) एवं प्रयोजना कार्य का विवरण दिया गया है।

भाषा की बात

1. निम्नलिखित शब्दों का उच्चारण कीजिए–
स्वतंत्रता, मातृभूमि, निर्भय, निश्चय, प्रण

2. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए-
पूरण, सान, विरो, ऊंचा
पूरण- पूर्ण
सान- शान
विरो- वीरों
ऊंचा- ऊँचा

3. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द वर्ग तालिका से छाँट कर लिखिए–
सुधा- अमृत, अमिय
विश्व- जगत, संसार
झंडा- ध्वज, पताका
माता- माँ, जननी
शत्रु- बैरी, अरि
तन- देह, शरीर
4. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए–

स्वतंत्र- परतंत्र
शत्रु- बैरी
नीचे- ऊपर
विजय- पराजय

कविता का अर्थ भी जानें।👇
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का अर्थ

प्रायोजना कार्य

1. शिक्षक की सहायता से तिरंगे झंडे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीजिए-
तिरंगे झंडे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ-
(i) तिरंगे झंडे में 3 रंग होते हैं केसरिया सबसे ऊपर, मध्य में सफेद और नीचे हरा रंग होता है।
(ii) केसरिया रंग त्याग और बलिदान का, सफेद रंग शांति का और हरा रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक होता है।
(iii) तिरंगे झंडे के मध्य में नीले रंग में चक्र बना होता है।
(iv) इस चक्र में कुल 24 तिलियाँ होती हैं यह चक्र प्रगति का प्रतीक है।
(v) तिरंगा झंडा 3:2 के माप में होना चाहिए। अर्थात लंबाई 3 भाग तो चौड़ाई 2 भाग होनी चाहिए।
इस 👇 कविता का अभ्यास कार्य भी देखें।
विजयी विश्व तिऱंगा प्यारा प्रश्न उत्तर

2. विभिन्न देशों के झंडों के चित्र खोज कल एल्बम नई लगाइए।
टीप- विद्यार्थी का इंटरनेट से खोज कर विभिन्न देशों के झंडों को देख सकते हैं।

3. ध्वजारोहण के समय ध्यान देने योग्य बातों की सूची बनाइए-
(i) जब भी ध्वज फहराया जाए उस समय हम सभी को सावधान मुद्रा में खड़े रहना चाहिए।
(ii) ध्वजारोहण के समय में आपस में वार्तालाप नहीं करना चाहिए।
(iii) ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत का गायन करना चाहिए।
(iv) ध्वज कभी भी झुका हुआ नहीं होना चाहिए।
(v) जब ध्वज फहराया जाए तो लाल रंग ऊपर एवं हरा रंग नीचे होना चाहिए।
4. देश भक्ति से संबंधित अन्य गीतों को लिखकर कक्षा में लगाइए।
टीप- विद्यार्थीगण विभिन्न पुस्तकों, पत्रिकाओं, पुरानी पाठ्य पुस्तकों आदि से देशभक्ति पूर्ण गीतों को लिखकर कक्षा में लगा सकते हैं।
5. अमर शहीदों के संबंध में सचित्र जानकारियाँ तैयार कर अपने साथियों को दिखाइए।
टीप- विद्यार्थीगण हमारे देश के अमर शहीद जैसे भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, अशफाक उल्ला खाँ, दामोदर वीर सावरकर, राम प्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान शहीद हुए हैं, जिनकी सचित्र जानकारी तैयार कर अपने सहपाठियों से चर्चा कर सकते हैं।
इन 👇 कविताओं बारे में भी जानें।
1. जिसने सूरज चाँद बनाया भावार्थ एवं अभ्यास
2. पुष्प की अभिलाषा भावार्थ
3. पुष्प की अभिलाषा पाठ का अभ्यास
4. 'मत ठहरो तुमको चलना ही चलना है।'
5. वर दे ! कविता (सरस्वती वन्दना) का अर्थ

जीता रहे देश यह अपना जग में जीवन दान दें,
सम्मानित हो देश हमारा जन जन को सम्मान दें।


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

3 + 5 = ?

You may also like

पाठ 18 परमानंद माधवम् | कक्षा 6 हिन्दी प्रमुख गद्यांशों की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या | सम्पूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण)

पाठ 18 परमानंद माधवम् | कक्षा 6 हिन्दी प्रमुख गद्यांशों की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या | सम्पूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण)

इस लेख में कक्षा 6 विषय हिन्दी के पाठ 18—'परमानंद माधवम' के प्रमुख गद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या के साथ प्रश्नोत्तर व व्याकरण की जानकारी दी गई है।

Read more
पाठ 17 संकल्प कक्षा 6 हिन्दी विशिष्ट सम्पूर्ण पाठ एवं पद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या, अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण / भाषा अध्ययन) | Path 17 Sankalp

पाठ 17 संकल्प कक्षा 6 हिन्दी विशिष्ट सम्पूर्ण पाठ एवं पद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या, अभ्यास (प्रश्नोत्तर व व्याकरण / भाषा अध्ययन) | Path 17 Sankalp

इस लेख में कक्षा 6 विषय हिन्दी के पाठ 17 'संकल्प' के प्रमुख पद्यांशों का संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या के साथ प्रश्नोत्तर व व्याकरण की जानकारी दी गई है।

Read more
पाठ 16— श्रम की महिमा सम्पूर्ण कविता एवं व्याख्या | कक्षा 6 हिन्दी विशिष्ट पद्यांशों की संदर्भ व सप्रसंग व्याख्या, प्रश्नोत्तर व भाषा अध्ययन (व्याकरण) | Path 15 Shram ki Mahima

पाठ 16— श्रम की महिमा सम्पूर्ण कविता एवं व्याख्या | कक्षा 6 हिन्दी विशिष्ट पद्यांशों की संदर्भ व सप्रसंग व्याख्या, प्रश्नोत्तर व भाषा अध्ययन (व्याकरण) | Path 15 Shram ki Mahima

इस भाग में पाठ 16—'श्रम की महिमा' कविता एवं कविता की व्याख्या कक्षा 6 हिन्दी विशिष्ट पद्यांशों की संदर्भ व सप्रसंग व्याख्या, प्रश्नोत्तर व भाषा अध्ययन (व्याकरण) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Recent post