Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

'प्रतिभा पर्व' मूल्यांकन जनवरी 2022 की प्रमुख जानकारियाँ || Pratibha Parv 2022

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

'प्रतिभा पर्व' मूल्यांकन जनवरी 2022 की प्रमुख जानकारियाँ || Pratibha Parv 2022

'प्रतिभा पर्व' कक्षा 1 से 8 तक पूर्ण किये जाने से सम्बन्धित सारगर्भित एवं संक्षिप्त जानकारी बिन्दुवार नीचे दी गई है।

राज्य शिक्षा केन्द्र के पत्र क्र. / रा.शि. के. / मूल्यांकन / प्रतिभा पर्व / 2021-22 / 7090 भोपाल, दिनांक 24/12/21 दिशानिर्देशानुसार 'प्रतिभा पर्व' कक्षा 1 से 8 तक पूर्ण किये जाने से सम्बन्धित सारगर्भित एवं संक्षिप्त जानकारी बिन्दुवार नीचे दी गई है–

इस 👇 बारे में भी जानें।
EPES शालाओं के शिक्षक (कक्षा 6 से 10) एकीकृत शाला के शिक्षक होंगे- लोकशिक्षण संचनालय दिशानिर्देश

कक्षा 1 व 2 हेतु मूल्यांकन

(अ) मूल्यांकन तीन विषयों - हिन्दी, अंग्रेजी और गणित का होगा। प्रत्येक विषय हेतु पूर्णांक 50 अंक का होगा।
(ब) इन कक्षाओं के मूल्यांकन हेतु 'प्रयास पुस्तिका' की पहली 5 वर्कशीट व अभ्यास पुस्तिका की प्रथम 5 वर्कशीट मूल्यांकन हेतु रहेगी। इस प्रकार कुल 10 वर्कशीट होंगी।
(स) प्रत्येक वर्कशीट में 5 अंक निर्धारित होंगे। इस प्रकार 5 × 10 = 50 अंक का पूर्णांक होगा।
टीप- वर्कशीट्स को पुस्तक से फाड़कर अलग न करें।
कक्षा 1 व 2 के लिए प्रत्येक विषय के लिए 50 अंक पूर्णाक होंगे। इस प्रकार 150 का कुल पूर्णांक होगा।

इस 👇 बारे में भी जानें।
100 दिवस रीडिंग कैम्पेन दिशानिर्देश

कक्षा 3 से 8 का मूल्यांकन

(अ) प्रत्येक विषय के लिए पूर्णांक 50 अंक का होगा।
(ब) प्राथमिक कक्षाओं 3 से 5 में चार विषय हिन्दी, गणित, पर्यावरण और अंग्रेजी हेतु कुल 200 अंक निर्धारित होंगे।
(स) माध्यमिक शाला की कक्षाओं 6 वीं से 8 वीं में 6 विषय हेतु 300 का पूर्णांक निर्धारित होंगे।

प्रतिभा पर्व हेतु प्रश्नपत्र के खण्ड (भाग)

(अ) प्रश्नपत्रों में खण्ड 'अ' कौशल आधारित मूल्यांकन 30 अंक का होगा।
खण्ड 'ब' प्रोजेक्ट आधारित 20 अंक का होगा। इस प्रकार 50 अंक का पूर्णांक प्रत्येक विषय हेतु रहेंगे।
(ब) खण्ड 'अ' में कुल 16 प्रश्न व खण्ड 'ब' में कुल 2 प्रश्न 'प्रोजेक्ट कार्य' हेतु रहेंगे।
(स) प्रोजेक्ट कार्य हेतु सभी विषय की एक बुकलेट होगी। यह बुकलेट बच्चों 15 जनवरी 2022 को वितरित कर दी जावेगी। बच्चे घर ले जाकर घर पर अपने भाई-बहिन और पालकों की मदद से प्रोजेक्ट कार्य करेंगे और यह प्रोजेक्ट कार्य 25 जनवरी 2022 तक स्कूल में जमा करेंगे।
(द) कौशल आधारित टेस्ट प्रश्नपत्र टाइम टेबल के मान से विषय वार शाला समय मे स्कूल में किया जावेगा।
(इ) प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 17 जनवरी से प्रारम्भ होकर 24 जनवरी को समाप्त होगा।
(फ) जनवरी 25 से मूल्यांकन जाँच कार्य प्रारम्भ किया जावेगा और 27 जनवरी को जाँच कार्य पूर्ण किया जावेगा।
(ग) 28 जनवरी को प्रपत्र 1 व प्रपत्र 2 भरा जावेगा। प्रपत्र एक कक्षावार रहेगा व प्रपत्र दो शालावार रहेगा। दिनांक 29 जनवरी 2022 से 8 फरवरी 2022 तक पोर्टल एन्ट्री पूर्ण कर ली जावेगी।
विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभा पर्व के दिशानिर्देश को डाउनलोड कर अवलोकन करें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
विद्यार्थियों को पका हुआ भोजन एवं खाद्य सुरक्षा भत्ता प्रदान करने के आदेश


उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के नीले/पर्पल बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF (doc1)
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

नए अवकाश नियमों का परिचय, प्रारंभ तिथि, लागू होने का दायरा, अपवाद एवं सभी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ - पूर्णतः आधिकारिक गजट PDF पर आधारित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Read more

Search Option

Follow us