An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मध्य प्रदेश के ये School CM rise School के रूप में चिन्हांकित || 11 नवंबर तक फार्म भरने का समय

  • BY:
     RF competition

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के आदेशानुसार CM rise schools के लिए शिक्षकों के चयन विषयक जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है–

1. जैसा कि आपको विदित है, सीएम राइज शालाओं के लिए शिक्षकों के चयन की कार्यवाही प्रचलित है। सी. एम. राइज शालाओं के लिए चयनित विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों (नवनियुक्त शिक्षकों को छोड़कर) को भी शिक्षक चयन प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक होगा।

डाउनलोड करें।
1. CM Rise School Teachers Exam Admit Card
2. cm rise exam date has postponed

2. उल्लेखनीय है कि सी.एम. राइज स्कूल कक्षा 1 से 12 के लिए संचालित होंगें। संलग्न सूची में कुछ शालाएँ कक्षा 1 से 10, 6 से 10 1 से 8 प्रदर्शित हो रही है। अतः चयनित स्कूलों को पूर्ण रूप से विकसित करने तक निकटस्थ प्राथमिक अथवा माध्यमिक शालाओं को केम्पस- 1, केम्पस 2 के रूप में नामांकित किया जाएगा। इन शालाओं की सूची पृथक से भेजी जाएगी। संलग्न सूची अनुसार चयनित विद्यालयों के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ को लिखित रूप से यह सूचित करें कि यदि वे सी.एम. राइज स्कूलों में पदस्थ रहना चाहते हैं तो उन्हें चयन परीक्षा में सम्मिलित होकर पात्रता अर्जित करनी होगी। सी. एम. राइज शिक्षक चयन प्रक्रिया में भाग न लेने अथवा परीक्षा में पात्रता अर्जित न करने की दशा में संबंधितों की पदस्थापना अन्यत्र की जाएगी। संबंधितों को इस आशय की सूचना देकर उनकी प्राप्ति अभिस्वीकृति प्राप्त करें।

3. ऐसे शिक्षक जो परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं उन शिक्षकों से 11 नवम्बर 2021 तक आवश्यक रूप से विमर्श पोर्टल पर आवेदन भरने हेतु निर्देशित करें। ऐसे शिक्षक जो परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते हैं उनसे पैरा 2 में उल्लेखित सूचना की प्राप्ति अभिस्वीकृति का रिकॉर्ड संधारित करें।

4. उपरोक्तानुसार कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रेषित करें।

इस तरह से इस दिशा निर्देश में CM राइज विद्यालय के अंतर्गत जानकारी दी गई है।
मध्यप्रदेश में जिन विद्यालयों को सी एम राइज विद्यालय के रूप में चयन चिन्हांकित किया गया है, उनकी सूची नीचे दिए गए दिशा-निर्देश में देखें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. cm rise शिक्षक चयन हेतु पर्यावरण विषय के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न
2. CM rise शिक्षक चयन परीक्षा हेतु पर्यावरण अध्ययन के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न (कक्षा-3 पाठ 2 पौधों की परी)
3. CM Rise school Teacher Exams || Pedagogical Questions of Environmental Study
4. पेडागाजीकल प्रश्न पर्यावरण अध्ययन Class 3rd पाठ 5 व 6
5. पर्यावरण अध्ययन के पेडागाजीकल प्रश्न, CMrise विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा
6. CM rise विद्यालय शिक्षकों के चयन हेतु पर्यावरण अध्ययन की तैयारी
7. सी एम राइज शिक्षक परीक्षा हेतु पर्यावरण के प्रश्न
8. गणित प्रश्नोत्तरी CM rise शिक्षक चयन परीक्षा

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें एवं लोक शिक्षा संचनालय के दिशा निर्देश को डाउनलोड करें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://drive.google.com/file/d/1VQbFGJmdQzYfuVEjCZb6hjn7C1sTUHEV/view?usp=drivesdk
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

असाक्षरों का सर्वे एवं साक्षरता पंजी का संधारण सत्र 2025-26

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र अनुसार असाक्षरों का सर्वेक्षण तथा साक्षरता पंजी के संदर्भ हेतु उसके प्रारूप के संदर्भ में जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ | मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश

इस अंश में स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ (मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।