Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

Rsk निर्देश- मुख्य बिन्दु (शिक्षा सत्र 2022-23 की गतिविधियाँ) || अवकाश, नामांकन, मेपिंग, पाठ्यपुस्तक, गृह संपर्क, अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित छात्र, कक्षा संचालन


Rsk निर्देश- मुख्य बिन्दु (शिक्षा सत्र 2022-23 की गतिविधियाँ) || अवकाश, नामांकन, मेपिंग, पाठ्यपुस्तक, गृह संपर्क, अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित छात्र, कक्षा संचालन

शिक्षा सत्र 2022-23 की गतिविधियों के संचालन के लिए Rsk ने निर्देश जारी किए हैं जिनके मुख्य बिन्दु अवकाश, नामांकन, मेपिंग, पाठ्यपुस्तक, गृह संपर्क, अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित छात्र, कक्षा संचालन हैं।

(1) ग्रीष्मकालीन अवकाश -
(i) विद्यार्थी- 01 मई से 16 जून 2022.
(ii) शिक्षक- 01 मई से 09 जून 2022.
(2) शिक्षा सत्र 2022-23 का प्रारंभ- 17 जून 2022.

नवीन शिक्षा सत्र में महत्वपूर्ण कार्य

(अ) कक्षोन्नति एवं नामांकन-
(i) कक्षोन्नति - कक्षावार 30 जून 2022 तक।
(विद्यार्थियों की कक्षोन्नति मोबाईल ऐप से भी की जा सकती है।)
(ii) कक्षा 1 में नामांकन - 30 मई 2022 तक आँगनवाड़ी केन्द्रों से प्राप्त सूची के अनुसार।
(सत्र 2021-22 में कक्षा 1 के नामांकन कुछ जिलों में नामांकन कम है अतः नामांकन हेतु विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।)

(आ) कक्षा 5 व 8 के बच्चों का नामांकन-
31 मई 2022 तक कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं उत्तीर्ण छात्रों की सूची वरिष्ठ शालाओं को उपलब्ध कराकर कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में नामांकन कराना।

(इ) छात्रवासों में विद्यार्थियों का प्रवेश-
शासन के प्रावधानों एवं पात्रता अनुसार बालक / बालिकाओं को छात्रवासों में प्रवेश दिया जाना है।

(ई) ट्रांजीशन लॉस -
सत्र 2019-20 एवं 2020-21 डाईस डाटा के अवलोकन के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में अत्यधिक ट्रांजीशन लॉस है। अतः सत्र 2022-23 में कक्षावार समीक्षा किया जाना आवश्यक होगा।

(उ) शाला से बाहर बच्चों का नामांकन-
सत्र 2021-22 में जो बच्चे शाला से बाहर हैं उनका चिन्हांकन एवं उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाना।

(ऊ) विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाना-
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पलायन करने वाले परिवार के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में बनाये रखने हेतु पलायन वाले परिवारों के बच्चों हेतु छात्रावास का प्रावधान है।

(ए) आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र संचालन-
सत्र 2022-23 के लिए शाला से बाहर बच्चों को जिनके लिए विशेष आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जाना है। भारत शासन के द्वारा प्रबंध पोर्टल अनुसार ही आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र की स्वीकृति प्रदान की जायेगी। दिनांक 31 जुलाई 2022 तक पलायन की संभावना वाले परिवारों का चिन्हांकन किया जाए एवं शाला जाने योग्य बच्चों को चिन्हित कर प्रबंधन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाये।

(ऐ) गृह संपर्क अभियान-
सत्र 2022-23 हेतु गृह संपर्क अभियान का कार्य 15 जून से 30 जून 2022 तक पूर्ण किया जायेगा।

(ओ) परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित छात्रों की कक्षोन्नति-
सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 वीं तक के छात्र जो वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण/अनुपस्थित रहे है उनकी कक्षा उन्नति हेतु शालावार कार्ययोजना तैयार की जायेगा।

(औ) सत्र 2022-23 में नियमित कक्षा संचालन-
दिनांक 15 जून 2022 से नियमित कक्षा संचालन एवं उपयोग की जाने वाली पाठ्य सामग्री हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र एवं लोकशिक्षण संचालनालय के माध्यम से विस्तृत निर्देश जारी किये जायेगे।

(अं) कोविड प्रोटोकॉल का पालन -
कोविड 19 संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुये छात्र छात्राओं की सुरक्षा तथा अकादमिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर शालाओं के संचालन यथा मास्क, दो गज की दूरी एव सेनेटाईजर का उपयोग करते हुये समय सारणी अनुसार विद्यालय का संचालन किया जायेगा।

(अः) पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता -
सत्र 2022-23 निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण एवं अन्य सामग्री 30 मई तक विद्यालयों को उपलब्ध कराई जायेगी।

उक्त जानकारियाँ राज्य शिक्षा केन्द्र मप्र, भोपाल के क्रमांक / राशिको / ईएण्डआर / एम / 2022/ 3241 भोपाल दिनांक 18/05/2022 के दिशानिर्देश में दी गई हैं। विस्तार से जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा निर्देश को दी गई लिंक से डाउनलोड करें।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. कैशबुक लिखने का तरीका जानें।
2. खाता बही किसे कहते हैं?
3. स्टॉक (भण्डारण) पंजी कितने प्रकार की होती है?
4. नया स्टॉक रजिस्टर कैसे बनायें?
5. सामग्री प्रभार पंजी कैसे बनाते हैं?

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. उधार राशि या उधार सामग्री का उल्लेख कैशबुक में कैसे करें?
2. दाखिल खारिज रजिस्टर का लेखन कैसे करें
जन्मतिथि रजिस्टर के लेखन में ध्यान देने योग्य बातें।
4. विद्यालयों में क्रय की प्रक्रिया क्या है?
5. मुख्यालय त्याग पंजिका - विद्यालय के लिए क्यों आवश्यक है? प्रमुख कॉलम
6. अवकाश लेखा रजिस्टर कैसे तैयार करें?
7. विद्यालय का 'पुस्तक इस्यू रजिस्टर' कैसे तैयार करें
8. एम शिक्षा मित्र के अनुसार विद्यालय में रिकॉर्ड संधारण


उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के नीले/पर्पल बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF (doc1)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more
नई शिक्षा नीति 2020 और पहले की नीतियाँ - उद्देश्य, प्रमुख सिद्धांत और शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रयास | महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर

नई शिक्षा नीति 2020 और पहले की नीतियाँ - उद्देश्य, प्रमुख सिद्धांत और शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रयास | महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर

नई शिक्षा नीति 2020 और पिछले प्रयासों जैसे NPE 1986, RTE 2009, और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा, जो शिक्षा प्रणाली में समावेशिता, गुणवत्ता, और सुधार के लिए समर्पित हैं।

Read more
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 परिचय आधारित 32 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | SDG-4 क्या है | शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी तथ्य, सिद्धांत और लक्ष्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 परिचय आधारित 32 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | SDG-4 क्या है | शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी तथ्य, सिद्धांत और लक्ष्य

इस लेख में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का परिचय एवं इस पर आधारित 32 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिया गया है। इसी के साथ SDG-4 क्या है? शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी तथ्य, सिद्धांत और लक्ष्यों की जानकारी दी गई है।

Read more

Search Option

Follow us