Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

24/5/2022 का राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र - कक्षा 5th एवं 8th के प्रगति पत्र सुधार || महत्वपूर्ण बिन्दु

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

24/5/2022 का राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र - कक्षा 5th एवं 8th के प्रगति पत्र सुधार || महत्वपूर्ण बिन्दु

राज्य शिक्षा दिनांक 24/5/2022 के अनुसार वार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 एवं 8 ) सत्र 2021-22 हेतु छात्रवार प्रगति पत्रक की त्रुटियों में सुधार के संदर्भ में निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शिक्षा दिनांक 24/5/2022 के अनुसार वार्षिक मूल्यांकन (कक्षा 5 एवं 8 ) सत्र 2021-22 हेतु छात्रवार प्रगति पत्रक की त्रुटियों में सुधार के संदर्भ में निर्देश दिए गए हैं जिनका बिंदु वार विवरण इस प्रकार है-

(1) त्रुटिसुधार की अवधि बढ़ी - विगत दिशा निर्देशानुसार 19 मार्च 2022 तक जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को त्रुटि सुधार हेतु जानकारी निर्धारित प्रपत्र में राज्य शिक्षा केन्द्र को प्रेषित करने के लिए कहा गया था, किन्तु सरवर एवं समय अभाव के कारण जानकारी प्रेषित नहीं की जा सकी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा 28 मई 2022 तक के लिए सुधार हेतु जानकारी प्रेषित करने की अवधि बढ़ाई गई है।

(2) त्रुटि सुधार का प्रस्ताव पूर्णतः पुष्टि उपरान्त, संदर्भित पत्र में वर्णित कुल 4 परिशिष्ट अनुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी के प्रमाणीकरण सहित मूल्यांकन कक्ष को ई-मेल आई.डी. [email protected] पर प्रेषित किये जाने को निर्देशित किया गया है।

(3) परीक्षा पोर्टल पर प्रगति पत्रक में दर्ज त्रुटि के प्रकार अनुसार विभिन्न अधिकारी स्तर पर त्रुटि संशोधन की सुविधा प्रदान की जायेगी। छात्र प्रोफाईल एवं आंन्तरिक मूल्यांकन संबंधी त्रुटि सुधार ब्लॉक स्तर पर बी.आर.सी.सी. के लॉगिन से एवं बाह्य मूल्यांकन संबंधी त्रुटि सुधार जिला शिक्षा अधिकारी के लॉगिन से किया जा सकेगा। विषय की त्रुटि का सुधार राज्य स्तर से श्री शेखर सराठे, प्रोग्रामर, रा.शि.के. द्वारा किया जाएगा। दिशा निर्देश में इस तरह जानकारी दी गई है।

(4) दिनांक 28.05.2022 दोपहर 12:00 बजे तक त्रुटि सुधार के प्रस्ताव भिजवाना सुनिश्चित कराए जाने को कहा गया है। अन्यथा स्थिति में प्रगति पत्रकों में सुधार संभव नहीं हो सकेगा।
अधिक जानकारी के लिए नीचे पत्र का अवलोकन करें।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ
5. शिक्षा सत्र 2022 23 की गतिविधियां आर. एस. के. निर्देश
6. जानिए आपके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में क्या है रैंकिंग
7. शिक्षकों की वरिष्ठता कब प्रभावित होती है

संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

नए अवकाश नियमों का परिचय, प्रारंभ तिथि, लागू होने का दायरा, अपवाद एवं सभी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ - पूर्णतः आधिकारिक गजट PDF पर आधारित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Search Option

Follow us