Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

CM rise विद्यालय शिक्षकों के चयन हेतु पर्यावरण अध्ययन की तैयारी || EVS questions for CM rise school teachers exam


CM rise विद्यालय शिक्षकों के चयन हेतु पर्यावरण अध्ययन की तैयारी || EVS questions for CM rise school teachers exam

उप शीर्षक:
सी एम राइज विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा की तैयारी के लिए यहाँ पर कुल 10 प्रश्न दिए गए हैं।

सी एम राइज विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा की तैयारी के लिए यहाँ पर कुल 10 प्रश्न दिए गए हैं। ये 10 प्रश्न कक्षा 3 की पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पाठ 11 से पाठ 17 तक अध्ययन के पश्चात तैयार किए गए हैं। आशा है तैयारी में आपकी काफी सहायता होगी। धन्यवाद।

CM Rise School Teachers Exam Admit Card हेतु यहाँ क्लिक करें।

प्रश्न 1– यातायात में प्रयुक्त होने वाले जानवरों के प्रति बच्चों का जुड़ाव के लिए करना चाहिए–
(A) जानवरों के प्रत्यक्ष दर्शन कराना चाहिए।
(B) जानवरों के चित्र कक्षा में प्रदर्शित करना चाहिए।
(C) जानवरों की सूची बनवाना चाहिए।
(D) जानवरों के कार्य एवं उनकी देखभाल पर कक्षा में चर्चा करानी चाहिए।
उत्तर– (D) जानवरों के कार्य एवं उनकी देखभाल पर कक्षा में चर्चा करानी चाहिए।

प्रश्न 2– बच्चों को सड़़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देने के लिए ........
(A) बच्चों द्वारा देखे गए वाहनों पर चर्चा एवं गतिविधि कराना चाहिए।
(B) सड़़क संकेतों का अवलोकन कराना चाहिए।
(C) सड़़क पर चलने के नियमों का लेखन कराना चाहिए।
(D) यातायात के साधनों के चित्रों का प्रदर्शन करना चाहिए।
उत्तर– (A) बच्चों द्वारा देखे गए वाहनों पर चर्चा एवं गतिविधि कराना चाहिए।

प्रश्न 3– बच्चों में अवलोकन कौशल का विकास किया जा सकता है, यदि उन्हें–
(A) पाठ्य पुस्तक में दिए गए चित्रों को ध्यान से देखने का मौका दिया जाए।
(B) किसी स्थान विशेष के दर्शन कराए जाएँ।
(C) घर या गाँव के विभिन्न स्थानों को देखने के लिए कहा जाए।
(D) उक्त सभी कथन सही हैं।
उत्तर– (D) उक्त सभी कथन सही हैं।

प्रश्न 4– जेंडर समानता को प्रदर्शित करने वाली निम्न में से कौन सी बात है?
(A) मोहन के पिता बाजार जाते हैं एवं उसकी माँ घर पर खाना बनाती है।
(B) राजू के पिताजी सब्जी काट रहे हैं एवं उसकी माँ बगीचे में पानी सींच रही है।
(C) सुनीता के पिताजी उसे नहला रहे हैं एवं उसकी माँ सब्जियाँ बेचने गई है।
(D) उपरोक्त में B एवं C कथन सही है।
उत्तर– (D) उपरोक्त में B एवं C कथन सही है।

प्रश्न 5– ब्रेल लिपि के आविष्कारक किस देश के निवासी थे?
(A) फ्रांस
(B) इटली
(C) ब्रिटेन
(D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर– (A) फ्रांस

प्रश्न 6– ब्रेल लिपि उभरे हुए बिंदुओं पर आधारित होती है, बिंदुओं की संख्या है–
(A) 6
(B) 4
(C) 8
(D) 9
उत्तर– (A) 6

प्रश्न 7– निम्न में से औषधीय पौधों के समूह में एक समूह विषमता को दर्शाता है, वह है-
(A) तुलसी, अदरक, हल्दी
(B) नीम, अर्जुन, बबूल
(C) ग्वारपाठा लहसुन अजवाइन
(D) आक, आंवला, अश्वगंधा
उत्तर– (D) आक, आंवला, अश्वगंधा

प्रश्न 8– कक्षा 3 की पर्यावरण अध्ययन पाठ्य पुस्तक के पाठ 15 'आओ बनाएँ बर्तन' में दी गई अन्नपूर्णा सिन्हा द्वारा रचित भोजपुरी कहानी के हिंदी रूपांतरण पर बच्चों से अभिनय कराने से उनमें–
(A) तार्किक विचारों का जन्म होगा।
(B) सृजनात्मक विचार उत्पन्न होंगे।
(C) कौशल विकसित होगा।
(D) उक्त में से कोई नहीं।
उत्तर– (B) सृजनात्मक विचार उत्पन्न होंगे।

प्रश्न 9– राजा, रानी, वजीर, सिपाही।
सब की आपस में हुई लड़ाई।।

बच्चों के लिए यह एक पहेली है। किस खेल से संबंधित है?
(A) क्रिकेट
(B) लूडो
(C) शतरंज
(D) सांप सीढ़ी
उत्तर– (C) शतरंज

प्रश्न 10– निम्न में से किस पत्र में जानकारी को यदि कोई चाहे तो भी पढ़ सकता है–
(A) पोस्टकार्ड
(B) लिफाफा
(C) अंतर्देशीय पत्र
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर– (A) पोस्टकार्ड

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. cm rise शिक्षक चयन हेतु पर्यावरण विषय के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न
2. CM rise शिक्षक चयन परीक्षा हेतु पर्यावरण अध्ययन के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न (कक्षा-3 पाठ 2 पौधों की परी)
3. CM Rise school Teacher Exams || Pedagogical Questions of Environmental Study
4. पेडागाजीकल प्रश्न पर्यावरण अध्ययन Class 3rd पाठ 5 व 6
5. पर्यावरण अध्ययन के पेडागाजीकल प्रश्न, CMrise विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये वीडियो को देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए **विडियो** को देखें।👇🏻
(Watch **video** for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

पाठकों की टिप्पणियाॅं (1)

  • img

    (Teacher)

    Hme pariyawarad aachaa lagata hai may iska exam Dana ka liya ready hai I am interested pariyawarad

    Reply

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

3 * 6 = ?

You may also like

पर्यावरणीय शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से सहसम्बंध || सामाजिक विज्ञान शिक्षण का उद्‌देश्य || वैकल्पिक प्रश्न

पर्यावरणीय शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से सहसम्बंध || सामाजिक विज्ञान शिक्षण का उद्‌देश्य || वैकल्पिक प्रश्न

इस लेख में पर्यावरण शिक्षा के शिक्षा शास्त्र के अंतर्गत पर्यावरण शिक्षा का विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंध को स्पष्ट किया गया है।

Read more
Paryavaran Shiksha ke Sutra and Dayitva | पर्यावरणीय शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व | Teachers selection CTET and TET exam

Paryavaran Shiksha ke Sutra and Dayitva | पर्यावरणीय शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व | Teachers selection CTET and TET exam

इस लेख में शिक्षक चयन परीक्षाओं TET and CTET की तैयारियों हेतु पर्यावरण शिक्षा के सूत्र एवं दायित्व की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Recent post